2015年4月14日 星期二

2015-04-15 भारत (India) विश्व


आज तक
   
अपनी यात्रा के आखिरी पड़ाव कनाडा पहुंचे मोदी, मिशन बस खतरों का खात्मा करना   
आज तक
जर्मनी की यात्रा खत्म करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा पहुंच गए हैं. वह बुधवार को कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि कनाडा और भारत के बीच रक्षा के कुछ मुद्दे हैं और इस मुलाकात से दोनों देशों के संबंधों में मजबूती आएगी. उन्होंने कहा कि भारत कनाडा को विकास में अपना सहयोगी मानता है. हमारा जोर इस पर रहेगा कि हम मिलकर किस तरह खतरों से निपट सकते हैं.
आतंक समर्थक देशों पर दबाव डाले विश्वः पीएम मोदी   दैनिक जागरण
प्रधानमंत्री मोदी कनाडा पहुंचे, व्यापार और तकनीकी सहयोग पर होगी बातचीत   Zee News हिन्दी
न्यूज़ अलर्ट: मोदी पहुंचे कनाडा   बीबीसी हिन्दी
Nai Dunia   
Patrika   
सभी ३० समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
आप की पीएसी की बैठक आज, बागियों पर होगा फैसला   
दैनिक जागरण
नई दिल्ली। प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव के नेतृत्व में हुई बागियों की बैठक में शामिल होने वालों को 'आप' बुधवार को कारण बताओ नोटिस जारी कर सकती है। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बुधवार को होने वाली बैठक में इस बात का फैसला किया जाएगा। पार्टी प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि इस बैठक का पार्टी ने संज्ञान लिया है। जल्दी ही पार्टी की पीएसी की बैठक होगी। इसमें इस पर विचार होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात से गहरा दुख हुआ है कि हजारों स्वयंसेवकों ने दिन-रात की मेहनत से जिस तरह सांप्रदायिक ताकतों को दिल्ली में नेस्तनाबूद किया, उस पर एक शब्द का ...

'आप हमारी पार्टी है हम इससे क्यों अलग हों'   बीबीसी हिन्दी
आप की पीएसी करेगी बागियों के भाग्य पर फैसला   प्रभात खबर
'आप' की पीएसी करेगी बागियों के भाग्य पर फैसला   ABP News
नवभारत टाइम्स   
आज तक   
Oneindia Hindi   
सभी १२५ समाचार लेख »   


आज तक
   
लीबिया: डूबी नाव, 400 के मरने की आशंका   
आज तक
लीबिया तट के पास एक नांव डूबने से करीब 400 प्रवासी लोगों के डूबने की आशंका है. यह नांव लीबिया से इटली की ओर जा रहा थी. इस हादसे में बचे एक व्यक्ति ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी. इस नांव में करीब 550 प्रवासी लोग सवार थे. लीबियाई तट से रवाना होने के करीब 24 घंटे बाद ये नांव पलटी. सेव द चिल्ड्रेन संस्था के मुताबिक करीब 150 प्रवासी लोगों को इस हादसे में बचा लिया गया. हादसे में बचाए गए लोगों को साउदर्न इटैलियन पोर्ट पर लाया गया. यूरोपीय संघ का कहना है कि शुक्रवार से भूमध्यसागर से होकर जाने वाले 7000 से ज्यादा प्रवासी पकड़े गए हैं. अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें ...

नौका डूबने से 400 से अधिक की मौत !   प्रभात खबर
लीबिया तट के पास नाव हादसा, 400 से ज्यादा लोगों की मौत   Patrika
लीबिया में नौका दुर्घटना, 400 के मरने की आशंका   Nai Dunia
नवभारत टाइम्स   
News Track   
सभी १४ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
इंडो-अमेरिकी को मिला अहम पद   
नवभारत टाइम्स
अमेरिका के राष्ट्रपति बाराक ओबामा ने भारतीय मूल की अमेरिकी महिला बिजनेसविमिन शमीना सिंह एक अहम सरकारी पद दिया है। शमीना मास्टकार्ड के समावेशी वृद्धि केंद्र की कार्यकारी निदेशक है। उनको कॉर्पोरेशन फॉर नैशनल एंड कम्युनिटी सर्विस के निदेशक मंडल का सदस्य नॉमिनेट किया है। उनका कार्यकाल अक्टूबर 2019 तक होगा। वॉइट हाउस द्वारा सोमवार को की गई घोषणा के मुताबिक शमीना क्लिंटन सरकार और अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में ऊंचे पदों पर काम कर चुकी हैं। मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट। हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए NBT के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।
ओबामा ने भारतवंशी शमीना सिंह को प्रमुख पद पर नियुक्त किया   News Track
भारतीय-अमेरिकी महिला को दिया महत्वपूण पद-ओबामा   Pressnote.in (कटूपहास) (प्रेस विज्ञप्ति) (सदस्यता)
ओबामा ने दिया ने भारतीय महिला को महत्‍वपूर्ण पद   Webdunia Hindi

सभी ८ समाचार लेख »   


आज तक
   
भारतीय छात्रा के प्रश्न पर 'स्टंप' हुए ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन   
आज तक
ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन को चुनाव अभियान के दौरान किसी बड़े पत्रकार या नेता ने नहीं बल्कि भारतीय मूल की एक 10 वर्षीय स्कूली छात्रा ने 'स्टंप' कर दिया. ग्रेटर मैनचेस्टर में सालफोर्ड की छात्रा रीमा ने बीबीसी के बच्चों के कार्यक्रम 'न्यूजराउंड' में प्रधानमंत्री से पूछा कि सात मई को होने वाले आम चुनाव में वह अपने अलावा किस नेता की जीत देखना चाहेंगे. 10 साल की बच्ची ने पूछा 'यदि आपको अपने अलावा किसी को जीत के लिए चुनना पड़े, तो वह किसे चुनेंगे और क्यों?' 48 वर्षीय कैमरन उसके सवाल से काफी परेशान नजर आए और जवाब नहीं दे सके. सवाल सुनने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, ...

भारतीय मूल की इस स्कूली छात्रा के सवाल पर 'स्टंप' हुए ब्रिटिश प्रधानमंत्री   एनडीटीवी खबर

सभी ३ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
TIME पोल: दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों में मोदी-केजरीवाल, शाह नहीं बना पाए जगह   
दैनिक भास्कर
न्यूयॉर्क। अमेरिका की प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन द्वारा जारी दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं। टाइम का यह सर्वे ऑनलाइन किया गया। मोदी को कुल वोटिंग में से 0.6 फीसदी वोट मिले। 34 फीसदी लोगों ने मोदी के फेवर में वोट दिया, जबकि 66 प्रतिशत ने उनके खिलाफ मत दिया। केजरीवाल को कुल वोटों में से 0.5 फीसदी वोट मिले। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुरुआत में इस लिस्ट में शामिल थे, लेकिन आखिर में टॉप 100 में जगह नहीं बना पाए। टाइम ने रीडर्स से राजनीति, मनोरंजन, बिजनेस, ...

PHOTOS : मोदी-केजरी दुनिया के100 प्रभावी लोगों में   khaskhabar.com हिन्दी
मोदी और केजरीवाल दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में हुए शामिल   KhabarFast News
टाइम मैगजीन के 100 प्रभावशाली लोगों में PM नरेंद्र मोदी व CM अरविंद केजरीवाल हुये शामिल   Inext Live
आज तक   
नवभारत टाइम्स   
सभी ३६ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
'बोको हरम के चंगुल में 2 हजार लड़कियां'   
नवभारत टाइम्स
एमनेस्टी इंटरनैशनल की रिपोर्ट के अनुसार बोको हरम ने कम से कम 2,000 महिलाओं और लड़कियों का अपहरण किया है। वहीं एक साल पहले नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र चिबोक से 219 लड़कियों का अपहरण किया गया था, जो अब तक बोको हरम के कब्जे में हैं। इनमें ज्यादातर महिलाओं और लड़कियों का यौन शोषण किया गया। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी ने कहा है कि वह यह वायदा नहीं कर सकते कि इन लड़कियों को सही-सलामत खोज लिया जाएगा, हालांकि सरकार अपनी ओर से इन स्कूली छात्राओं की रिहाई के संभव प्रयास करेगी। गौरतलब है कि पिछले साल 14 अप्रैल को नाइजीरिया से 200 से अधिक स्कूली ...

बोको हराम ने कर रखा है दो हजार महिलाएं और लड़कियों का किडनेप   News Track
8 लाख बच्चे नाइजीरिया में अब भी बेघर : यूनीसेफ   Patrika
मलाला यूसुफजई ने नाइजीरिया की अपहृत लड़कियों को लेकर विश्व नेताओं की आलोचना की   Zee News हिन्दी
Sanjeevni Today   
Rajasthan Patrika   
news india network   
सभी ३२ समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में 'जनता परिवार' के छह दलों का विलय आज संभव   
एनडीटीवी खबर
नई दिल्ली: जनता परिवार में छह दलों के विलय का एलान आज हो सकता है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में इसमें शामिल होने वाले सभी दलों के बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इसके तहत नए दल का नाम या तो समाजवादी जनता पार्टी या समाजवादी जनता दल और चुनाव चिन्ह 'साइकिल' रखा जा सकता है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आ रहा है, जब कुछ ही महीने बाद बिहार विधानसभा का चुनाव है, जबकि 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव होना है। मुलायम सिंह यादव के आवास पर एक बैठक के बाद इसकी घोषणा की जा सकती है। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, ...

जनता परिवार के विलय पर आज दिल्ली में मुलायम सिंह यादव के घर बैठक   Zee News हिन्दी
आज जनता दल के गठन का एलान संभव, मुलायम के घर होगी बैठक   प्रभात खबर
जनता परिवार के विलय पर आज दिल्ली में मुलायम सिंह यादव के घर 6 दलों की बैठक   ABP News
khaskhabar.com हिन्दी   
Rajasthan Patrika   
बीबीसी हिन्दी   
सभी ३१ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
मंगल पर जीवन की उम्मीदें बढ़ीं, सतह पर जल के द्रवित अवस्था में होने की संभावना   
प्रभात खबर
लंदन : मंगल ग्रह पर जीवन की उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं. नासा के क्यूरोसिटी रोवर से मिले नये आंकड़ों के अनुसार मंगल की सतह के पास जल द्रवित अवस्था में मौजूद हो सकता है. लाल ग्रह के बारे में यह नया खुलासा है. अनुसंधानकर्ता लंबे समय से मंगल पर ठोस अवस्था में जल के होने की बातें कहते रहे हैं. लेकिन क्यरोसिटी से मिले आंकड़े पर किये गये अनुसंधान से पता लगा है कि मंगल की सतह के पास जल के द्रवित अवस्था में होने की संभावना है. इसके पीछे यह तर्क दिया जा रहा है कि मंगल की मिट्टी में पर्कलोरेट नाम का तत्व मिला है जो जमाव बिंदु को कम कर देता है ताकि जल जमकर बर्फ ना बने बल्कि द्रवित ...

मंगल पर हो सकता है द्रवित अवस्था में जल   Webdunia Hindi

सभी ६ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
आप विधायक के खिलाफ प्राथमिकी   
प्रभात खबर
नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कोंडली से आप विधायक मनोज कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. यह प्राथमिकी उस युवक की शिकायत पर दर्ज की गयी है जिसने यह आरोप लगाया था कि विधायक एवं उसके सहयोगियों ने मयूर विहार फेज 3 इलाके में उसको पीटा. आप विधायक ने भी 26 साल के इस युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी है जो खुद को भाजपा का समर्थक बताता है. गाजीपुर पुलिस थाने में दी इस शिकायत में कपिल नागर नामक के इस युवक ने आरोप लगाया कि गत रविवार एवं सोमवार के बीच की रात विधायक एवं उसके साथियों ने उसकी पिटाई कर दी. उधर विधायक की तरफ से दर्ज करायी गयी शिकायत में कहा गया कि घटना ...

आप विधायक पर मारपीट का आरोप, भाजपा कार्यकर्ता ने दर्ज कराया मुकदमा   दैनिक भास्कर
'आप' विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज   ABP News
'आप' विधायक पर मारपीट का केस दर्ज, दूसरी पार्टी का साथ देने से था नाराज   haribhoomi
दैनिक जागरण   
सभी ११ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言