2015年6月5日 星期五

2015-06-06 भारत (India) और सुर्खियां


बीबीसी हिन्दी
   
भारत-बांग्लादेश के बीच होगा ऐतिहासिक समझौता   
बीबीसी हिन्दी
भारत और बांग्लादेश 150 से अधिक बस्तियों की अदलाबदली के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बांग्लादेश यात्रा पर रवाना हुए जहां ढाका में वो प्रधानमंत्री शेख़ हसीना के साथ इस समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे. हज़ारों बांग्लादेशी भारत में मौजूद 50 से अधिक बस्तियों में रहते हैं जबकि कई भारतीय बांग्लादेश में मौजूद 100 से अधिक ऐसे ही इलाक़ों के बाशिंदे हैं. इस समझौते के बाद इन इलाक़ों की अदलाबदली हो सकेगी और वहां रहने वाले निवासियों के पास अपनी राष्ट्रीयता चुनने का अधिकार होगा. यानी वे भारत और बंगलादेश में कहीं भी ...

बांग्लादेश के लिए रवाना हुए PM नरेंद्र मोदी, कहा- आपसी रिश्ते मजबूत करेगी ये यात्रा   आज तक
मिशन बांग्लादेश पर रवाना हुए मोदी, कई बड़े समझौते होने की उम्मीद, ममता भी रहेंगी मौजूद   Live हिन्दुस्तान
पीएम नरेंद्र मोदी बांग्लादेश के अपने पहले दौरे के लिए रवाना, ढाका में स्वागत की शानदार तैयारी   एनडीटीवी खबर
दैनिक जागरण   
Sahara Samay   
Oneindia Hindi   
सभी ८३ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
नजीब जंग पर केजरीवाल ने किया तीखा हमला, कहा- शाह का चौकीदार भी बुला दे तो वह रेंगते जाएंगे   
प्रभात खबर
नयी दिल्लीः नजीब जंग और अरविंद केजरीवाल के बीच जारी जंग के बीच आज केजरीवाल ने उप राज्यपाल नजीब जंग पर बेहद तीखा हमला किया है. केजरीवाल ने जंग पर केंद्र और बीजेपी के इशारों पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर उप राज्यपाल को अमित शाह का चौकीदार भी बुला दे, तो वह रेंगते हुए जाएंगे. केजरीवाल ने उपराज्यपाल पर हमला बोलते हुए कहा कि उनको (एलजी को) हमारे मंत्रियों से मिलने का समय नहीं है लेकिन यदि अमित शाह का चौकीदार भी उपराज्यपाल को बुला दे तो वह रेंगते हुए जाएंगे. उन्होंने कहा कि उप राज्यपाल हमें कंट्रोल करना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे. केजरीवाल ने ...

अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली की हार का 'बदला' ले रहे हैं मोदी   Jansatta
शाह का चौकीदार भी बुला ले तो जंग रेंगते हुए जाएंगे: केजरीवाल   Sahara Samay
अमित शाह का चौकीदार भी बुलाए तो LG रेंगते पहुंच जाएंगे: केजरीवाल   Live हिन्दुस्तान
Inext Live   
एनडीटीवी खबर   
Webdunia Hindi   
सभी ३७ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
जम्मू हिंसा: कर्फ्यू जारी, कई वाहनों को भी लगाई आग   
Live हिन्दुस्तान
सिख आतंकवादी नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले के पोस्टर को लेकर हुई हिंसा के बाद जम्मू के कुछ स्थानों पर लगाया गया अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी है। इस प्रदर्शन में गुरुवार को एक नौजवान की मौत हो गई थी। वहीं, पुलिस ने एक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सुरक्षा कर्मी के खिलाफ सिख प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए प्रतिबंधों को धता बताते हुए सिख प्रदर्शनकारी विभिन्न जगहों पर सड़कों पर उतर आए और उन्होंने गुरुवार को हुई गोलीबारी की घटना के दोषियों को गिरफ्तार करने और उन्हें सजा दिलाने की मांग की।
जम्मू हिंसा मामले में एसएसपी का तबादला, बंद की गई इंटरनेट सेवा बहाल   दैनिक भास्कर
जम्‍मू में बोले सिख, मांग पूरी होने पर ही करेंगे मृतक का अंतिम संस्‍कार   दैनिक जागरण
जम्मू में हिंसा के बाद दो थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू जारी, एबीपी न्यूज़ की गाड़ी फूंकी   ABP News
प्रभात खबर   
आज तक   
Webdunia Hindi   
सभी ९५ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
जम्मू के हालात पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मुफ्ती से की बात   
प्रभात खबर
जम्मू : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू में भिंडरावाला के पोस्टर हटाने के बाद से पैदा हुए तनाव के बीच जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद से टेलीफोन पर बात की है. इस दौरान मुफ्ती सईद ने गृहमंत्री को विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार हालात को संभालने में सक्षम है. गौरतलब है कि जम्मू में भिंडरावाला के पोस्टर हटाने के बाद से स्थिति नाजुक हो गयी थी . जम्मू के सिख समुदाय ने वहां विरोध प्रदर्शन भी किया . बिगड़ते हालात को देखते हुए सरकार ने वहां 144 भी लगाया था. गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हिदायत दी है कि नाजुक स्थिति को नियंत्रित कर सुनिश्चित किया जाए कि ...

जम्‍मू में हिंसा के बाद तनाव जारी, अधिकारियों का तबादला   दैनिक जागरण
जम्मू के हालात पर राजनाथ ने मुफ्ती से की बात   Nai Dunia

सभी ६ समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
ब्रिटेन में भी मैगी के नमूनों की जांच शुरू   
एनडीटीवी खबर
लंदन: ब्रिटेन की खाद्य सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि उसने मैगी नूडल्स के कुछ नमूनों की जांच करने का निर्णय किया है। 'द फूड स्टैंर्डडस एजेंसी' (एफएसए) ने हालांकि जोर देकर कहा कि यह कदम ऐहतियाती है और नेस्ले यूके की ओर से बेचे जाने वाले उत्पादों की सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है। सरकारी एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा, एफएसए ने मैगी नूडल्स में सीसे के स्तर की जांच का यह निर्णय भारत में घटना होने के बाद ऐहतियात के तौर पर किया है। एफएसए ने एक बयान में कहा, हम वर्तमान समय में मैगी नूडल्स में सीसे का स्तर उम्मीद से अधिक होने और अघोषित एमएसजी होने की खबर की जांच करने के लिए नेस्ले ...

मैगी की बिक्री पर रोक   Live हिन्दुस्तान
ब्रिटेन में सीसे की मौजूदगी का पता लगाने को मैगी की जांच शुरू   Zee News हिन्दी
मैगी: बैन के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची नेस्ले, रिलायंस ने भी अपने स्टोर से हटाया   दैनिक भास्कर
प्रभात खबर   
बिजनेस भास्कर   
पलपल इंडिया   
सभी १०१ समाचार लेख »   


Oneindia Hindi
   
दिल्ली पुलिस कमिश्नर की सलाह, रेप से बचने में मर्डर हो जाए तो टेंशन न लें   
Oneindia Hindi
नयी दिल्ली। दिल्ली में महिलाओं के प्रति पराद के मामले में कोई कमी नहीं आ रही है। ऐसे में दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बी एस बस्सी का ताजा बयान महिलाओं में हिम्मत भरने के लिए काफी है। लड़कियों को सेल्फ डिफ्रेंस की ट्रेनिंग के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में बस्सी ने कहा कि रेप से बचने के दौरान अगर महिला के हाथों अपराधी की हत्या हो जाती है, तो उसके खिलाफ मर्डर केस दर्ज नहीं होगा। bs bassi. उनके मुताबिक रेप के दौरान खुद को बचाने के लिए की गई हत्या सेल्फ डिफेंस में होने की वजह से महिला के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज नहीं किया जाएगा। उनका ये बयान लड़कियों में उत्साह और ...

रेप से बचने में मर्डर हो जाए तो फिक्र न करें : बस्सी   नवभारत टाइम्स
रेप के दौरान अपराधी का मर्डर होने पर मामला दर्ज नहीं होगा: बस्सी   Patrika

सभी ३ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
वन रैंक वन पेंशन के समर्थन में धरना देंगे पूर्व सैनिक   
दैनिक जागरण
देवरिया : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की मासिक बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष कर्नल के पाठक के निर्देशन व सेवानिवृत फ्लाइंग आफिसर कमल नारायण चौबे की अध्यक्षता में हुई। जिला मंत्री जगत नारायण शुक्ल ने वन रैंक वन पेंशन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भुगतान में सरकार द्वारा किए जा रहे विलंब पर 14 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले धरना-प्रदर्शन के समर्थन में जिले के पूर्व सैनिक इसी दिन धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि रक्षामंत्री मनोहर परिकर से काफी उम्मीद थी, लेकिन सरकार केवल कहना जानती है, कार्य करने में विफल है। इसके कारण सेल ...

'OROP' पर ये है मोदी सरकार का प्लान   आज तक
वन रैंक-वन पैंशन को लेकर पूर्व सैनिकों ने बोला हल्ला   पंजाब केसरी

सभी १२ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
पुलिस की बर्बरताः थाने में महिला को 'मुर्गा' बनाया   
दैनिक जागरण
जागरण संवाददाता, मेरठ। मामूली सी बात को लेकर एक महिला कांस्टेबल ने वर्दी की मर्यादा को तार-तार करते हुए एक महिला के साथ जानवरों सलीका व्यवहार किया। महिला को न केवल घसीटा और धक्का दिया, बल्कि थाने ले जाकर उसे मुर्गा तक बना डाला। इस काम में महिला दारोगा के अलावा सिपाही और होमगार्ड भी शामिल रहे। पीड़िता ममता शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक में रुपये जमा कराने आई थीं। किसी बात को लेकर कैशियर से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ गया। सूचना पर महिला कांस्टेबल मेनका ने बैंक पहुंचते ही आव देखा न ताव। मामले को समझने की भी कोशिश नहीं की और ममता पर टूट पड़ी। उसकी पिटाई ...


और अधिक »   


ABP News
   
माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया 4G स्मार्टफोन कैनवस नाइट- 2   
ABP News
माइक्रोमैक्स ने शुक्रवार को भारत में 4G स्मार्टफोन कैनवस नाइट 2 लॉन्च किया. कैनवस नाइट 2 की कीमत 16,299 रुपये है. यह स्मार्टफोन बुधवार से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. ड्युएल सिम वाले इस स्मार्टफोन में दोनों सिमकार्ड नेनो सिम 4G सपोर्ट करते हैं. कैनवस नाइट 2 में 1280*720 रेजोल्यूशन वाली 5 इंच की एचडी अल्मंड स्क्रीन दी गई है. Next · Next · whatsapp-share · facebook-share · twitter-share · googleplus-share · linkedin-share · reddit-share. Latest Photos. माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया 4G स्मार्टफोन कैनवस नाइट- 2 · विश्व पर्यवरण दिवस पर देश की हालत बयां करती तस्वीरें · जानें: आपके लिए क्यों खतरनाक है मैगी.
माइक्रोमैक्स ने उतारा 4G एंड्रॉयड फोन और 8 इंच टैब, जानिए कीमत   अमर उजाला

सभी ४ समाचार लेख »   


आज तक
   
PMO को नहीं पता सरकार की उपलब्धियां   
आज तक
विडंबना देखि‍ए कि मोदी सरकार लगातार अपने एक साल की उपलब्धि‍यों का जमकर गुणगान कर रही है, लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को मोदी सरकार की एक साल की उपलब्ध‍ियां ही नहीं पता. मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल में 20 बड़ी उपलब्धियों की सूची मांगने पर PMO ने कहा कि इस संबंध में जानकारी उसके पास मौजूद नहीं है. PMO ने अहमदाबाद के एक आवेदक के आरटीआई आवेदन के जवाब में कहा कि 5 मई 2015 का आपका आवेदन (संख्या 6111) प्राप्त हुआ और जानकारी दी जाती है कि इस कार्यालय के पास इस संबंध में जानकारी नहीं है. PMO के CPIO अंबुज शर्मा ने जवाब में कहा कि आपके द्वारा मांगी गई जानकारी एक ...

PMO को नहीं पता, मोदी ने एक साल में क्या किया!   नवभारत टाइम्स
पीएमओ को मालूम नहीं , मोदी सरकार ने एक साल में क्या किया ?   पंजाब केसरी

सभी ४ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言