2014年9月27日 星期六

2014-09-28 भारत (India) विश्व

  आईबीएन-7   
UN महासभा में बोले मोदी- आतंक का रास्ता छोड़े PAK, बातचीत के लिए हम तैयार  आज तक
संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मुद्दे का राग अलापने के लिए पाकिस्तान पर प्रहार करते हुए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'आतंकवाद के साये के बिना' गंभीर द्विपक्षीय वार्ता की पेशकश की और पड़ोसी देश से इसके लिए उपयुक्त माहौल तैयार करने को कहा. मोदी ने कहा, 'इस मंच पर मुद्दे उठाना हल निकालने का कोई तरीका नहीं है.' शरीफ ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर में जनमत संग्रह करवाने की पैरवी की थी. प्रधानमंत्री ने 193 सदस्यीय संरा महासभा में अपने पहले संबोधन में शरीफ का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया, लेकिन यह जरूर कहा कि पाकिस्तान को मित्रता और सहयोग को प्रोत्साहन ...

देखें: पीएम नरेंद्र मोदी का UN में दिया पूरा भाषण   आईबीएन-7
पाक को वार्ता के लिए गंभीरता दिखानी होगी: मोदी   दैनिक जागरण
कश्मीर पर मोदी का संयुक्त राष्ट्र से पाक को करारा जवाब   नवभारत टाइम्स
एनडीटीवी खबर   
Zee News हिन्दी   
दैनिक भास्कर   
सभी 146 समाचार लेख »   

  दैनिक जागरण   
बदल सकता है तमिल सियासत का 'रसायन'  दैनिक जागरण
[त्वरित टिप्पणी, प्रशांत मिश्र] तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता को आय से अधिक संपत्ति मामले में हुई चार वर्ष की सजा के सामाजिक और सियासी दोनों ही मायने बेहद अहम हैं। पहले राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव फिर इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला व उनके पुत्र अजय चौटाला और अब दक्षिण की राजनीति में साम्राज्ञी समझी जाने वाली जयललिता को भी जेल जाना पड़ा। ताकतवर राजनीतिज्ञों पर भ्रष्टाचार के मामले में गिरी गाज ने जनता में यह भरोसा तो कायम किया है कि ये माननीय भी कानून से ऊपर नहीं हैं। वहीं, तमिलनाडु की सियासत के लिहाज से देखें तो वहां बेंगलूर अदालत के फैसले ...

जयललिता को 4 साल की जेल   Live हिन्दुस्तान
जयललिता के बाद तमिलनाडु में कौन संभालेगा मुख्यमंत्री की कुर्सी?   Sahara Samay
जयललिता की सज़ा के खिलाफ तमिलनाडु में हिंसा और आगज़नी   Palpalindia
बीबीसी हिन्दी   
अमर उजाला   
प्रातःकाल   
सभी 154 समाचार लेख »   

  आईबीएन-7   
ग्राउंड जीरो पहुंचे मोदी, दी मृतकों को श्रद्धांजलि  आईबीएन-7
न्यूयार्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को न्यूयार्क स्थित ग्राउंड जीरो पहुंचे और उन्होंने 9/11 हमले का शिकार हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह वही स्थान है, जहां कभी वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (डब्ल्यूटीसी) की दो गगनचुंबी इमारतें हुआ करती थीं, जिसे अलकायदा ने हवाई हमले में 11 सितंबर 2001 को नष्ट कर दिया था। इसके पहले न्यूयार्क पहुंचने के बाद मोदी ने यहां के मेयर बिल डी ब्लासियो के साथ शहरी विकास और नोबेल पुरस्कार विजेता हैराल्ड वार्मस से स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर चर्चा की। ब्लासियो के साथ बातचीत के दौरान मोदी ने उनसे यह जानना चाहा कि 9/11 के बाद कैसे ...

यूएन में संबोधन पूर्व मोदी ने ग्राउंडजीरो पर दी श्रद्धांजलि   khaskhabar.com हिन्दी
पीएम मोदी ने दी 9/11 के मृतकों को श्रद्धांजलि   news india network
प्रधानमंत्री मोदी ने 9/11 मृतकों को दी श्रद्धांजलि   p7news
aapkisaheli.com   
Webdunia Hindi   
Bhasha-PTI   
सभी 14 समाचार लेख »   

  एनडीटीवी खबर   
हज के दौरान 33 भारतीयों की मौत  आज तक
सउदी अरब में चल रही हज यात्रा में उम्र संबंधी समस्याओं और बीमारी के कारण दक्षिण एशिया के 80 हज यात्रियों की मौत हो गयी है जिनमें 33 भारतीय हैं. हज शुरू होने से लेकर अभी तक 33 भारतीय, 25 पाकिस्तानी और 22 बांग्लादेशी हज यात्रियों की मौत हुई है. भारतीयों में महाराष्ट्र में अकोला के रहने वाले 84 वर्षीय शब्बीर हुसैन शामिल हैं. वह एयर इंडिया के विमान में बीमार में हो गए थे और यात्रा के दौरान ही उनकी मौत हो गयी. इसी तरह 33 भारतीय हज यात्रियों की इस बार की हज यात्रा में मौत हो चुकी है. भारतीय अधिकारियों के हवाले से 'अरब न्यूज' ने कहा कि ज्यादातर भारतीयों को मक्का में ...

हज यात्रा के दौरान 33 भारतीयों की मौत   एनडीटीवी खबर
सउदी अरब में हज के दौरान 33 भारतीयों की मौत   नवभारत टाइम्स
सऊदी अरब : हज यात्रा के दौरान 33 भारतीयों की मौत   ABP News

सभी 8 समाचार लेख »   

  आईबीएन-7   
अमेरिका में मोदी ने समझाया भारतीय संस्कृति का सार  आईबीएन-7
न्यू यॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिशन अमेरिका जारी है। अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी का हर जगह भव्य स्वागत हो रहा है। हर जगह उनके लिए दीवानगी देखी जा रही है। अपने अमेरिकी दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क के ऐतिहासिक सेंट्रल पार्क गए। यहां पॉप सिंगरों की मौजूदगी में उन्होने एक पब्लिक कन्सर्ट को संबोधित किया। दरअसल अमेरिका में पॉप सिंगरों के क्रेज को देखते हुए वहां के नेताओं का इस तरह के कन्सर्ट में पहुंचना और भाषण देना कोई नई बात नहीं है। नेताओं को पता होता है कि ऐसी जगहों पर बोलना जनता को अपील करती है, लेकिन भारत जैसे देश के लिए ये ...


और अधिक »   

  प्रभात खबर   
जापान में फटा ज्वालामुखी, 250 फंसे  नवभारत टाइम्स
जापान में शनिवार को एक ज्वालामुखी में जबर्दस्त विस्फोट हुआ। इसमें 11 लोग घायल हो गए और 250 लोग पहाड़ पर फंस गए हैं। इसके अलावा करीब 7 लोगों के बेहोश होने की भी खबर है। नगानों शहर केपास स्थित ज्वालामुखी माउंन्ट ओताके में स्थानीय समय के अनुसार 11:45 बजे विस्फोट हुआ। विस्फोट होने के साथ ही ज्वालामुखी की दक्षिणी ढलानों पर राख और घना काला धुआं देखा गया। ज्वालामुखी से निकलने वाली जलती राख की चपेट में आकर 11 लोग घायल हो गए, जिसमें आठ गंभीर रूप से घायल हैं। नगानों के हवाई क्षेत्र से गुजरने वाले विमानों को अपनी राह बदलनी पड़ी। टीवी फुटेज में ज्वालामुखी के मुंह से ...

जापान में ज्वालामुखी फटने से आठ घायल, 250 फंसे   Nai Dunia
जापान में फटा ज्वालामुखी: आठ लोग जख्मी, 250 लोग फंसे   प्रभात खबर
जापान में फटा ज्वालामुखी: आठ लोग जख्मी, कई विमानों का रास्ता बदला   दैनिक भास्कर
Inext Live   
Shri News   
Patrika   
सभी 15 समाचार लेख »   

  Sahara Samay   
पाक ने 29 मछुआरों को गिरफ्तार किया  नवभारत टाइम्स
पाकिस्तान ने शनिवार को भारत के 29 मछुआरों को कथित रूप से अपनी जल सीमा में घुसने पर गिरफ्तार कर लिया। एक रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान मेरीटाइम सिक्युरिटी एजेंसी (एमएसए) ने मछुआरों को गिरफ्तार किया। साथ ही उनकी पांच नावों को भी जब्त कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मछुआरे पाकिस्तान की जलसीमा में करीब 10 किमी तक घुस आए थे। हालांकि पाकिस्तान द्वारा मछुआरों को गिरफ्तार करने की यह पहली घटना नहीं है। एमएसए ने भारतीय मछुआरों को तुरंत गिरफ्तार कर उनकी नावों को जब्त कर लिया। बता दें कि इसी साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के बाद मई में ...

पाकिस्तान ने 29 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया   Live हिन्दुस्तान
पाकिस्तान ने 29 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार   Patrika

सभी 8 समाचार लेख »   

  आईबीएन-7   
नवाज शरीफ पर हत्या के मामले में एफआईआर  आईबीएन-7
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने शनिवार को प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और अन्य 10 लोगों के खिलाफ पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। इन सभी को 30 अगस्त को तीन राजनीतिक कार्यकर्ताओं की कथित हत्या के मामले में आरोपी बनाया गया है। डॉन ऑनलाइन के मुताबिक, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने अदालत में अर्जी दायर की थी। पार्टी ने प्रधानमंत्री शरीफ, उनके भाई और पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ, गृहमंत्री चौधरी निसार, रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ, रेलमंत्री साद रफीक, आईजी रेलवे और तीन अन्य के खिलाफ पीटीआई और पाकिस्तान आवामी तहरीक ...

इमरान समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई पर शरीफ के खिलाफ एफआईआर   Nai Dunia
शरीफ, 10 अन्य के खिलाफ एफआईआर का आदेश   पंजाब केसरी

सभी 5 समाचार लेख »   

  एनडीटीवी खबर   
निठारी कांड के आरोपी मोनिंदर सिंह पंढेर जमानत पर जेल से रिहा  एनडीटीवी खबर
गाजियाबाद: निठारी कांड के आरोपी मोनिंदर सिंह पंढेर को जमानत पर रिहा पर कर दिया गया है। पंढेर को हाइकोर्ट ने जमानत पर रिहा किया है। दिसंबर, 2006 से डासना जेल में बंद निठारी कांड के आरोपी मोनिंदर सिंह पंढेर को अगस्त में पांच मामलों में हाइकोर्ट से जमानत मिल गई थी, जबकि छठे मामले रिम्पा हलदार मामले में हाईकोर्ट से बरी हो गया था, लेकिन मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। दिसंबर, 2006 में नोएडा के सेक्टर 31 की डी-5 कोठी के नाले में एक दर्जन से ज्यादा बच्चों के कंकाल बरामद हुए थे। मामले में पंढेर और उसके नौकर सुरेंद्र कोली को गिरफ्तार किया गया था। सुरेंद्र कोली को फांसी ...

पंढेर को मिली जमानत, आज हो सकती है रिहाई   नवभारत टाइम्स
निठारी कांड: मोनिंदर सिंह पंधेर जेल से रिहा   दैनिक जागरण
पंधेर की रिहाई से पूरा निठारी खफा, पूछे 10 सवाल   अमर उजाला
Sahara Samay   
Nai Dunia   
Live हिन्दुस्तान   
सभी 22 समाचार लेख »   

  प्रभात खबर   
अब केजरीवाल की बेटी भी राजनीति में  प्रभात खबर
नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी ने भी अब राजनीति में कदम रखने का मन बना लिया है. उन्होंने इसकी शुरुआत भी कर दी है. केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने पार्टी की छात्र शाखा छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) में शामिल होने और आईआईटी दिल्ली में उसकी इकाई खोलने का निर्णय लिया है. सीवाईएसएस आज शुरु हुई. हर्षिता वहां स्नातक कर रही है. आप की युवा शाखा की दिल्ली, जामिया और जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालयों के अलावा राष्ट्रीय राजधानी के 50 कॉलेजों में मौजूदगी होगी. सवाल था कि क्या हर्षिता सीवाईएसएस से जुडेगी जिसपर गालिब सभागार मे घोषणा ...

केजरीवाल की आईआईटीयन बेटी ने दी छात्र राजनीति में दस्तक   दैनिक जागरण
अरविंद केजरीवाल की बेटी ने लिया बड़ा फैसला   अमर उजाला
आप की छात्र शाखा से जुड़ेगी केजरीवाल की बेटी   news india network
नवभारत टाइम्स   
पंजाब केसरी   
Bhasha-PTI   
सभी 13 समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言