2015年4月21日 星期二

2015-04-22 भारत (India) मनोरंजन


Sahara Samay
   
ये जुगलबंदी लगा देगी आग   
Sahara Samay
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण औ देसी गर्ल प्रियंका चोपडा सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ डांस जुगलबंदी करती नजर आएंगी. प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में काम कर रही हैं. प्रियंका और दीपिका इस फिल्म के लिये इन दिनों डांस के रिहर्सल में व्यस्त है. यह दूसरी बार है जब दर्शक भंसाली की फिल्म में बॉलीवुड की दो अदाकाराओं को एक साथ थिरकते देखेंगे. इससे पहले भंसाली की फिल्म देवदास में दर्शकों ने माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय को एक साथ देखा था. इस फिल्म का डोला रे गाना सबकी जुबान पर छा गया था. प्रियंका ...

''बाजीराव मस्तानी'' में प्रियंका-दीपिका की जुगलबंदी   प्रभात खबर
बाजीराव मस्तानी' में एकसाथ नृत्य करेंगी प्रियंका-दीपिका   Shri News
प्रियंका और दीपिका एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार   Webdunia Hindi
Jansatta   
सभी २३ समाचार लेख »   


Zee News हिन्दी
   
बिग बी ने 'डॉन' के शानदार सफर को याद किया   
Zee News हिन्दी
मुंबई : हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की क्लासिक फिल्म 'डॉन' को आज 37 साल पूरे हो गए और इस मौके पर बिग बी ने फिल्म के शानदार सफर को याद किया और कुछ अनसुने किस्सों को सामने लाए। बच्चन (72) ने सोशल मीडिया के माध्यम से 1978 में आई इस फिल्म के बारे में अपनी भावनाएं प्रकट की। इस फिल्म का निर्देशन चंद्रा बारोट ने किया और इसमें बच्चन के साथ जीनत अमान भी प्रमुख भूमिका में थीं। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, 'आज के दिन मेरी फिल्म 'डॉन' को 37 साल पूरे हो गए।..क्या सफर है और यह अब भी आगे बढ़ रहा है।..डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।' फिल्म के निर्माता नरिमन ईरानी थे ...

महानायक अमिताभ बच्चन ने याद किया फिल्म 'डॉन' के शानदार सफर को   Samachar Jagat
डॉन को हुए 37 साल, बिग बी यादों में खोए   Webdunia Hindi

सभी ५ समाचार लेख »   


ABP News
   
ट्विटर पर धूम मचा रही जाएन मलिक के साथ शाहरूख की सेल्फी   
ABP News
मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान की ब्रितानी गायक जाएन मलिक के साथ ट्वीटर पर डाली गई सेल्फी ने धूम मचा दी है. यह किसी भारतीय सेलिब्रिटी की सबसे ज्यादा दुबारा ट्वीट (रीट्वीट) की जाने वाली फोटो बन गई है. इस फोटो को अब तक 1,07,604 बार रीट्वीट किया जा चुका है जबकि 1,50,032 लोगों ने इसे पसंद (फेवरेट) किया है. शाहरूख (49) ने 'वन डायरेक्शन' के पूर्व सदस्य 22 साल के जाएन के साथ यह श्यामश्वेत फोटो पांचवे एशियन अवार्ड के दौरान लंदन में खींचा. इस पुरस्कार समारोह में दोनों कलाकारों को उनके काम के लिए सम्मानित किया गया. शाहरूख ने फोटो के साथ ट्वीट किया, ''यह बच्चा बहुत होनहार है.
शाहरूख के इस सेल्फी ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल   Patrika
जाएन के साथ शाहरुख की सेल्फी ने मचाई धूम   Pradesh Today

सभी ५ समाचार लेख »   


Samachar Jagat
   
मलाइका अरोड़ा ने कहा मेरे आइटम गाने से बेटे अरहान को कोई फर्क नहीं पड़ता   
Samachar Jagat
मुंबई। मुन्नी बदनाम, छैंया छैंया, और अनारकली डिस्को चली जैसे आइटम सान्ग देने के लिए जानीं जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान का कहना है कि उन्हें डांस करने में मजा आता है। उनके इस काम से उनके बेटे को कोई फर्क नहीं पड़ता। उनसे यह पूछे जाने पर कि आपके आइटम सान्ग पर बेटे अरहान का क्या रियक्ट होता है? तो इसके जवाब में मलाइका ने कहाकि उसे मेरे आइटम सान्ग से फर्क नहीं पड़ता। वह अभी बहुत छोटा एवं मासूम है। अगर उसे गाना पसंद आता है, तो वह बताता है कि यह उसे अच्छा लगा। मलाइका ने कहा कि मेरी नजर में गाने फिल्म का हिस्सा होते हैं। एक गाने का हिस्सा होना मजेदार ...

मेरे आइटम नंबर से बेटे को फर्क नहीं पड़ता: मलाइका अरोड़ा   Zee News हिन्दी
आइटम नंबर से बेटे को नहीं पड़ता कोई फर्क : मलाइका अरोड़ा   KhabarFast News
बेटे को मेरे आइटम सॉन्ग से फर्क नहीं पड़ता : मलाइका   नवभारत टाइम्स
Patrika   
Live हिन्दुस्तान   
सभी ३६ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
लंदन में टीवी शो की शुटिंग में व्यस्त है शबाना आजमी   
प्रभात खबर
लंदन : प्रसिद्ध अभिनेत्री शबाना आजमी बीबीसी वन चैनल की मिनी सीरीज 'कैपिटल' में काम कर रही हैं. यह मिनी सीरीज इसी शीर्षक वाले एक प्रसिद्ध उपन्यास पर आधारित है. इसका निर्देशन यूरोस लिन कर रहे हैं. टीवी ड्रामा में टोबी जोन्स, लेस्ली शार्प, वुन्मी मोसाकू, आदिल अख्तर, रैचल स्टिरलिंग, जेमा जोनस, रॉबर्ट एमस, ब्रायन डिक और रदोस्लाव कईम जैसे कलाकार भी काम कर रहे हैं. लिन इससे पहले 'हैप्पी वैली' और 'लास्ट टैंगो इन हैलीफिक्स' जैसी टीवी सीरीज का निर्देशन कर चुके हैं. 64 साल की शबाना इस समय लंदन में मिनी सीरीज की शूटिंग कर रही हैं. उन्होंने ट्विटर पर टीवी ड्रामा का लिंक डालते हुए ...

ब्रिटिश टीवी शो 'कैपिटल' में दिखेंगी शबाना आजमी   नवभारत टाइम्स
टीवी शो 'कैपिटल' में नजर आएंगी शबाना आजमी   Rajasthan Patrika
टीवी शो Capital में दिखाई देंगी शबाना आजमी   Samachar Jagat
Khabar Mantra   
Sanjeevni Today   
सभी १५ समाचार लेख »   


Dainiktribune
   
शूटिंग में कैटरीना घायल   
Dainiktribune
बॉलीवुड अदाकारा कटरीना कैफ को हाल ही में स्टंट सीन करना भारी पड़ा। फिल्म 'फितूर' की शूटिंग के दौरान कैटरीना को चोट लग गई। फिल्म नगरी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, कैटरीना को हॉर्स राइडिंग का एक सीन शूट करना था। इसके लिए कैट ने ट्रेनिंग भी ली थी। शूटिंग के दौरान अदाकारा घोड़े पर सवार थी, लेकिन जैसे ही घोड़े ने चलना शुरू किया कैटरीना का संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान वह किसी तरह बचती-बचाती रही और घोड़े से गिरते-गिरते बची। हालांकि इस कवायद में वह चाेटिल हो गयीं। इस दौरान कैटरीना के गर्दन और पीठ पर चोटें आयीं। बताया जाता है कि कैटरीना को आराम करने की सलाह दी गयी है।
शूटिंग करते समय घोड़े से गिरीं कैटरीना कैफ, गर्दन और पैर में आई चोट   ABP News
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कटरीना शूटिंग में हॉर्स राइडिंग के दौरान घायल   Palpalindia
घोड़े से गिरने के बाद भी कटरीना ने पूरी की शूटिंग   Nai Dunia
आज तक   
Shri News   
Sahara Samay   
सभी १३ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
VIDEO&PHOTOS: 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' का पहला सॉन्ग हुआ रिलीज   
दैनिक भास्कर
मुंबई: कंगना रनोट और आर माधवन की अपकमिंग फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' का पहला सॉन्ग बन्नो.. रिलीज हो गया है। फिल्म के इस नए गाने में कंगना जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आ रहीं हैं। शोर-शराबे से भरा यह गाना काफी शानदार है, बेशक आप इसे अपनी प्ले-लिस्ट में जगह दे सकते हैं। गाने को आवाज बृजेश शांडिल्य और स्वाति शर्मा ने दी है। वहीं इसका म्यूजिक तनिष्क और वायु ने कम्पोज किया है। 'क्वीन' से पॉपुलैरिटी बटोरने वाली कंगना इस गाने में बिल्कुल देसी लुक में दिखाई दे रहीं है। कंगना के ठुमके भी लाजवाब है। गाने में कंगना डबल रोल में दिख रही हैं। दोनों ही किरदारों में वह काफी जच रहीं है।
''तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स'' का गाना ''बन्‍नो तेरा स्‍वेटर...'' रिलीज, देखें   प्रभात खबर
'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' का नया गाना 'बन्नो' रिलीज   आज तक
तनु वेड्स मनु का प्रमोशन करने अपने स्कूल जाएंगी कंगना   Patrika
Shri News   
Rajasthan Patrika   
Sahara Samay   
सभी २० समाचार लेख »   


Nai Dunia
   
विवेक ओबेरॉय बने बेटी के पिता   
Nai Dunia
बॉलीवुड स्टार विवेक ओबेरॉय एक बार फिर से पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी प्रियंका अल्वा ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। बेंगलुरू के प्रायवेट अस्पताल में उन्होंने बेबी गर्ल को जन्म दिया। दोनों की शादी साल 2010 में हुई थी। उनका एक वेटा है जिसका नाम विवान वीर है। वीर का जन्म साल 2013 में हुआ था। पिछले कई समय से एक्टर विवेक ओबेरॉय बड़े परदे से गायब रहे हैं। विवेक को 'कंपनी' और 'दम' जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है। खबर कैसी लगी ?
अक्षय तृतीया के दिन विवेक के घर आई लक्ष्मी   लोकतेज
विवेक ओबेराय के घर आई नन्हीं परी   Pradesh Today
विवेक के घर आई नन्ही परी   Rajasthan Patrika
Sanjeevni Today   
ABP News   
सभी १५ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
पहली बार कैटरीना कैफ ''कान फिल्‍मोत्‍सव'' के रेड कारपेट पर   
प्रभात खबर
मुंबई : बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री कैटरीना कैफ पहली बार कान अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव 2015 के रेड कारपेट पर एक कॉसमेटिक ब्रांड की ब्रांड एम्बैसेडर के तौर पर चहलकदमी करेंगी. 31 वर्षीया कैटरीना 'लोरियल पेरिस' की नई एम्बैसेडर हैं और वह 12 दिसवीय उत्सव (13 से 24 मई) में बॉलीवुड अभिनेत्री एश्वर्या राय बच्चन और सोनम कपूर के साथ चहलकदमी करेंगी. कैटरीना फिल्‍म 'बैंग बैंग' में नजर आई थी. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. फिल्‍म में उनके साथ रितिक रोशन मुख्‍य भूमिका में थे. कैटरीना का कहना है कि,' मैं इस साल कान फिल्म उत्सव में लोरियल पेरिस और भारत का प्रतिनिधित्व करने को लेकर ...

कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनेंगी कैटरीना कैफ   Rajasthan Patrika
कान्स फिल्मोत्सव में कैटरीना की पहली पेशकश   आज तक
PHOTOS : कान्स फिल्मोत्सव में कैटरीना की पहली उपस्थिति   khaskhabar.com हिन्दी
FilmiBeat Hindi   
एनडीटीवी खबर   
Samachar Jagat   
सभी १६ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
गब्बर इज बैक में श्रुति हासन का मराठी लुक   
प्रभात खबर
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और श्रुति हासन जल्‍द ही रिलीज होनेवाली फिल्‍म 'गब्‍बर इज बैक' में दिखाई देंगे. अक्षय जहां फिल्‍म में दाढ़ी और रफ लुक में होंगे तो दूसरी ओर श्रुति ट्रेडशिनल लुक में दिखाई देंगी. दोनों की जोड़ी पहली बार एकसाथ पर्दे पर नजर आनेवाली है. फिल्‍म का ट्रेलर लॉन्‍च हो चुका है. अक्षय गब्‍बर के किरदार में होंगे लेकिन आपको बता दें कि ये गब्‍बर गरीब लोगों की मदद करता है और बुराई से लड़ता है. अक्षय भी इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. श्रुति ने फिल्‍म 'रामैय्या वस्‍तावैंया' में नजर आई थी. फिल्‍म में उनके भोलेपन को दर्शकों ने सराहा था. फिल्‍म का निर्देशन कृष ...

मराठी मुलगी अवतार में श्रुति हासन   आज तक
अभिनेत्री श्रुति हासन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला वापस   दैनिक जागरण
PHOTOS : "गब्बर इज बैक" में श्रुति का दिखेगा यह अवतार   khaskhabar.com हिन्दी
Sanjeevni Today   
Worldnow   
Rajasthan Patrika   
सभी २२ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言