2014年9月29日 星期一

2014-09-30 भारत (India) व्यवसाय

  ABP News   
शेयर बाजारों मे गिरावट, सेंसेक्स 29 अंक नीचे  ABP News
मुंबई: देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट रही. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 29.21 अंकों की गिरावट के साथ 26,597.11 पर और निफ्टी 9.95 अंकों की गिरावट के साथ 7,958.90 पर बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 68.09 अंकों की तेजी के साथ 26,694.41 पर खुला और 29.21 अंकों यानी 0.11 फीसदी गिरावट के साथ 26,597.11 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,715.77 के ऊपरी और 26,518.01 के निचले स्तर को छुआ. सेंसेक्स के 30 में से नौ शेयरों में तेजी दर्ज की गई. सन फार्मा (3.36 फीसदी), टीसीएस (3.17 फीसदी), गेल (1.94 ...

दिनभर की उथल-पुथल के बाद सेंसेक्स में 29 अंकों की गिरावट   प्रभात खबर
सेंसेक्स 29 अंकों की गिरावट के साथ बंद   एनडीटीवी खबर
सेंसेक्स 29 अंक नीचे बंद, छोटे-मँझोले शेयरों में तेजी   शेयर मंथन
Live हिन्दुस्तान   
सभी 27 समाचार लेख »   

  ABP News   
IBM स्मार्ट सिटी, डिजिटल इंडिया परियोजनाओं से जुड़ने का इच्छुक  नवभारत टाइम्स
प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनी आईबीएम ने भारत में हाल में घोषित स्मार्ट शहर और डिजिटल भारत जैसी सरकार की नई पहलों में हिस्सा लेने की इच्छा जताई है। कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी वर्जिनिया रोमेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात में यह इच्छा जताई। वैश्विक स्तर पर 100 अरब डॉलर के कारोबार वाली कंपनी आईबीएम की भारत में अच्छी मौजूदगी है। भारत में आईबीएम के कर्मचारियों की संख्या भी अच्छी खासी है। वैश्विक स्तर पर आईबीएम के कर्मचारियों की संख्या चार लाख से अधिक है, इनमें से एक-तिहाई भारत में कार्यरत हैं। भारत में आईबीएम के ...

डिजिटल इंडिया के तहत स्मार्ट सीटी बनाने में मदद करेगा आईबीएम   प्रभात खबर
स्मार्ट शहर, डिजिटल भारत परियोजनाओं में शामिल होने की इच्छुक है आईबीएम   ABP News

सभी 4 समाचार लेख »   

  p7news   
आरबीआई नहीं करेगी ब्‍याज दरों में कटौती!  p7news
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समीक्षा में एक बार फिर ब्‍याज दरों में कटौती की उम्मीद नहीं है। रेटिंग एजेंसियों की मानें तो 5.7 फीसदी के विकास दर के बावजूद ऊंची महंगाई दर की वजह से कटौती की कोई गुंजाइश नजर नहीं आती। उपभोक्ता महंगाई दर जो अप्रैल में 8.59 फीसदी थी, अगस्त में वह घटकर 7.8 फीसदी रह गई थी। बावजूद इसके पिछले साल की तुलना में महंगाई दर अभी भी अधिक है। ऐसे में आरबीआई के गवर्नर रघुराम राजन 30 सितंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा में कोई बड़ा एलान नहीं करने जा रहे। यह खबर आपको कैसी लगी? 0 0 ...

प्रमुख दरों को जस की तस रख सकते हैं RBI गवर्नर रघुराम राजन   Zee News हिन्दी
मौद्रिक नीति समीक्षा में ब्‍याज दरें रह सकती हैं जस की तस : राजन   प्रभात खबर
राजन पर रहेगी सबकी नजर   Nai Dunia
नवभारत टाइम्स   
आईबीएन-7   
सभी 24 समाचार लेख »   

  Live हिन्दुस्तान   
डीजल, पेट्रोल की कम होगी कीमत, कटौती का रुझान जारी  Live हिन्दुस्तान
अमेरिका यात्रा से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आर्थिक सुधारों को गति देते हुए डीजल को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कर सकते हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, डीजल को नियंत्रण मुक्त करने के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वदेश वापसी के बाद फैसला हो सकता है। इसके बाद सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां डीजल और पेट्रोल की कीमत में कटौती का ऐलान कर सकती है। डीजल के दाम दो रुपए तक घट सकते हैं। पेट्रोलियम मंत्रलय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, डीजल का नियंत्रण मुक्त करने का यह सबसे उपयुक्त समय है। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ...

त्योहारों से पहले सस्ते पेट्रोल-डीजल का तोहफा!   अमर उजाला

सभी 2 समाचार लेख »   

  दैनिक जागरण   
तीन दिन बंद रहेंगे बैंक  नवभारत टाइम्स
1 से लेकर 6 अक्टूबर तक फेस्टिवल की धूम रहेगी। माह के शुरू के पांच दिनों में तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंकों के बंद होने पर कैश लेने के लिए लोगों को एटीएम पर ही निर्भर रहना होगा। अक्टूबर माह में 2 को गांधी जयंती, 3 को दशहरा, 5 को रविवार व 6 को ईद-उल-जुहा की छुट्टी है। इंडियन बैंक के मैनेजर सुशील गुलाटी ने बताया कि दो अक्टूबर को स्टाफ को बैंक में आने का आदेश मिला है और इस दिन बैंक अधिकारी व कर्मचारी बच्चों से कल्चरल प्रोग्राम कराएंगे और उनको सफाई के लिए जागरूक करेंगे। 6 तारीख को ईद -उल -जुहा पर भी बैंकों में लेन-देन किया जाएगा। अपना कॉमेंट लिखें ...

आज बैंक खुले रहेंगे   प्रभात खबर
घर में रखें कैश, पांच दिन बंद रहेंगे बैंक   Inext Live
आज से एक सप्ताह तक बैंकों में कामकाज होगा प्रभावित   दैनिक जागरण
Patrika   
Nai Dunia   
सभी 17 समाचार लेख »   

  प्रभात खबर   
प्रॉडक्टिविटी दिग्गज में बदलें माइक्रोसॉफ्ट को: नडेला  नवभारत टाइम्स
माइक्रोसॉफ्ट के ग्लोबल चीफ एग्जिक्यूटिव सत्या नडेला ने इंडिया में काम कर रहे अपने हजारों प्रोफेशनल्स से ग्लोबल सॉफ्टवेयर दिग्गज को एक प्रॉडक्टिविटी कंपनी के तौर पर उभरने, इंडिविजुअल्स और ऑर्गनाइजेशंस को सशक्त करने में मदद देने की अपील की है। माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के एंप्लॉयी ने इसे 'एक ऐसे शख्स के साथ मुलाकात बताया, जिसके पास नए आइडिया हैं।' हैदराबाद में पैदा हुए नडेला ने सोमवार को नौ शहरों में कंपनी के एंप्लॉयीज के साथ वेबकास्टिंग के जरिए मुलाकात की। नडेला माइक्रोसॉफ्ट के तीसरे चीफ एग्जिक्यूटिव हैं। उन्होंने हैदराबाद से अपने एंप्लॉयीज के साथ इंटरेक्ट ...

स्कूल की जूनियर को बनाया था पत्नी, जानें नडेला की जिंदगी के बारे में   दैनिक भास्कर
विंडोज 9 उतारेगी माइक्रोसॉफ्ट!   Business Standard Hindi
सत्या नडेला ने बतायी अपने आत्मविश्वास की कहानी   प्रभात खबर
khaskhabar.com हिन्दी   
सभी 9 समाचार लेख »   

  दैनिक जागरण   
आग से लाखों की कारें और स्पेयर पार्ट्स खाक  नवभारत टाइम्स
सेक्टर 14 स्थित मारुति वर्कशॉप में सोमवार को आग लगने से लाखों की कारें और स्पेयर पार्ट्स जल गए। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के तीनों स्टेशनों से करीब 26 दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। करीब पौने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि आग शॉट सर्किट होने के कारण लगी थी। आग वर्कशॉप की दूसरी और तीसरी मंजिल पर लगी। दूसरी मंजिल पर मारुति की कुछ गाड़ियों की सर्विस चल रही थी, जो जल गईं। तीसरी मंजिल पर स्पेयर पार्ट्स का स्टोर रूम बना था, जिसमें रखे सारे पार्ट्स पूरी तरह से जल गए। मारुति कंपनी में कार्यरत अधिकारियों का कहना है कि इस घटना ...

आग से कई कारें खाक   Dainiktribune
ऑटो वर्कशॉप में भीषण आग, दर्जनों गाड़ियां खाक   अमर उजाला
मारुति कार के वर्कशाप में भीषण आग, फायर आफिसर जख्मी   दैनिक जागरण

सभी 4 समाचार लेख »   

  अमर उजाला   
यमुना एक्सप्रेस वे को टोल फ्री करने की मांग  नवभारत टाइम्स
चैंबर्स ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स ( एनसीआर) ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। इसमें यमुना एक्सप्रेस वे को लेकर हुए एग्रीमेंट और सीएजी रिपोर्ट के आधार पर टोल वसूली पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई है। यह रिट हाईकोर्ट ने स्वीकार करते हुए इस मामले में संबंधित अथॉरिटी और कंपनी को नोटिस जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 10 अक्टूबर को होगी। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के प्रेजिडेंट एम. जेड खान की ओर से दायर की गई याचिका में कहा गया है कि यूपी गवर्नमेंट ने यमुना एक्सप्रेस वे का निर्माण पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत किया था। इस आधार पर स्टेट ...

यमुना एक्सप्रेसवे टोल मामला पहुंचा हाईकोर्ट   अमर उजाला
हाई कोर्ट पहुंचा टोल टैक्स का मामला   दैनिक जागरण

सभी 3 समाचार लेख »   

  मनी कॉंट्रोल   
शेयरों की अदला-बदली से शासुन को खरीदेगी स्ट्राइड्स फार्मा  नवभारत टाइम्स
घरेलू फार्मा इंडस्ट्री में कंसॉलिडेशन का दौर चालू है। सोमवार को बंगलुरु की स्ट्राइड्स आर्कोलैब ने ऑल स्टॉक डील में चेन्नई की शासुन फार्मा के मर्जर (विलय) का फैसला किया है, जिससे संयुक्त इकाई का टर्नओवर 2,500 करोड़ रुपये हो गया है। स्ट्राइड्स फार्मा के लिए यह दूसरी डील है। इस साल जुलाई में कंपनी ने 40 करोड़ रुपये में बाफना फार्मा के कुछ ब्रांड्स को खरीदा था। इस डील से फार्मा सेक्टर में घरेलू कंपनियों के बीच बढ़ते अधिग्रहण का संकेत मिलता है। कुछ साल पहले तक इस पर मल्टीनेशनल दवा कंपनियों का दबदबा था। शासुन के शेयरहोल्डर्स को कंपनी के प्रत्येक 16 इक्विटी शेयर्स के बदले ...

स्ट्राइड्स व शासुन का विलय   Business Standard Hindi
स्ट्राइड्स आर्कोलैब्स-शासून फार्मा मर्जर मंजूर   मनी कॉंट्रोल

सभी 4 समाचार लेख »   

  Sahara Samay   
हिंडाल्को, अडाणी और एस्सार सहित 9 सेज कैंसल  नवभारत टाइम्स
सरकार ने हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एस्सार और अडाणी समेत कुछ कंपनियों के 9 सेज प्रोजेक्ट्स रद्द कर दिए हैं। इन परियोजनाओं पर प्रोगेस नहीं दिख रही थी। इसलिए सरकार ने इन्हें कैंसल किया है। कॉमर्स सेक्रेटरी राजीव खेर की अध्यक्षता में 18 सितंबर को बोर्ड ऑफ अप्रूवल (बीओए) की बैठक में यह फैसला लिया गया। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने कहा, 'बोर्ड ने यह पाया कि प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने की दिशा में डिवेलपर्स या को-डिवेलपर्स का काम संतोषजनक नहीं है। इस पूरे मामले में विचार-विमर्श के बाद बोर्ड ने 9 मामलों में औपचारिक मंजूरी या नोटिफिकेशंस/ को-डिवेलपर्स स्टेटस को रद्द करने का फैसला ...

हिंडाल्को, एस्सार, अदाणी समेत 9 सेज की मंजूरी रद्द   अमर उजाला
हिंडाल्को, एस्सार, अदाणी का लगा झटका, SEZ की मंजूरी हुई रद्द   ABP News
हिंडाल्को, एस्सार व अदाणी का सेज रद्द   Business Standard Hindi
Sahara Samay   
मनी कॉंट्रोल   
सभी 6 समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言