2015年4月28日 星期二

2015-04-29 भारत (India) भारत


आज तक
   
पंजाब दौरा छोड़ दिल्ली लौटेंगे राहुल गांधी, संसद में उठाएंगे किसानों का मुद्दा   
आज तक
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन का पंजाब दौरा बीच में छोड़कर बुधवार को दिल्ली लौट रहे हैं जहां वो संसद में पंजाब-हरियाणा के किसानों की बदहाली का मुद्दा उठाएंगे. बताया जा रहा है कि राहुल को चंडीगढ़ से सुबह 6:50 बजे शताब्दी ट्रेन लेकर दिल्ली आना था. लेकिन अब वह ट्रेन के बजाय 8:05 बजे दिल्ली की फ्लाइट लेंगे. यह फ्लाइट 8:55 पर दिल्ली पहुंचेगी. बुधवार सुबह मीडिया से बात करते हुए राहुल ने कहा, 'PM 'मेक इन इंडिया' की बात करते हैं, लेकिन किसानों से ज्यादा 'मेक इन इंडिया' में कौन योगदान देगा. गरीब जो 'मेक इन इंडिया' करता है तो वो 'मेक इन इंडिया' नहीं कुछ और होता है क्या?' ...

ट्रेन में बैठ किसानों से मिलने गए राहुल, अब पदयात्रा और संसद में मुद्दा उठाने की तैयारी   दैनिक भास्कर
राहुल आज संसद मेें उठाएंगे किसानों का मुद्दा   दैनिक जागरण
सरकार को घेरने में लगी कांग्रेस, राहुल की जोरदार वापसी   मनी कॉंट्रोल
आईबीएन-7   
प्रभात खबर   
ABP News   
सभी १०५ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
राहत निगरानी में मोदी ने बिहार में उतारे चार मंत्री   
दैनिक जागरण
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। नेपाल से लेकर भारत तक भूकंप की त्रासदी से निपटने में अपनी सक्रियता के लिए चौतरफा सराहना पा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहत कार्य की निगरानी में अपने चार वरिष्ठ मंत्री उतार दिए हैं। नेपाल से सटे बिहार के रक्सौल में सोमवार को ही केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने बेस कैंप की शुरुआत करा दी। वहीं बुधवार को कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और रसायन व उर्वरक मंत्री अनंत कुमार बिहार का दौरा करेंगे और पूरे हालात से प्रधानमंत्री को रूबरू करेंगे। खुद प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर रक्सौल में प्रधान की मौजूदगी की ...

देर शाम रक्सौल पहुंचे सीएम, कैंप का लिया जायजा, कहा-केंद्र के साथ मिल कर नेपाल में फंसे लोगों को निकालेंगे   प्रभात खबर
भूकंप से मौत की सूचना हो तो डीएम को बताएं: सीएम   Live हिन्दुस्तान
नेपाल भूकंप से मजबूत हुआ रोटी-बेटी का संबंध   Veer Arjun
नवभारत टाइम्स   
Samachar Jagat   
सभी २१ समाचार लेख »   


Jansatta
   
विदेश में मोदी के '60 साल की गंदगी साफ़ करने' संबंधी बयान पर रास में हंगामा   
Jansatta
कांग्रेस नेता ने कहा ''प्रधानमंत्री ने देश की छवि को खराब किया है और अपनी प्रतिष्ठा भी कम की है। (फ़ोटो-पीटीआई). राज्यसभा में विपक्ष ने विदेश यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा '60 साल की गंदगी साफ करने' संबंधी बयान दे कर भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाया और उनसे सदन में आ कर स्पष्टीकरण देने की मांग करते हुए भारी हंगामा किया। इसके कारण सदन की बैठक बार बार स्थगित करनी पड़ी। हालांकि सत्ता पक्ष की ओर से इस मुद्दे पर कहा गया कि प्रधानमंत्री ने अपनी विदेश यात्रा के दौरान भारतीय मूल के लोगों के सामने निर्णय प्रक्रिया को स्वच्छ बनाने की बात कही थी।
मोदी के 'स्कैम इंडिया' वाले बयान पर रास में हंगामा, विपक्ष ने पीएम से मांगा जवाब   एनडीटीवी खबर
भारत कैसे हो सकता है 'स्कैम इंडिया'   देशबन्धु
पीएम के बयान पर राज्यसभा में जोरदार हंगामा   Palpalindia

सभी २५ समाचार लेख »   


Zee News हिन्दी
   
कूड़ा जलाया तो पांच हजार का जुर्माना   
Live हिन्दुस्तान
दिल्ली-एनसीआर में खुले स्थानों पर प्लास्टिक, रबड़, कूड़ा, पत्तियां और खेतों में पुआल-भूसी जलाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने मंगलवार को ऐसा करने वालों पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाने का आदेश दिया है। ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष जस्टिस स्वतंतर कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकार के अलावा इन राज्यों के सभी संबंधित प्राधिकरणों को भी तत्काल प्रभाव से इस आदेश पर अमल करने का आदेश दिया है। पीठ ने वर्धमान कौशिक की ओर से दाखिल एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश जारी किए हैं।
लोदी गार्डन में सूखी पत्तियां जलाने पर फटकार   नवभारत टाइम्स
दिल्ली-एनसीआर में कूड़ा जलाया तो देना होगा 5 हजार का जुर्माना   दैनिक जागरण
दिल्ली-एनसीआर में खुले में कचरा जलाया तो 5000 जुर्माना   Rajasthan Patrika
Webdunia Hindi   
Sahara Samay   
सभी १८ समाचार लेख »   


ABP News
   
हरियाणा: विधायकों के लिए वाहन, आवास रिण की सीमा बढ़ाई   
ABP News
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने विधानसभा सदस्यों के लिए वाहन लोन और आवास रिण की सीमा बढ़ा दी है. हरियाणा के मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब विधायक वाहन के लिए 20 लाख रूपये तक का कर्ज ले सकते हैं जो पहले 10 लाख रूपये था, जबकि घर के लिए 60 लाख रूपये का कर्ज लिया जा सकेगा, जो पहले 40 लाख रूपये था. इसके अलावा उन्होंने विधायकों को निजी सचिव रखने के लिए दी जानी वाली राशि 10,000 से बढ़ाकर 15,000 हजार रूपये करने का भी एलान किया. हरियाणा विधानसभा में विधायकों को लैपटॉप और प्रिंट्रर बांटने के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ये घोषाणाएं कीं. Tags : रिण loan आवास housing वाहन vehicle ...

हरियाणा सरकार का हाईटेक कदम, विधायकों को दिए लैपटॉप   दैनिक भास्कर
विधायकों को कार व होम लोन की लिमिट बढ़ाने का ऐलान   नवभारत टाइम्स

सभी ६ समाचार लेख »   


Patrika
   
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ बाइक चोर   
नवभारत टाइम्स
एनबीटी न्यूज, ग्रेटर नोएडा : सब रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर से बाइक चोरी कर रहा एक व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बाइक मालिक की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोर की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, दनकौर एरिया स्थित बांजरपुर गांव के मुनिंदर ग्राम प्रधान हैं। उनके भाई प्रेमराज सोमवार को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के पास स्थित सब रजिस्ट्रार ऑफिस में जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए आए थे। कुछ देर बाद वह ऑफिस से बाहर निकले तो उनकी बाइक वहां नहीं थी। इसके बाद सब रजिस्ट्रार आफिस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई तो एक गंजा व्यक्ति उनकी ...

24 लाख के सीसीटीवी कैमरे बंद   दैनिक भास्कर

सभी ४ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
भूकंप की तबाही के बाद भारत और नेपाल में अब आंधी-बारिश का कहर   
Live हिन्दुस्तान
भूकंप के बाद अब भारत और नेपाल में आंधी-बारिश कहर बरपा रही है। यूपी और बिहार में मंगलवार को आंधी, बारिश और बिजली गिरने से 52 लोगों की मौत हो गई। झारखंड में भी तीन लोगों की जान चली गई। हालांकि मौत के इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उधर, नेपाल में करीब 15-20 मिनट हुई तेज बारिश से राहत कार्य रोकने पड़े। यूपी में 40 मरे मध्य और पूर्वी यूपी में आंधी-बारिश से सबसे ज्यादा 32 जानें गईं। रुहेलखंड और ब्रज मंडल में चार-चार लोगों की मौत हुई। तेज बारिश से फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। बिहार में 12 मौतें बिहार में तूफान और बिजली गिरने से 12 लोगों की जान चली गई।
बिहार में आपदा के आठ दिन : आंधी-पानी का फिर कहर, 10 मरे, आज तीन केंद्रीय मंत्री जायेंगे रक्सौल   प्रभात खबर
अब आंधी-पानी का कहर   नवभारत टाइम्स
तेज आंधी के साथ तेज बारिश ने लोगों को डराया   Inext Live
Sahara Samay   
देशबन्धु   
सभी ५८ समाचार लेख »   


देशबन्धु
   
देश के 38 शहरों में भूकंप से भारी तबाही का खतरा   
प्रभात खबर
नयी दिल्ली : नेपाल में भूकंप के बीच विशेषज्ञों ने मंगलवार को आगाह किया कि भूकंप के मामूली झटके भी दिल्ली जैसे भारतीय शहरों में भारी तबाही आ सकती है. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता सहित 38 शहर सामान्य से लेकर उच्च श्रेणी के भूकंप संभावित क्षेत्र में आते हैं. दिल्ली मेट्रो जैसे कुछ प्रोजेक्ट को छोड़ कर शहरों की अधिकांश संरचना तेज भूकंप को ङोलने में सक्षम नहीं है. ऐसे में इन शहरों में भूकंप आने पर बड़ी तबाही हो सकती है. एनडीएमए के उपाध्यक्ष शशिधर रेड्डी ने बताया कि भारतीय भूमि का 58.6 प्रतिशत भाग भूकंप से अतिसंवेदनशील है. देश के 38 शहर सामान्य से लेकर उच्च श्रेणी ...

भारत के 38 शहरों में हो सकती है बड़ी तबाही   देशबन्धु

सभी १९ समाचार लेख »   


Zee News हिन्दी
   
'रक्षा के क्षेत्र में अपनी जरूरतें भारत को बताएं अफगानिस्तान'   
Zee News हिन्दी
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के बीच हुई व्यापक बातचीत में भारत ने मंगलवार को अफगानिस्तान को रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहायता की पेशकश की। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने आतंकवाद के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत पर जोर दिया। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय पक्ष ने अफगान शिष्टमंडल को बताया कि अफगानिस्तान को 'अपनी रक्षा जरूरतें भारत को बतानी चाहिए।' गौरतलब है कि अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई अपने देश की रक्षा क्षमता बढ़ाने की खातिर भारत द्वारा सैन्य हार्डवेयर की आपूर्ति के ...

भारत की अफगानिस्तान को रक्षा क्षेत्र में मदद की पेशकश   Veer Arjun
रक्षा व अन्य क्षेत्रों में अफगानिस्तान की मदद करेगा भारत   Nai Dunia
अफगानिस्तान के दर्द को समझता है भारत: मोदी   आईबीएन-7

सभी १७ समाचार लेख »   


भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ लड़ाई तेज करेंगे विपक्षी दल   
Zee News हिन्दी
नई दिल्ली : साल 2013 के भूमि अधिग्रहण अधिनियम में केंद्र के प्रस्तावित संशोधन से सिर्फ कुछ कॉरपोरेट्स को फायदा होने की बात पर जोर देते हुए विपक्षी पार्टियों ने आज कहा कि वे नए भूमि विधेयक पर संसद के भीतर और बाहर दोनों जगह अपनी लड़ाई तेज करेंगे। जहां वाम दलों ने अपनी असहमति दर्ज कराने के लिए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन की योजना बनाई है, वहीं कांग्रेस ने कहा कि समान विचारों वाली पार्टियों के बीच सदन के पटल पर विधेयक को लेकर राज्यसभा में सरकार से लड़ने के लिए समन्वय होगा। भाकपा के राज्यसभा सदस्य डी. राजा ने ऑल इंडिया पीस एंड सॉलिडरैटी आर्गनाइजेशन की ओर से आयोजित एक ...


और अधिक »   

沒有留言:

張貼留言