2015年6月12日 星期五

2015-06-13 भारत (India) विश्व


आज तक
   
लुधियाना में टैंकर से हुआ जहरीली गैस का रिसाव, 6 लोगों की मौत   
आज तक
लुधियाना के दोरहा इलाके में अमोनिया गैस टैंकर से जहरीली गैस लीक होने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग गैस की वजह से बीमार हुए. गैस से प्रभावित लोगों का अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना शुक्रवार-शनिवार देर रात की है. दोरहा बाई-पास रोड के पास ट्रक के फंसने से गैस के रिसाव का सिलसिला शुरू हुआ. जहरीली गैस में सांस लेने की वजह से 6 लोगों की मौत हो गईय दोरहा पुलिस स्टेशन के एसएचओ रजनीश कुमार सूद ने कहा, 'मृतकों की लाश को लुधियाना अस्पताल ले जाया गया है.' सूद ने बताया कि जहरीली गैस में सांस लेने की वजह से 100 लोग अब तक अस्पताल में इलाज कराने पहुंच चुके ...

पंजाब में टैंकर से अमोनिया गैस का रिसाव, छह की मौत, 100 घायल   एनडीटीवी खबर
अमोनिया गैस का टैंकर लीक होने से 6 की मौत, 100 बीमार   नवभारत टाइम्स
लुधियाना में अमोनिया गैस का रिसाव, छह की मौत, 1000 बीमार   दैनिक जागरण
ABP News   
प्रभात खबर   
आईबीएन-7   
सभी १४ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
जम्मू कश्‍मीर : लहराया ISIS का झंडा, लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे   
प्रभात खबर
श्रीनगर : कश्‍मीर में अलगावादियों की हिमाकत बढ़ते ही जा रही है. पहले कई बार घाटी में पाकिस्‍तानी झंडा फहराने के बाद आज यहां आईएसआईएस के भी झंडे लहराये गये. शुक्रवार को जुम्‍मे की नमाज के बाद अलगाववादियों ने पाकिस्‍तान और आईएस के झंडे लहराए. पुलिस ने उनको पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे पुलिस पर पथराव करते हुए भागने में कामयाब रहे. कश्मीर घाटी में प्रदर्शनों के दौरान कम से कम दो स्थानों पर आतंकवादी समूह आइएसआइएस और पाकिस्तान का झंडा फहराया गया. प्रदर्शनों का आयोजन बृहस्पतिवार को अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा एक अलगाववादी कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में ...

J&K: लहराया ISIS का झंडा और लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे   दैनिक भास्कर
कश्मीर में कुपवाड़ा जिले में पाकिस्तान के साथ-साथ फहराया गया ISIS का झंडा   एनडीटीवी खबर
कश्मीर में फहराया गया ISIS का झंडा, PDP बोली- 'छोटी घटना है'   आज तक
दैनिक जागरण   
Zee News हिन्दी   
नवभारत टाइम्स   
सभी ३४ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
पाक पीएम का भारत पर आतंक फैलाने का आरोप, कश्मीर को बताई टॉप प्राथमिकता   
दैनिक भास्कर
नई दिल्ली: भारत के देश के बाहर सैन्य ऑपरेशन पर पाकिस्तान के भड़कने और उसे 'म्यांमार जैसा न समझने' की हिदायत दिए जाने के बाद अब पड़ोसी मुल्क के पीएम ने चेतावनी दी है। पाक की विदेश नीति पर हुए एक कॉन्फ्रेंस में गुरुवार को दिए एक बयान में पीएम नवाज शरीफ ने कहा, ''हम अपने जरूरी हितों की हर मुमकिन रक्षा करेंगे। इस संदेश को अच्छी तरह से समझ लिया जाए।'' पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, शरीफ का यह बयान भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी और उनके कुछ मत्रियों के कथित भड़काऊ कमेंट्स की प्रतिक्रिया में दिया गया। शरीफ ने एक बार फिर दोहराया कि कश्मीर विवाद का निपटारा उनकी सर्वोच्च ...

'ऑपरेशन बदला' पर पाकिस्तान में बेचैनी, सीनेट ने भारत के खिलाफ पास किया प्रस्ताव   आज तक
भारतीय नेताओं के बयानों से पाकिस्तान खफा, सीनेट ने पास किया निंदा प्रस्ताव   एनडीटीवी खबर
पाक पीएम ने लगाया भारत पर आतंक फैलाने का आरोप   KhabarFast News
Patrika   
Sahara Samay   
देशबन्धु   
सभी २४ समाचार लेख »   


आज तक
   
Exclusive: सामने आया म्यांमार सीमा का चौंकाने वाला सच   
आज तक
'आज तक' की ग्राउंड जीरो पड़ताल में भारत-म्यांमार सरहद की चौंकाने वाली हकीकत का खुलासा हुआ है. भारतीय सेना के क्रॉस-बॉर्डर ऑपरेशन के बाद म्यांमार सीमा को लेकर चर्चा आम है. ऐसे में हमारी टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची तो सामने आया सरहद का चौंकाने वाला सच. 'आज तक' की टीम मणिपुर में भारत-म्यांमार सरहद पर चांदेल जिले के मोरे कस्बे में पहुंची. इसी इलाके में पिछले कुछ दिनों से सेना और उग्रवादी संगठनों के बीच संघर्ष चल रहा है. 'आज तक' ने पाया कि मोरे इलाके में भारत-म्यांमार सरहद पूरी तरह खुली हुई है और उग्रवादी संगठन यहां से सबसे ज्यादा घुसपैठ और तस्करी करते हैं. यहां फेंसिंग ...

सीमा पार के सभी कैंपों को नष्‍ट करने की तैयारी में भारत   दैनिक जागरण
खापलांग के उग्रवादी गुट एनएससीएन-के पर फिर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में सरकार   एनडीटीवी खबर
सुरक्षा बलों के जवानों के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित बना पूर्वोत्तर   Live हिन्दुस्तान
Zee News हिन्दी   
Bhasha-PTI   
आईबीएन-7   
सभी ३१ समाचार लेख »   


आज तक
   
विमान में तकनीकी खराबी वापस लौटा गया एयरपोर्ट   
प्रभात खबर
बोधगया : गया एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद विमान में आयी तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार को एयर इंडिया का दिल्ली-गया नियमित विमान वापस एयरपोर्ट पर लौट आया. विमान ने अपराह्न् 3:10 बजे 72 यात्रियों को लेकर वाराणसी के लिए उड़ान भरी थी. वाराणसी के बाद वह दिल्ली के लिए उड़ान भरता, पर उड़ान भरने के करीब 10 मिनट के अंदर ही गया एयरपोर्ट के नियंत्रण कक्ष को विमान में खराबी आने की सूचना दी गयी और वापस लैंड करने की इजाजत मांगी गयी. आनन-फानन में एयरपोर्ट पर सुरक्षा के तमाम उपाय किये गये और विमान को लैंड कराया गया. इसके बाद सभी यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया. हालांकि ...

बाल-बाल बचे 76 यात्री, एयर इंडिया के विमान की आपात लैंडिंग   दैनिक जागरण
मलेशिया एयरलाइंस विमान के इंजन में लगी आग, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग   दैनिक भास्कर
मलेशिया एयरलाइंस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग   आज तक

सभी १० समाचार लेख »   


आईबीएन-7
   
बारातियों से भरी बस बिजली तारों की चपेट में, 25 की मौत   
आईबीएन-7
नई दिल्ली। राजस्थान के टोंक जिले में बारातियों से भरी एक बस में करंट दौड़ने से 25 लोगों की मौत हो गई। मालपुरा के पास सांच गांव में हुए इस हादसे में मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। हादसा तब हुआ जब बस रास्ते पर झूलते बिजली के तारों की चपेट में आ गई। बस में 45 से 50 लोग सवार थे। हादसे के दौरान 18 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि 7 और लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बारातियों से भरी बस बिजली तारों की चपेट में, 25 की मौत. राजस्थान के टोंक जिले में बारातियों से भरी एक बस में करंट दौड़ने से 25 लोगों की मौत हो गई। कमेंट्स. #Accident#Bus#Current#Death#marriage#rajasthan# ...

वाईएन हॉस्पिटल की टीम पचेवर रवाना   दैनिक भास्कर
बस में दौड़ा करन्ट, 25 की मौत   प्रातःकाल
राजस्थान में दर्दनाक हादसा- बस पर बिजली का हाईटेंशन तार गिरने से 25 लोगों की मौत   आज तक
Live हिन्दुस्तान   
एनडीटीवी खबर   
Rajasthan Patrika   
सभी ३४ समाचार लेख »   


Zee News हिन्दी
   
सेक्स स्कैंडल के आरोप में आईएमएफ के पूर्व अध्यक्ष स्ट्रॉस कान बरी   
दैनिक भास्कर
लिली। फ्रांस की एक कोर्ट ने आईएमएफ (अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष) के पूर्व अध्यक्ष डोमिनिक स्ट्रॉस कान को फ्रांस, अमेरिका और बेल्जियम में हुई सेक्स पार्टियों के लिए दलाली के आरोपों से शुक्रवार को बरी कर दिया। फैसला सुनाते हुए जज ने कहा कि स्ट्रॉस कान सेक्सवर्कर से केवल एक ग्राहक के रूप में मिले थे लेकिन उन्होंने कोई भुगतान नहीं किया था। इस यूरोपीय देश में सेक्सवर्कर की सेवाएं लेना गैरकानूनी नहीं है लेकिन उन्हें मुहैया कराना गैरकानूनी है। स्ट्रॉस कान पर दुष्कर्म का भी आरोप लगा था जो साल 2012 में हट गया था। फरवरी में तीन हफ्तों तक चली सुनवाई में स्ट्रॉस कान ने अपने ...

जिश्मफरोशी के गिरोह से संबंधों के आरोपों से बरी हुए स्ट्रॉस-कान   एनडीटीवी खबर
'मैंने सेक्स पार्टियां खूब कीं, पर दलाली नहीं'   नवभारत टाइम्स

सभी ७ समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
नेपाल में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके   
एनडीटीवी खबर
काठमांडू: नेपाल में गुरुवार देर रात एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई। समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' की रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि गुरुवार के भूकंप का केंद्र सिंधुपालचौक जिला था, जो काठमांडू से 65 किलोमीटर दूर है। नेपाल में गुरुवार रात आए भूकंप का 25 अप्रैल को आए भीषण और विनाशकारी भूकंप के बाद के झटके माना जा रहा है। देश में 25 अप्रैल को आए भूकंप में 8,500 लोगों की मौत हो गई थी। सिंधुपालचौक जिला भूकंप से सर्वाधिक प्रभावित हुआ था। अधिकारियों के मुताबिक, 25 अप्रैल के विनाशकारी ...

नेपाल में भूकंप के हल्के झटके   Sahara Samay
नेपाल में हल्की तीव्रता के भूकंप के दो झटके   Pradesh Today

सभी ३० समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
खामोश हो गया नेकचंद का अनूठा संसार   
नवभारत टाइम्स
चंडीगढ़ की पहचान बन गईं रॉक गार्डन की पत्थर की कलाकृतियां यहां आने वालों से हमेशा बात करती सी लगती थीं। लेकिन शुक्रवार को 90 साल के कलाकार नेकचंद ने इस दुनिया से विदा ली और उनके साथ ही उनकी कलाकृतियां भी खामोश हो गईं। रॉक गार्डन में शुक्रवार को चहल-कदमी के बावजूद अजीब सा सन्नाटा पसरा था। अब नेकचंद इन आड़ी-तिरछी आर्टिफिशल पहाडिय़ों और संकरी गलियों में कभी नहीं दिखाई देंगे। यह कमी केवल एक परिवार या सिर्फ चंडीगढ़ को नहीं खलेगी, कला की दुनिया इस कमी को महसूस करेगी। एक ऐसा हुनर खो गया है जो मिसाल बन गया था। देश के विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आए नेकचंद ने ...

बेकार चीजों का जादूगर   Live हिन्दुस्तान
चंडीगढ़ के प्रसिद्ध 'रॉक गार्डन' के शाहकार नेक चंद का निधन   एनडीटीवी खबर
पत्थरों के शहर को दे गए सौगात.   दैनिक जागरण
Business Standard Hindi   
देशबन्धु   
दैनिक भास्कर   
सभी ५७ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
घूरपुर में चार रुपये के लिए दो का कत्ल   
दैनिक जागरण
जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : घूरपुर के मोहिद्दीनपुर गांव में शुक्रवार की सुबह महज चार रुपये के लिए हुए विवाद ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच संघर्ष में हुई गोलीबारी ने दो युवकों की जान ले ली और चार जख्मी हो गए। विरोध में हुए हमले में एक घर फूंक दिया गया जबकि किशोर लापता है। बवाल बढ़ता देख वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद भी हालात सामान्य नहीं हुए। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव ले जाते वक्त भी जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने नैनी के डांडी इलाके में परिजनों ने शव रखकर ...

यूपी मेें महज 4 रुपए के लिए 2 की हत्या   Rajasthan Patrika
4 रुपए के लिए इलाहाबाद में 2 भाइयों की हत्या, हंगामा   आईबीएन-7

सभी १६ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言