2014年9月5日 星期五

2014-09-06 भारत (India) विश्व

  आईबीएन-7   
भारत-ऑस्ट्रेलिया में करार, मिलेगा यूरेनियम  आईबीएन-7
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच असैन्य परमाणु करार हो गया है। इस समझौते के बाद अब भारत को ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। आज पीएम नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम टोनी एबोट के बीच परमाणु सहित चार अहम क्षेत्रों में समझौते हुए। इनमें शिक्षा, खेल और विज्ञान भी शामिल है। संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में नरेंद्र मोदी ने कहा कि इससे भारत-ऑस्ट्रेलिया के संबंध और मजबूत होंगे। विकास में ऑस्ट्रेलिया का अहम योगदान है। मोदी ने कहा कि वह इसी साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे। वहीं एबोट ने भी भारत के साथ मजबूत संबंधों की बात कही। इससे पहले आज ...

''गुजरात दंगों के लिए मोदी को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं''   पंजाब केसरी
भारत-ऑस्‍ट्रेलिया के बीच हुआ परमाणु समझौता   p7news
ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच परमाणु करार   Webdunia Hindi
Live हिन्दुस्तान   
आज तक   
प्रभात खबर   
सभी 93 समाचार लेख »   

  एनडीटीवी खबर   
पाकिस्तान का शासन चलाना आसान नहीं: पीएम नवाज शरीफ  एनडीटीवी खबर
इस्लामाबाद: v> पिछले तीन हफ्ते से ज्यादा वक्त से जारी सियासी उथल-पुथल के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज कहा कि पाकिस्तान का शासन चलाना 'आसान नहीं' है। उन्होंने गतिरोध खत्म करने के लिए सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई कई दौर की बातचीत नाकाम हो जाने के बाद संसद में सभी दलों का समर्थन मांगा। प्रधानमंत्री के समर्थन और सियासी संकट पर चर्चा के लिए बुलाई गई संसद के आपातकालीन संयुक्त सत्र के चौथे दिन शरीफ ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि विपक्ष सरकार को समर्थन देने के अपने रास्ते पर चलना जारी रखेगा।' गौरतलब है कि सियासी संकट की वजह से चीन के राष्ट्रपति ...

पाक पीएम शरीफ ने संसद का समर्थन मांगा, राजनैतिक गतिरोध जारी   Zee News हिन्दी
पाकिस्तान का शासन चलाना आसान नहीं: शरीफ , गतिरोध जारी   Bhasha-PTI
शरीफ ने संसद का समर्थन मांगा, राजनैतिक गतिरोध जारी   Sahara Samay
Nai Dunia   
सभी 8 समाचार लेख »   

  Oneindia Hindi   
नरसंहार के साथ साथ ISIS बना रहा मिसाइलें भी, निशाने पर कौन?  Oneindia Hindi
बेरूत। इराक और सीरिया के कई क्षेत्रों में अपना गढ़ बनाकर आईएसआईएस अपने ढ़ांचे को और मजबूत करने में लगा है। अपनी क्रूरता और बर्बरता के लिए कुख्यात रहे इस आतंकी संगठन ने सीरिया के उत्तर पूर्वी रेगिस्तानी इलाके के शहरों और कस्बों पर अपने शासन का ढांचा खड़ा कर लिया है। नरसंहार के साथ साथ ISIS बना रहा मिसाइलें भी! सामूहिक हत्याएं और सिर कलम करने वाले चरमपंथियों के इस संगठन ने अब प्रांत में बिजली और पानी की आपूर्ति, कर्मचारियों को वेतन देने, यातायात नियंत्रित करने, बेकरी, बैंकों, स्कूलों, अदालतों और मस्जिदों को नियंत्रित करने का काम शुरू कर दिया है। सीरिया का पूर्वी ...

सावधान, अब ISIS बना रहा है मिसाइलें!   आईबीएन-7
सीरिया में ISIS संगठन फैक्‍ट्री लगाकर बनवा रहा मिसाइल   Inext Live
मिसाइलें बना रहा है आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट   khaskhabar.com हिन्दी
Webdunia Hindi   
Shri News   
पंजाब केसरी   
सभी 9 समाचार लेख »   

  नवभारत टाइम्स   
ईशनिंदा कानून के तहत पाकिस्तान में 15 ईसाई अरेस्ट  नवभारत टाइम्स
पाकिस्तान में विवादित ईशनिंदा कानून के तहत शुक्रवार को 15 ईसाईयों को अरेस्ट किया गया। पंजाब प्रांत के एक गांव में कथित तौर पर मुस्लिम कब्र का अनादर करने और तनाव फैलाने के आरोप में इन लोगों को अरेस्ट किया गया है। इस कानून के तहत 45 अन्य अल्पसंख्यक समूदाय के लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। एक स्थानीय मौलवी ने इनलोगों पर 400 मुस्लिम कब्र को अपवित्र करने और चक गांव में जमीन पर कब्जा करने संबंधी शिकायत दर्ज कराई थी। यह जगह लाहौर से लगभग 150 किलोमीटर दूर फैसलाबाद में स्थित है। ईसाईयों की गिरफ्तारी संबंधी मामले की निंदा करते हुए एक अधिकार समूह ने कहा कि ईसाईयों और ...

पाकिस्तान में ईशनिंदा कानून के तहत 15 ईसाई गिरफ्तार   Zee News हिन्दी

सभी 3 समाचार लेख »   

  आईबीएन-7   
आईएस पश्चिम को युद्ध में धकेलेगा?  बीबीसी हिन्दी
इराक़ में अमरीकी हवाई हमलों की कामयाबी के बावजूद चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट ने अमरीकी पत्रकार के क़त्ल का वीडियो जारी किया है. इस्लामिक स्टेट का विस्तार सीरिया तक है. क्या अमरीका अब इस्लामिक स्टेट के पीछे सीरिया तक जाएगा. या इस्लामिक स्टेट भी चाहता है कि अमरीक और पश्चिमी देश उसके पीछे सीरिया तक आएँ? यदि ऐसा हुआ तो क्या होगा? पढ़िए पूर्व अमरीकी सहायक विदेश मंत्री पीजे क्राउली का विश्लेषण. अमरीकी राष्ट्रपति सार्वजनिक रूप से बेहद सोच समझकर और अकेले में दो टूक बोलते हैं. जब बराक ओबामा ने स्पष्ट कहा कि 'हमारे पास इस्लामिक स्टेट से निपटने के लिए कोई ...

अमेरिका ने इराक में की भीषण बमबारी, ISIS के 22 आतंकी ढ़ेर   Oneindia Hindi
हवाई हमले में आईएस के 'शीर्ष कमांडर की मौत'   Inext Live
इराक में अमेरिकी बमबारी, IS के 22 आंतकी ढेर   आईबीएन-7

सभी 12 समाचार लेख »   

  khaskhabar.com हिन्दी   
बीजेडी सांसद हेमेंद्र सिंह का निधन  नवभारत टाइम्स
बीजू जनता दल (बीजेडी) के सांसद और ओडिशा में नयागढ़ शाही परिवार के वंशज हेमेंद्र चंद्र सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। सिंह के परिवार ने कहा कि 46 साल के सिंह को सीने में दर्द की शिकायत और सांस लेने में तकलीफ होने पर बीते शनिवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गुरुवार को गंभीर हो गई और शुक्रवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। कंधमाल सीट से लोकसभा के सदस्य सिंह के परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। सिंह नयागढ़ के पूर्व शाही परिवार के राजा ब्रजेंद्र किशोर सिंह के छोटे बेटे थे। वे इस साल फरवरी में कांग्रेस छोड़कर बीजेडी में शामिल हो गए थे।
बीजेडी के सांसद हेमेंद्र सिंह का निधन   Zee News हिन्दी
बीजद सांसद हेमेंद्र सिंह का निधन   khaskhabar.com हिन्दी
ओडिशा: बीजू जनता दल के सांसद हेमेंद्र सिंह का निधन   Live हिन्दुस्तान

सभी 8 समाचार लेख »   


खदान में फंसे 29 खनिक बचाए गए, 5 दबे  नवभारत टाइम्स
बोस्निया में भूकंप के बाद गैस विस्फोट और दो सुरंगों के ध्वस्त होने के कारण एक कोयला खदान में फंसे 29 खनिकों को बचाया गया, जबकि 5 खनिक की मौत हो गईं। गौरतलब है कि राजधानी सराजेवो से करीब 53 किमी नॉर्थ वेस्ट में गुरुवार को 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था। जेनिका स्थित रैस्पोतोजे खदान के मैनेजर इसाद सिविक ने बताया कि खदान के अंदर मौजूद 56 मजदूरों में से 22 तो गुरुवार को ही बाहर आ गए। बाकी 29 मजदूरों को शुक्रवार को बचाव दल ने बचाया। इस घटना में 5 मजदूरों की मौत अंदर फंस जाने से हो गईं। सिविक ने बताया कि भूकंप के कारण दो सुरंगें पूरी तरह ध्वस्त हो गई थीं। माइनर्स यूनियन के ...

बोस्निया : भूकंप के बाद 34 खनिक खदान में फंसे   प्रभात खबर

सभी 2 समाचार लेख »   

  आज तक   
दिल्ली में सरकार बनाने के मूड में है बीजेपी, जगदीश मुखी हो सकते हैं अगले सीएम  आज तक
दिल्ली के उप-राज्यपाल नजीब जंग की रिपोर्ट में सबसे बड़ी पार्टी को दिल्ली में सरकार बनाने का मौका देने की सिफारिश के मद्देनजर बीजेपी सरकार बनाने के मूड में नजर आ रही है. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, ने आज बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पार्टी के दिल्ली प्रभारी प्रभात झा से इस बाबत विचार-विमर्श किया. बीजेपी में यह हलचल ऐसे समय में तेज हुई है जब एक दिन पहले ही दिल्ली के उप-राज्यपाल नजीब जंग ने राष्ट्रपति को एक रिपोर्ट भेजकर सबसे बड़ी पार्टी से विचार-विमर्श कर सरकार गठन की संभावनाएं तलाशने की इजाजत मांगी थी.
दिल्ली में भाजपा को नेता और नंबर दोनों की दरकार   दैनिक जागरण
भाजपा ने सरकार बनाने के संकेत दिए   Live हिन्दुस्तान
दिल्ली में भाजपा बनाएगी सरकार ?   Patrika
नवभारत टाइम्स   
Zee News हिन्दी   
सभी 61 समाचार लेख »   

  Oneindia Hindi   
'आधी सजा काट चुके कैदियों को रिहा करें...  प्रातःकाल
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालतों को आदेश दिया है कि आधी सजा काट चुके विचाराधीन कैदियों को जमानत पर रिहा किया जाए। अदालत ने न्यायिक अधिकारियों को आगामी 1 अक्टूबर से जेलों का दौरा करने के आदेश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अदालतों से कहा है कि वो 2 महीने में बताएं कि कितने कैदी रिहा हुए? मामले की अगली सुनवाई 8 दिसंबर को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को जारी अपने आदेश में कहा है कि सभी न्यायिक अधिकारी 1 अक्टूबर से जेलों का दौरा करना शुरू करें और उनके द्वारा रिहा किए गए कैदियों पर दो महीने बाद रिपोर्ट जमा कराएं। कोर्ट ने कहा है कि न्यायिक अधिकारी ...

फैसला नागरिक हकों के पक्ष में   दैनिक भास्कर
आधी सजा काट चुके कैदियों को रिहा करें निचली अदालतें: सुप्रीम कोर्ट   आज तक
रिहाई की आस   दैनिक जागरण
Live हिन्दुस्तान   
Nai Dunia   
नवभारत टाइम्स   
सभी 34 समाचार लेख »   

  अमर उजाला   
कश्मीरी पड़ितों के लिए मोदी सरकार का बड़ा कदम  अमर उजाला
नब्बे के दशक में जम्मू कश्मीर से विस्थापित तीन लाख कश्मीरी पंडितों को बसाने के लिए केंद्र ने राज्य सरकार को पत्र लिख कर उपयुक्त जमीन खोजने को कहा है। पुनर्वास के लिए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को चिट्ठी लिखकर इस संदर्भ में अपने सुझाव पेश किये हैं। गृहमंत्री ने लिखा है कि विस्थापितों के मूल निवास स्थानों के नजदीक ही भूमि की पहचान हो। साथ ही उस स्थान के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान भी रखा जाए। गृह मंत्री ने कहा है कि सरकार कश्मीरी विस्थापितों को घाटी में लौटने और उनके पुनर्वास में सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।
राजनाथ की उमर को दो टूक, कश्मीरी पंडितों के लिए करें जमीन की व्यवस्था   प्रभात खबर
राजनाथ सिंह ने सीएम अब्‍दुल्‍ला को लिखी चिट्ठी, कहा-कश्‍मीरी पंडितों के लिए जमीन तलाशें   दैनिक भास्कर
राजनाथ की उमर को चिट्टी, कश्मीरी पंडितों के लिए ढूंढें उपयुक्त जगह   आज तक
दैनिक जागरण   
Rajasthan Patrika   
Dainiktribune   
सभी 21 समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言