2015年6月12日 星期五

2015-06-13 भारत (India) व्यवसाय


आज तक
   
उद्योगों की रफ्तार बढ़ी, लेकिन महंगाई की मार बरकरार   
बिजनेस भास्कर
नई दिल्‍ली। शुक्रवार को महंगाई और औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़ों ने इकोनॉमी को मिला-जुला असर दिया है। एक तरफ जहां मई में खुदरा महंगाई दर में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, वहीं अप्रैल के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों ने थोड़ी उम्मीद जगाई है। मई में महंगाई दर 5.01 फीसदी और अप्रैल में औद्योगिक उत्पादन 4.1 फीसदी पर रहा है। हालांकि मानसून की देरी उद्योगों के साथ-साथ महंगाई पर विपरीत असर डाल सकती है। महंगाई बढ़ी, औद्योगिक उत्पादन बढ़ा 4.1 फीसदी. मई महीने में उपभोक्‍ता मूल्‍य सूचकांक (सीपीआई) बढ़कर 5.01 फीसदी हो गया, जबकि‍ पि‍छले महीने यह आंकड़ा 4.87 फीसदी था। वहीं, विनिर्माण ...

देश में आर्थिक तेजी के संकेत, चौंकाने वाले आंकड़े   आज तक
देश का औद्योगिक उत्पादन हुआ दोगुना, उपभोक्ता महंगाई दर ने बढ़ाई चिंता   एनडीटीवी खबर
उपभोक्ता महंगाई दर 5.01 फीसदी   Rajasthan Patrika
मनी कॉंट्रोल   
Nai Dunia   
सभी १२ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
ट्विटर के सीईओ डिक कोस्टोलो जल्द दे सकते हैं इस्तीफा   
दैनिक जागरण
सैन फ्रांसिस्को। ट्विटर के सीईओ डिक कोस्टोलो जल्द इस्तीफा दे सकते हैं। उनके इस्तीफे के बाद अंतरिम आधार पर एक जुलाई से कंपनी के सह-संस्थापक जैक डोर्सी सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगे। खुद ट्विटर की तरफ से यह जानकारी दी गई है। कोस्टोलो के इस्तीफे की खबर ऐसे समय में आ रही है, जब कंपनी साल 2013 में अपना बहु-प्रतीक्षित आईपीओ लाने के बाद से यूजर्स की तादाद बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रही है। कोस्टोलो ने आईपीओ के दौरान कंपनी की लीडरशिप संभाली थी। लेकिन, ग्रोथ निराशाजनक रही और कंपनी अब तक मुनाफा नहीं दिखा पाई है। ट्विटर की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि कोस्टोलो ...

ट्विटर के सीईओ कोस्टोलो ने किया कंपनी छोड़ने का एलान   Live हिन्दुस्तान
टि्वटर के CEO देंगे इस्‍तीफा, जैक डोर्सी संभालेंगे कंपनी   बिजनेस भास्कर
ट्विटर के सीईओ डिक कोस्टोलो देंगे इस्तीफा   आईबीएन-7
Sahara Samay   
ABP News   
सभी ३२ समाचार लेख »   


Zee News हिन्दी
   
बैंक जल्द और सस्ता करेंगे कर्ज: जेटली   
Live हिन्दुस्तान
आपकी ईएमआई जल्द कम होने वाली है। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को बैंकों के साथ बैठक के बाद बताया कि सरकारी व निजी बैंकों ने उन्हें आश्वस्त किया है कि आने वाले दिनों में वे ब्याज दरें और कम करेंगे। जेटली ने बैंकों से सीधे पूछा कि रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत ब्याज दरों में कटौती के बाद भी वे इसका फायदा ग्राहकों को क्यों नहीं दे रहे हैं। 0.75% तक कटौती संभव: वित्त मंत्री ने बैंकों के सीईओ से कहा कि वे आरबीआई की ओर से नीतिगत ब्याज दर में की गई 0.75% कटौती के अनुरूप ही ब्याज दरें घटाएं। रिजर्व बैंक ने जनवरी के बाद से तीन किस्तों में नीतिगत ब्याज दरों में 0.75% कटौती ...

आने वाले दिनों में ऋण होगा और सस्ता   प्रातःकाल
सस्ते हो सकते हैं आवास और ऑटो लोन, वित्त मंत्री को ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद   Zee News हिन्दी
जेटली ने दिखाई आंख, सस्ते कर्ज के लिए बैंक हुए तैयार   दैनिक जागरण
Business Standard Hindi   
नवभारत टाइम्स   
प्रभात खबर   
सभी ५४ समाचार लेख »   


आज तक
   
सेंसेक्स में 54 अंकों की मजबूती   
आज तक
देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को मजबूती दर्ज की गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 54.32 अंकों की मजबूती के साथ 26,425.30 पर और निफ्टी 17.55 अंकों की मजबूती के साथ 7,982.90 पर बंद हुआ. सेंसेक्स ने 26,489.58 के ऊपरी और 26,307.07 के निचले स्तर को छुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 30.66 अंकों की कमजोरी के साथ 26,340.32 पर खुला और 54.32 अंकों या 0.21 फीसदी मजबूती के साथ 26,425.30 पर बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 5.5 अंकों की कमजोरी के साथ 7,959.85 पर खुला और 17.55 अंकों या 0.22 फीसदी की ...

बाजार में आई तेजी, 54 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स   Zee News हिन्दी
वित्त मंत्री के बयान के बाद सेंसेक्स 54 अंक मजबूत हुआ   Live हिन्दुस्तान
सेंसेक्स 54 अंक सुधरकर 26425 पर, निफ्टी 8000 के नीचे   प्रभात खबर
Veer Arjun   
Khabar Mantra   
पंजाब केसरी   
सभी ११ समाचार लेख »   


म्यूचुअल फंडों ने 40000 करोड़ रूपए का किया निवेश   
Business Standard Hindi
साझा कोषों (म्यूचुअल फंडों) ने मौजूदा वित्त वर्ष की अप्रैल-मई अवधि में ऋण बाजारों में 40,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया। विश्लेषकों का कहना है कि व्यापार धारणा में सुधार के चलते म्यूचुअल फंडों ने आलोच्य अवधि में ऋण बाजारों में 40,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया। बीते वित्त वर्ष में ऋण बाजारों में लगभग 6 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया गया था। सेबी के आंकड़ों के अनुसार म्यूचुअल फंडों ने मई में 17,389 करोड़ रुपये, अप्रैल में 22,650 करोड़ रुपये यानी कुल मिलाकर 40,039 करोड़ रुपये निवेश किया। Keyword: म्यूचुअल फंड, सेबी, ...

म्यूचुअल फंडों ने रिण बाजारों में 40000 करोड़ रुपये का निवेश किया   Bhasha-PTI

सभी ३ समाचार लेख »   


Zee News हिन्दी
   
रिलायंस ने तेल एवं गैस कीमतें तय करने की मांगी आजादी   
Zee News हिन्दी
मुंबई : प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी ने तेल एवं गैस कारोबार में नियामकीय चुनौतियों पर अपनी पहली सीधी टिप्पणी में आज कहा कि प्राकृतिक गैस के लिए विपणन व कीमत संबंधी आजादी के मामले में अनुबंध में शामिल प्रतिबद्धताओं को पूरा किया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का सरकार के साथ केजी बेसिन परियोजना में गैस के उत्पादन और मूल्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर विवाद चल रहा है और मामला पंच निर्णय के लिए ले जाया गया है। इसमें केजी डी6 परियोजना के विकास संबंधी 2.4 अरब डालर की लागत व गैस कीमत बढ़ाने की मांग अस्वीकार करने का मुद्दा ...

गैस कीमत तय करने की मिले आजादी : अंबानी   Nai Dunia
रिलायंस गैस के ऋण का पुनर्गठन   Business Standard Hindi
गैस कीमतों में जल्द संशोधन चाहते हैं मुकेश   khaskhabar.com हिन्दी

सभी ५ समाचार लेख »   


Webdunia Hindi
   
सोना हुआ 10 रुपए मजबूत, चांदी 100 रुपए चमकी   
बिजनेस भास्कर
नई दिल्ली। विदेशी बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट के बीच स्थानीय मांग बढ़ने और डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर पड़ने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में साेना स्टैंडर्ड 20 रुपए की मामूली तेजी के साथ 27,130 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया और चांदी 100 रुपए चढ़कर 37,100 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1 डॉलर की मामूली गिरावट के साथ 1180 डॉलर प्रति औंस के नीचे फिसल गया है। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, अमेरिका में लगातार बेहतर आर्थिक आंकड़े आने से ब्याज दरों में जल्द बढ़ोतरी की संभावना बनी है जिससे डॉलर मजबूत हुआ है और पीली ...

सोना और चांदी धातुओं में आई गिरावट   दैनिक भास्कर
तेजी के बाद सोना लुढका,चांदी पडी कमजोर   khaskhabar.com हिन्दी
सोने-चांदी में आई गिरावट, जानें आज के भाव   पंजाब केसरी
Webdunia Hindi   
सभी ६ समाचार लेख »   


कॉम्पैक्ट लैंप्स का 1000 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य   
Business Standard Hindi
कॉम्पैक्ट लैंप्स ने तीन साल में 1,000 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य रखा है। कंपनी अपने खुद के ब्रांड के साथ एलईडी लाइटिंग खंड में उतर गई है। कॉम्पैक्ट लैंप्स के प्रबंध निदेशक कपिल गुप्ता ने कहा, 'देश की प्रमुख लाइटिंग कंपनियों के लिए मूल उपकरण विनिर्माता (ओईएम) बने रहने के बाद हमने अपना खुद का ब्रांड ऑर्कुश पेश किया है। हम तीन साल में 1,000 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। इसमें ऑर्कुस का हिस्सा करीब 30 फीसदी होगा।' पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का कारोबार 450 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी एलईडी के लिए नया संयंत्र लगाने पर 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। फिलहाल ...


और अधिक »   


प्रभात खबर
   
बिजली संकट : कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है दिल्ली सरकार   
प्रभात खबर
नयी दिल्ली : दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) ने आप सरकार के कडे विरोध के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में बिजली की दरों में छह प्रतिशत की वृद्धि कर दी. आप सरकार ने कहा है कि वह फैसले के खिलाफ कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है. डीईआरसी के प्रमुख पी डी सुधाकर ने कहा कि नियामक ने विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण (एपटेल) के निर्देश के अनुरुप काम किया है जिसने उससे बिजली खरीद की कीमत में वृद्धि को लेकर निजी विद्युत वितरण कंपनियों को मुआवजा देने के लिए बिजली खरीद की समायोजन लागत (पीपीएसी) अधिभार बहाल करने के लिए कहा था. नयी दिल्ली नगर पालिका परिषद क्षेत्र के ...

दिल्ली वालों को एक और झटका, बढ़ेंगे बिजली के दाम   आईबीएन-7
दिल्ली में छह फीसदी महंगी हुई बिजली   नवभारत टाइम्स
दिल्ली को महंगी बिजली का झटका   Live हिन्दुस्तान
आज तक   
Sahara Samay   
दैनिक जागरण   
सभी २४ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
एच1-बी वीजा उल्लंघन पर TCS और Infosys के खिलाफ जांच शुरू, कंपनियों ने कहा, वीजा नियमों का करते हैं पालन   
प्रभात खबर
न्यूयार्क : अमेरिका सरकार ने एच1-ब वीजा नियमों के संभावित उल्लंघन के लिए भारत की दो सबसे बडी भारतीय आउटसोर्सिंग कंपनियों के खिलाफ जांच शुरू की है. यह बात मीडिया में आई खबरों में कही गई. न्यूयार्क टाइम्स ने कहा कि श्रम विभाग टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इन्फोसिस के खिलाफ अनुबंध के तहत विदेशी प्रौद्योगिकी कामगारों के लिए वीजा संबंधी नियमों के संभावित उल्लंघन के खिलाफ जांच शुरू की है. उनके पास इलेक्ट्रिक कंपनी सदर्न कैलिफोर्निया एडिसन का अनुबंध था. रपट में कहा गया कि इलिनॉयस के सांसद रिचर्ड डर्बिन और अलाबामा के जेफ सेशंस ने कहा कि बिजली कंपनी ने हाल ही ...

अमेरिका में TCS और INFOSYS के खिलाफ जांच: क्या है आरोप, जानिए अभी   दैनिक भास्कर
वीजा उल्लंघन पर टीसीएस, इन्फोसिस के खिलाफ अमेरिका में जांच शुरू   नवभारत टाइम्स
टीसीएस, इन्फोसिस के खिलाफ अमेरिका ने शुरू की जांच   Live हिन्दुस्तान
Nai Dunia   
बिजनेस भास्कर   
दैनिक जागरण   
सभी १९ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言