2015年8月6日 星期四

2015-08-07 भारत (India) व्यवसाय


आज तक
   
चार साल के निचले स्तर पर लुढ़का सोना   
आज तक
स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने में लगातार चौथे दिन भी गिरावट जारी रही और गुरुवार को यह 40 रुपए और नीचे खिसक कर 25,000 रुपये से नीचे 24,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. विश्व के प्रमुख बाजारों में इसका भाव पांच साल के निम्नतम स्तर पर चला गया है. खरीदारों को और गिरावट का इंतजार आभूषण तथा फुटकर विक्रेता बाजार औट टूटने की आशंका में खरीदारी से दूर रहे जिससे नरमी की घारणा को बल मिला. इसके विपरीत उपभोक्ता उद्योगों की छिटपुट मांग की बदौलत चांदी में कुछ चकम देखी गयी. चांदी का भाव 100 रुपये सुधर कर 33,800 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया. डॉलर में लगातार जारी मजबूती से गिर रहा ...

25000 के नीचे आया सोना, चार साल के सबसे निचले स्तर पर   दैनिक जागरण
चार साल के निम्नतम स्तर पर पहुंचा सोना, आया 25000 के नीचे   नवभारत टाइम्स
सोना चार साल के निचले स्तर पर पहुंचा, 25000 रुपये से नीचे   Zee News हिन्दी
Mahanagar Times   
Inext Live   
Sahara Samay   
सभी ११ समाचार लेख »   


Zee News हिन्दी
   
फ्लिपकार्ट पर अब आप फर्नीचर भी खरीद सकेंगे   
Zee News हिन्दी
बेंगलुरु : ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फ्लिपकार्ट ने आज फर्नीचर सेक्सन में प्रवेश किया है और वह अपने 'होम' सेक्सन के तहत 10,000 उत्पादों की पेशकश करेगी। फ्लिपकार्ट ने एक बयान में कहा कि उपभोक्ता 2,000 रुपये से लेकर 1,50,000 रुपये तक के फर्नीचर खरीद सकते हैं। कंपनी ने कहा कि इस पहल का लक्ष्य है उपभोक्ताओं को आधुनिक, पारंपरिक और क्षेत्र विशेष के फर्नीचर उपलब्ध कराना। फ्लिपकार्ट ने देश भर में अपने उपभोक्ताओं को और विकल्प मुहैया कराने के लिए क्षेत्रीय विक्रेताओं के साथ होम टाउन, ड्यूरिन, एटहोम एंड होमस्टाप जैसे खुदरा विक्रेताओं के साथ समझौता किया है। फिलहाल बड़े ...

अब फ्लिपकार्ट पर खरीद सकेंगे फर्नीचर   Business Standard Hindi
Flipkart अब बेचेगी फर्नीचर   Jansatta

सभी ६ समाचार लेख »   


aapkisaheli.com
   
भारतीय कंपनियों ने बाजार से जुटाए 1730 अरब रुपये   
Business Standard Hindi
भारतीय कंपनियों ने अप्रैल-जून की तिमाही में बाजारों से 1.73 लाख करोड़ रुपये का धन जुटाया है। यह एक साल पहले समान अवधि में जुटाई गई राशि का दोगुना है। कंपनियों ने यह राशि मुख्य रूप से कारोबार विस्तार और कार्यशील पूंजी की जरूरत को पूरा करने के लिए जुटाई है। विभिन्न रास्तों से जुटाई गई राशि के विश्लेषण से पता चलता है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनियों ने इक्विटी व ऋण बाजार से।,72,818 करोड़ रुपये की ताजा पूंजी जुटाई है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनियों ने 72,085 करोड़ रुपये की राशि जुटाई थी। इसमें से।,42,334 करोड़ रुपये ऋण बाजार से और 30,484 ...

भारतीय कंपनियों ने अप्रैल-जून बाजार से जुटाये 1730 अरब रपये   Bhasha-PTI
बाजार से भारतीय कंपनियों ने जुटाए 1730 अरब रूपये   aapkisaheli.com

सभी ३ समाचार लेख »   


ABP News
   
आपके फेसबुक फ्रेंड दिलाएंगे आपको लोन   
ABP News
न्यूयार्क: अगर आप अपने फेसबुक फ्रेंड्स के साथ संपर्क में नहीं रहते हैं तो अब संपर्क बढ़ाइए, क्योंकि सोशल नेटवर्किंग ने एक नया पेटेंट हासिल किया है, जिसमें आपके फेसबुक फ्रेंड्स के स्टेटस के आधार पर ही आपक लोन मिलेगा. नई सुविधा में लोन देने वाला अनुमोदन तय करने के लिए कर्ज लेने वाले की सामाजिक स्थिति व गतिविधियों को आधार बना सकती है. नेक्सट वेब की रिपोर्ट के अनुसार, पेटेंट बताता है कि अगर किसी ने ऋण के लिए आवेदन किया है तो लोन देने वाला आपके फेसबुक मित्रों की क्रेडिट रेटिंग की जांच कर सकता है. अब सवाल ये है कि क्या सभी को अपने फेसबुक पेज से उन लोगों को हटाना होगा ...

अब आपको फेसबुक फ्रेंड्स दिलाएंगे कर्ज, सोशल नेटवर्किंग ने नया पेटेंट हासिल किया   एनडीटीवी खबर
खुशखबरी : फेसबुक मित्र दिलाएंगे आपको ऋण!   Rajasthan Patrika
फेसबुक के दोस्त अब आपको दिलाएंगे लोन   Patrika
Khabar Mantra   
khaskhabar.com हिन्दी   
सभी १० समाचार लेख »   


एयरटेल ने पेश की टेलीफोन में 4जी सेवा   
Business Standard Hindi
एयरटेल ने अखिल भारतीय स्तर पर 4जी मोबाइल टेलीफोन सेवा पेश की। वहीं जहां ज्यादातर टेलीकॉम कंपनियां पहली तिमाही में राजस्व घाटे से जूझती नजर आ रही है वहीं देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम सेवा प्रदाता एयरटेल अपने बड़े ग्राहक आधार के सबसे मजबूत नजर आ रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक अपने मजबूत परिचालन आधार के चलते एयरटेल अन्य सेवा प्रदाताओंं से आगे निकलने में सफल रहा है। अप्रैल-जून के दौरान एयरटेल की वॉयसकॉल की दर 34.93 पैसा प्रति मिनट थी वहीं आइडिया में यह दर 32.90 पैसा थी। विशेषज्ञोंं के मुताबिक वॉयस कॉल अब भी टेलीकॉम कंपनियों की आय का सबसे बड़ा स्रोत है। Keyword: airtel, 4g ...


और अधिक »   


दैनिक जागरण
   
शेयर बाजार में शुरू होगया ईपीएफ का निवेश   
दैनिक जागरण
मुंबई । कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने दलाल स्ट्रीट में पहला कदम रख दिया है। इसके साथ ही ईपीएफ के शेयर बाजार में निवेश को लेकर बनी हिचकिचाहट भी खत्म हो गई। चालू वित्त वर्ष में ईपीएफओ इस बाजार में 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने यहां इस निवेश का एलान किया। उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष में शेयर बाजार में निवेश और बढ़ाया जाएगा। चूंकि यह पहला मौका है, लिहाजा ईपीएफओ सीधे-सीधे बाजार में नहीं उतर रहा, बल्कि वह एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में निवेश करेगा। इस काम में वह एसबीआइ म्यूचुअल फंड की मदद लेगा। इस निवेश के लिए ...

ईपीएफओ ने दी शेयर बाजार में दस्तक, निवेश और बढ़ाने की योजना   एनडीटीवी खबर
अगले साल इक्विटी में ज्यादा निवेश कर सकता है ईपीएफओ   नवभारत टाइम्स
शेयर बाजार में लगने लगा आपका पैसा, पता चला क्या!   आईबीएन-7
Nai Dunia   
मनी कॉंट्रोल   
शेयर मंथन   
सभी २९ समाचार लेख »   


स्टॉक 20-20 (07 अगस्त)   
मनी कॉंट्रोल
सीएनबीसी-आवाज़ पर हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसा अनोखा मुकाबला, जो है आपके लिए फायदेमंद। टी-20 के मजे के साथ आपको मिलेंगे शेयर बाजार में आज ट्रेड करने के लिए कई मौके। दरअसल, हम आपको उन 20 स्टॉक्स के बारे में जानकारी देंगे जिनमें आज ट्रेडिंग कर के आप कमा सकते हैं मुनाफा। भले ही वो शेयर चढ़े या लुढ़के आपको फायदा देकर ही जाएंगे। यानी 20 शेयरों में आज खरीदने या बेचने पर सलाह। हमारी पहली टीम के कप्तान हैं रिसर्च हेड आशीष वर्मा। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से स्टॉक्स उनकी टीम में शामिल हैं। आशीष की टीम. सन फार्मा : खरीदें - 845, लक्ष्य - 868, स्टॉपलॉस - 835. सिप्ला : खरीदें - 723.4 ...


और अधिक »   


दैनिक जागरण
   
अब बैंक अपनी मर्जी से विलय, स्थानांतरित या बंद कर सकेंगे ब्रांच   
दैनिक जागरण
मुंबई। बैंक अब अपनी मर्जी से शाखाओं के स्थानांतरण, विलय या बंद करने का फैसले ले सकते हैं। इनमें ग्रामीण और अर्धशहरी शाखाएं शामिल नहीं होंगी। बैंकों को अधिक परिचालन संबंधी स्वतंत्रता देने के लिए रिजर्व बैंक ने यह फैसला किया है। आरबीआइ ने कहा कि एक्सटेंशन काउंटरों के विलय, बंदी, शिफ्टिंग, ओपनिंग और रिपोर्टिग जरूरतों केसंबंध में निर्देशों की समीक्षा की गई है। इसको लेकर बैंकों के पास फैसला लेने की आजादी होगी। ग्रामीण शाखा के साथ एकमात्र अर्ध शहरी शाखा की शिफ्टिंग, विलय या बंदी के लिए जिला सलाहकार समिति (डीसीसी)/जिलास्तर समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की ...

बैंकों को शाखाओं के मामले में मिली आजादी   Nai Dunia

सभी ३ समाचार लेख »   


आज तक
   
बंद होगा अडानी का आस्ट्रेलिया प्रोजेक्ट?   
आज तक
सजावटी सांप और दुर्लभ छोटी छिपकली विलुप्त होने के डर से जहां ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत ने भारतीय माइनिंग कंपनी अडानी की परियोजना को रोक दिया है उससे अब लगभग साफ हो चुका है कि अडानी का ऑस्ट्रेलिया ड्रीम प्रोजेक्ट विवादों की भेंट चढ़ने को तैयार है. इस फैसले के तुरंत बाद अडानी को एक और तगड़ा झटका लगा. अडानी प्रोजेक्ट में वित्तीय सलाहकार की भूमिका निभा रहे सबसे बड़े आस्ट्रेलियाई बैंक ने भी अब इस परियोजना में अपनी भूमिका अदा करने से मना कर दिया है. गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया के एक बैंक ने संघीय अदालत द्वारा क्वींसलैंड में समूह की विवादास्पद 16 अरब डालर की कोयला ...

इन दो जानवरों से अडानी को हुआ 10395 करोड़ का नुकसान   अमर उजाला
सांप-छिपकली ने लटकाया ऑस्ट्रेलिया में अडानी का 1 लाख करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट   दैनिक भास्कर
ऑस्ट्रेलिया: अडानी के कोयला खदान का लाइसेंस रद्द   प्रातःकाल
News Track   
बीबीसी हिन्दी   
Abhitak News   
सभी १९ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने के लिए नासा का रूस से अनुबंध   
दैनिक जागरण
वाशिंगटन। नासा ने अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) ले जाने के लिए रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के साथ 49 करोड़ डॉलर (करीब 3,123 करोड़ रुपये) का नया अनुबंध किया है। अमेरिका नए अनुबंध के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को आइएसएस ले जाने के लिए रूस पर भरोसा करना जारी रखेगा। यह अनुबंध साल 2019 तक के लिए किया गया है। हालांकि मौजूदा समय में दोनों देशों के बीच संबंध शीतयुद्ध के बाद सबसे निचले स्तर पहुंच चुके हैं। अमेरिका जुलाई, 2012 में अपने अंतरिक्ष शटल कार्यक्रम को बंद करने के बाद से आइएसएस पहुंचने के लिए रूस पर निर्भर है। एक बयान में बुधवार को नासा ने ...

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा के लिए नासा ने रूस के साथ किया 49 करोड़ डॉलर का करार   Bhasha-PTI
नासा का रूस से 49 करोड़ डॉलर का करार   Webdunia Hindi

सभी ६ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言