2014年9月14日 星期日

2014-09-15 भारत (India) व्यवसाय

  Webdunia Hindi   
भारत के साथ कदम से कदम बढ़ाने को तैयार है चीन  Webdunia Hindi
दुशान्बे। राष्ट्रपति शी चिनफिंग की भारत यात्रा से पहले चीन ने भारत में 'कार्यकुशलता' पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वृद्धि को प्रोत्साहन के लिए हालिया सुधारों का स्वागत किया है। चीन ने कहा कि वह विकास और समृद्धि के लिए भारत के साथ कदम से कदम बढ़ाने को तैयार है। चीन के विदेश मंत्री वांग ईने कहा कि चीन शी की भारत यात्रा के दौरान भारत में बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेश की परियोजनाओं पर दस्तखत के लिए पूरी तरह तैयार है। इनमें औद्योगिक पार्क व रेलवे नेटवर्क शामिल हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस यात्रा से द्विपक्षीय संबंध एक नए स्तर पर पहुंच सकेंगे।
मोदी के सुधारों की चीन ने की तारीफ   दैनिक जागरण
जापान को पीछे छोड़ भारत में बड़ा निवेश करेगा चीन   Pressnote.in
चीन लाएगा 'अच्छे दिन', भारत में खरबों का निवेश करेगा   नवभारत टाइम्स
Zee News हिन्दी   
प्रभात खबर   
सभी 19 समाचार लेख »   

  दैनिक जागरण   
मनमोहन सिंह करते रिलायंस की तरफदारी: विनोद राय  दैनिक जागरण
नई दिल्ली। पूर्व शीर्ष ऑडिटर विनोद राय ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर रिलायंस इंडस्ट्रीज की तरफदारी करने का आरोप लगाया है। मनमोहन ने राय को जोर देकर कहा था कि रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे बड़ी व सम्मानित कंपनियों में से एक है। ऑडिट से निजी कंपनियों को चोट नहीं पहुंचनी चाहिए। यह तब की बात है जब नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने पाया था कि गैस उत्खनन सौदे में रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआइएल) का पक्ष लिया जा रहा है जबकि सरकार को नुकसान हो रहा है। अपनी पुस्तक 'द डायरी ऑफ द नेशंस कॉन्संस कीपर, नॉट जस्ट एन अकाउंट' के जरिये राय ने कई गंभीर खुलासे किए हैं। आरआइएल ...

तो रिलायंस की जेब में थे पीएम मनमोहन   नवभारत टाइम्स
'सरकारी खजाने की कीमत पर रिलायंस को हुआ फायदा'   अमर उजाला
सीएजी ने अपने दायरे का उल्लंघन किया : रिलायंस इंडस्ट्रीज   Zee News हिन्दी
प्रभात खबर   
पंजाब केसरी   
सभी 8 समाचार लेख »   

  प्रभात खबर   
चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था 5.6 फीसदी की दर से बढ़ेगी : सर्वे  Zee News हिन्दी
नई दिल्ली : भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष (2014-15) में 5.6 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ेगी। फिक्की के आर्थिक परिदृश्य सर्वेक्षण में यह अनुमान लगाया गया है। हालांकि, इसमें कहा गया है कि रिजर्व बैंक इस साल ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। सर्वेक्षण में कहा गया है कि पहले 100 दिन में नई सरकार ने वृद्धि और कामकाज के प्रोत्साहन को दिशा देने के लिए सकारात्मक संकेत दिया है। हम धीरे-धीरे देख रहे हैं कि निवेशकों का भरोसा लौट रहा है। आगे चलकर क्रियान्वयन के मोर्चे पर भी सुधार दिखेगा। सर्वेक्षण में भाग लेने वाले अर्थशास्त्रियों का मानना है कि रिजर्व बैंक अगले साल की पहली ...

चालू वित्त वर्ष में 5.6% रहेगी विकास दर   Pressnote.in
चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था 5.6 फीसदी की रफ्तार से बढ़ेगी   प्रभात खबर
फिक्की का अनुमान, विकास दर रहेगी 5.6 फीसदी   पंजाब केसरी
Patrika   
सभी 11 समाचार लेख »   

  Sahara Samay   
मनी लांड्रिंग: आरबीआई ने नियम न मानने वाले शहरी सहकारी बैंकों पर की कार्रवाई  Sahara Samay
मनी लांड्रिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रिजर्व बैंक ने छह शहरी सहकारी बैंक को बंद कर दिया है. इन सहकारी बैंकों पर संदेह था कि इनका उपयोग अवैध धन को वैध बनाने 'मनी लांड्रिंग' में किया जा रहा है. वित्तमंत्री की अध्यक्षता वाली आर्थिक खुफिया परिषद की हाल में हुई बैठक में यूसीबी के दुरूपयोग का मामले पर चर्चा हुई थी. यूसीबी पर केंद्र तथा राज्य सरकारों का दोहरा नियंत्रण होता है. बैठक के ब्योरे के अनुसार शहरी सहकारी बैंकों का निरीक्षण सालाना या दो साल में एक बार होता है जो उनकी रेटिंग या वर्गीकरण पर निर्भर करता है. इन शहरी सहकारी बैंकों में से करीब 70 प्रतिशत का निरीक्षण हर ...

मिलकर काम करें आरबीआई, ईडी   Nai Dunia

सभी 4 समाचार लेख »   

  दैनिक जागरण   
जम्मू: भारी बारिश के चलते विमानों की उड़ान रुकी, राहत में बाधा  दैनिक जागरण
जम्मू। जम्मू कश्मीर में कई जगहों पर हो रही भारी बारिश के बाद हवाई जहाज और हेलीकॉप्टरों की उड़ानों को फिलहाल रोक दिया गया है। इसकी वजह से यहां पर चल रहा राहत कार्य प्रभावित हुआ है। हालांकि श्रीनगर में अब बारिश रुकने पर हेलीकॉप्टर एक बार फिर से उड़ान भरने लगे हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के अनुसार करीब डेढ़ लाख लोग अभी भी फंसे हुए हैं जिन्हें निकालने का काम जारी है। बाढ़ के बाद राज्य में महामारी फैलने की आशंका है। ऐसे में प्रभावितों में इलाज के लिए केंद्र ने 28 टन दवा भेजी हैं। एसोसिएटिड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया (एसोचैम) ने जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ ...

बाढ़ से जम्मू कश्मीर को 5000 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान   नवभारत टाइम्स
बाढ़ से जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को 5000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान : एसोचैम   एनडीटीवी खबर
बाढ़ के कारण छह हजार करोड़ की संपत्ति नुकसान   news india network
आईबीएन-7   
khaskhabar.com हिन्दी   
Zee News हिन्दी   
सभी 21 समाचार लेख »   

  नवभारत टाइम्स   
गुजरात में नया कारखाना लगाएगी मेरिनो  नवभारत टाइम्स
मेरिनो इंडस्ट्रीज की गुजरात में 50 करोड़ रुपए के निवेश से नया कारखाना लगाने की योजना है। नया कारखाना 2017 तक परिचालन में आ सकता है। मेरिनो इंडस्ट्रीज वेजिट ब्रैंड से रेडी-टु-कुक उत्पाद बनाती है। वेजिट के प्रबंध निदेशक प्रकाश लोहिया ने कहा, 'हम 50 करोड़ रुपए के निवेश से गुजरात में दूसरा विनिर्माण कारखाना लगाने पर विचार कर रहे हैं। यह 2017 तक परिचालन में होगा। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कारखाने की जगह के लिए गुजरात सरकार के अधिकारियों के साथ बातचीत चल रही है। लोहिया ने कहा कि नए कारखाने के साथ कंपनी की अपने मौजूदा कारखाने (हापुड़, उत्तर प्रदेश) में आलू फलेक्स का ...

गुजरात में 50 करोड़ रुपए के निवेश से नया कारखाना लगाएगी मेरिनो   Zee News हिन्दी
गुजरात में 50 करोड़ रूपए का निवेश करेगी मेरिनो   Rajasthan Patrika

सभी 6 समाचार लेख »   

  Sahara Samay   
डेबिट कार्ड के लिए पिन एसएमएस से भेजेगा एचडीएफसी  Sahara Samay
एचडीएफसी बैंक ने 'ग्रीन पिन' की नयी पहल की है. नई पहल के तहत वह अपने डेबिट कार्डधारकों को पिन अब डाक के बजाय एसएमएस के जरिये भेजेगा. एचडीएफसी बैंक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कारोबार प्रमुख कार्ड भुगतान उत्पाद पराग राव ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल पर्यावरण अनुकूल है बल्कि इससे ग्राहकों व बैंक का समय भी बचेगा. इसके तहत बैंक के ग्राहकों के पास अपनी इच्छित जगह व समय पर नया पिन नंबर हासिल करने का विकल्प होगा. इसके तहत आवेदन करने के 48 घंटे मे ही ओटीपी 'वनटाइम पासवर्ड' भेजा जाएगा. ग्राहक इसकी मदद से बैंक के एटीएम पर डेबिट कार्ड पिन तय कर सकेंगे.
डेबिट कार्ड का पिन एसएमएस से भेजेगा एचडीएफसी बैंक   Pressnote.in
डेबिट कार्ड के लिए पिन SMS से भेजेगा एचडीएफसी बैंक   Zee News हिन्दी
एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड के लिए पिन एसएमएस से भेजेगा   Bhasha-PTI
पर्दाफाश   
सभी 8 समाचार लेख »   

  Nai Dunia   
टाटा-यूनिटेक डील की सीबीआई जांच शुरू  Nai Dunia
नई दिल्ली। सीबीआई ने टाटा-यूनिटेक डील को लेकर गंभीर धोधाखड़ी कार्यालय (एसएफआईओ) द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में केन्द्रीय जांच ब्यूरो जल्द ही दोनों कंपनियों के वरिष्ठ अफसरों से भी पूछताछ करेगा। इस बारे में सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट को भी बता दिया है। सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि टू-जी घोटाले की जांच के दौरान टाटा-यूनिटेक डील की जांच नहीं की गई थी। टाटा रियल्टी और यूनिटेक के बीच 2007 में 1700 करोड़ की जमीन का सौदा हुआ था। इस मामले में सीबीआई ने प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज कर ली है।टेलीकॉम लाइसेंस के लिए हुई डील?एसएफआईओ का आरोप है कि ...

सीबीआई ने शुरू की टाटा-यूनिटेक सौदे पर SFIO रिपोर्ट की जांच   Sahara Samay
CBI ने टाटा-यूनिटेक सौदे पर SFIO रिपोर्ट की जांच शुरु की   Rashtriya Khabar
सीबीआई ने टाटा-यूनिटेक सौदे पर एसएफआईओ रिपोर्ट की जांच शुरू की   Bhasha-PTI

सभी 4 समाचार लेख »   


एलआईसी का शेयरों में निवेश 55000 करोड़ के ऊपर होगा  Zee News हिन्दी
नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम (एलआईसी) इस वित्त वर्ष में 55,000 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी शेयरों में लगा सकती है। इसका एक हिस्सा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के विनिवेश कार्यक्रम में पेश किए जाने वाले शेयरों में लगाया जाएगा। एलआईसी के चेयरमैन एस.के. राय ने कहा, 'हम चालू वित्त वर्ष में शेयर बाजार में 55,000 करोड़ रुपये या उससे अधिक का निवेश करेंगे।' यह पूछे जाने पर कि एलआईसी ने कितनी राशि आगामी विनिवेश के लिए रखी है, राय ने कहा कि 55,000 करोड़ रुपये में सभी प्रकार का निवेश आता है। सरकार के विनिवेश कार्यक्रम में एलआईसी एक प्रमुख निवेशक है।
LIC का शेयरों में निवेश इस वर्ष 55000 करोड़ रुपए के ऊपर होगा   पंजाब केसरी

सभी 2 समाचार लेख »   

  news india network   
वैश्विक कमजोरी के कारण सोना-चांदी कमजोर  news india network
नई दिल्ली : आभूषण निर्माताओं और फुटकर मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में लगातार तीसरे दिन गिरावट का रुख जारी रहा। सोमवार को इसके भाव 45 रुपये की गिरावट के साथ 27370 रुपये प्रति दस ग्राम रह गए। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग कमजोर पड़ने से चांदी के भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 41250 रुपये प्रति किलो हो गया। gold-silver. सर्राफा व्यापारी ने बताया कि 'श्राद्ध' के कारण हिन्दू धर्मावलम्बी में 15 दिन तक कोई नई खरीदारी नहीं करते है। इस कारण सोने और चांदी में गिरावट आई। वैश्विक बाजार में सोने के भाव गिरकर 8 माह के निचले स्तर पर चले गए।
सोना-चांदी 3 महीने के न्यूनतम स्तर पर, जानें कितने गिरे दाम   पंजाब केसरी
वैश्विक बाजार के कारण सोना-चांदी कमजोर   Rashtriya Khabar
वैश्विक स्‍तर पर मांग की कमी से सोना-चांदी में गिरावट जारी   प्रभात खबर
Zee News हिन्दी   
Palpalindia   
सभी 19 समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言