2015年6月14日 星期日

2015-06-15 भारत (India) विश्व


आज तक
   
ललित मोदी मामले में सुषमा के इस्तीफे की मांग पर अड़ी कांग्रेस, बचाव में उतरी BJP   
आज तक
आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी की मदद करने के मामले में घिरीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर एक ओर जहां विपक्ष बंटता नजर आ रहा है तो वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार, बीजेपी और आरएसएस से मजबूत समर्थन मिला है. सुषमा स्वराज और केंद्र सरकार पर अपराधियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने उनके इस्तीफे की मांग की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस मसले में घसीटने की कोशिश की. कांग्रेस ने सवाल उठाया कि क्या विदेश मंत्री ने पीएम मोदी की अनुमति से ललित मोदी की मदद की. अगर ऐसा है तो पीएम और पार्टी के उस वादे का क्या होगा, जिसमें उन्होंने भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म ...

ललित मोदी मामला: सुषमा पर हमलावर हुआ विपक्ष, समर्थन में BJP और सरकार   Live हिन्दुस्तान
ललित मोदी मामले में सुषमा के समर्थन में उतरी समाजवादी पार्टी   दैनिक जागरण
मोदी ने सुषमा को डाला संकट में   Jansatta
ABP News   
प्रभात खबर   
प्रातःकाल   
सभी १४४ समाचार लेख »   


आज तक
   
सूडान के राष्ट्रपति के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट को लेकर उन्हें जाने से रोका   
आज तक
दक्षिण अफ्रीका की एक अदालत ने सूडान के राष्ट्रपति उमर अल बशीर के देश से जाने पर रविवार को अस्थायी रोक लगा दी. उससे पहले अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने जोहांसबर्ग में सम्मेलन के दौरान उन्हें गिरफ्तार किए जाने के बात कही थी. दारफूर क्षेत्र में कथित युद्ध अपराध, मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार को लेकर वांछित बशीर उन देशों की यात्रा करते हैं जो आईसीसी से नही जुड़े हैं. लेकिन दक्षिण अफ्रीका इस अदालत की संविधियों का हस्ताक्षरकर्ता है. प्रीटोरिया हाईकोर्ट ने अपने एक बयान में कहा कि जबतक इस अदालत से आदेश पारित नहीं किया जाए तबतक के लिए वह प्रतिवादियों को राष्ट्रपति ...

सूडान के राष्ट्रपति अल-बशीर के दक्षिण अफ्रीका छोड़ने पर प्रतिबंध   Zee News हिन्दी
सूडान के राष्ट्रपति के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट   ABP News
सूडान ने कहा: सभी चीजें सामान्य, बशीर एयू सम्मेलन से लौटेंगे   प्रभात खबर

सभी ५ समाचार लेख »   


Inext Live
   
रूस और चीन की कार्रवाई से घबराए ब्रिटेन ने जासूस हटाए   
दैनिक भास्कर
चीन और रूस ने अमेरिकी व्हिसिल ब्लोअर एडवर्ड स्नोडन की लीक की हुई फाइलों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे घबरा कर ब्रिटेन ने दुनियाभर में फैले अपने जासूसों को बुला लिया है। ताकि उनकी जान को खतरा न हो। संडे टाइम्स और बीबीसी ने वरिष्ठ सरकारी अफसरों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक, ब्रिटिश खुफिया एजेंसी एमआई-6 ने ब्रिटेन के विरोधी समझे जाने वाले देशों में सक्रिय अपने जासूसों को वापस बुला लिया है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के दफ्तर ने इसकी पुष्टि की है कि संवेदनशील सामग्री अब मॉस्को और बीजिंग के खुफिया प्रमुखों के कब्जे में है। अखबार ने ...

रूस-चीन के डर से ब्रिटेन ने वापस बुलाए अपने जासूस   Inext Live
शत्रु देशों में फैले जासूसों को ब्रिटेन ने वापस बुलाया   Zee News हिन्दी
ब्रिटेन ने रूस और चीन से वापस बुलाए सभी जासूस   Nai Dunia

सभी ६ समाचार लेख »   


आज तक
   
बीयर के एक बोतल की कीमत 3.29 लाख   
आज तक
आर्कटिक अभियान के लिए 140 साल पहले बनाई गई बीयर की एक बोतल करीब 329,246 रुपये (33,00 पाउंड) में नीलाम हो गई. यह इसकी अनुमानित कीमत से पांच गुना ज्यादा मूल्य पर नीलाम हुई है. अलसोप्स आर्कटिक अले नाम की बीयर स्टेफोर्डशियर के बर्टन अपॉन टै्रंट में 1875 में सर जॉर्ज नारेस की अगुवाई वाले अभियान के लिए बनाई गई थी. स्टेफोर्डशियर में गोबोवेन के एक गेराज में एक बॉक्स में यह बीयर मिली . पहले व्हाइटचर्च के ट्रेवनिओ एंड डीन में एक नीलामी में इस बीयर के 59,862 रुपये (600 पाउंड) में बिकने की उम्मीद थी. इस बीयर को स्कॉटलैंड के एक निजी संग्रहकर्ता ने फोन के जरिए लगाई गई बोली से खरीदा है.
OMG : बीयर के एक बोतल की कीमत 3.29 लाख   प्रभात खबर
सवा तीन लाख रुपए में बिकी बीयर की बोतल   Rajasthan Patrika
तीन लाख से ज्यादा रुपये में बिकी बीयर की एक बोतल!   आईबीएन-7
एनडीटीवी खबर   
Worldnow   
सभी ८ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
103 साल के दूल्हे ने थामा 91 साल की दुल्हन का हाथ   
प्रभात खबर
लंदन : ब्रिटेन में एक अनोखा विवाह देखने को मिला जब 103 साल के एक पुरुष ने 91 साल की महिला का हाथ थामा है. इस विवाह के बाद ये जोडे दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गए. विवाह के बंधन में बंधने के बाद यह दुनिया में सबसे बुजुर्ग नवदंपति बन गए हैं. जॉर्ज किर्बी और डोरीन लुकी ने एक सादे समारोह में विवाह संपन्न कराया. 91 साल की दुल्हन डोरीन शादी के बाद व्हील चेयर पर बैठे अपने पति के साथ दिखीं. दोनों की उम्र का यदि जोड़ किया जाए तो वह 194 साल हो जाती है. यह शादी कल किर्बी के 103वें जन्मदिन पर ईस्ट ससेक्स के ईस्टबर्न स्थित एक होटल संपन्न हुई जिसने लोगों को आश्‍चर्य में डाल दिया. इस शादी ...

ब्रिटेन में 103 साल के जॉर्ज ने की 91 साल की लुकी से शादी   Live हिन्दुस्तान
ब्रिटेन में इस बुजुर्ग नवदंपति ने बनाया विश्‍व रिकॉर्ड   Webdunia Hindi
PHOTOS : दुनिया की सबसे अनोखी शादी ,103 का दूल्हा 91 की दुल्हन   khaskhabar.com हिन्दी

सभी ७ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
वन रैंक वन पेंशन: पूर्व सैनिकों ने खून से लिखे अर्जी पर नाम, अब करेंगे अनशन   
Live हिन्दुस्तान
वन-रैंक-वन-पेंशन (ओआरओपी) व्यवस्था लागू होने में हो रही देरी से गुस्साए पूर्व सैनिकों ने रविवार को यहां जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने एक अर्जी तैयार की है और उस पर खून से हस्ताक्षर किए हैं। उनका कहना है कि वे अर्जी के साथ राष्ट्रपति से मिलेंगे और अपने वीरता पदक वापस करेंगे। पूर्व सैनिक अब सोमवार से सेवानिवृत्त कर्नल एमबी आहलुवालिया के नेतृत्व में भूख हड़ताल करेंगे। इस भूख हड़ताल में 50 और पूर्व सैनिकों के शामिल होने की संभावना है। वहीं सैकड़ों लोग इस प्रदर्शन का हिस्सा बनेंगे। प्रदर्शन कर रहे पूर्व सैनिकों का एक दल राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलने के लिए ...

वन रैंक, वन पेंशन: प्रदर्शन के बीच बोले पर्रिकर- धैर्य रखें पूर्व सैनिक   आज तक
पूर्व सैनिकों ने वन रैंक, वन पेंशन को लेकर दिया धरना   प्रभात खबर
वन रैंक-वन पेंशन के लिए आंदोलन शुरू   दैनिक जागरण
Rajasthan Patrika   
Zee News हिन्दी   
नवभारत टाइम्स   
सभी ८५ समाचार लेख »   


ABP News
   
रेप के बाद ढाई साल की बच्ची ICU में   
नवभारत टाइम्स
राजधानी में ढाई साल की बच्ची को रेप के बाद सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में दाखिल कराया गया है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। डीसीपी प्रेमनाथ के मुताबिक बच्ची शनिवार देर शाम खेलने के लिए घर से बाहर निकली थी। रात करीब 9:45 बजे वह खून से लथपथ रोती हुए घर की ओर लौटी। परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उसका ऑपरेशन हुआ। पुलिस इस वारदात के पीछे किसी करीबी का हाथ मान रही है। अस्पताल ले जाने के दौरान पिता ने जब बच्ची से पूछा तो वह बार-बार किसी 'चाचू' का जिक्र कर रही थी। सरोजनी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए 15 टीमों को लगाया है। जांच के लिए एक टीम ...

दिल्ली में ढाई साल की बच्ची से रेप के मामले में मुंहबोला चाचा गिरफ्तार   ABP News
शर्मनाक : दिल्ली में मासूम से दरिंदगी, रेप के बाद ढाई साल की बच्ची की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर रखा गया   Sahara Samay
तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हैवानियत, मासूम की हालत गंभीर   दैनिक भास्कर
Live हिन्दुस्तान   
दैनिक जागरण   
पलपल इंडिया   
सभी ११ समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
PHOTOS: जॉर्जिया में सड़कों पर कैसे आजाद घूम रहे शेर, दरियाई घोड़े, जानिए अभी   
दैनिक भास्कर
राजधानी की सड़क पर दरियाईघोड़ा और शेर। खिड़की पर चढ़े भालू को नीचे उतारने की कोशिश करते अधिकारी। तबिलिसी। जॉर्जिया की राजधानी तबिलिसी में हुई भारी बारिश के बाद आई बाढ़ की वजह से रविवार को यहां के चिड़ियाघर के बाड़े टूट गए और कई खूंखार जानवर शहर में दाखिल हो गए। इनमें शेर, भालू, दरियाई घोड़े और भेड़िए आदि शामिल हैं। स्वैट टीम (स्पेशल फोर्स) की मदद से कुछ जानवरों को पकड़ लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के मुख्य चौक पर एक दरियाई घोड़े को बेहोशी के इंजेक्शन वाले गन से काबू में किया गया। ट्विटर पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की गई हैं।
इंसान घरों में कैद, सड़कों पर घूम रहे हैं शेर, भालू और हिप्पो   Patrika
बाढ़ से जूझती जॉर्जिया की राजधानी में सड़कों पर खुले घूम रहे हैं शेर, बाघ और भालू   एनडीटीवी खबर
जॉर्जिया में जुमांजी, सड़क पर घूम रहे शेर और मगरमच्‍छ   Nai Dunia

सभी ६ समाचार लेख »   


Sahara Samay
   
शीला कौल ने कभी लोकल राजनीति में नहीं दी दखल   
नवभारत टाइम्स
शीला कौल की रिश्तेदारी नेहरु परिवार से थी। रिश्ते में वह प्रधानमंत्री इंदिरागांधी की मामी थी। दो बार कैबिनेट मंत्री, राज्यपाल और पांच बार सांसद रहने के बावजूद कभी उन्होंने गाजियाबाद की लोकल राजनीति में दखल नहीं दी। कांग्रसी आज भी उनकी साफ-सुथरी राजनीति के लिए याद करते हैं। उनका परिवार गाजियाबाद के जीटी रोड के पास लंबे समय से रह रहा है। उनकी बेटी दीपा कौल और उनका परिवार आज भी यहां रह रहा है। दीपा कौल भी राजनीति में सक्रिय रहीं। यहां के कुछ कार्यक्रमों में आती रहीं, लेकिन लोकल राजनीति में उन्होंने कभी दखल नहीं दी। ताजपोशी के लिए यहां के कांग्रसी अन्य बड़े ...

कांग्रेस की वयोवृद्ध नेता शीला कौल का निधन   Sahara Samay
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शीला कौल का निधन   दैनिक जागरण
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और नेहरू जी के रिश्तेदार शीला कौल का निधन   प्रभात खबर
Bhasha-PTI   
khaskhabar.com हिन्दी   
सभी १६ समाचार लेख »   


देशबन्धु
   
4300 हिन्दू और सिख शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता   
देशबन्धु
नयी दिल्ली ! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से लोकसभा चुनाव में किए गए वादे को पूरा करते हुए भारत सरकार ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए 4300 हिन्दू और सिख शरणार्थियों को एक साल के भीतर भारत की नागरिकता प्रदान कर दी है। सरकारी आंकडों के अनुसार इस समय देश में पाकिस्तान ,बंगलादेश और अफगानिस्तान से आए करीब दो लाख हिन्दू अौर सिख शरणार्थी रह रहे हैं। सरकार ने इन्हे नागिरकता प्रदान करने का शरुआती कदम उठाते हुए पहली खेप में 43़00 ऐसे शरणार्थियों को देश की नागरिकता दे दी है। इन्हें यह नागरिकता गृह मंत्रालय की पहल पर दी गयी है। भारतीय जनता पार्टी पहले ही कह चुकी है ...

मोदी सरकार ने पाक, अफगान के 4300 शरणार्थियों को दिया ये नायाब तोहफा   अमर उजाला
केंद्र की 'मेहरबानी', 'पाकिस्तानी' बन गए 'हिंदुस्तानी'!   आईबीएन-7
सरकार ने पाक, अफगानिस्तान के 4300 शरणार्थियों को दी नागरिकता   Bhasha-PTI
Rajasthan Patrika   
सभी ७ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言