2015年4月30日 星期四

2015-05-01 भारत (India) मनोरंजन


ABP News
   
मिताशी और 'पीकू' के बीच हुआ करार   
ABP News
नई दिल्ली: भारत की घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद कंपनी मिताशी व आगामी पारिवारिक फिल्म 'पीकू' के बीच एक करार हुआ है. शूजीत सरकार निर्देशित फिल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफान खान मुख्य भूमिका में हैं. मिताशी अपने एलईडी टीवी को फिल्म के कई हिस्सों में प्रचार के तहत दिखाएगी. कंपनी फिल्म रिलीज के साथ-साथ उसके प्रचार अभियान में सहयोगी करेगी. कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राकेश डुग्गर ने फिल्म के साथ अपने जुड़ाव के बारे में कहा, "एक उभरती भारतीय कंपनी के लिए 'पीकू' से बेहतर कोई फिल्म नहीं हो सकती. अपने उपभोक्ताओं तक पहुंचने के लिए फिल्म की कहानी ...

अमिताभ के साथ दोबारा काम करना चाहते हैं इरफान   Patrika
रोमांटिक फिल्में करना चाहते हैं इरफान   Pradesh Today

सभी ५० समाचार लेख »   


Samachar Jagat
   
जानिए किसने बनाई थी इंडिया की पहली चलचित्र फिल्म?   
Samachar Jagat
मुंबई। भारतीय सिनेमा के जनक कहे जाने वाले दादा साहेब फाल्के की आज 145वीं जयंती पर बीबीसी हिंदी लाया है। दादा साहेब फाल्के का पूरा नाम धुंडिराज गोविंद फाल्के था। हाल ही में मुंबई की एक सरकारी इमारत पर उनका चित्र बनाया गया जिसका लोकार्पण अमिताभ बच्चन के द्वारा किया गया था। दादा साहेब फाल्के ने आखरी बार फिल्म बनाने की बात जाहिर की थी सन् 1944 में, उन्हें वो फिल्म बनाने की इजाजत नहीं मिली और खत इनकार का आया और उसके बाद वो जीवित नही रहे। उनके जन्मदिवस के मौके पर बीबीसी से ये दुर्लभ तस्वीरें साझा की उनके नाती चंद्रशेखर पुसालकर ने, आज 30 अप्रैल के दिन ही उनका ...

दादा साहेब ने 'राजा हरिशचन्द्र' से रखी हिन्दी सिनेमा की नींव   Sanjeevni Today
दादा साहेब फाल्के की अनदेखी तस्वीरें   Inext Live

सभी १५ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
पंजाबी फिल्में बनाना चाहते है जिमी शेरगिल   
Live हिन्दुस्तान
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता जिमी शेरगिल पंजाबी भाषा में और फिल्में बनाना चाहते हैं। जिमी शेरगिल हिंदी फिल्मों के साथ हीं पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय कर रहे हैं। जिमी शेरगिल ने पूर्व में धरती, तोर मित्रां दी, साड्डी लव स्टोरी और रंगीले जैसी कुछ पंजाबी फिल्में बनायी है। वह पंजाबी भाषा में विषय आधारित और भी फिल्में बनाने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य है कि पंजाबी सिनेमा एक बड़े स्तर पर पहुंचना चाहिए। मेरा पंजाबी फिल्म से एक भावनात्मक जुड़ाव है, क्योंकि मैं पंजाब से हूं। पंजाबी दर्शकों को कुछ अच्छी फिल्में देना मेरा कर्तव्य है। मैं मुद्दों पर ...

PHOTOS : तो अब पंजाबी फिल्में बनाना चाहते है जिम्मी   khaskhabar.com हिन्दी
मेरा पंजाबी फिल्म से एक भावनात्मक जुड़ाव हैं: जिमी शेरगिल   Sanjeevni Today

सभी ७ समाचार लेख »   


आज तक
   
काला हिरण मामला: सलमान को मिला एक और मौका   
आज तक
साल 1998 में काले हिरण के शिकार के मामले में सलमान खान को अदालत ने अपना पक्ष रखने का एक और मौका दिया है. सलमान ने खुद को बेगुनाह बताया था और वन अधिकारियों पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया था. सलमान का बयान दर्ज करने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुपमा बिजलानी ने बुधवार को अगली सुनवाई की तारीख 4 मई तय की और उन्हें मामले में अपना पक्ष रखने का एक और मौका दिया. बयान दर्ज कराने के दौरान सलमान को अपनी पहचान की पुष्टि की उसी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा, जिस पर वह इस मामले में पहले भी गुजर चुके हैं. सलमान ने अपना धर्म पूछे जाने पर कहा कि वह 'भारतीय' हैं. जब अदालत ने उन पर जवाब ...

काला हिरण मामला: सलमान को अपना पक्ष रखने का एक और मौका मिला   Zee News हिन्दी
न्यूज अपलोड   नवभारत टाइम्स
सलमान कोर्ट में बोले, र्मैं हिंदू-मुसलमान दोनों   Live हिन्दुस्तान
प्रभात खबर   
दैनिक भास्कर   
सभी ९९ समाचार लेख »   


Zee News हिन्दी
   
पिता जावेद अख्तर को बेटी जोया पर है गर्व   
Zee News हिन्दी
मुंबई: जानेमाने गीतकार जावेद अख्तर अपनी बेटी जोया अख्तर की आने वाली फिल्म 'दिल धड़कने दो' को देखकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। जोया ने 'लक बाई चांस', 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' और 'बांबे टाकीज' के बाद चौथी फिल्म का निर्देशन किया है। 70 वर्षीय जावेद ने ट्वीट किया, 'जोया की 'दिल धड़कने दो' देखी। शानदार फिल्म। उस पर इतना गर्व हो रहा है कि इसे अहंकार के करीब का मामला भी माना जा सकता है।' 'दिल धड़कने दो' में जावेद के बेटे फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। आगामी पांच जून को रिलीज हो रही फिल्म में अनुष्का शर्मा और ...

'दिल धड़कने दो' में नजर आएंगे रितिक रोशन   Nai Dunia

सभी ४ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
हम खुश थे, नेपाल मेरी पहली विदेश यात्रा थी: अमिताभ   
नवभारत टाइम्स
नेपाल के भूकंप पीडितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने वर्ष 1954 में हिमालयी देश की अपनी पहली यात्रा को याद किया। वह उनकी पहली विदेश यात्रा भी थी । बच्चन ने अपने ब्लॉग में कहा, 'मैंने 1954 में नेपाल की यात्रा की । हम तब इलाहाबाद में रह रहे थे .... बाबूजी ने अपने बहुत घनिष्ठ समकालीन साहित्यकारों में से कुछ के साथ मीटिंग की इच्छा जाहिर की थी । हमने पटना हवाईअड्डे से नेपाल की राजधानी काठमांडू के लिए प्रोपेलर डकोटा विमान से उड़ान भरी थी।' उन्होंने ब्लॉग में लिखा, 'विमान में यह मेरा पहला सफर था और निश्चित रूप से विदेश के लिए यह मेरी पहली यात्रा थी ...

नेपाल मेरी पहली विदेश यात्रा थी: अमिताभ बच्चन   ABP News

सभी ११ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
ट्विंकल खन्ना और चेतन भगत में छिडा ''WAR'', देखें वीडियो   
प्रभात खबर
टीवी रियेलिटी शो 'नच बलिये' को जज करने जा रहे युवा लेखक चेतन भगत और खिलाड़ी अक्षय कुमार की पत्‍नी ट्विंकल खन्‍ना सोशल मीडिया पर एकदूसरे से भिड़ गये हैं. दोनों ने एकदूसरे को 'तकलीफ' देने वाले ट्वीट भी कर दिये. दरअसल ट्विंकल का एक यूजर ने लिखा कि,' आप बहुत अच्‍छा लिखती है, आपको अपना नाम बदलकर 'चेताली भगत' रख लेना चाहिए.' वहीं ट्विंकल ने उसे यूजर का जवाब देते हुए चेतन भगत‍ का मजाक उड़ा दिया. इस ट्वीट के बाद चेतन भगत भी सोशल मीडिया में कूद पड़े. इसके बाद दोनों ने एकदूसरे के खिलाफ जमकर ट्वीट किया. आपको बता दें कि पहले चेतन भगत ने बैंक की नौकरी छोड़कर एक लेखक के तौर पर सामने आये.
...तो आज शाहरुख की जगह ये होते बॉलीवुड के बादशाह   ABP News
ट्विकंल को क्यों रास नहीं आ रहा चेतन का "नच बलिए" जज करना   Sanjeevni Today
चेतन भगत और ट्विंकल खन्ना की छिड़ी ट्वीटर पर ट्वीट जंग   Worldnow
नवभारत टाइम्स   
सभी १६ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
पामेला एंडरसन ने रिक से दूसरी बार लिया तलाक   
दैनिक जागरण
लॉस एंजिल्स। हॉलीवुड एक्ट्रेस पामेला एंडरसन और रिक सलोमन की शादी एक बार फिर खत्म हो गई है। दोनों ने दूसरी बार तलाक लेने के लिए फरवरी में कोर्ट में अर्जी लगाई थी। दोनों ने एक-दूसरे के बारे में कुछ खराब नहीं कहा और बुरे व्यवहार के लिए अपने परिवारों से माफी भी मांगी थी। अब इस एक्ट्रेस की न्यूड फोटो इंटरनेट पर हुईं वायरल! दोनों ने एक साझा बयान जारी करते हुए कहा है, 'इस तरह के तलाक निर्मम हो सकते हैं। अगर हमारी वजह से हमारे परिवार और दोस्तों को कोई तकलीफ पहुंची हो तो हम उनसे माफी मांगते हैं। हमने अच्छे मन से ये फैसला लिया है और अब हम अलग हो रहे हैं। हम एक-दूसरे के और उनके परिवार के ...

पामेला एंडरसन ने दूसरे पति से भी ले लिया तलाक   नवभारत टाइम्स
अभिनेत्री पामेला एंडरसन और रिक सलोमन ने लिया तलाक   प्रभात खबर
बेवाच गर्ल पामेला एंडरसन का रिक सलोमन से हुआ तलाक   Zee News हिन्दी

सभी २१ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
विकास के लिए सीमा सुरक्षा अहम   
दैनिक जागरण
नई दिल्ली। देश में तेज विकास के लिए सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी अहम है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए साफ कर दिया कि यदि कोई सीमा का उल्लंघन करने की कोशिश करेगा तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। बीएसएफ की स्वर्ण जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में राजनाथ ने कहा कि भारत किसी को भी युद्ध के लिए नहीं उकसाएगा, लेकिन अगर कोई हमला करता है तो भारत पीछे भी नहीं हटेगा। देश के विकास के लिए सीमाओं की सुरक्षा की जरूरत बताते हुए कहा कि बीएसएफ यह काम पूरी मुस्तैदी से निभा रहा है। बीएसएफ न केवल भूमि सीमा, बल्कि गुजरात और ...

राजनाथ की पाक को दो-टूक, बोले- भारत पर अगर हमला हुआ तो माकूल जवाब देंगे   Zee News हिन्दी
हमला होने पर पीछे नहीं हटेगा भारत: राजनाथ   नवभारत टाइम्स

सभी १२ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
सोनू निगम के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल!   
दैनिक जागरण
मुंबई। गायक सोनू निगम ने आरोप लगया है कि उन्हें जी नेटवर्क ने बैन लगा दिया है। सोनू निगम ने आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास के पक्ष में एक ट्वीट किया था। अब सोनू निगम और जी नेटवर्क की लड़ाई में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कूद पड़े हैं। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'कुमार विश्वास का समर्थन करने पर जी ने सोनू निगम को बैन कर दिया। ऐसे मीडिया से पत्रकारिता की उम्मीद की जा सकती है।' सुष्मिता सेन ने फिर किया ऐसा काम कि पिता को हुआ गर्व. इन दिनों बैन लगाए जाने का चलन चल पड़ा है। गायक सोनू निगम का नाम भी इस फेहरिस्त में शामिल हो गया है। उन्होंने एक ...

केजरीवाल मीडिया से दुश्मन जैसा बर्ताव करना बंद करें: सुभाष चंद्रा   ABP News
सोनू निगम पर ज़ी म्यूजिक कंपनी ने लगाया बैन!   दैनिक भास्कर

सभी १९ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言