2015年4月21日 星期二

2015-04-22 भारत (India) व्यवसाय


एनडीटीवी खबर
   
शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 210 अंक नीचे हुआ बंद   
एनडीटीवी खबर
मुंबई: देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेज गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 210.17 अंकों की गिरावट के साथ 27,676.04 पर और निफ्टी 70.35 अंकों की गिरावट के साथ 8,377.75 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 25.70 अंकों की कमजोरी के साथ 27,860.51 पर खुला और 210.17 अंकों या 0.75 फीसदी गिरावट के साथ 27,676.04 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,976.93 के ऊपरी और 27,598.21 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 9 शेयरों में तेजी रही। सेसा स्टरलाइट (1.59 फीसदी), टाटा स्टील (1.06 फीसदी), एक्सिस बैंक (1.00 फीसदी), ...

सेंसेक्स में लगातार पांचवें दिन भी गिरावट   आज तक
सेंसेक्स में लगातार पांचवें दिन गिरावट, 210 अंक टूटा, निफ्टी 8400 से नीचे   Sahara Samay
निफ्टी 8400 के नीचे, सेंसेक्स 27676 के स्तर पर   दैनिक जागरण
प्रभात खबर   
सभी ७९ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
भूमि आवंटन रद्द, कोका-कोला ने रुपये वापस मांगे   
नवभारत टाइम्स
तमिलनाडु सरकार ने हिंदुस्तान कोका कोला बेवरेजेज लिमिटेड को इरोड जिले में उसके संयंत्र के लिए किए गए भूमि आवंटन को रद्द कर दिया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। कंपनी ने राज्य सरकार से मांग की है कि उसके द्वारा भुगतान की गई पूरी धनराशि वापस की जाए। उद्योग विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'भूमि आवंटन पर कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।' हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज ने एक बयान में कहा, 'हमने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि अब तक भुगतान की गई पूरी राशि लौटा दी जाए।' तमिलनाडु में निवेश करने में अपनी रुचि को दोहराते हुए कंपनी ने राज्य सरकार को भेजे गए पत्र में ...

कोका कोला ने टाल दी निवेश की योजना   Business Standard Hindi
हिंदुस्तान कोका कोला बेवरेजेज को भूमि आवंटन रद्द   Rajasthan Patrika
कोका कोला संयंत्र का भूमि आवंटन रद्द   Webdunia Hindi
बिजनेस भास्कर   
एनडीटीवी खबर   
सभी १६ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
भारतीय रुपया 6 पैसे मजबूत होकर 62.85 के स्तर बंद   
बिजनेस भास्कर
मंगलवार को भारतीय रुपया 6 पैसे की मजबूती के साथ 62.85 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ है। रुपए की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई थी, और रुपया 3.5 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि आखिरी सत्र में बैंकर्स और आयतकों की ओर से डॉलर बिकवाली से रुपए में मजबूती लौटी है। भारतीय रुपया 18 पैसे की कमजोरी के साथ 63.14 पर खुला था। 8 जनवरी के बाद रुपया पहली बार 63 के महत्वपूर्ण स्तर के नीचे फिसल गया था। छोटी अवधि में रुपया 64 का स्तर भी छू सकता है। इंडिया फॉरेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक रुपए में बड़ी गिरावट की आशंका तो नहीं है, लेकिन गिरावट जारी रहने पर रुपया 64 के स्तर को भी छू सकता है ...

रुपये में सुधार, 62.85 पर बंद   मनी कॉंट्रोल
रुपए की हालत और खराब, 63 के पार खुला   आईबीएन-7
रुपए की हालत जबरदस्त कमजोर, 63 के पार खुला   Samachar Jagat
पंजाब केसरी   
Sanjeevni Today   
सभी १२ समाचार लेख »   


ABP News
   
सेकेंड हैंड कारों के लिए ऑनलाइन सर्च में 30 प्रतिशत का इजाफा   
ABP News
मुंबई: सेकेंड हैंड कार खरीदने के लिए ऑनलाइन सर्च में 2014 में करीब 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ. पिछले छह साल में यह 20 गुना बढ़ गया है. प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज गूगल ने कहा कि सेकेंड हैंड कारों के लिए ऑनलाइन सर्च के मामले में सबसे अधिक खोज यूटिलिटी वाहनों की हुई. गूगल ने बयान में कहा, ''गूगल सर्च पर सेकेंड हैंड कारों के बारे में पूछताछ में पिछले छह साल में 20 गुना का इजाफा हुआ है. सालाना आधार पर 2014 में इसमें 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.'' बयान में कहा गया है कि 10 में से 8 खरीदार यह फैसला नहीं कर पाते उन्हें कौन सा वाहन खरीदना है. आमतौर पर उनकी सर्च बजट, ब्रांड, ईंधन प्रकार व ...

यूज्‍ड कार की ऑनलाइन सर्च में यूटीलिटी वाहन टॉप पर   बिजनेस भास्कर

सभी ५ समाचार लेख »   


Webdunia Hindi
   
विप्रो: आय घटी, 11242 करोड़ रुपये   
मनी कॉंट्रोल
वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में विप्रो की आईटी सर्विसेज की आय करीब 1 फीसदी घटकर 11242 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में विप्रो की आईटी सर्विसेज की आय 11344 करोड़ रुपये रही थी। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में विप्रो की डॉलर आय 1.2 फीसदी घटकर 177.45 करोड़ डॉलर रही। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में विप्रो की डॉलर आय 179.54 करोड़ डॉलर रही थी। तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में विप्रो का एबिट 2470 करोड़ रुपये से मामूली बढ़कर 2478 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में विप्रो का एबिट मार्जिन 21.77 फीसदी से बढ़कर 22 फीसदी रहा।
विप्रो का शुद्ध मुनाफा 2 फीसदी बढ़ा   Business Standard Hindi
विप्रो का चौथी तिमाही का मुनाफा 2.1 प्रतिशत बढ़ा, रिषद प्रेमजी बोर्ड में   Veer Arjun
विप्रो का चौथी तिमाही का मुनाफा 2.1 प्रतिशत बढ़ा   Webdunia Hindi

सभी ६ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
सरकार पेश करेगी दो बीमा योजनाएं   
Live हिन्दुस्तान
भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार केंद्र सरकार मई या जून में दो बीमा योजनाएं शुरू कर सकती है। इन बीमा योजनाओं की घोषणा केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली करेंगे। उन्होंने कहा कि इरडा जल्द ही बीमाकर्ताओं और उनके प्रबंधन खर्चों द्वारा नियमन से बाहर आ जाएगा। ये दो बीमा योजनाएं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (जीवन बीमा) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा) हैं। ये योजनाएं सरकार द्वारा सहायता प्राप्त कार्यक्रम नहीं हैं। मद्रास प्रबंधन संघ (एमएमए) द्वारा सोमवार को यहां आयोजित एक समारोह में ...

केंद्र सरकार जल्द शुरू करेगी दो और बीमा योजनाएं   Sanjeevni Today
सरकार पेश करेगी दो बीमा, 330 के वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख का बीमा   Rajasthan Patrika

सभी ७ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
किरायेदारों को नहीं मिल रहा केजरीवाल की योजना का लाभ   
दैनिक जागरण
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में प्रति माह 400 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को आम आदमी पार्टी की सरकार सस्ती बिजली उपलब्ध करा रही है, लेकिन इस छूट का फायदा यहां किराये के मकान में रहने वाले लाखों परिवारों को नहीं मिल रहा है। इसलिए राजनीतिक पार्टियों से लेकर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) तक ने किरायेदारों को भी बिजली सब्सिडी का लाभ देने की मांग शुरू कर दी है। कांग्रेस नेताओं व आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर दिल्ली के विकास का पैसा सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के लिए खर्च हो रहा है तो यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि इसका लाभ ...


और अधिक »   


Zee News हिन्दी
   
नहीं करना होगा 15-20 दिन इंतजार, आवेदन के 48 घंटे बाद जारी हो जाएगा पैन कार्ड   
दैनिक भास्कर
नई दिल्ली. अब आवेदन करने के महज 48 घंटे में पैन कार्ड बनकर जारी हो जाएगा। सरकार जल्द ही ऐसी व्यवस्था करने जा रही है जिससे ऑनलाइन पैन कार्ड दो दिन में मिल जाएगा। पहले पैन कार्ड मिलने में 15 से 20 दिन लगते थे। ग्रमीण इलाकों में पैन कार्ड बनाने के लिए लगेंगे शिविर एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,'' जल्द पैन जारी करने के लिए एक ऑनलाइन सुविधा शुरू होगी। इसमें आवेदक को उसका पैन कार्ड सिर्फ 48 घंटे में मिल जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों सहित देशभर में विशेष शिविर लगाए जाएंगे जिसमें लोग अपना पैन कार्ड बनवा सकेंगे।'' केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने हाल में एक अधिसूचना ...

अब सिर्फ 48 घंटे में जारी किया जाएगा पैन कार्ड   Zee News हिन्दी
अब महज 48 घंटे में पैन कार्ड पहुंचेगा आपके घर   दैनिक जागरण
पैन कार्ड आवेदन के लिए मतदाता पहचान या आधार कार्ड काफ़ी   Jansatta
नवभारत टाइम्स   
Shri News   
सभी ३६ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
रेलवे ने योजना निरीक्षण के लिए पोर्टल लॉन्च किया   
नवभारत टाइम्स
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को एक वेब पोर्टल 'ई-समीक्षा' लॉन्च की जिसके माध्यम से बजटीय घोषणाओं के कार्यान्वयन पर नजर रखी जाएगी। प्रभु के मुताबिक, नया पोर्टल बजट की समीक्षा, बोर्ड बैठक, क्षेत्रीय रेलवे समीक्षा, अवसंरचना लक्ष्य और परियोजना कार्यान्वयन समीक्षा जैसे विषयों पर केंद्रित होगा। बजटीय घोषणाओं के कार्यान्वयन पर नजर रखने के अलावा पोर्टल का उपयोग विभिन्न महानिदेशालयों, क्षेत्रीय और डिवीजनल स्तर के अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल के लिए भी किया जाएगा। मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट। बिज़नस-इनवेस्टमेंट की खबरों के लिए ET हिंदी के FB ...

रेल परियोजनाओं की ऑनलाइन निगरानी करेगी 'ई-समीक्षा'   Rajasthan Patrika
You are heretechnologyमाऊस करेगा भारतीय रेल की निगरानी   पंजाब केसरी
रेल परियोजनाओं की आनलाइन निगरानी के लिए ई-समीक्षा पेश   Veer Arjun
Bhasha-PTI   
सभी १५ समाचार लेख »   


Nai Dunia
   
जीपीएफ पर मिलेगा 8.7 प्रतिशत ब्याज   
Nai Dunia
नई दिल्ली। सरकार ने जनरल प्रोविडेंट फंड (जीपीएफ) और अन्य संबंधित योजनाओं पर चालू वित्त वर्ष के लिए ब्याज दर 8.7 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। यह ब्याज दर एक अप्रैल 2015 से प्रभावी होगी। जीपीएफ पर ब्याजदर भी पब्लिक प्रोविडेंट फंड पर मिलने वाले 8.7 प्रतिशत ब्याज दर के बराबर है। सरकार ने हालांकि अन्य लघु बचत योजनाओं के लिए ब्याज दर बढ़ा दी है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों, रेलवे और रक्षा बलों के सभी तरह के प्रोविडेंट फंड्स पर 8.7 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगी। उल्लेखनीय है कि हाल में सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए वरिष्ठ नागरिकों के लिए बचत योजना पर ब्याज दर 9.2 ...

जीपीएफ पर ब्याज दर 8.7 प्रतिशत, अन्य लघु बचत पर दरें अधिक   दैनिक जागरण
भविष्य निधि पर ब्याज दर 8.7 प्रतिशत बरकरार रखेगी सरकार   Live हिन्दुस्तान
अब जीपीएफ पर मिलेगा 8.7% ब्याज   Rajasthan Patrika
Zee News हिन्दी   
Bhasha-PTI   
Business Standard Hindi   
सभी १४ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言