2015年7月3日 星期五

2015-07-04 भारत (India) विश्व


प्रभात खबर
   
नरेंद्र मोदी को हिंदू कट्टरपंथी संगठनों से भी जान का खतरा: इंटेलिजेंस रिपोर्ट   
दैनिक भास्कर
नई दिल्ली. प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी को हिंदू कट्टरपंथी संगठनों से भी खतरा है। दिल्ली पुलिस की एक इंटेलिजेंस रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है। पिछले महीने 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे पर पीएम के लिए स्पेशल सिक्योरिटी अरेजमेंट्स किए गए थे। एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर ने इस रिपोर्ट को पब्लिश किया है। क्या है मामला. वेबसाइट के अनुसार इंटरनेशनल योगा डे के पहले राजपथ पर पीएम की सिक्योरिटी को लेकर दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस यूनिट ने एक रिपोर्ट तैयार की। इसमें लश्कर-ए-तैयबा, इंडियन मुजाहिदीन और हिज्बुल मुजाहिदीन से पीएम को खतरा बताया गया था। लेकिन चौंकाने ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जान को खतरा, कट्टर दक्षिणपंथी संगठन कर सकते हैं हमला   प्रभात खबर
प्रधानमंत्री मोदी को दक्षिणपंथी संगठनों से जान का खतरा, खुफिया एजेंसियों का अलर्ट   आज तक
पीएम मोदी को दक्षिणपंथी संगठनों से जान का खतरा, खुफिया रिपोर्ट   Rajasthan Patrika
News18 Hindi   
khaskhabar.com हिन्दी   
नवभारत टाइम्स   
सभी १२ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
'उधर हेमा को अस्पताल ले गए, इधर मेरी बेटी ने अपनी मां की गोद में दम तोड़ दिया'   
Live हिन्दुस्तान
जयपुर में हुए हादसे का शिकार हुई चार वर्षीय सोनम के पिता ने कहा कि यदि उनकी बेटी को भी हेमा मालिनी के साथ अस्पताल ले जाया जाता तो उसकी भी जान बच सकती थी। सोनम के घायल पिता का यहां के एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्ची की मां अभी भी अपनी बेटी की मौत की खबर से अनजान है। सोनम के पिता ने कहा, मेरी छोटी सी बच्ची ने अपनी मां की गोद में ही दम तोड़ दिया। यह भी दुखद है कि उसकी मां भी एसएमएस अस्पताल के पॉलीट्रॉमा वार्ड में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है और उसे यह पता भी नहीं है कि सोनम अब जिंदा नहीं रही। हनुमान ने दावा किया कि करीब 20-25 मिनट तक उनके परिवार के पांचों ...

हादसे में घायल लोगों की मदद किए बिना चले जाने से हेमा मालिनी की आलोचना   एनडीटीवी खबर
हेमा मालिनी की हुई सर्जरी, ड्राइवर को मिली जमानत   दैनिक जागरण
बच्ची की मौत पर हेमा मालिनी ने जताया दुख   नवभारत टाइम्स
प्रभात खबर   
आज तक   
Samachar Jagat   
सभी २२६ समाचार लेख »   


आईबीएन-7
   
चीन के टॉप नेवी अफसर ने माना, समंदर में भारत को घेरना संभव नहीं   
दैनिक भास्कर
शंघाई। चीन की नेवी ने माना है कि समंदर में भारत को घेरना संभव नहीं है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की नेवी के शीर्ष अफसर कैप्टन वी जियाओ डोंग ने शंघाई में भारतीय पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि समुद्री क्षेत्र में स्ट्रिंग ऑफ प‌र्ल्स (मोतियों की माला) रणनीति के तहत भारत को घेरना संभव ही नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत को चीनी नौसेना के पोत या पनडुब्बी का पाकिस्तान जैसे देशों का दौरा करने पर चिंतित नहीं होना चाहिए। डोंग ने साफ किया है कि हिंद महासागर में पनडुब्बी की तैनाती समुद्री डाकुओं से निपटने के लिए की गई है। हाल ही में भारत ने श्रीलंका के ...

समुद्र को लेकर चिंतित ना हो भारत, बोला चीन   एनडीटीवी खबर
'चीन ने माना भारत को घेरना आसान नहीं'   आज तक
हिंद महासागर में पनडुब्बी की तैनाती से भारत को खतरा नहीं: चीन   दैनिक जागरण
नवभारत टाइम्स   
News Track   
Jansatta   
सभी २३ समाचार लेख »   


ABP News
   
नाइजीरिया: 2 दिन में 200 लोगों की हत्या   
ABP News
कानो: उत्तर पूर्वी नाइजीरिया में आतंकी संगठन बोको हराम का कत्लेआम जारी है, आतंकियों ने यहां पिछले 48 घंटों के भीतर 200 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है. बोको हराम के आतंकियों ने बोर्नो राज्य के तीन गांवों पर हमला कर कत्लेआम मचाया. यहां बचे लोगों ने पूरे कत्लेआम की जानकारी दी. लोगों की मानें तो बीते शाम की ही हिंसा में करीब 145 से ज्यादा लोग मारे गए. बोको हराम के आतंकियों ने कई मकान भी जला दिए. राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी ने इसे ''अमानवीय और बर्बर'' करार दिया है. Tags : 48 hours 200 persons killed BOKOHARAM. Download ABP LIVE app on your devices. Click here. whatsapp-share · facebook-share.
बोको हरम का कहर, नाइजीरिया में 48 घंटे में 200 की हत्या   आईबीएन-7
बोको हराम ने ली 200 लोगों की जान   आज तक
नाइजीरिया : बोको हराम ने 48 घंटे में 200 लोगों को उतार दिया मौत के घाट   प्रभात खबर
दैनिक भास्कर   
Live हिन्दुस्तान   
नवभारत टाइम्स   
सभी ४७ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
सिरिसेना के गठबंधन से प्रधानमंत्री बनेंगे राजपक्षे   
दैनिक जागरण
कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाल सिरिसेना ने हैरान करने वाला फैसला किया है। उन्होंने अपने धुर विरोधी और पूर्व राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे को अगले महीने होने वाले संसदीय चुनाव में सत्ताधारी पीपुल्स फ्रीडम अलायंस (यूपीएफए) की ओर से भाग लेने की इजाजत दे दी है। राजपक्षे राजनीतिक वापसी की कोशिश कर रहे हैं और उनकी नजर प्रधानमंत्री की कुर्सी पर है। यूपीएफए के महासचिव सुशील प्रेमाजयंता ने बताया कि गुरुवार रात गठबंधन के घटक दलों के नेताओं की बैठक के बाद सिरिसेना इजाजत देने के लिए रजामंद हो गए। छह महीने पहले राष्ट्रपति चुनाव में राजपक्षे के खिलाफ मिले ...

राजपक्षे कों पीएम पद का चुनाव लड़ने की अनुमति   Nai Dunia
महिंदा राजपक्षे को संसदीय चुनाव लड़ने की मिली इजाजत   पलपल इंडिया
गठबंधन से पीएम बनेंगे राजपक्षे, सिरिसेना ने दी इज़ाज़त   News Track

सभी ९ समाचार लेख »   


आज तक
   
अंडमान और चीन में आया भूकंप   
आज तक
चीन की धरती शुक्रवार को भूकंप के झटकों से हिली. भूकंप का केंद्र चीन के शहर शिनजियांग से 131 किलोमोटर दूर रहा. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 रही. भूकंप में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. वहीं, पोर्ट ब्लेयर और अंडमान निकोबार आइलैंड में भी शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. शुक्रवार सुबह 8.46 मिनट पर पोर्ट ब्लेयर से 246 किलोमीटर की दूरी पर भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 रही. इन इलाकों में भी किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. 25 अप्रैल को नेपाल में आया था भीषण भूकंप याद रहे कि 25 अप्रैल 2015 को नेपाल और भारत में भीषण भूकंप के झटके आए थे.
चीन, फिलीपींस और भारत के अंडमान में भूकंप: छह की मौत, 48 घायल   दैनिक भास्कर
चीन में 6.5 तीव्रता का भूकंप, 4 की मौत, 48 घायल   Live हिन्दुस्तान
चीन के शिनजियांग में 6.5 तीव्रता का भूकंप, चार मरे   Bhasha-PTI
नवभारत टाइम्स   
एनडीटीवी खबर   
आईबीएन-7   
सभी ४६ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
सीरिया में युद्ध के दौरान मारे गये भारत के तीन लड़ाके, 19 करोड़ के एक अन्य ईनामी आतंकी की भी मौत   
प्रभात खबर
बेरुत : इंडिया मुजाहिद्दीन कमांडर मोहम्मद बादा राजिद की इस्लामिक स्टेट सीरिया में युद्ध के दौरान मौत हो गयी. दूसरी तरफ सेना के हवाई हमले में आईएस का एक बड़ा लीडर तारिक बिन तहर अल -अवनी अल- हर्जी के भी मारे जाने की खबर है. 30 साल का साजिद सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला था. 2008 में हुए कई बम ब्लास्ट में उसका नाम शामिल था. इसके साथ ही सीरिया में दो और भारतीय लड़ाकों के मारे जाने की खबर है जिसमें अबु तलहा और अबु मोहम्मद का नाम शामिल है. हवाई हमले में मारे गये आतंकी और युद्ध के दौरान मारे गये भारत की तीन लड़ाकों से आईएस की कमर टूट रही है. आईएस का सबसे बड़ा नुकसान अज- ...

ISIS के सुसाइड हमलों का मास्टरमाइंड ढेर, सिर पर था 19 करोड़ का इनाम   दैनिक भास्कर
हवाई हमलों में टूटी IS की रीढ़ की हड्डी, मारा गया मास्टरमाइंड   Patrika
PHOTO : 19 करोड़ का इनाम वाला खूंखार ISIS आतंकी हवाई हमले में ढ़ेर   Samachar Jagat
पंजाब केसरी   
Nai Dunia   
सभी १२ समाचार लेख »   


Patrika
   
एनडी तिवारी का फिर से जागा उज्जवला प्रेम, सीएम को लिखा पत्र   
Patrika
संजीव शर्मा, चंडीगढ़। जैविक पुत्र के विवाद को लेकर वर्षों तक चर्चा में रहे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एनडी तिवारी का एक बार फिर से उज्जवला प्रेम सार्वजनिक हो रहा है। पुत्र रोहित शेखर को अपनाने के बाद अब तिवारी ने उज्जवला के पिता एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय शेर सिंह के सम्मान का अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए उन्होंने हरियाणा सरकार से संपर्क किया है। वर्षों की लड़ाई के बाद उज्जवला तथा उनके बेटे रोहित को अपनाने वाले एन.डी. तिवारी इन दिनों जनता से संबंधित सक्रिय राजनीति से दूर हैं। तिवारी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शेर सिंह को हरियाणा में उचित ...

फिर जागा एनडी तिवारी का उज्ज्वला प्रेम   दैनिक जागरण

सभी ७ समाचार लेख »   


आज तक
   
आतंकी यासीन भटकल को जेल से भगाने की फिराक में है ISIS   
आज तक
इंडियन मुजाहिदीन का पूर्व सरगना यासीन भटकल हैदरबाद जेल से भागने की योजना बना रहा है. जेल से हुई बातचीत के इंटेरसेप्शन में ये खुलासा हुआ है. यासीन ने जेल से अपनी पत्नी को फोन कर ये बात कही. जेल से फरारी के काम में उसकी मदद कर रहा है खूंखार आतंकवादी संगठन ISIS. 5 मिनट की इस बातचीत जैसे ही आम हुई, सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फूल गए. भटकल अपनी पत्नी जाहिदा से कह रहा था कि दमिश्क से लोग मदद कर रहे हैं और मैं जल्द हैदराबाद रिहा हो जाऊंगा. दमिश्क सीरिया की राजधानी है, जिसके अधिकांश हिस्सों पर ISIS का नियंत्रण है. पता लगा है की भटकल ने करीब 10 कॉल अपनी बीवी जाहिदा को किए थे.
जेल से भागने के फिराक में है आतंकी यासीन भटकल   दैनिक जागरण
भटकल ने पत्नी से कहा: IS मदद कर रहा है, जल्द रिहा हो जाऊंगा   Patrika

सभी ४ समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना से पांच भारतीयों की मौत   
एनडीटीवी खबर
रियाद : सऊदी अरब में एक सड़क दुर्घटना में पांच भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। वह सभी केरल के रहने वाले थे। उनके वाहन को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी थी। 'अरब न्यूज' की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय दूतावास के अधिकारी मनोज कुमार ने हादसे में मरने वालों की पहचान संतोष कुमार, इकबाल नोमान, तुलसी कृष्णन, रविंद्र नायर और शिव कुमार भगवती पिल्लई के रूप में होने की बात कही। पांचों की गुरुवार को मौके पर ही मौत हो गई थी। मनोज ने बताया कि सभी दम्मम में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और काम के बाद घर लौट रहे थे, जब सलवा इलाके में यह घटना हुई। सभी शवों को अरामको अस्पताल ले जाया गया है।
सउदी अरब में सड़क हादसे में पांच भारतीयों की मौत   Sahara Samay
सड़क हादसे में मारे गए पांच भारतीय   Nai Dunia

सभी ४ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言