2015年7月4日 星期六

2015-07-05 भारत (India) व्यवसाय


एनडीटीवी खबर
   
ग्रीस में जनमत संग्रह आज: 'यस' और 'नो' पर टिका देश का भविष्‍य   
एनडीटीवी खबर
एथेंस : अपने सबसे मुश्किल आर्थिक संकट के दौरान से गुजर रहा ग्रीस क्‍या इससे उबर पाएगा। वह यूरोजोन से बाहर होगा या दुनिया की अर्थव्‍यवस्‍था किस तरफ जाएगी, इन सब सवालों का जवाब रविवार को मिल जाएगा। आज ग्रीस में जनमत संग्रह के जरिए वहां की जनता सारी स्थिति साफ कर देगी। सुबह 7 बजे से जनमत संग्रह शुरू होगा, जोकि जोकि शाम 7 बजे तक चलेगा। अगर ग्रीस में बहुमत 'यस' पर वोटिंग करता है तो यूरोपीय यूनियन ग्रीस को बेलआउट पैकेज दे सकता है, जिसके बाद देश पर गहराया संकट फिलहाल टल जाएगा। हालांकि मुसीबत तक खड़ी हो सकती है, जब वहां बहुमत नो को मिल जाएगा। ऐसे में ग्रीस यूरोजोन से बाहर तो हो ...

ग्रीस में आज जनमत संग्रह, टिकीं दुनिया की निगाहें   प्रभात खबर
आज जनमत संग्रह से होगा ग्रीस की किस्‍मत का फैसला   दैनिक जागरण
ग्रीस में बेलआउट पर जनमत संग्रह आज   Nai Dunia
नवभारत टाइम्स   
Live हिन्दुस्तान   
दैनिक भास्कर   
सभी ८१ समाचार लेख »   


चीन में बाजार को संभालने की कोशिशें तेज, ब्रोकिंग फर्म करेंगी निवेश   
मनी भास्कर
चीन के शेयर बाजार में पिछले तीन हफ्तों में आई तेज गिरावट के बाद बाजार को संभालने की कोशिशें तेज हो गई हैं। सरकार की कोशिशों के साथ ब्रोकरेज कंपनियां भी बाजार को संभालने में जुट गई हैं। चीन के 21 ब्रोकरेज ने कहा है कि वे कुल मिलाकर 19.3 अरब डॉलर का निवेश करेंगे, ये उनकी जून के अंत में दर्ज कुल नेट एसेट का 15 फीसदी है। सिक्युरिटी एसोसिएशन ऑफ चीन के मुताबिक ब्रोकिंग फर्म ब्लूचिप एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में निवेश करेंगी। ब्रोकरेज फर्म इस बात पर भी सहमत हुए हैं कि वे तब तक इस रकम को नहीं निकालेंगी जब तक शंघाई कंपोजिट 4,500 के स्तर से नीचे रहेगा। चीन घटाएगा आईपीओ की रफ्तार.

और अधिक »   


ABP News
   
भारत में गूगल नेक्सस 6 की कीमत पर कटौती, अब 34999 में उपलब्ध   
Live हिन्दुस्तान
भारत में गूगल ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन नेक्सस 6 की कीमत में भारी कटौती कर दी है। अब यह स्मार्टफोन 34,999 रुपए में मिलेगा। 44,999 रुपए पर लॉन्च हुआ नेक्सस 6 के 32GB वेरिएंट को अब आप ऑनलाइन रिटेलर फ्लिपकार्ट से 34,999 रुपए में खरीद सकते हैं जबकि 64GB वैरिएंट को अब 39,999 रुपए में उपलब्ध हैं, जो लॉन्च के वक्त 49,999 रुपए का था। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट गूगल नेक्सस 6 के दोनों वेरियंट्स के लिए एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है जिसमें 5000 रुपए तक कम किए जा सकते हैं। इससे इन फोन्स की कीमतें 29,999 रुपए और 34,999 रुपए हो जाएगी। बता दें कि कीमतों में आई यह कमी सिर्फ फ्लिपकार्ट तक ही सीमित है, जो ...

सस्ता हुआ गूगल का Nexus 6, मिल सकता है 7000 रु. तक का डिस्काउंट   दैनिक भास्कर
शानदार एंड्रॉयड स्मार्टफोन नेक्सस 6 की कीमत में 10000 रुपये की भारी कटौती   ABP News
10000 रु सस्ता हो गया है गूगल नेक्सस 6   नवभारत टाइम्स
दैनिक जागरण   
Sanjeevni Today   
सभी ११ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
मैगी नूडल्स का निर्यात फिर शुरू करेगी नेस्ले इंडिया   
एनडीटीवी खबर
नई दिल्ली: नेस्ले इंडिया विभिन्न वैश्विक बाजारों को मैगी नूडल्स का निर्यात फिर शुरू करने की प्रक्रिया में है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल में इसकी अनुमति दी है। कंपनी ने निर्यात के लिए लॉजिस्टिकल व्यवस्था करनी शुरू कर दी है। केंद्रीय खाद्य सुरक्षा नियामक एफएसएसएआई ने मैगी में सीसे की मात्रा तय सीमा से अधिक होने और उसमें स्वाद बढ़ाने वाले मोनोसोडियम ग्लूटामेट (एमएसजी) पाए जाने के बाद 5 जून को देश में इस पर प्रतिबंध लगा दिया था। नेस्ले ने बयान में कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट के मंगलवार के फैसले के बाद उसने निर्यात के लिए लॉजिस्टिकल व्यवस्था शुरू कर दी है। हाईकोर्ट ने ...

नेस्ले इंडिया (Nestle India) करेगी मैगी (Maggi) का फिर से निर्यात   शेयर मंथन
मैगी का एक्सपोर्ट फिर शुरू करेगी नेस्ले इंडिया   दैनिक जागरण
मैगी नूडल्स का फिर शुरू निर्यात   Sahara Samay
Live हिन्दुस्तान   
सभी ३८ समाचार लेख »   


Sahara Samay
   
डीबीटीएल - आधार जरूरी नहीं, बैंक खाते से लिंक कराने पर मिलेगी सब्सिडी   
दैनिक भास्कर
रतलाम| जिन उपभोक्ताओं के एलपीजी नंबर उनके बैंक अकाउंट से लिंक नहीं हुए हैं और उन्हें सब्सिडी नहीं मिल रही है, तो वे अभी सिर्फ बैंक खाता नंबर लिंक कराएं। ऐसा करते ही उनके खातों में सब्सिडी मिलने लगेगी। कई उपभोक्ताओं को भ्रम है कि जब तक आधार नंबर लिंक नहीं होगा, सब्सिडी नहीं मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं है। फिलहाल सब्सिडी लेने के लिए एलपीजी नंबर से बैंक खाता नंबर लिंक कराना जरूरी है। यह काम रसोई गैस वितरक के पास और बैंक की ब्रांच में जाकर कराएं। तेल कंपनियों में पोर्टल मायएलपीजी पर विजिट कर ऑनलाइन भी यह काम निपटाया जा सकता है। Email · Google Plus; Twitter; Facebook; COMMENTS. 0.
एक ही बैंक खाते में जा रही 153 लोगों की गैस सब्सिडी   Sahara Samay
तीन खातों में 368 उपभोक्ताओं की सब्सिडी   दैनिक जागरण
7 हजार घरेलू गैस कनेक्शन ब्लॉक   Nai Dunia
Inext Live   
सभी १० समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
​प्रेगनेंट होना है तो कंपनी से लेनी होगी परमिशन   
नवभारत टाइम्स
क्या किसी महिला को प्रेगनेंट होने से पहले कंपनी से अनुमति लेनी चाहिए या जानकारी देनी चाहिए? इन दिनों यह सवाल चीन में सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर पूछा जा रहा है। चीन की जियाओजुओ सिटी के क्रेडिट कॉपरेटिव ने यह नियम लागू किया है। चीन के हेनान सूब में स्थित कंपनी की ओर से हाल में ही जारी अधिसूचना के मुताबिक महिलाओं को प्रेगनेंट होने के लिए प्रबंधन से अनुमति लेनी होगी । यही नहीं कंपनी ज्वॉइन करने के एक साल के भीतर कोई भी महिला प्रेगनेंट नहीं हो सकती। एक साल पूरा होने के बाद महिला कर्मी को मां बनने की अनुमति के लिए आवेदन करना होगा। यही नहीं उन्हें प्रेगनेंट होने ...

चीन: प्रेग्नेंट होने से पहले कंपनी से लेनी होगी अनु‍मति   आज तक
प्रेग्नेंट होने से पहले लेनी होगी कंपनी से परमिशन   पंजाब केसरी
कंपनी का अनोखा फरमान ​प्रेगनेंट होना है तो कंपनी से लेनी होगी इजाजत   News Track
द सिविलियन   
सभी ६ समाचार लेख »   


Samachar Jagat
   
टेलीकॉम कंपनिया सुधारे अपनी सेवाएं : रविशंकर प्रसाद   
Samachar Jagat
नई दिल्ली। भारतीय टेलीकॉम मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को शीर्ष नेताओं को संबोधित करते हुए यह कहा कि उद्योग को एक कदम आगे बढ़ाते हुए लोगों को गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करने के लिए कदम उठाने चाहिए, जिससे उपभोक्ताओं को कॉल ड्रॉप जैसी समस्याओं से नहीं जूझना पड़ेगा। फिक्की के सीईओ के गोलमेज को संबोधित करते हुए प्रसाद ने कहा कि दूरसंचार कंपनियों को अपनी सेवाएं सुधारनी होंगी। अब यह आपके हाथ में है। कि इन सेवाओं में कैसे परिर्वतन लाया जा सकता है। स्पेक्ट्रम आपके पास है। लोग गुणवत्ता वाली सेवाएं चाहते हैं। मुझे हर दिन शिकायतें मिलती हैं। दूरसंचार ...

दूरसंचार कंपनियां ग्राहकों को गुणवत्ता वाली सेवाएं सुनिश्चित करें : प्रसाद   Zee News हिन्दी
दूरसंचार कंपनियों को करना होगा अपनी गुणवत्‍ता में सुधार : रविशंकर प्रसाद   Inext Live
दूरसंचार कंपनियां ग्राहकों को गुणवत्ता वाली सेवाएं सुनिश्चित करें: दूरसंचार मंत्र   KhabarFast News

सभी ९ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
6 जुलाई से होगी झमाझम बरसात   
नवभारत टाइम्स
सरकार के साथ आम आदमी के लिए भी राहत की बात है। स्काईमेट ने कहा है कि 6 जुलाई से देश में फिर तेज बारिश होने की संभावना है। तेज बारिश का दौर टुकड़ों में ही सही, मगर जुलाई के बीच-बीच में चलता रहेगा। इससे बीच-बीच में बारिश की बौछारों में जो कमी आएगी, उसके पूरे होने की संभावना है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जून में हुई जोरदार बारिश का फायदा खेती को मिलता दिख रहा है। 3 जुलाई तक देश में खरीफ की बुआई में करीब 58 फीसदी की जोरदार बढ़त देखने को मिली। इस दौरान 306 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुआई हो चुकी है। एक हफ्ते पहले के मुकाबले से आंकड़ा करीब 85 फीसदी ज्यादा है।
बुवाई थमी, बढ़ा बारिश का इंतजार   Patrika
जून में ज्यादा बारिश से खेती को मिली रफ्तार   मनी कॉंट्रोल
राजस्थान में 38% बढ़ा ग्वार का रकबा, बड़ी गिरावट के आसार   मनी भास्कर
बिजनेस भास्कर   
Inext Live   
Market Times Tv (प्रेस विज्ञप्ति) (पंजीकरण)   
सभी १३ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
मुश्किल में पेप्सी, कई टॉप ऐग्जिक्युटिव्स ने दिया इस्तीफा   
नवभारत टाइम्स
दिग्गज पेय कंपनी पेप्सी की भारतीय इकाई पेप्सीको में इन दिनों अधिकारियों का टोटा है । पिछले दिनों कंपनी के रिसर्च एवं डिवेलपमेंट विभाग के सीईओ रहे टीएसआर मुरली के इस्तीफे के बाद से कंपनी में शीर्ष स्तर पर रणनीतिकारों की कमी आ गई है। मुरली ने ही कंपनी के चर्चित उत्पादों कुरकुरे और अलिवा को लॉन्च करने की योजना बनाई थी। एक सूत्र ने बताया कि देश में कंपनी के फूड प्रॉडक्ट्स को लॉन्च कराने और उन्हें घर-घर तक पहुंचाने में मुरली की अहम भूमिका थी। प्लैनिंग ऐंड स्ट्रैटजी विभाग में सीनियर डायरेक्टर रहे मेघनाद मित्रा और कॉरपोरेट मामलों के निदेशक रहे सुनील दुग्गल भी बीते ...

पेप्सीको इंडिया से कई उच्च अधिकारियों ने दिया इस्तीफा   Patrika
पेप्सी इंडिया में कई ऐग्जिक्युटिव्स ने जॉब छोड़े   Sanjeevni Today

सभी ५ समाचार लेख »   


आईबीएन-7
   
ये हैं मधुर भंडारकर की हॉट 'कैलेंडर गर्ल्स'   
आईबीएन-7
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर मधुर भंडारकर की आने वाली फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में देखकर पता चलता है कि फिल्म की कहानी 5 मॉडल्स की और उनकी ग्लैमरल दुनिया पर आधारित है। तस्वीरों में देखें कैलेंडर गर्ल्स की एक झलक। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर मधुर भंडारकर की आने वाली फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में देखकर पता चलता है कि फिल्म की कहानी 5 मॉडल्स की और उनकी ग्लैमरल दुनिया पर आधारित है। तस्वीरों में देखें कैलेंडर गर्ल्स की एक झलक। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर मधुर भंडारकर की आने वाली फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' का टीजर रिलीज हो ...

video:ग्लैमर की गंदगी को दर्शाता है कैलेंडर गर्ल्स का टीजर   Rajasthan Patrika
मधुर भंडारकर की ''कैलेंडर गर्ल्‍स'' में दिखा ''फैशन'' का जलवा, टीजर लॉन्‍च   प्रभात खबर
VIDEO : भंडारकर की 'कैलेंडर गर्ल्‍स' का टीजर लॉन्च   Live हिन्दुस्तान
Jansatta   
Patrika   
पलपल इंडिया   
सभी २१ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言