2015年6月9日 星期二

2015-06-10 भारत (India) और सुर्खियां


आज तक
   
फर्जी डिग्री केस में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री तोमर को लखनऊ ले गई पुलिस   
आज तक
फर्जी डिग्री विवाद में पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस संग लखनऊ पहुंचे जितेंद्र तोमर ने मोदी सरकार पर हमला बोला है. दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री ने कहा कि फर्जी डिग्री विवाद मोदी सरकार की साजिश है. फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को लेकर दिल्ली पुलिस बुधवार की सुबह लखनऊ पहुंची. यहां से उन्हें फैजाबाद ले जाया जाएगा, जहां फर्जी डिग्री मामले में जांच की जाएगी. इससे पहले मंगलवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पुलिस की स्पेशल टीम तोमर को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना हुई. जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र तोमर को पुलिस ...

LIVE: फर्जी डिग्री केस में गिरफ्तार जितेंद्र सिंह तोमर को लेकर लखनऊ पहुंची दिल्ली पुलिस   Live हिन्दुस्तान
LIVE: फर्जी डिग्री में तोमर को लखनऊ ले गई पुलिस, होगी पूछताछ   दैनिक जागरण
कानून मंत्री को बर्खाख्त करो : विजेंद्र गुप्ता   नवभारत टाइम्स
ABP News   
Jansatta   
सभी २२५ समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
सेना ने म्यांमार बॉर्डर पर की बड़ी कार्रवाई, मणिपुर हमले में शामिल कई उग्रवादी ढेर   
एनडीटीवी खबर
नई दिल्ली: भारतीय सेना ने म्यांमार सीमा में दो किलोमीटर अंदर घुसकर उग्रवादियों के दो कैंप पुरी तरह तबाह कर डाले। सेना की इस कार्रवाई में करीब 50 उग्रवादियों के मारे जाने की खबर है। सूचना और प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ये प्रधानमंत्री द्वारा लिया गया ऐतिहासिक और साहसिक फैसला था। ये उन पड़ोसी देशों के लिये भी एक कड़ा संदेश है जो आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते चार जून को मणिपुर के चंदेल जिले में उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला किया था जिससे सेना के 18 जवान शहीद हो गए। इसके बाद सरकार ने तय किया कि ...

म्यांमार में सीमा पार सैन्य कार्रवाई, पूर्वोत्तर के 20 विद्रोहियों को मार गिराया   प्रभात खबर
पहली बार भारतीय सेना ने सीमा लांघकर 15 उग्रवादियों को मार गिराया   दैनिक भास्कर
सेना ने म्यांमार में घुसकर 20 उग्रवादियों को मार गिराया   दैनिक जागरण
Live हिन्दुस्तान   
ABP News   
आज तक   
सभी ८५ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
'प्यार' ने माओवादी को हथियार डालने पर किया मजबूर   
दैनिक जागरण
जालंधर। कहते हैं जो काम हथियार नहीं कर सकते वह काम प्यार कर सकता है। भटके इंसान को प्यार सही मार्ग पर ले आता है। जालंधर से गिरफ्तार किए गए झारखंड के एक माओवादी पर यह बात सटीक बैठती है। पुलिस की मानें तो एक कुख्यात माओवादी नेता 'मोहब्बत' की गिरफ्त में आकर मजदूर बन गया और जालंधर में फर्जी नाम से रह रहा था। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने झारखंड पुलिस की विशेष शाखा के सहयोग से कुख्यात नक्सली नेता दीनबंधू पातर को गिरफ्तार किया था। दीनबंधू के बारे में पुलिस ने प्राथमिक पूछताछ के बाद कहा कि मोहब्बत के कारण ही वह नक्सल गतिविधि छोड़कर मजदूरी करने लगा था।
मोहब्बत ने माओवादी को बना दिया था मजदूर   प्रभात खबर

सभी २५ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
ऐंड्रॉयड से ऐपल में करें डिजिटल कॉंन्टेंट ट्रांसफर   
नवभारत टाइम्स
'मूव टू ios' नाम के ऐप की सहायता से यूजर्स ऐंड्रॉयड फोन की चीजें जैसे फोटो, मेसेज, कॉल डिटेल, कॉन्टेक्ट इत्यादि को अपने ऐपल फोन में ट्रांसफर सकेंगे। यही नहीं इस ऐप के जरिए यूजर्स उस ऐप को भी अपने ऐपल फोन में फ्री डाउनलोड कर सकते हैं, जो वे पहले से ही ऐंड्रॉयड फोन पर यूज कर रहे थे। गौरतलब है कि यूजर्स जब ऐंड्रॉयड से ऐपल में स्विच करते हैं तो कॉन्टेंट ट्रासंफर सबसे बड़ी चुनौती होती है। 'मूव टू ios' ने न केवल यूजर्स को उनके डाटा को नए फोन में रखने की राह आसान कर दी बल्कि यूजर्स को उनके पसंदीदा ऐप को ऐपल पर भी यूज करने का मौका देगा। क्या है ios 9 की खासियत. अपग्रेड सिक्यॉरिटी सिस्टम: ios 9 ...

Apple ने iOS 9 की घोषणा की   आज तक
जानिए Apple के नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS-9 की खूबियां   एनडीटीवी खबर

सभी ५ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
नकवी ने कहा, मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं धार्मिक ठेकेदार   
प्रभात खबर
लखनऊ: योग, सूर्य नमस्कार और गीता पाठ के मुद्दे पर ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा कडी आपत्ति दर्ज कराये जाने के बीच अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि अज्ञानतावश उठाये गये एक बिना बात के मुद्दे को लेकर मुसलमानों को उनके धार्मिक ठेकेदार 'गुमराह' कर रहे हैं. नकवी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा योग का विरोध किये जाने के बारे में पूछे जाने पर कहा, ''मुझे लगता है कि कुछ लोगों को योग के विरोध का रोग हो गया है. इस रोग का इलाज भी योग ही है. इसलिये उनके अज्ञान, उनकी गैरजानकारी के लिये ...

कुछ लोगों को लगा है योग के विरोध का रोग: नकवी   Jansatta
सूर्य नमस्कार पर बीजेपी में अलग-अलग सुर   नवभारत टाइम्स
सब्जी की तरह बिकने लगे हैं फतवे: नकवी   आज तक
Rajasthan Patrika   
सभी १७ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
केंद्र सरकार ने 4470 एनजीओ व अन्य संस्थानों के लाइसेंस किए रद्द   
एनडीटीवी खबर
नई दिल्ली: संदिग्ध गैर सरकारी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए सरकार ने आज 4470 ऐसे संस्थानों के लाइसेंसों को रद्द कर दिया, जिससे अब वे विदेशी धन प्राप्त नहीं कर सकेंगे। हैरानी की बात यह है कि ऐसे संस्थानों में शीर्ष विश्वविद्यालय, सुप्रीम कोर्ट बार ऐसोसिएशन और एस्कोर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट जैसे संस्थान भी शामिल हैं। विदेशी योगदान नियमन अधिनियम (एफसीआरए) के तहत केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इनकी गतिविधियों की जांच के बाद इनके पंजीकरण को रद्द करने का फैसला किया गया। इन संस्थानों ने कथित रूप से अपनी वार्षिक रिटर्न नहीं भरी थी, और इनकी गतिविधियों में कुछ ...

केंद्र ने सिसोदिया की NGO समेत 4470 के लाइसेंस रद्द किए   आज तक
सरकार ने किया 4470 एनजीओ का लाइसेंस रद्द, मनीष सिसोदिया का संगठन भी शामिल   प्रभात खबर
मनीष सिसोदिया के एनजीओ कबीर सहित 4470 के लाइसेंस रद   दैनिक जागरण
Sahara Samay   
Live हिन्दुस्तान   
नवभारत टाइम्स   
सभी १८ समाचार लेख »   


Sahara Samay
   
खतरनाक दोहरा खेल खेल रहे मोदी: सोनिया   
Live हिन्दुस्तान
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम एक तरफ खुद को सुशासन के पैरोकार के तौर पर पेश कर रहे हैं। दूसरी तरफ, अपने सहयोगियों को साप्रंदायिक ध्रुवीकरण के लिए भय का माहौल बनाने की इजाजत देकर खतरनाक दोहरा खेल खेल रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार बुलाई गई इस बैठक में सोनिया ने बेहद तीखे लहजे में अपना भाषण दिया। प्रधानमंत्री के विदेशों में घरेलू राजनीति का जिक्र करने पर भी कांग्रेस अध्यक्ष काफी खफा नजर आईं। सोनिया ने कहा कि ...

'झूठ बोलते और यूटर्न लेते हैं मोदी'   आज तक
मोदी सरकार पर सोनिया का निशाना, खतरनाक दोहरे खेल का आरोप   Zee News हिन्दी
मोदी राज में 'भय और दबाव' का माहौल : सोनिया   Business Standard Hindi
Sahara Samay   
Pressnote.in (कटूपहास) (प्रेस विज्ञप्ति) (सदस्यता)   
सभी १६ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
'मुझे शिलान्यास करना अच्छा नहीं लगता'   
नवभारत टाइम्स
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि वह लखनऊ के विकास के लिए हर कोशिश करेंगे। इसके लिए वह सरकारी कामों के अलावा गैर सरकारी संस्थाओं से भी मदद ले रहे हैं। एक साल में 37 गंभीर बीमारियों के मरीजों को प्रधानमंत्री राहत कोष से मदद दिलवाई। मां अमृतानंदमई से आग्रह किया तो वह डाक्टरखेड़ा में शौचालय बनवा रही हैं। राजनाथ रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल के सभागार में विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे अपने ही कामों का लोकार्पण और शिलान्यास करना अच्छा नहीं लगता। इससे पहले मैंने लोकार्पण और शिलान्यास किए भी नहीं ...

योग को जाति-मजहब से न जोड़ें : राजनाथ   आज तक
योग को किसी धर्म से जोड़कर न देखें : राजनाथ   दैनिक जागरण
योग को किसी जाति, धर्म या संप्रदाय से जोड़कर ना देखें: राजनाथ   Zee News हिन्दी
Oneindia Hindi   
सभी २१ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
नरेन्द्र मोदी मुझसे बेहतर सेल्‍समैन : मनमोहन सिंह   
प्रभात खबर
नयी दिल्ली: कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी मुझसे ज्यादा कुशल सैल्समेन है. सम्मेलन में मनमोहन सिंह ने कहा कि मोदी मुझसे ज्यादा कुशल सेल्समैन, इवेंट मैनेजर और संप्रेषक रहे हैं. लेकिन संप्रग सरकार की दक्षताओं को भुलाया नहीं जाना चाहिए. राहुल गांधी ने मोदी पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा, हमारे विरोधी सत्ता के केंद्रीयकरण में भरोसा रखते हैं और चाहते हैं कि एक या दो लोग हमारे देश को चलाएं. कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के एक सम्मेलन में सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर ध्रुवीकरण के ...

मोदी मुझसे निपुण विक्रेता, और ईवेंट मैनेजर हैः मनमोहन सिंह   Live हिन्दुस्तान
दो चेहरे वाले व्यक्ति हैं मोदी: सोनिया गांधी   ABP News
पीएम मोदी अच्छे इवेंट मैनेजर और वक्ता हैं : मनमोहन सिंह   एनडीटीवी खबर

सभी २२ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
पत्रकार की हत्या में राज्यमंत्री नामजद   
नवभारत टाइम्स
शाहजहांपुर के सोशल मीडिया जर्नलिस्ट जागेन्द्र सिंह की हत्या में पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री राममूर्ति वर्मा और एसएचओ प्रकाश राय समेत दस लोगों के खिलाफ खुटार थाने में मामला दर्ज हुआ है। इन पर हत्या के अलावा मारपीट, जान से मारने की धमकी और हत्या की साजिश रचने का भी आरोप है। जागेन्द्र के घरवालों का आरोप है कि उसके पास मंत्री के खिलाफ सबूत थे, इसलिए उन्होंने पुलिस की मदद से उनकी हत्या करवा दी। डीजीपी मुख्यालय ने मामले की विवेचना प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए हैं। उधर, डीएम शाहजहांपुर ने भी मामले की मैजिस्ट्रियल जांच के आदेश कर दिए हैं। आईजी कानून एवं ...

यूपी सरकार के मंत्री राममूर्ति वर्मा पर हत्या का मुकदमा   दैनिक जागरण

सभी १० समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言