2014年9月1日 星期一

2014-09-02 भारत (India) भारत

  आज तक   
अलीगढ़ के जिला अस्पताल में दो दिन बाद 'जिंदा' हुआ 'मुर्दा'  आज तक
उत्तर प्रदेश में कुछ भी सही नहीं चल रहा है. यहां से अक्सर राज्य को शर्मसार करने वाले समाचार आते रहते हैं. ताजा मामला अलीगढ़ के जिला अस्पताल का है, जहां डॉक्टरों का कारनामा सुनकर आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे. यहां डॉक्टरों ने एक जिंदा व्यक्ति को मुर्दा बताकर मुर्दाघर में भेज दिया. दो दिन बाद पता चला कि असल में वह व्यक्ति जिंदा है. जब दो दिन बाद पुलिस मुर्दाघर में पहुंची तो उसने पाया कि मुर्दा बताया गया व्यक्ति जिंदा है और उसने कपड़ों में पेशाब की हुई है. इसके बाद डॉक्टरों को बुलाया गया और उस शख्स को आईसीयू में भर्ती कराया गया. शर्मसार करने वाली यह घटना मलखान सिंह ...

मुर्दाघर में जिन्दा मिला मृत घोषित युवक   Rajasthan Patrika
जिंदा शख्स मुर्दा घोषित!   आईबीएन-7

सभी 4 समाचार लेख »   

  दैनिक जागरण   
एक साल में निपटाए जाएं दागी सांसदों और विधायकों के मुकदमे  दैनिक जागरण
नई दिल्ली। मोदी सरकार सांसदों और विधायकों के खिलाफ मामलों की सुनवाई एक साल के भीतर पूरा करने और संभावित सजा का आधा समय जेल में गुजारने वाले विचाराधीन कैदियों की रिहाई की कोशिश में जुट गई है। इस सिलसिले में गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी राज्यों को पत्र लिखने का फैसला किया गया। आधी सजा काट चुके विचाराधीन कैदियों की जमानत का प्रावधान कानून में है और सांसदों व विधायकों के खिलाफ केस की सुनवाई एक साल में पूरी करने का आदेश पहले ही सुप्रीम कोर्ट दे चुका है। बैठक के बाद केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार ...

जल्द ही मिलेगी विचाराधीन कैदियों को मिलेगी रिहाई   Palpalindia
मोदी सरकार लाखों परिवारों के चेहरे पर लाएगी मुस्कान   Rajasthan Patrika

सभी 10 समाचार लेख »   

  आज तक   
तसलीमा नसरीन को अगस्त 2015 तक भारत में रहने की अनुमति  आज तक
विवादास्पद लेखिका तसलीमा नसरीन को केंद्र सरकार ने एक साल का वीजा दिया है और उन्हें अगस्त 2015 तक भारत में रहने की अनुमति मिली है. तसलीमा 1994 से निर्वासित जीवन गुजार रही हैं. 51 साल की लेखिका को पिछले महीने गृह मंत्रालय ने दो महीने का अस्थायी वीजा दिया था जब गृह मंत्रालय ने उनके वीजा आवेदन की जांच की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया. गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, 'लेखिका का वीजा अगस्त 2015 तक एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है.' भारत द्वारा दो महीने का वीजा देने का फैसला करने के बाद तसलीमा ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से दो अगस्त को मुलाकात की थी. उस वक्त गृह ...

तस्लीमा को मिला एक साल का वीजा   Pressnote.in
भारत में अगस्त 2015 तक रह सकेंगी तसलीमा नसरीन   Zee News हिन्दी
तसलीमा का वीजा एक साल बढ़ा   दैनिक जागरण
Live हिन्दुस्तान   
सभी 10 समाचार लेख »   

  आईबीएन-7   
पढ़ें: मोदी सरकार के 100 दिन, 100 कदम!  आईबीएन-7
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। आपको बता रहे हैं मोदी सरकार के 100 कामों की फेहरिस्त। 100 दिन और 100 कदम। जिसमें सरकार के आर्थिक, राजनीतिक, समाजिक, विदेश नीति को लेकर किए गए कार्यों का लेखा जोखा है। 1-पड़ोसी देशों से संबंध सुधारने की पहल। सार्क देशों के तमाम मुखिया शपथग्रहण समारोह का हिस्सा बनने के लिए दिल्ली में मौजूद थे। पाक सेना के इनकार के बावजूद नवाज शरीफ भी मोदी को बधाई देने के लिए यहां आए। सभी के साथ द्विपक्षीय बातचीत हुई। मोदी ने खुद कहा कि ये सही वक्त पर लिया गया सही फैसला था। 2-प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही नरेंद्र ...

मोदी सरकार के 100 दिन : वो दस फैसले जो बदलेंगे देश की तस्वीर   दैनिक जागरण
100 दिन पूरे होने पर सोनिया ने साधा निधाना, क्या कम हुई महंगाई   khaskhabar.com हिन्दी
सामने आने लगे 100 दिन में उठाए कदमों के परिणाम : मोदी   पंजाब केसरी
ABP News   
मनी कॉंट्रोल   
सभी 22 समाचार लेख »   

  नवभारत टाइम्स   
'मोदी लाइव' जरूर होगा : स्मृति  नवभारत टाइम्स
कुछ प्राइवेट स्कूलों के विरोध के बावजूद मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी इस बात पर अड़ी हैं कि टीचर्स डे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छात्रों और टीचरों से होने वाली मुलाकात का सीधा प्रसारण स्कूलों में भी दिखाया जाएगा। न तो उन्होंने ये कहा कि स्कूली बच्चों को ये कार्यक्रम दिखाना अनिवार्य है और न ही इससे इनकार किया। अलबत्ता उन्होंने यह जोड़ दिया कि अब तक किसी राज्य सरकार ने स्कूलों में इस कार्यक्रम को दिखाने का विरोध नहीं किया है। दरअसल, टीचर्स डे पर दिल्ली में प्रधानमंत्री का लगभग 1000 बच्चों और टीचरों से सीधे मुलाकात का कार्यक्रम रखा गया है।
''गुरु उत्सव'' पर विवाद   प्रभात खबर
शिक्षक दिवस का नाम नहीं बदला   प्रातःकाल
शिक्षक दिवस का नाम नहीं बदल रही सरकार   दैनिक जागरण
Rajasthan Patrika   
Live हिन्दुस्तान   
दैनिक भास्कर   
सभी 17 समाचार लेख »   

  Zee News हिन्दी   
पेंशन मिलेगी समय पर  नवभारत टाइम्स
सरकारी कर्मचारियों को पेंशन मिलने में अब देरी नहीं होगी। सरकार ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को समय पर पेंशन मिलना सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं। इसके तहत पेंशन मिलने में देरी के लिये मुख्य कार्यालय जिम्मेदार होगा। अब कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने से एक साल पहले कागजी कार्रवाई शुरू करनी होगी। सरकार द्वारा अधिसूचित नए पेंशन नियमों के अनुसार सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को आवेदन फार्म में कमी के कारण पेंशन निर्धारण में देरी का सामना नहीं करना पड़ेगा और अधिकारी अस्थायी पेंशन और अस्थायी सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी की राशि का निर्धारण ...

अब सेवानिवृत्त के बाद पेंशन के लिए नो टेंशन   दैनिक जागरण
सरकारी कर्मचारियों को अब पेंशन मिलने में नहीं होगी देरी   Live हिन्दुस्तान

सभी 10 समाचार लेख »   

  Sahara Samay   
यूपी में योगी आदित्यनाथ पर दांव खेलेगी भाजपा!  अमर उजाला
विपक्ष भले ही गोरखपुर से भाजपा के सांसद योगी आदित्यनाथ के विवादास्पद बयानों को लेकर भाजपा और मोदी सरकार पर आक्रामक हो, लेकिन उत्तर प्रदेश की राजनीति में अब योगी आदित्यनाथ ही भारतीय जनता पार्टी का प्रमुख चेहरा होंगे। अगर 13 सिंतबर को होने वाले विधानसभा उपचुनावों में भाजपा को आशातीत सफलता मिलती है तो योगी आदित्यनाथ 2017 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा का नेतृत्व कर सकते हैं और सही समय पर पार्टी उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार भी घोषित कर सकती है। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रणनीति है कि लोकसभा चुनावों में हुए हिंदुत्व के ध्रुवीकरण को राज्य ...

सपा ने की योगी आदित्यनाथ पर प्रतिबंध लगाने की मांग   पंजाब केसरी

सभी 10 समाचार लेख »   

  आज तक   
मोदी ने जापान में थपथपाई अपनी सरकार की पीठ, सोनिया गांधी ने उठाए सवाल  आज तक
सौ दिन की सरकार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सवाल उठाए हैं. सोनिया ने बीजेपी के चुनावी वायदों का हवाला देते हुए मोदी पर बढ़ती महंगाई को लेकर वार किया. अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंची सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर सवाल करते हुए कहा कि क्या मंहगाई कम हो गई. सबसे बड़े विपक्षी दल की सबसे बड़ी नेता ने कहा, 'अब लोगों से ही पूछना चाहिए कि महंगाई कम हुई या नहीं.' इससे पहले, जापान की राजधानी टोक्यो में कारोबारियों के बीच आर्थिक मंत्रों का जाप करते हुए मोदी ने केंद्र में अपनी सरकार की पीठ थपथपाई. चालू वित्त वर्ष की पहली ...

पहली तिमाही में उंची वृद्धि का श्रेय यूपीए को दे एनडीए: चिदंबरम   Zee News हिन्दी
जीडीपी में उछाल मोदी सरकार का नतीजा   Webdunia Hindi

सभी 6 समाचार लेख »   

  नवभारत टाइम्स   
डीडीए की वेबसाइट क्रैश  नवभारत टाइम्स
प्रस, नई दिल्ली : डीडीए की अब तक की सबसे बड़ी 25,034 फ्लैटों की हाउसिंग स्कीम-2014 सोमवार से खुल गई। पहले ही दिन सुबह करीब 9:30 बजे पांच लाख से अधिक लोगों ने डीडीए वेबसाइट को हिट किया। इससे यह क्रैश हो गई। फिर यह शाम 6 बजे के बाद ही लगभग सामान्य हो पाई। डीडीए का दावा है कि आज से यह ठीक काम करेगी। स्कीम लॉन्च होने के पहले दिन डीडीए मुख्यालय विकास सदन से करीब 8000 फॉर्म बिके जबकि इसके लिए तय किए गए 13 बैंकों से करीब 22,000 फॉर्म बिके। पहले दिन अधिकतर बैंकों से ऑनलाइन आवेदन बहुत कम हो पाए। आज से इन सभी बैंकों की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सामान्य होने का दावा ...

एक मिनट में 6 लाख हिट, डीडीए साइट ठप   Live हिन्दुस्तान
दिल्ली में DDA पूरा करेगा घर का सपना, 25000 फ्लैट्स की स्कीम लांच   Zee News हिन्दी
हजारों लोगों ने खरीदे फार्म, लाखों ने ली जानकारी   Nai Dunia
दैनिक जागरण   
अमर उजाला   
aapkisaheli.com   
सभी 56 समाचार लेख »   

  Chhattisgarh Khabar   
सोनिया ने महंगाई का मुद्दा उठाया  Chhattisgarh Khabar
लखनऊ | एजेंसी: सोनिया गांधी ने मोदी सरकार के खिलाफ महंगाई का मुद्दा उछाल दिया है. रायबरेली में घेराव के जवाब में सोनिया ने सोमवार को उलट सवाल दागा कि अब लोगों से ही पूछना चाहिए कि महंगाई कम हुई या नहीं. गौरतलब है कि मोदी सरकार के मंत्री शुक्रवार को जारी हुए जीडीपी के आकड़ों की बदौलत विकास का दावा कर रहें हैं. ऐसे में सोनिया गांधी ने उन पर महंगाई के मुद्दे को लेकर करारा हमला किया है. अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचीं सोनिया का हालांकि दो जगहों पर घेराव भी हुआ. संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिनों के दौरे पर सोनिया सोमवार को रायबरेली पहुंचीं. लोकसभा चुनाव जीतने के ...

मोदी सरकार के सौ दिन पर सोनिया गांधी ने कसा तंज   Pressnote.in
सोनिया गांधी ने कहा, जनता से ही पूछिए महंगाई कम हुई या नहीं   एनडीटीवी खबर
सोनिया ने महंगाई को लेकर मोदी पर निशाना साधा   Zee News हिन्दी
Nai Dunia   
दैनिक जागरण   
Sahara Samay   
सभी 28 समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言