2015年6月23日 星期二

2015-06-24 भारत (India) और सुर्खियां


Live हिन्दुस्तान
   
चीन निभा रहा पाकिस्तान से दोस्ती, लखवी के मुद्दे पर भारत के रुख का यूएन में किया विरोध   
Live हिन्दुस्तान
जकीउर रहमान लखवी पर नकेल कसने के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाने की कोशिश में चीन के रोड़ा अटकाने से भारत नाखुश है। केंद्र सरकार ने यह संकेत दिया है कि अमेरिका सहित संयुक्त राष्ट्र के अन्य देशों को भरोसे में लेकर भारत पाकिस्तान पर दबाव बनाने की कोशिश जारी रखेगा। चीन की कार्रवाई अपेक्षित रक्षा मामलों के विशेषज्ञों ने चीन के कदम को अपेक्षित बताया है। सुरक्षा मामलों के विशेषज्ञ कपिल काक ने कहा कि चीन का कदम अचंभित करने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि चीन समय समय पर पाकिस्तान से अपनी दोस्ती निभाने के लिए ऐसे कदम उठाता रहता है। काक ने कहा कि पाकिस्तान की लोकेशन चीन ...

भारत को घेरने की चीनी नीति का मुकाबला जरूरी   दैनिक भास्कर
लखवी मामले में चीन का अड़ंगा: नरेंद्र मोदी ने चीनी नेतृत्व के समक्ष जताई चिंता   Jansatta
चीन ने भारत को दिया झटका, लखवी मामले पर UN में पाकिस्तान का दिया साथ   प्रभात खबर
दैनिक जागरण   
haribhoomi   
पलपल इंडिया   
सभी ८८ समाचार लेख »   


Zee News हिन्दी
   
केजरीवाल सरकार के सख्त रवैये के बाद दिल्ली में रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त   
Zee News हिन्दी
नई दिल्ली : दिल्ली सरकार द्वारा आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (एस्मा) लागू किए जाने के कुछ घंटों बाद, राष्ट्रीय राजधानी में डॉक्टरों ने दो दिन से चल रही अपनी हड़ताल देर रात समाप्त कर दी। हड़ताल कर रहे डॉक्टरों के खिलाफ दिल्ली सरकार ने अपने द्वारा संचालित अस्पतालों में सामान्य कामकाज के लिए एस्मा लागू किया था। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि रेजीडेंट डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है और सरकार को इस बारे में सूचित कर दिया है। जैन ने ट्वीट किया 'रेजीडेंट डॉक्टरों ने हडताल समाप्त कर दी। इससे पहले सरकार ने सरकारी अस्पतालों के डाक्टरों की ...

सरकारी अस्पतालों में इलाज चालू, मरीजों को राहत   दैनिक जागरण
दिल्ली में हड़ताली डॉक्टरों पर एस्मा   Live हिन्दुस्तान
दिल्ली में डॉक्टरों ने वापस ली 2 दिन से चली आ रही हड़ताल   नवभारत टाइम्स
आज तक   
Nai Dunia   
पंजाब केसरी   
सभी १२९ समाचार लेख »   


आज तक
   
स्मृति ईरानी की डिग्री पर कोर्ट आज सुना सकता है फैसला   
आज तक
मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी की शैक्षणिक डिग्री विवाद पर बुधवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट फैसला सुना सकता है. समझा जा रहा है कि फैसले के साथ यह साफ हो जाएगा कि मामले में आगे सुनवाई की जाएगी या नहीं. याचिकाकर्ता अहमेर खान का आरोप है कि केंद्रीय मंत्री ने चुनाव आयोग में दायर हलफनामे में शैक्षिक योग्यता के बारे में झूठी सूचना दी है. इससे पहले सुनवाई के दौरान अहमेर खान के वकील ने कोर्ट मे कहा था कि ईरानी ने लोकसभा चुनाव और राज्यसभा चुनाव से पहले अपनी उम्मीदवारी के लिए नामांकन भरते समय आयोग में तीन हलफनामे दायर किए और अपनी शैक्षिक योग्यता ...

स्मृति ईरानी की शैक्षणिक योग्यता मामला : कोर्ट आज सुना सकती है फैसला   एनडीटीवी खबर
स्मृति ईरानी की किस्मत का फैसला आज!   आईबीएन-7
आज आ सकता है स्मृति ईरानी की शिक्षा के विवाद पर कोर्ट का अहम फैसला   प्रभात खबर
News18 Hindi   
नवभारत टाइम्स   
दैनिक जागरण   
सभी १४ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
खुलासा: 'चुनाव रद्द होने पर इस्तीफा देना चाहती थीं इंदिरा गांधी'   
Live हिन्दुस्तान
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निजी सचिव रहे आरके धवन ने कहा है कि उन्होंने इलाहबाद हाईकोर्ट द्वारा उनका चुनाव रद्द करने के तुरंत बाद इस्तीफा देने का निर्णय कर लिया था। धवन ने कहा कि इंदिरा गांधी ने इस्तीफा पत्र टाइप भी करा लिया था, लेकिन मंत्रिमंडल के कई सहयोगियों के विरोध के बाद उन्होंने इसे आगे नहीं बढ़ाया। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद ही देश में आपातकाल लगाया गया था। धवन ने यह बात देश में आपातकाल के 40 वर्ष पूरे होने से दो दिन पहले मंगलवार को कही। आपातकाल के समय भारतीय राजनीति के केंद्र में रहे धवन ने एक चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि आपातकाल की घोषणा ...

इमर्जेंसी में हर कदम पर संजय के साथ थीं मेनका: आर के धवन   नवभारत टाइम्स
सोनिया-राजीव के मन में इमरजेंसी को लेकर पछतावा नहीं था   Patrika
खुफिया रिपोर्ट के पूर्वानुमान पर इंदिरा ने 1977 में दिए थे चुनाव के आदेश : आरके धवन   प्रभात खबर
Webdunia Hindi   
Nai Dunia   
सभी ११ समाचार लेख »   


Sahara Samay
   
नक्सलियों ने पटरी उड़ाई पलामू एक्सप्रेस पटरी से उतरी   
Sahara Samay
झारखंड के उग्रवाद प्रभावित लातेहार जिले के छिपादोहन स्टेशन के निकट नक्सलियों ने विस्फोट कर पटरी उड़ा दी जिसके कारण पलामू एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए. राज्य पुलिस मुख्यालय सूत्रों ने बताया कि विस्फोट के कारण गड्ढे हो गए है. पलामू एक्सप्रेस ट्रेन बरकाकाना से पटना जा रही थी तभी ये दुर्घटना हुई. सूत्रों ने बताया कि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल की तरफ रवाना हो गए है. रिलीफ ट्रेन को घटना स्थल की तरफ भेजा गया है.
डिरेल हुई पलामू एक्सप्रेस पटना रवाना, यात्रियों ने ली राहत की सांस   दैनिक जागरण
झारखंड: नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक उड़ाया, पलामू एक्सप्रेस के 3 डब्बे पटरी से उतरे   दैनिक भास्कर
लातेर में नक्सली हमला, पटरी से उतरी ट्रेन   आज तक
एनडीटीवी खबर   
आईबीएन-7   
प्रभात खबर   
सभी २६ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
उप्र के 740 समेत 2406 एनजीओ के लाइसेंस रद   
दैनिक जागरण
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के 740 समेत देश भर के कुल 2,406 गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के लाइसेंस रद कर दिए हैं। इनमें वे एनजीओ भी शामिल हैं, जो स्कूलों और अस्पतालों का संचालन करते हैं। पंजीकरण रद करने के मद्देनजर ये गैर सरकारी संगठन अब विदेशी चंदा हासिल नहीं कर पाएंगे। एफसीआरए कानून के उल्लंघन पर इस वर्ष पहले ही सरकार करीब 13,470 एनजीओ का लाइसेंस रद कर चुकी है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, जिन एनजीओ के लाइसेंस रद किए गए हैं, उनमें महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। वहां के 964 एनजीओ के लाइसेंस रद हुए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश के 740 और कर्नाटक के 614 के गैर सरकारी संगठनों का ...


और अधिक »   


प्रभात खबर
   
मायावती के घर के बाहर बनेगा चेकपोस्ट, बसपा ने कहा- जासूसी करवाएगी राज्य सरकार   
प्रभात खबर
लखनऊ : बहुजन समाजवादी पार्टी की अध्यक्ष मायावती के घर के बाहर उत्तर प्रदेश सरकार ने चेक पोस्ट बनाने का फैसला लिया है. यह फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया गया. इस फैसले का बसपा नेता पुरजोर विरोध कर रहे हैं. उनका आरोप है कि सरकार मायावती की जासूसी करवनाया चाहती है इसलिए उनके घर के बाहर चेक पोस्ट बनवाया जा रहा है. बसपा प्रमुख मायावती के घर के बाहर रेलवे लाइन की तरफ से पुलिस चेक पोस्ट बनाया जायेगा जिसमें तीन कमरे होंगे. रेलवे लाइन की तरफ से यह गृह विभाग को दिया जायेगा. बसपा इसका भले ही विरोध कर रही है पर सरकार ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया और अपने फैसले पर अटल है. बसपा नेताओं ...

माया के बंगले पर पुलिस बिठाएगी सरकार   Live हिन्दुस्तान
मायावती के सरकारी बंगले के पास पुलिस चौकी   दैनिक जागरण
बसपा ने नहीं मांगी सुरक्षा, फिर भी मायावती के घर के बाहर चेक पोस्‍ट बनाएगी यूपी सरकार   News18 Hindi

सभी १६ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
अपहरण, हत्या में आया जेडी (यू) MLA अनंत सिंह का नाम   
नवभारत टाइम्स
बाढ़ के अपहरण और हत्याकांड में मोकामा से जेडी (यू) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का नाम सामने आया है। छह दिन पहले हुई इस वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि अनंत सिंह के इशारे पर चारों युवकों को अगवा किया गया था और बाद में एक की हत्‍या कर दी गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी के लिए अभी भी उनके पास पर्याप्‍त सबूत नहीं है, जिसे जुटाने की कोशिश की जा रही है। घटना का मुख्य आरोपी भी पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाया है। सीनियर एसपी के इस खुलासे से हड़कंप मच गया है क्योंकि नीतीश कुमार ने सोमवार शाम कानून व्यवस्था पर लंबी मीटिंग कर ...

अपहरण एवं हत्या के मामले में JDU विधायक अनंत सिंह का नाम आया   Zee News हिन्दी
अपहरण एवं हत्या के मामले में फंसे JDU विधायक अनंत सिंह!   आईबीएन-7
तबादले के बाद पटना के SSP का खुलासा- अपहरण और हत्या के आरोपियों ने लिया JDU विधायक अनंत सिंह का नाम   ABP News
दैनिक जागरण   
आज तक   
Nai Dunia   
सभी १२ समाचार लेख »   


Nai Dunia
   
ट्वीट बम से कुछ नामों के धमाके   
Nai Dunia
नई दिल्ली। आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने मंगलवार को फिर से कुछ नए ट्वीट करके कई धमाके किए हैं। मोदी ने अपने खिलाफ जारी जांच के उलट अपनी अलग मुहिम छेड़ते हुए जनता से अपने ई-मेल पर भ्रष्टचार के बारे में जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आईटी विभाग के बाबुओं तक की जानकारियां दें जो चुपचाप उन्हें परेशान और ब्लैकमेल करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग उन्हें निशाना बना रहे हैं उन्हें याद रखना चाहिए कि वह सभी शीशे के घरों में रहते हैं। ललित मोदी ने मंगलवार को कहा कि वह हर मुलाकात का सबूत रखते हैं। अगर कोई रिश्वत मांगता है तो वह अपने ...

ललित मोदी ने किए ट्वीट बम से कुछ नामों के धमाके   दैनिक जागरण

सभी ४ समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
संसद की कैंटीन में सबसे सस्ता खाना, आखिर करोड़ों की सब्सिडी कब छोड़ेंगे सांसद?   
एनडीटीवी खबर
नई दिल्ली: आजकल सांसद दूसरों से सब्सिडी छोड़ने की अपील करते दिखते हैं। खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने भी एक रैली के दौरान समर्थ लोगों से गैस सब्सिडी छोड़ने की अपील की थी, लेकिन संसद कैंटीन में बाजार से कई गुना सस्ता खाने की सुविधा लेने वाले खुद सब्सिडी क्यों नहीं छोड़ते, यह सवाल एक आरटीआई से मिली सूचना के बाद उठने लगा है। आरटीआई के तहत मिले एक जवाब के अनुसार, संसद परिसर में स्थित कैंटीनों को पिछले पांच साल के दौरान 60.7 करोड़ रुपये की कुल सब्सिडी दी गई और पूड़ी-सब्जी जैसी चीजें 88 प्रतिशत सब्सिडी पर बेची जा रही हैं। सूचना का अधिकार कानून के तहत मिली सूची से खुलासा ...

सांसदों की थाली के लिए 60 करोड़ की सब्सिडी!   नवभारत टाइम्स
तो दिल्ली में यहां मिलता है सबसे सस्ता और लजीज भोजन   Rajasthan Patrika
जनता के पैसे से सांसदों के खाने पर 14 करोड़ की सब्सिडी   Patrika
ABP News   
प्रभात खबर   
Sahara Samay   
सभी २५ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言