2015年6月4日 星期四

2015-06-05 भारत (India) व्यवसाय


नवभारत टाइम्स
   
सूखे से निपटने में ली जाएगी मनरेगा की मदद   
नवभारत टाइम्स
मॉनसून से जुड़ी चिंता बढ़ने के साथ सरकार सूखे के हालात से निपटने की गतिविधियों में तेजी लाने और प्रभावित हो सकने वाले परिवारों की जेब तक पैसे पहुंचाने के लिए महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम का दायरा बढ़ाने वाली है। ग्रामीण क्षेत्रों में हर परिवार के कम से कम एक सदस्य को न्यूनतम 100 दिनों का रोजगार मुहैया कराने वाली यह स्कीम पिछली यूपीए सरकार ने शुरू की थी। केंद्र सरकार मनरेगा के दायरे में जलाशयों से सिल्ट निकालने और चेक डैम बनाने जैसे कार्यों को शामिल करने वाली है ताकि अगर सूखा पड़े तो उससे निपटा जा सके। ग्रामीण विकास मंत्रालय सभी राज्यों को ...


और अधिक »   


आज तक
   
नेस्ले इंडिया ने भारतीय बाजार से वापस ली Maggi, अब ब्रिटेन में भी साख घेरे में   
आज तक
एक ओर नेस्ले इंडिया ने मैगी को भारतीय बाजार से वापस लेने का फैसला किया है. दूसरी ओर भारत में मैगी पर कोहराम मचने के बाद अब विदेश में भी नेस्ले का यह प्रोडक्ट जांच के घेरे में आ गया है. ब्रिटेन की अथॉरिटी मैगी की जांच करवाकर यह पता लगा रही है कि इसमें सेहत के लिए खतरनाक चीजें मिली हैं या नहीं. अंग्रेजी अखबार 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' ने इस बारे में खबर छापी है. पूरे ब्रिटेन में भारतीय शॉप पर बिकने वाली मैगी को लेकर जांच शुरू की जा चुकी है. ब्रिटेन की फूड स्टैन्डर्ड एजेंसी (FSA) ने कहा कि उसे भारत से मैगी सैंपल की जांच की रिपोर्ट मिली है. एजेंसी यह पता लगा रही है कि क्या ब्रिटेन ...

मैगी विवाद: बाजार से सारा माल वापस लेगी नेस्ले, ब्रिटेन में भी जांच शुरू   दैनिक भास्कर

सभी २ समाचार लेख »   


मनी कॉंट्रोल
   
देश में नहीं बढ़ने देंगे महंगाई: वित्त मंत्री   
मनी कॉंट्रोल
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ये भरोसा दिलाया है कि कमजोर मॉनसून से डरने की जरूरत नहीं है। देश में अनाज के भंडार भरे हुए हैं और इससे किसी तरह की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। अरुण जेटली ने कहा कि खाद्यान्नों की देखरेख सरकार की जिम्मेदारी है और पिछले साल इस साल के अनुमान से कम बारिश हुई थी, लेकिन सरकार ने कीमतें नहीं बढ़ने दी थी। वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली का कहना है कि सरकार अपनी कंपनियों में विनिवेश से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बाजार की रोज-रोज की चाल पर नजर नहीं रखती और न ही इससे उसकी योजना पर कोई फर्क पड़ता है। वीडियो देखें ...

कमजोर मानसून का अभी अनुमान है, घबराने की जरूरत नहीं : जेटली   दैनिक भास्कर
भरपूर अनाज, कमजोर मॉनसून से घबराएं नहीं”   प्रातःकाल
आशंका के बादल पर जेटली का दिलासा   Business Standard Hindi
आज तक   
Live हिन्दुस्तान   
दैनिक जागरण   
सभी ३० समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
दिल्ली सर्किल में महंगा हुआ आइडिया का इंटरनेट   
बिजनेस भास्कर
नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर में आइडिया के प्रीपेड ग्राहकों के लिए बुरी खबर है। अब आइडिया ग्राहकों को डाटा इस्तेमाल पर अधिक खर्च करना होगा। कंपनी ने 3 जून से प्रीपेड डाटा दरों में 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। मार्च में 1.1 लाख करोड़ रुपए की स्पेक्ट्रम नीलामी के बाद आइडिया दरों में बढ़ोतरी करने वाली पहली ऑपरेटर है। देश की तीसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी ने कुछ 2जी प्लान पर दरों में 100 प्रतिशत की वृद्धि की है। वहीं, 3जी डाटा प्लान पर दरें करीब 33 फीसदी बढ़ाई गई हैं। सूत्रों की मानें तो कंपनी अगले कुछ दिनों में अपने छह और सर्किल्स में डाटा दरों में बढ़ोतरी कर सकती है। आइडिया ...

दिल्ली में आइडिया ने दोगुना किया इंटरनेट रेट, पूरे देश में महंगा हो सकता है डेटा   दैनिक भास्कर
दिल्ली में महंगा हुआ आइडिया का इंटरनेट   Business Standard Hindi
आइडिया ने दिल्ली में डाटा चार्ज 18 प्रतिशत तक बढ़ाया   Rajasthan Patrika
ABP News   
Zee News हिन्दी   
Pressnote.in (कटूपहास) (प्रेस विज्ञप्ति) (सदस्यता)   
सभी १५ समाचार लेख »   


मनी कॉंट्रोल
   
अमेरिकी बाजार एक फीसदी गिरावट के साथ बंद   
बिजनेस भास्कर
अमेरिकी बाजार में 1 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है। अमेरिकी बाजार दिन के निचले स्तरों के करीब बंद हुए हैं। बॉन्ड यील्ड में बढ़त और ग्रीस की दिक्कतों के चलते अमेरिकी बाजारों में दबाव नजर आया है। वहीं आज आने वाली रोजगार रिपोर्ट से पहले भी बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है। ग्रीस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कर्जदाताओं को एक बार में भुगतान किया जाएगा। ग्रीस की ओर से आईएमएफ को 30 करोड़ यूरो का भुगतान नहीं किया जाना था। अब यह भुगतान महीने के अंत में 30 जून को पूरे 1.6 अरब यूरो किया जाएगा। गिरावट के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार. डाओ जोंस 170.7 अंक यानि ...

अमेरिकी बाजारों में दिखी तेज गिरावट   मनी कॉंट्रोल

सभी २ समाचार लेख »   


आज तक
   
हड़ताल विलय के खिलाफ नहीं: SBI   
आज तक
भारतीय स्टेट बैंक ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि उसके सहयोगी बैंकों की यूनियनें विलय प्रस्तावों के खिलाफ नहीं हैं. पांच सहयोगी बैंकों की यूनियनें मूल कंपनी में विलय के खिलाफ गुरुवार को हड़ताल पर रहीं. एसबीआई के एक प्रवक्ता ने देर शाम बताया, 'सहयोगी बैंकों की यूनियनें विलय प्रस्ताव के खिलाफ नहीं हैं. उन्होंने हमें इस बारे में सूचित नहीं किया है कि वे विलय के खिलाफ हैं. जहां तक हमें सूचित किया गया है वे पूरी तरह से हमसे अलग होना चाहते हैं.' हालांकि, संपर्क किए जाने पर यूनियन के नेताओं ने कहा कि वे विलय और एसबीआई के साथ होने के भी खिलाफ हैं. यूनियनों की अन्य मांगों ...

4 जून को SBI के 5 सहयोगी बैंकों की हड़ताल   बिजनेस भास्कर
एसबीबीजे कर्मचारियों की हड़ताल से लेनदेन रहा बंद   दैनिक भास्कर
सहयोगी बैंकों के विलय के विरोध में बैंककर्मी   दैनिक जागरण
Patrika   
Rajasthan Patrika   
सभी ९५ समाचार लेख »   


आज तक
   
ग्रीनपीस कार्यकर्ता प्रिया पिल्लई को राहुल गांधी का समर्थन!   
आज तक
नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ एक और मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एनडीए सरकार से टकराव मोल लेने वाली ग्रीनपीस कार्यकर्ता प्रिया पिल्लई समेत कई सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. राहुल ने कार्यकर्ताओं के संघर्ष में उनके साथ एकजुटता जाहिर की. सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद राहुल गांधी के कार्यालय ने ट्वीट किया, 'सिविल सोसाइटी के नेताओं ने अभिव्यक्ति और असहमति की आजादी पर बीजेपी सरकार के लगातार हमलों के मुद्दे पर राहुल गांधी से मुलाकात की.' ...

राहुल ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ खोला नया मोर्चा   दैनिक जागरण
ग्रीनपीस और सामाजिक कार्यकर्ताओं के समर्थन में उतरे राहुल   Zee News हिन्दी
राहुल ग्रीनपीस और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के समर्थन में उतरे   Sahara Samay

सभी ६ समाचार लेख »   


आज तक
   
'तीसरे चरण में केंद्र सरकार 10 कोल ब्लाकों की नीलामी करेगी'   
Zee News हिन्दी
नई दिल्ली : सरकार ने आज कहा कि वह इस्पात, सीमेंट के साथ निजी इस्तेमाल वाले बिजली संयंत्रों के लिये तीसरे चरण में 10 कोयला ब्लाकों की नीलामी करेगी। 85.92 करोड़ टन कोयला भंडार वाले इन ब्लाकों की नीलामी प्रक्रिया अगस्त के अंत तक पूरी हो जाने की उम्मीद है। सरकार ने अबतक दो चरणों में 29 कोयला ब्लाकों की नीलामी की है। निजी कंपनियों को दिये गये इन कोयला ब्लाकों से सरकार को 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक मिले। यह कैग के ब्लाकों का आवंटन बिना नीलामी के किये जाने से 1.86 लाख करोड़ रुपये के नुकसान के अनुमान से कहीं अधिक है। कोयला सचिव अनिल स्वरूप ने यहां संवाददाता ...

कोल ब्‍लॉक नीलामी राउंड-3 : 11 अगस्‍त से शुरू होगी 10 ब्‍लॉकों की नीलामी   बिजनेस भास्कर
दस कोयला ब्लॉकों की और होगी नीलामी   Nai Dunia
11-17 अगस्त के बीच कोल ब्लॉक नीलामी   मनी कॉंट्रोल
Rashtriya Khabar   
सभी १२ समाचार लेख »   


मनी कॉंट्रोल
   
आईएमएफ ने अमेरिका की ग्रोथ पर जताई चिंता   
मनी कॉंट्रोल
इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड यानि आईएमएफ ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व को अभी ब्याज दरें नहीं बढ़ाने को कहा है। आईएमएफ ने 2015 के लिए अमेरिका के ग्रोथ अनुमान बड़ी कटौती की है। जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 3.1 फीसदी से घटाकर 2.5 फीसदी कर दिया है। वीडियो देखें. इस बारे में अपनी राय दीजिए. Hindi, English. Market Outlook - Jun 05, 2015 : Angel Broking · पूरा मुद्दा देखें (1 संदेश). पोस्ट करनेवाले: MMB Messenger पर: 08:55, जून 05, 2015. Market Analysis - Fundamental View. Brokerage Recommendation: Market Outlook - Jun 05, 2015 : Angel Broking... Daily Calls Report - Jun 05, 2015 : ICICI Direct · पूरा मुद्दा देखें (1 संदेश). पोस्ट करनेवाले: MMB Messenger पर: ...

IMF ने अमेरिका के ग्रोथ अनुमान में कमी की   बिजनेस भास्कर

सभी २ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
डिज्नी ने 250 कर्मचारियों को हटाकर भारतीयों को दी नौकरी   
दैनिक जागरण
न्यूयॉर्क । मनोरंजन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वाल्ट डिज्नी ने करीब 250 कर्मचारियों को निकाल दिया है। इनकी जगह एच1-बी वीजा धारक भारतीयों को नौकरी दी गई है। इससे अमेरिका में आउटसोर्सिग कंपनियों द्वारा अस्थायी वीजा को नौकरी देने में इस्तेमाल को लेकर बहस शुरू हो गई है। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका में आव्रजन सुधारों को लेकर बहस चल रही है और इसके केंद्र में अस्थायी वीजा है। अखबार के मुताबिक 250 लोगों को बीते साल अक्टूबर में ही कंपनी ने नौकरी से निकालने और उनकी जगह अस्थायी वीजा धारक अप्रवासी भारतीयों को रखने की बात कह दी थी।
250 अमेरिकी हटा नौकरी पर रखे भारतीय, बवाल   इकनॉमिक टाइम्स

सभी २० समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言