2015年7月27日 星期一

2015-07-28 भारत (India) और सुर्खियां


आज तक
   
LIVE: 12 बजे दिल्ली पहुंचेगा डॉ. कलाम का पार्थि‍व शरीर, PM मोदी जा सकते हैं एयरपोर्ट   
आज तक
पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम अब हमारे बीच नहीं रहे. सोमवार को शिलॉन्ग में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के कार्यक्रम के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वहीं के एक अस्तपाल उन्होंने आखिरी सांस ली. डॉक्टर कलाम के पार्थिव शरीर को लेकर विशेष विमान गुवाहाटी से दिल्ली रवाना हो गया है. प्रधानमंत्री मोदी खुद उनका पार्थि‍व शरीर लेने एयरपोर्ट जा सकते हैं. डॉ. कलाम के पार्थि‍व शरीर को दिल्ली से उनके गृहशहर रामेश्वरम ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा. गवर्नर शंगमुखनाथ भी दिल्ली आएंगे. पूर्व राष्ट्रपति के प्रेस सेक्रेटरी रहे एसएम खान ने बताया कि कलाम के ...

06:34 AMशिलॉन्ग में पूर्व राष्ट्रपति कलाम को दी गई श्रद्धांजलि।   नवभारत टाइम्स
दिल्ली लाया जा रहा है पूर्व राष्ट्रपति कलाम का पार्थिव शरीर, पीएम रहेंगे एयरपोर्ट पर मौजूद   एनडीटीवी खबर
नेताओं ने राजनीति से उपर उठकर ऐसे दी कलाम को श्रद्धांजलि   आईबीएन-7
ABP News   
मनी कॉंट्रोल   
सभी २३७ समाचार लेख »   


आईबीएन-7
   
आतंकियों से निपटने में पंजाब पुलिस फ्रंट पर, सेना दूर तो एनएसजी बाहर!   
आईबीएन-7
नई दिल्ली। पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला हुआ है। आतंकी पुलिस स्टेशन पर कब्जा जमाए बैठे हैं लेकिन उनसे लोहा लेने में पंजाब पुलिस के जवान ही डटे हुए हैं। सेना मौके पर मौजूद तो है लेकिन उसे इस पूरे ऑपरेशन से दूर ही रखा जा रहा है। ऐसा पंजाब सरकार के आदेश के बाद हुआ है। गौरतलब है कि इस आतंकी हमले में पंजाब पुलिस के कई जवान और खुद एसपी बलजीत सिंह शहीद हो गए हैं। पुलिस स्टेशन के अंदर आतंकी मौजूद हैं। सेना भी मौके पर पहुंच गई है लेकिन आतंकियों से लोहा लेने का पूरा ऑपरेशन पंजाब पुलिस ही चला रही है। राज्य सरकार का कहना है कि पंजाब पुलिस आतंकियों से निपटने में ...

अगर NSG कमांडो को कमान सौंपी गई होती तो काफी पहले खत्म हो सकता था आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन   News18 Hindi

सभी ५ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
बिग बी ने अनुष्का को कहा, खबरदार जो मुझे ब्लॉक किया   
नवभारत टाइम्स
अनुष्का से बेहूदा बातें करने वाले खबरदार हो जाएं। उन्होंने रविवार को ट्विटर पर खुली चेतावनी दी है कि अगर किसी ने मुझसे बेहुदा या बकवास बातें की तो मैं ब्लॉक कर दूंगी। हालांकि, अनुष्का के गर्म तेवरों को कुछ ही मिनटों में महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर नर्म कर दिया। उन्होंने तुरंत कहा कि आप मुझे ब्लॉक करने की जुर्रत मत करना। अनुष्का से पहले कई और फिल्मी सितारे इस तरह की स्थिति का सामना कर चुके हैं। इसमें फिल्ममेकर करण जौहर और ऋषि कपूर सहित कई अन्य फिल्मी हस्तियां शामिल हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वालीं अनुष्का ने लोगों से सही तरीके से पेश आने को कहा ...

ट्विटर पर बकवास करने वालों को 'ब्लॉक' करेंगी अनुष्का शर्मा   एनडीटीवी खबर
जब अमिताभ ने अनुष्का को कहा, 'खबरदार जो मुझे ब्लॉक किया'   Live हिन्दुस्तान
बकवास करने वालों को 'ब्लॉक' करेंगी अनुष्का   आज तक
दैनिक भास्कर   
ABP News   
आईबीएन-7   
सभी १९ समाचार लेख »   


Zee News हिन्दी
   
गुरदासपुर हमला: आतंकवादी पठानकोट के एक गांव के रास्ते घुसे थे   
Zee News हिन्दी
नई दिल्ली : गुरदासपुर आतंकवादी हमले की शुरूआती जांच से संकेत मिलता है कि लश्कर ए तैयबा के तीन संदिग्ध आतंकवादी अंतराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित पठानकोट के बामियाल गांव के रास्ते देश में घुसे थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि समझा जाता है कि संदिग्ध आतंकवादियों ने पाकिस्तान के शंकरगढ़ से बामियाल गांव में प्रवेश किया और बाद में परमानंद गांव पहुंचे। आतंकवादियों ने एक टेम्पो ट्रेवलर को रोकने की कोशिश की और बाद में एक कार अगवा कर दीना गर पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह पता नहीं चल पाया है कि वे गुरदासपुर के परमानंद गांव कैसे पहुंचे जो बामियाल से 26 ...


और अधिक »   


Nai Dunia
   
हफ्ते भर पहले ही झारखंड की मंत्री ने दे दी थी श्रद्धांजलि   
Nai Dunia
नई दिल्ली। यह महज दुर्योग ही है कि एक हफ्ते पहले 21 जुलाई को झारखंड की शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दे दी थी। हजारीबाग में सरस्वती शिशु विद्यामंदिर में स्मार्ट क्लासेज का उद्घाटन करने पहुंचीं मंत्री की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। फेसबुक और ट्विटर पर लोगों ने उनकी काफी आलोचना की थी। शिक्षा मंत्री ने अपनी सफाई में कहा था कि उन्होंने तस्वीर को सिर्फ टीका लगाया था, माला नहीं पहनाई। प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल झामुमो ने जहां शिक्षा मंत्री की डिग्री पर संदेह जताया था ...


और अधिक »   


ABP News
   
जब कलाम ने राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठने से इंकार कर दिया था...   
ABP News
नई दिल्ली: एक बार एक समारोह के दौरान पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने उनके लिए निर्धारित एक कुर्सी पर केवल इसलिए बैठने से इंकार कर दिया था कि उनके लिए निर्धारित की गयी कुर्सी अन्य कुर्सियों से आकार में बड़ी थी. ऐसी ही कई अन्य घटनाएं डॉ कलाम के जीवन से जुड़ी हुई थीं जो उनकी सादगी और मानवीयता को दर्शाती थीं जिसके कारण वह सार्वजनिक जीवन में जनता के बीच बेहद लोकप्रिय थे. आईआईटी (बीएचयू) बनारस में एक दीक्षांत (कॉन्वोकेशन) समारोह में कलाम मुख्य अतिथि थे, इस दौरान मंच पर पांच कुर्सियां रखी थीं जिनमें से बीच वाली कुर्सी राष्ट्रपति के लिए निर्धारित थी. बाकी की ...


और अधिक »   


आईबीएन-7
   
केजरीवाल ने की आडवाणी से मुलाकात   
आईबीएन-7
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की। दिल्ली सरकार ने इस मुलाकात को शिष्टाचार बैठक करार दिया। इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है कि बैठक के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा किया गया। इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल ने जून में बीजेपी नेता से मिलने का समय मांगा था, लेकिन आडवाणी ने व्यस्तता का हवाला देते हुए समय नहीं दिया था। केजरीवाल ने की आडवाणी से मुलाकात. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर ...

केजरीवाल ने आडवाणी से की गुफ्तगू   नवभारत टाइम्स
केजरीवाल ने आडवाणी से मुलाकात की, कई मुद्दों पर की चर्चा   Live हिन्दुस्तान
आडवाणी से मिले केजरीवाल, कई मुद्दों पर हुई चर्चा   प्रभात खबर
दैनिक जागरण   
Zee News हिन्दी   
सभी ११ समाचार लेख »   


News18 Hindi
   
राज्यपाल राम नाईक को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर दें मोदी: रामगोपाल   
News18 Hindi
सरकारी पदों पर एक जाती विशेष के वर्चस्व संबंधी बयान को लेकर राज्यपाल राम नाईक और समाजवादी पार्टी में ठन गयी है. समाजवादी पार्टी ने राज्यपाल को आरएसएस का प्रचारक बताते हुए, केंद्र से उनकी बर्खास्तगी की मांग की है. सपा के राष्ट्रीय महासचिवl राम गोपाल यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि “उत्तर प्रदेश के राज्‍यपाल द्वारा आए दिन राज्‍य सरकार के खिलाफ जिस तरह से अमर्यादित बयान दिए जा रहे है इससे राज्‍यपाल पद की गरिमा खत्‍म हो गई है. इस पद पर बैठने वाले व्‍यक्ति को महामहिम कहकर संबोधित करना भी अब लज्जाजनक लगने लगा है.” ज्ञातव्‍य हो कि कुछ दिनों पहले राज्‍यपाल रामनाईक ने एक ...

UP के राज्यपाल बर्खास्त हों : रामगोपाल यादव   नवभारत टाइम्स
यूपी के राज्यपाल से सपा खफा, पीएम से की राम नाईक को हटाने की मांग   एनडीटीवी खबर
राज्यपाल नाईक को सीएम का उम्मीदवार घोषित करे बीजेपी ताकि बेशर्मी से बयानबाजी कर सके- एसपी   ABP News
Jansatta   
दैनिक जागरण   
सभी २३ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
ललित मोदी के वकील को गैंगस्टर रवि पुजारी से धमकी मिली   
प्रभात खबर
मुंबई : आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के वकील ने आरोप लगाया है कि गैंगस्टर रवि पुजारी ने उनको फोन पर धमकी दी है कि वह मोदी के मामले की पैरवी करना बंद कर दें. वकील महमूद आब्दी ने ओशीवारा पुलिस से लिखित आग्रह किया है कि इस धमकी के मद्देनजर उनको पुलिस सुरक्षा की जरुरत है. आब्दी के पत्र के अनुसार पुजारी ने उनको फोन किया और कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया से फोन कर रहा है. इसके बाद उसने उनको धमकी दी कि वह ललित मोदी के मामले की पैरवी करना बंद कर दें. #ललित मोदी | #वकील | #गैंगस्टर | #रवि पुजारी | #धमकी मिली Lalit Modi | #lawyer | #gangster | #Ravi Pujari | #threatened · Facebook · Twitter · Google+ · LinkedIn ...

ललित मोदी की बढ़ी परेशानी, मनी लांड्रिंग के मामले में होगा वारंट जारी   एनडीटीवी खबर

सभी १४ समाचार लेख »   


चंबल उफनी: राजघाट पुल पर ट्रैफिक रोका, एक गांव खाली कराया, कई गांव घिरे   
दैनिक भास्कर
प्रदेशभर में रिमझिम बारिश का दौर जारी है। अनेक स्थानों पर नदी-नाले सोमवार को भी उफान पर रहे। चंबल में कोटा बैराज से 48 घंटे में तीन बार गांधीसागर बांध का पानी छोड़ा गया है। इस कारण चंबल नदी उफान आ गई है। सोमवार सुबह 6 बजे आगरा-मुंबई राजमार्ग के राजघाट पुल पर ट्रैफिक रोक दिया गया, जिससे सैकड़ों वाहन पुल पर फंस गए। देर रात तक पुल पर ट्रैफिक शुरू नहीं हो सका। अफसरों का अनुमान है कि मंगलवार को भी राजघाट पुल पर ट्रैफिक बहाल नहीं हो सकेगा। रविवार शाम चंबल राजघाट पर नदी का जल स्तर136.40 मीटर था, जो सोमवार दोपहर तक बढ़कर 137.50 मीटर हो गया। इसके चलते श्योपुर के दो गांव सांड और सूंडी ...


और अधिक »   

沒有留言:

張貼留言