2015年4月10日 星期五

2015-04-11 भारत (India) भारत


आज तक
   
Exclusive: जवाहर लाल नेहरू ने 20 साल तक करवाई थी सुभाष चंद्र बोस की जासूसी   
आज तक
भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने करीब दो दशकों तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के रिश्तेदारों की जासूसी करवाई थी. गुप्त सूची से हाल ही में हटाई गईं इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की दो फाइलों से यह खुलासा हुआ है. फाइलों से पता चला है कि 1948 से 1968 के बीच सुभाष चंद्र बोस के परिवार पर अभूतपूर्व निगरानी रखी गई थी. इन 20 साल में से 16 साल तक नेहरू देश के प्रधानमंत्री थे और आईबी उन्हीं के अंतर्गत काम करती थी. इंडिया टुडे' को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, फाइलों में बोस के कोलकाता स्थित दो घरों की निगरानी का जिक्र है. इनमें से एक वुडबर्न पार्क और दूसरा 38/2 एल्गिन ...

बोस से डरते थे नेहरू, जासूसी मामले की एसआइटी जांच हो: बोस   दैनिक जागरण
मौत की सच्चाई सार्वजनिक करने की मांग को लेकर मोदी से मिलेगा बोस का परिवार   प्रभात खबर
नेहरू ने कराई नेताजी के परिजनों की जासूसी   Dainik Navajyoti
haribhoomi   
Nai Dunia   
Webdunia Hindi   
सभी ८१ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
गोला-बारूद ले जा रही मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे   
दैनिक जागरण
जबलपुर। खमरिया आयुध निर्माणी फैक्टरी से एयरफोर्स की मिसाइल और गोला-बारूद लेकर आमला (बैतूल) जा रही मालगाड़ी के 5 डिब्बे शुक्रवार शाम 4: 25 बजे पटरी से उतर गए। घटना जबलपुर स्टेशन के कोचिंग डिपो के पास तबहुई जब मालगाड़ी को लूप लाइन से मेन लाइन पर लाया जा रहा था। दुर्घटना में जान-माल का तो नुकसान नहीं हुआ लेकिन कटनी-जबलपुर रेल मार्ग 3 घंटे बंद रहा। तकरीबन एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुईं। मालगाड़ी दोपहर 2ः00 बजे फैक्टरी से एयरफोर्स के बम लोड कर रवाना हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन से लेकर डीआरएम दफ्तर के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तकरीबन 20 मिनट में दुर्घटना राहत ...

बमों से भरी मालगाड़ी पलटी, विस्फोट होता तो मच जाती तबाही   दैनिक भास्कर

सभी ९ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
दिल्ली में तोमर से छिना गृह विभाग   
दैनिक जागरण
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। सूबे की केजरीवाल सरकार को हुकूमत संभाले अभी दो महीने भी पूरे नहीं हुए और मंत्रियों के विभागों में तब्दीली शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महत्वपूर्ण समझा जाने वाला गृह विभाग जितेंद्र तोमर से लेकर सत्येंद्र जैन को दे दिया है। अपनी वकालत की डिग्री को लेकर सुर्खियों में आए तोमर से महत्वपूर्ण विभाग लिया जाना यह संकेत है कि उनके सामने आने वाले दिनों में और भी परेशानी खड़ी होने वाली है। सरकार के उच्चपदस्थ सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री केजरीवाल गृह विभाग के मंत्री के तौर पर तोमर के कामकाज से बहुत खुश नहीं थे। शायद यही वजह है ...

दिल्ली कैबिनेट में पहला फेरबदल, तोमर से गृह विभाग छिना   नवभारत टाइम्स
केजरी के कैबिनेट में फेरबदल, तोमर से छीना गृह विभाग   Oneindia Hindi
दिल्ली कैबिनेट में फेरबदल, तोमर से छिना गया गृह विभाग   प्रभात खबर
Sahara Samay   
देशबन्धु   
सभी ९ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
न्यू सेक्रेटेरियट बिल्डिंग में आग   
प्रभात खबर
कोलकाता : मध्य कोलकाता के स्ट्रांड रोड स्थित न्यू सेक्रेटेरियट बिल्डिंग में शुक्रवार सुबह भयावह आग लग गयी. इमारत के ब्लॉक ए की सातवीं मंजिल की पावर यूनिट में सबसे पहले आग लगने की आशंका जतायी गयी. उसी इमारत के दफ्तरों में काम करनेवाले लोगों ने बताया कि सुबह 10.10 के करीब सातवीं मंजिल में एक दफ्तर के अंदर से तेजी से धुआं निकलने की जानकारी देकर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें इमारत में जाने से रोक दिया. सूचना पाकर दमकल विभाग के 25 इंजनों के साथ बड़ी संख्या में कर्मचारी वहां पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये. मौके पर कोलकाता पुलिस आयुक्त सुरजीत कर पुरकायस्थ के अलावा ...

न्यू सेक्रेटरिएट बिल्डिंग में भीषण आग   Patrika
दहक उठा कोलकाता का सचिवालय   Sanjeevni Today

सभी ३८ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
12 टोल नाके बंद   
नवभारत टाइम्स
विधानमंडल के बजट सत्र के आखिरी दिन राज्य की बीजेपी सरकार ने टोल मुक्त महाराष्ट्र के पार्ट-1 का ऐलान कर दिया। सरकार ने राज्य के 12 टोल नाके पूरी तरह बंद करने और 53 टोल नाकों पर जीप व कार जैसे लाइट मोटर वीइकल (LMV) और एसटी बसों से टोल न वसूले जाने की घोषणा की है। यह घोषणा 31 मई को रात 12 बजे से लागू हो जाएगी। हालांकि सरकार की इस घोषणा से मुंबई को कोई फायदा नहीं होगा, क्योंकि मुंबई के एंट्री पॉइंट और मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर टोल वसूली जारी रहेगी। कहा जा रहा है कि जुलाई के बाद संभावित टोल मुक्ति पार्ट-2 में मुंबई को टोल से राहत मिल सकेगी। सरकार के इस फैसले से प्राइवेट कार, ...

राज्‍य के 12 टोल नाके पूरी तरह बंद, 53 नाकों पर छोटी गाडि़यां टोल मुक्‍त   दैनिक जागरण
महाराष्ट्र में 12 टोल बूथ आगामी 31 मई से होंगे बंद   Business Standard Hindi

सभी १४ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
दिल्ली में टैक्सी में रेप, ड्राइवर गिरफ्तार   
नवभारत टाइम्स
मेट्रो स्टेशन से घर जाने के लिए टैक्सी में सवार हुई महिला का रेप करने के आरोप में एक ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के बारे में राहगीरों ने पीसीआर वैन को बताया था। पीसीआर के पुलिसकर्मियों ने ड्राइवर को पकड़ कर लोकल पुलिस के हवाले कर दिया। यह वारदात गुरुवार रात साउथ वेस्ट दिल्ली में हुई। द्वारका के नजदीक मधु विहार में रहने वाली महिला राजौरी गार्डन के मॉल में नौकरी करती हैं। ड्यूटी खत्म करने के बाद वह मेट्रो से रात को 10:20 बजे द्वारका मोड़ स्टेशन पर उतरी थीं। घर जाने के लिए वहां यह महिला टैक्सी में सवार हो गई। टैक्सी में एक और सवारी थी। वह सवारी राजापुरी में उतर ...

द्वारका में उबर जैसा रेपकांड   Sahara Samay
टैक्सी चालक ने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार   दैनिक जागरण
टैक्सी में महिला से दुष्कर्म, चालक गिरफ्तार   आज तक
Mahanagar Times   
Zee News हिन्दी   
Pressnote.in (कटूपहास) (प्रेस विज्ञप्ति) (सदस्यता)   
सभी ३१ समाचार लेख »   


Sanjeevni Today
   
विपक्ष अल्पसंख्यकों को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है: गडकरी   
Sanjeevni Today
पणजी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि विपक्षी दल मोदी सरकार के कामकाज में कोई दोष नहीं निकाल सकते इसलिए विपक्षी दल लोगों खासकर अल्पसंख्यकों के दिमाग में डर बिठाकर सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब वे लोगों को बीजेपी के खिलाफ नहीं उकसा सके तो वे भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। वे यह कहकर सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करने की चेष्टा करते हैं कि भाजपा शासन में गिरिजाघर या मस्जिद पर हमला होता है। बीजेपी का इन घटनाओं से कोई लेना देना नहीं है, उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में नन से सामूहिक बलात्कार के मामले ...

अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रहा विपक्ष: गडकरी   नवभारत टाइम्स

सभी १९ समाचार लेख »   


Sanjeevni Today
   
हिन्दू-मुस्लिम पक्षकार सुलह के लिए एक मंच पर आए   
Sanjeevni Today
अयोध्या। बातचीत से रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद के समाधान की दिशा में अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत ज्ञानदास के हनुमानगढ़ी स्थित आवास पर बैठक की गई। बैठक में विवाद से जुड़े दो दर्जन से अधिक पक्षकारों में से 6 पक्षकार हुए शामिल। इस बार सबसे अहम बात यह रही कि पहली बार हिंदू पक्षकारों के साथ मुस्लिम पक्षकार भी बातचीत के टेबल पर साथ आए और मामले को सुलझाने पर सहमति जताई। हिन्दू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणी ने कहा कि 1992 में जो हुआ उसमें मुसलमानों के गुनहगार न तो राम हैं और न ही हिन्दू। बंद कमरे में बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब महंत ज्ञानदास ने ...

सुलह की बातचीच के लिए एक टेबल पर आए हिंदू-मुस्लिम पक्षकार   नवभारत टाइम्स
मंदिर-मस्जिद विवाद से जुड़े पक्षकार एक मंच पर   दैनिक जागरण
अयोध्या विवाद के हल के लिए वार्ता प्रारंभ   Bhasha-PTI
Nai Dunia   
सभी १० समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
बेंच और भूषण में हुई तीखी बहस   
दैनिक भास्कर
बेंच: आरोप सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज के खिलाफ हैं। ऐसे में यह याचिका सुनवाई योग्य कैसे हो सकती है? शांति भूषण: यह ओपन एंड शट केस है। पुलिस का कर्तव्य है कि एफआईआर दर्ज करें। मैं आपको इस मामले के कुछ तथ्य बताता हूं, जिससे आपकी अंतरात्मा हिल जाएगी। बेंच: आपने (भूषण) बहुत कुछ कह लिया। लेकिन सवाल यह है कि क्या गलत आदेश जारी करने वाले जज के खिलाफ इस तरह केस दर्ज किया जा सकता है? हम इस याचिका को नहीं सुन सकते। शांति भूषण: यह न्यायिक शक्तियों के दुरुपयोग का केस है। जजों को आम जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। कई बार मेंबर भी इस केस के तथ्यों से भली-भांति वाकिफ है। (आवाज भी ...

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज के खिलाफ याचिका खारिज   नवभारत टाइम्स

सभी ७ समाचार लेख »   


Oneindia Hindi
   
Must Read: एसिड अटैक पीड़ितों के लिए जारी हुई गाइड लाइन   
Oneindia Hindi
नई दिल्ली। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने एसिड अटैक के पीड़ितों के लिए कुछ गाइडलांइस तय किये हैं जो कि निम्नलिखित हैं। * अब कोई भी निजी अस्पताल तेजाब हमले की पीड़िताओं के इलाज से पीछे नहीं हट सकता और न ही उनका इलाज करने से मना कर सकता है। Must Read: एसिड अटैक पीड़ितों के लिए जारी हुई गाइड लाइन · एसिड अटैक से ना जाने कितनी जिंदगियां बर्बाद हुईं. Ads by Google. *अगर निजी अस्पताल इस आदेश का उल्लंघन करते हैं तो राज्य सरकार उन पर कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र होगी। * कोर्ट ने कहा कि तेजाब हमले की पीड़िताओं के उपचार में केवल उन्हें अस्पताल में भर्ती करना और उनका इलाज करना ही ...

एसिड अटैक पीड़ितों के लिए गाइड लाइन   आज तक

सभी ७ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言