2014年9月17日 星期三

2014-09-18 भारत (India) व्यवसाय

  आईबीएन-7   
स्पाइसजेट (Spicejet) की विशेष टिकट छूट योजना  शेयर मंथन
विमानन कंपनी स्पाइसजेट (Spicejet) ने एक बार फिर ग्राहकों को सस्ते हवाई किराये का तोहफा दिया है। कंपनी ने एक सीमित समय के लिए ग्राहकों के लिए विशेष छूट योजना पेश की है। इसके तहत ग्राहक 699 रुपये की शुरुआती कीमत में यात्रा कर सकते हैं। इस विशेष योजना के तहत यात्रा 16 जनवरी से 24 अक्टूबर 2015 के दौरान ही मान्य होगी। टिकटे पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दी जायेगी। यह योजना सभी घरेलू उड़ानों के लिए वैध है। शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:48 बजे यह 1.09% के नुकसान के साथ 13.67 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2014). < Prev · Next > ...

स्पाइस जेट का स्पेशल ऑफर, 700 में हवाई सफर   आईबीएन-7
बंपर धमाका : 699 में हवाई सफर   Webdunia Hindi
स्पाइसजेट का ऑफर   नवभारत टाइम्स
Sahara Samay   
Shri News   
Rajasthan Patrika   
सभी 21 समाचार लेख »   


दुनिया की टॉप 200 यूनिवर्सिटीज में भारत को जगह नहीं मिली  नवभारत टाइम्स
टॉप 200 वर्ल्ड यूनिवर्सिटीज की नई क्यूएस रैंकिंग में भारत को कोई जगह नहीं मिली है। पिछले साल की तरह भारत का टॉप प्लेस्ड इंस्टीट्यूशन दुनिया में 222वें नंबर पर है। हालांकि, इस साल पहली बार इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (आईआईटी-बी) रैंकिंग की रेस में आईआईटी दिल्ली से आगे निकल गया है। क्यूएस रैंकिंग के पहले 10 एडिशंस में भारतीय इंस्टीट्यूशंस के बीच आईआईटी दिल्ली लगातार लीडर रहा है, लेकिन इस साल यह रैंकिंग में 235वें नंबर पर पहुंच गया है। आईआईटी बॉम्बे रैंकिंग में 233वें पायदान से उछलकर 222वें नंबर पर पहुंच गया है, जबकि आईआईटी-दिल्ली 222वीं रैंकिंग से 235वें ...

देशभर में डीयू बना नंबर वन   Pressnote.in

सभी 2 समाचार लेख »   

  आईबीएन-7   
बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 26631 के पार  आईबीएन-7
मुंबई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फिलहाल नीतिगत दरों में बढ़ोतरी नहीं करने की उम्मीद में वैश्विक स्तर की तेजी से उत्साहित निवेशकों की लिवाली के बल पर पिछले दो दिनों की गिरावट से उबरते हुए शेयर बाजार आज बढ़त पर बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 138.78 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की बढ़त लेकर 26631.29 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 42.60 अंक यानी 0.54 प्रतिशत बढ़कर 7975.50 अंक पर रहे। शुरुआती कारोबार में करीब 135 अंक की बढ़त के साथ 26627.21 अंक पर खुला सेंसेक्स आरंभ में बिकवाली के दबाव में 26511 अंक के न्यूनतम स्तर पर आ गया। बीच सत्र से पहले लिवाली के बल ...

दो दिन की गिरावट के बाद संभला बाजार   अमर उजाला
सेंसेक्स में 139 अंकों की उछाल   दैनिक जागरण
सेंसेक्स में 138.78 अंकों कि बढ़त व निफ्टी में 42.60 अंको कि बढ़त दर्ज कि गई।   Sanjeevni Today
Shri News   
सभी 100 समाचार लेख »   

  अमर उजाला   
गैस कीमतों पर जल्द होगा फैसला !  नवभारत टाइम्स
सचिवों की चार सदस्यीय समिति ने नई गैस कीमत प्रणाली पर अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। समिति ने पूर्ववर्ती संप्रग सरकार द्वारा कीमतों को दोगुना करने की मंजूरी की तुलना में काफी कम दर सुझाई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया,'रिपोर्ट कल सौंपी गई।' सरकार ने पिछले महीने यह समिति गठित की थी जिसमें बिजली,उर्वरक व व्यय सचिव को सदस्य तथा तेल मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव को सदस्य सचिव के रूप में रखा गया था। समिति को जनवरी में अधिसूचित गैस कीमत फॉर्म्युले में संशोधन का काम दिया गया था। उल्लेखनीय है कि पिछली सरकार ने प्राकृतिक गैस की कीमत दोगुनी कर 8.4 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू करने का ...

50 फीसदी तक बढ़ सकते हैं गैस के दाम   अमर उजाला
गैस कीमतें 50% तक बढ़ाने की सिफारिश   Pressnote.in
सचिवों की समिति ने नए गैस कीमत फार्मूले पर सौंपी रपट   Zee News हिन्दी
Nai Dunia   
Rajasthan Patrika   
सभी 8 समाचार लेख »   

  अमर उजाला   
गन्ने की बुआई घटी, लेकिन शुगर प्रॉडक्शन बढ़ेगा  नवभारत टाइम्स
गन्ने की बुआई में 1 फीसदी की गिरावट के बावजूद इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) ने अपने पहले एडवांस एस्टिमेट में उम्मीद जताई है कि 2014-15 में इंडिया का शुगर प्रॉडक्शन पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रहेगा। इस्मा ने कहा है कि देश में शुगर प्रॉडक्शन 2.8 फीसदी से लेकर 4.5 फीसदी के बीच ज्यादा रहेगा। लगातार 5वें साल देश में शुगर प्रॉडक्शन सरप्लस रहने के आसार हैं। हालांकि, इससे शुगर प्राइसेज में गिरावट का ट्रेंड पैदा होने का खतरा नहीं है क्योंकि इंडस्ट्री सरकार से इनसेंटिव्स जारी रखने की मांग कर रही है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में गन्ने की बुआई बढ़ी है, यहां रिकवरी अच्छी रहती है ...

5% बढ़ सकता है चीनी उत्पादन   Pressnote.in
मांग से ज्यादा चीनी उत्पादन   Business Standard Hindi
5 फीसदी बढ़ सकता है चीनी उत्पादन   अमर उजाला
Zee News हिन्दी   
सभी 6 समाचार लेख »   

  अमर उजाला   
मारुति छोड़ टाटा का हाथ थाम सकते हैं पारीख  अमर उजाला
मारुति सुजुकी इंडिया के मार्केटिंग और सेल्स हेड मयंक पारीख ने इस्तीफा दे दिया है। इस बारे में पारीख की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। कंपनी के प्रवक्ता ने भी इस पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि मामले से संबंधित लोगों का बताना है कि पारीख बेहतर संभावनाओं की तलाश में मारुति छोड़ कर जा रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि वह टाटा मोटर्स को ज्वाइन कर सकते हैं। जापान की सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के नियंत्रण वाली देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी कंपनी के चेयरमैन आरसी भार्गव के बाद मयंक पारीख ही कंपनी टॉप मैनेजमेंट में सबसे ...

मयंक पारिक ने छोड़ा मारुति सुजुकी का साथ   मनी कॉंट्रोल
मारूति सुजुकी के मार्केटिंग प्रमुख पारीक ने दिया इस्तीफा   khaskhabar.com हिन्दी
मारुति सुजुकी के मार्केटिंग एवं सेल्स प्रमुख मयंक पारीक ने दिया इस्तीफा   Zee News हिन्दी
Patrika   
Nai Dunia   
सभी 13 समाचार लेख »   

  Oneindia Hindi   
ई-रिक्शा मामलाः ई रिक्शा चलाने के लिए नया ड्राफ्ट तैयार करेगी केंद्र सरकार  Oneindia Hindi
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ई रिक्शा चालकों के लिए नया ड्राफ्ट तैयार करने जा रही है। खबर है कि ई रिक्शा केंद्र सरकार के इस प्रस्ताव के बाद चलाए जा सकेंगे। लेकिन इनके लिए लाइसेंस और स्पीड तय कर दी जाएगी। इसकी ड्राफ्ट गाइडलाइंस जारी की हैं। इन गाइडलाइंस के अनुसार ई-रिक्शे पर चार से अधिक सवारी ढोने की मंजूरी नहीं होगी और इस पर 40 किलो से अधिक वजनी समान नहीं बेठा सकेंगे। ई रिक्शा चलाने के लिए नया ड्राफ्ट तैयार करेगी केंद्र सरकार. ड्राफ्ट के मुताबिक ई रिक्शा को दिया जाना वाला लाइसेंस तीन साल के लिए होगा। इन रिक्शाों की पॉवर बैटरी दो हजार वॉट से अधिक की नहीं होनी चाहिए।
ई-रिक्शा पर नोटिफिकेशन के मसौदे तैयार   Shri News
ई-रिक्शा की स्पीड लिमिट 25 किमी होगी, लाइसेंस जरूरी   नवभारत टाइम्स
ई-रिक्शा पर केंद्र सरकार का नया ड्राफ्ट तैयार   आईबीएन-7
आज तक   
ABP News   
सभी 13 समाचार लेख »   

  Sahara Samay   
मौजूदा खाताधारकों को भी मिलेगा जन-धन योजना का लाभ  Shri News
नई दिल्ली (एसएनएन): सरकार ने साफ किया है कि मौजूदा बैंक खाताधारकों को भी प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाइ) का लाभ मिलेगा. इस योजना के तहत जिन लोगों के पहले से बैंक खाता है उन्हें अपने बैंक शाखा में जाकर रुपये का डेबिट कार्ड के लिए आवेदन करना होगा जिससे कि वो भी इस योजना का लाभ उठा सकें. इस योजना के तहत खाताधारकों को एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और पांच हजार रुपये के ओवर ड्राफ्ट की सुविधा मिलेगी. वित्त मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक जन धन योजना के तहत छह लाख गांवों में बैंकिंग सुविधा पहुंचाई जाएगी. एक हजार से डेढ़ हजार की आबादी वाले हर गांव ...

अब सभी खाताधारकों को मिलेगा जनधन योजना का लाभ   Sahara Samay
जन-धन की सुविधाओं का फायदा उठा सकेंगे पुराने ग्राहक   अमर उजाला
मौजूदा खाताधारकों को भी जन-धन योजना का लाभ   Nai Dunia

सभी 8 समाचार लेख »   

  Nai Dunia   
सालाना सूचना रिपोर्ट जमा करना  Business Standard Hindi
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) सूचीबद्ध कंपनियों के लिए सालाना सूचना रिपोर्ट नाम से एकीकृत दस्तावेज अनिवार्य रूप से जमा कराने के लिए दिशानिर्देश जारी करने की योजना बना रहा है। कारोबारी व सांविधिक सूचनाओं के डिस्क्लोजर वाले रिटर्न सूचीबद्ध कंपनियों के लिए अनिवार्य होंगे। सेबी चेयरमैन यू के सिन्हा ने कहा कि निकट भविष्य में इसे लागू करने के लिए नियामक फिलहाल इस पर काम कर रहा है। नियामक ने सेबी का पहले का बयान भी दोहराया कि भुगतान में इरादतन चूक करने वालों की तरफ से पूंजी जुटाने को विनियमित करने के लिए भी सेबी काम कर रहा है। सीआईआई के सम्मेलन में ...

इरादतन डिफाल्टरों के लिए दिशानिर्देश लाने की तैयारी में सेबी   अमर उजाला
इरादतन डिफॉल्ट पर अंकुश की तैयारी में सेबी   Nai Dunia
'विलफुल डिफाल्टरों' पर अंकुश के लिए दिशानिर्देश बना रहा है सेबी   Zee News हिन्दी

सभी 7 समाचार लेख »   

  ABP News   
शेयर बाजार में तेजी का रुख  एनडीटीवी खबर
मुंबई: देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 138.78 अंकों की तेजी के साथ 26,631.29 पर और निफ्टी 42.60 अंकों की तेजी के साथ 7,975.50 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 134.70 अंकों की तेजी के साथ 26,627.21 पर खुला और 138.78 अंकों या 0.52 फीसदी तेजी के साथ 26,631.29 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,682.64 के ऊपरी और 26,511.71 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 38.60 अंकों की तेजी के साथ 7,971.50 पर खुला और 42.60 अंकों या ...

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी   ABP News
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 109 अंक उछला   आज तक
138.78 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स   Rajasthan Patrika
पर्दाफाश   
सभी 6 समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言