2014年9月10日 星期三

2014-09-11 भारत (India) खेलकूद

  नवभारत टाइम्स   
ये हैं खेल के साथ स्टाइल की भी रानी  नवभारत टाइम्स
यूएस ओपन जीतने के बाद हर ओर सेरेना विलियम्स के फैशन के चर्चे हो रहे हैं। भारत में कुछ ऐसी स्पोर्ट्स स्टार्स हैं जिनके खेल के साथ फैशन और ग्लैमर का भी जलवा है। ग्राउंड पर जहां खेल में चैंपियन हैं, वहीं ग्राउंड के बाहर स्टाइल और स्टारडम की चमक भी इनके साथ रहती है। 10 Sep, 2014. facebook. gplus. linkedin. twitter. स्पोर्ट्स रिलेटेड गैलरीज़. ये हैं खेल के साथ स्टाइल की भी चैंपियन · ये हैं खेल के साथ स्टाइल की भी चै... कैप्टन कूल के अजब-गजब बोल · गुरु-शिष्य परंपरा को जिंदा रखने वाले कोच-खिलाड़ी · गुरु-शिष्य परंपरा को जिंदा रखने व... एशियन गेम्स के लिए हॉकी टीम के सितारे · एशियन गेम्स के लिए हॉकी ...

अमेरिकी ओपन जीतने के बाद फैशन जगत की भी महारानी बनी सेरेना विलियम्स   आज तक
यूएस ओपन जीतने के बाद न्यूयॉर्क फैशन वीक में भी सेरेना ने बिखेरे जलवे   Zee News हिन्दी
कोर्ट से लेकर रैंप तक दिखा सेरेना का जलवा   दैनिक जागरण
Inext Live   
सभी 13 समाचार लेख »   

  Zee News हिन्दी   
एशियाड से हटी ज्वाला  प्रातःकाल
नई दिल्ली। देश की शीर्ष युगल विशेषज्ञ बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा दक्षिण कोरिया के इंचियोन में 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक चलने वाले 17वें एशियाई खेलों से हट गई हैं। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में अश्विनी पोनप्पा के साथ महिला युगल में रजत पदक जीतने वाली ज्वाला के दायें पैर के घुटने में चोट है और पिछले कुछ समय से उन्हें दर्द की काफी शिकायत है। इसी कारण से उन्होंने खेलों से हटने का निर्णय लिया है। ज्वाला के हटने से भारत की पदक उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। ज्वाला ने कहा, मुझे घुटने में हल्का दर्द था और मैंने एशियाई खेलों की तैयारी शुरू कर दी। मेरे कोच ने भी ...

ज्वाला गुट्टा ने एशियाई खेलों से नाम वापस लिया   आर्यावर्त
एशियाड से हटीं घायल ज्वाला गुट्टा   नवभारत टाइम्स
एशियाड से हटी घायल ज्वाला गट्टा   Live हिन्दुस्तान
Sahara Samay   
Zee News हिन्दी   
आईबीएन-7   
सभी 23 समाचार लेख »   

  दैनिक जागरण   
....और यूपी के इस शूटर ने सबसे पहले हासिल किया ओलंपिक टिकट  दैनिक जागरण
ग्रेनाडा (स्पेन)। लखनऊ के जीतू राय मंगलवार को 2016 रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय निशानेबाज बन गए। जीतू ने 51वीं आइएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक के साथ ओलंपिक का कोटा हासिल किया। सेना के 25 वर्षीय निशानेबाज को दक्षिण कोरिया के डबल ओलंपिक चैंपियन जीन जिनगोह से नजदीकी मुकाबले में मिली हार के साथ दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। जिनगोह ने कुल 20 में से 192.3 अंक बटोरे, जबकि जीतू ने 191.1 अंक हासिल किए। चीन के एक अन्य ओलंपिक चैंपियन पांग वेई तीसरे स्थान पर रहे। निशानेबाजी की विश्व रैंकिंग में पांचवें ...

जीतू राय ने रियो ओलंपिक में जगह पक्की की   बीबीसी हिन्दी
ओलंपिक 2016 का टिकट पाने वाले पहले भारतीय शूटर बने जीतू   अमर उजाला
जीतू ने कटाया रियो ओलंपिक का टिकट   Rajasthan Patrika
Webdunia Hindi   
Dainiktribune   
सभी 16 समाचार लेख »   

  नवभारत टाइम्स   
विनम्र शिकस्त के बजाय चालाक विजेता बनना चाहूंगा: गंभीर  नवभारत टाइम्स
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर के लिये केवल जीत ही मायने रखती है। जब मौजूदा आईपीएल चैम्पियन टीम अगामी चैम्पियंस लीग टी-20 में भाग लेगी तो वह 'विनम्रता से हारने के बजाय चालाक विजेता' बनना पसंद करेंगे। गंभीर ने आज साक्षात्कार में कहा, 'हम मैदान में हमेशा यह सोचकर जाते हैं कि हम जीतेंगे और इस बार भी कुछ अलग नहीं होगा। आदर्श स्थिति यही है कि किसी को टूर्नमेंट के शुरुआती चरण में खिताब के बारे में नहीं सोचना चाहिए। हालांकि अवचेतन मन ऐसा है कि यह आपको खिताब तक पहुंचने से पहले ही इसकी ओर ले जाता है। इसलिये मैं 17 सितंबर को चेन्नै सुपरकिंग्स के खिलाफ होने ...

'विनम्र शिकस्त के बजाय चालाक विजेता' बनना पसंद करूंगा : गौतम गंभीर   एनडीटीवी खबर
चालाक विजेता बनना पसंद करूंगा : गंभीर   पंजाब केसरी
'विनम्र हार के बजाय चालाक विजेता' बनना पसंद करूंगा : गंभीर   ABP News

सभी 7 समाचार लेख »   

  अमर उजाला   
पेस और बोपन्ना भी एशियन गेम्स से हटे  अमर उजाला
भारत के शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों ने आगामी एशियन गेम्स से अपना नाम वापस ले लिया है। भले ही खिलाड़ियों के इस फैसले के बाद उनकी राष्ट्र भावना पर सवाल उठने लगे हों लेकिन खिलाड़ियों ने इस फैसले के पीछे अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर का हवाला दिया है। एशियन गेम्स के दौरान कई एटीपी और डब्लूटीए टूर्नामेंट का कार्यक्रम टकराने के चलते सबसे पहले देश के नंबर वन खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन ने अपना नाम वापस लिया था। बाद में दिग्गज लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना ने भी बुधवार को अपना नाम वापस ले लिया। सानिया मिर्जा ने फैसला ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) पर फैसला छोड़कर संकेत दे ...

पेस, सानिया, बोपन्ना एशियाई खेलों में नहीं खेलेंगे   एनडीटीवी खबर
एशियाई खेलों में नहीं खेल सकते, यह रोजी रोटी का सवाल है : पेस   Sahara Samay
एशियाड में नहीं खेलेंगे भारतीय टेनिस दिग्गज   आईबीएन-7
Dainiktribune   
आज तक   
सभी 15 समाचार लेख »   

  दैनिक जागरण   
शास्त्री-फ्लेचर को वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया के साथ रहना चाहिए: लक्ष्मण  दैनिक जागरण
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा है कि टीम के नए डायरेक्टर रवि शास्त्री और कोच डंकन फ्लेचर को वर्ल्ड कप 2015 तक टीम के साथ बने रहना चाहिए। उनके मुताबिक टीम इंडिया के सहयोगी स्टाफ के साथ भी फिलहाल छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के हाथों मिली 1-3 की हार के बाद बीसीसीआइ ने टीम के सहयोगी स्टाफों को बदल दिया था। टीम इंडिया के लिए कई वर्षों तक मिडिल आर्डर में खेलने वाले लक्ष्मण का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि बीसीसीआइ वर्ल्ड कप तक सहयोगी स्टाफों में कोई फेर-बदल नहीं करेगा। अगला वर्ल्ड कप महज छह महीने बाद है और ऐसे में ...

शास्त्री, डंकन 2015 वर्ल्ड कप तक टीम के साथ बने रहें: लक्ष्मण   आज तक
2015 तक चलनी चाहिये डंकन और शास्‍त्री की जोड़ी: VVS लक्ष्‍मण   Inext Live
लक्ष्मण ने शास्त्री के सुर में सुर मिलाया, `बदलाव` को सहारा   Rajasthan Patrika
एनडीटीवी खबर   
Sahara Samay   
सभी 11 समाचार लेख »   

  news india network   
रोहित चैंपियंस लीग से बाहर  news india network
मुंबई : मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा उंगली और कंधे की चोट के कारण चैंपियंस लीग T-20 टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। हाल के इंग्लैंड दौरे के दौरान रोहित के दाएं हाथ के उंगली चोटिल हो गई थी। इसके बाद उनके कंधे में दर्द उभर आया। Rohit out of Champions League. रोहित ने हाल में बेंगलुरु में नैशनल क्रिकेट अकेडमी का दौरा किया था और जांच के बाद NCA फिजियोथेरेपिस्ट ने उन्हें चार हफ्ते के आराम की सलाह दी। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ आठ अक्टूबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले फिट होने के लिये NCA में कुछ समय बिता सकते हैं। रोहित की जगह वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को ...

चैंपियंस लीग से हटे चोटिल रोहित   Pressnote.in
चैंपियंस लीग से हटे रोहित शर्मा   प्रातःकाल
चैंपियंस लीग से पहले मुंबई को करारा झटका, नहीं खेलेगा ये धुरंधऱ   दैनिक जागरण
नवभारत टाइम्स   
Sahara Samay   
Zee News हिन्दी   
सभी 22 समाचार लेख »   

  Webdunia Hindi   
पीसीए प्रमुख मांगी ने मोईन अली मामले में माफी  Webdunia Hindi
लंदन। इंग्लैंड के पेशेवर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष एंगस पोर्टर ने अपने उस बयान पर माफी मांगी है कि इंग्लैंड के क्रिकेटर मोईन अली को टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान भारतीयों के अपमानजनक शब्दों को 'तारीफ' की तरह लेना चाहिए था। पोर्टर ने कहा था कि मोईन के लिए अच्छा है कि उसकी उपेक्षा करने की बजाय हूटिंग की जाए। उन्होंने कहा कि उसे इसे तारीफ की तरह लेना चाहिए। आप उसी की हूटिंग करते हैं जिससे आपको डर होता है। इसे सकारात्मक रूप में लें। उपेक्षा से अच्छा है कि हूटिंग हो। हर तरफ से आलोचना झेलने के बाद पोर्टर ने इस बयान पर माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि मैंने यह कहकर गलती की कि ...

पीसीए प्रमुख ने मोईन अली पर बयान के लिये माफी मांगी   Bhasha-PTI

सभी 8 समाचार लेख »   

  नवभारत टाइम्स   
वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों को महिलाओं से दूर रहने की सलाह  नवभारत टाइम्स
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप-2015 को भ्रष्टाचार और सट्टेबाजी से दूर रखने के लिए मेजबान न्यू जीलैंड के प्रशासन ने क्रिकेटरों को महिलाओं से दूरी बरतने की सलाह दी गई है। किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए सलाह दी गई है कि खूबसूरत अनजान महिलाओं से खिलाड़ी दूर ही रहें। वर्ल्ड कप का अयोजन ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड के संयुक्त मेजबानी में किया जा रहा है। आईसीसी वर्ल्ड कप के दौरान सट्टेबाजों के खिलाड़ियों को लड़कियों की मदद से फंसाने के संभावित प्रयासों के मद्देनजर न्यू जीलैंड पुलिस ने इस तरह की चेतावनी जारी की है। पुलिस अधिकारी ने किया सजग. [ जारी है ] ...

विश्व कप में 'खूबसूरत बालाओं' से दूर रहें भारतीय क्रिकेटर   Webdunia Hindi
ODI WC के दौरान खूबसूरत महिलाओं से दूर रहें खिलाड़ी, न्यूजीलैंड पुलिस ने किया सजग   दैनिक भास्कर
वर्ल्डकप में खूबसूरत बालाओं से दूर रहें क्रिकेटर   आईबीएन-7
Patrika   
सभी 5 समाचार लेख »   

  देशबन्धु   
गुजरात की सुरक्षा पर केंद्र गंभीर: राजनाथ  देशबन्धु
अहमदाबाद ! केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि सरकार देश के सबसे लंबे समुद्रतट वाले राज्य गुजरात की तटीय सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर है। अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन अल कायदा की गुजरात समेत देश के विभिन्न हिस्सों को निशाना बनाए जाने की हालिया धमकी के बीच पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों और तटीय सुरक्षा का जायजा लेने के लिए आज दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे सिंह ने पोरबंदर में पत्रकारों से कहा कि सरकार गुजरात के 1600 किमी लंबे तट की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। सरकार इसके लिए कई कदम उठा रहीं है जिसके तहत नौसेना और तटरक्षक बलों को आधुनिकतम उपकरणों से ...

समुद्री सुरक्षा केन्द्र की प्राथमिकता: राजनाथ   Rajasthan Patrika
राजनाथ सिंह गुजरात के दौरे पर   khaskhabar.com हिन्दी
पहल: गुजरात के दौरे पर राजनाथ सिंह लेंगे सीमा सुरक्षा का जायजा   Oneindia Hindi
Zee News हिन्दी   
Sahara Samay   
Shri News   
सभी 17 समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言