2015年8月29日 星期六

2015-08-30 भारत (India) विश्व


एनडीटीवी खबर
   
बिहार में महागठबंधन की स्‍वाभिमान रैली आज, एक मंच पर दिखेंगे नीतीश, लालू और सोनिया   
एनडीटीवी खबर
पटना: बिहार में चुनावी गहमागहमी के बीच आज जेडीयू-आरजेडी और कांग्रेस महागठबंधन की पहली बड़ी रैली होनी है। इस रैली को स्वाभिमान रैली का नाम दिया गया है। इस रैली में नीतीश कुमार, लालू यादव और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक मंच पर दिखेंगे। हाल के दिनों में बिहार में पीएम मोदी की रैलियों के कामयाब होने के बाद नीतीश-लालू ने भी रैली को सफल बनाने के लिए एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा दिया है। बिहार बीजेपी के नेता सुशील मोदी ने नीतीश को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लालू और कांग्रेस से हाथ मिलाने के बाद जेडीयू की सरकार तो बच सकती है, लेकिन बिहार का स्वाभिमान और सम्मान ...

बिहार चुनावः महागठबंधन रैली की 5 खास बातें   नवभारत टाइम्स
स्वाभिमान रैली : गांधी मैदान सज-धज कर तैयार, झंडों से पटा पटना   प्रभात खबर
बिहार स्वाभिमान रैली आज, पटना में होगा महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन   Live हिन्दुस्तान
दैनिक जागरण   
ABP News   
Jansatta   
सभी ७४ समाचार लेख »   


Sahara Samay
   
शीना हत्याकांड : मर्डर में इस्तेमाल की गई कार बरामद   
Sahara Samay
रहस्यमयी शीना बोरा हत्याकांड से जुड़े रहस्य में पुलिस ने शनिवार को उस कार का पता लगा लिया जिसमें इस लड़की की हत्या की गई थी. दूसरी तरफ, इसको लेकर भी सवाल खड़े हुए कि तीन साल पहले जब रायगढ़ जिले के पेण तालुक में शीना के कथित अवशेष बरामद किए गए थे तब हत्या अथवा दुर्घटनावश मौत का कोई मामला क्यों दर्ज नहीं किया गया था. मुंबई पुलिस ने शनिवार को इस मामले के तीन प्रमुख आरोपियों शीना की मां इंद्राणी मुखर्जी, उसके पूर्व पति संजीव खन्ना तथा उसके ड्राइवर श्याम राय से पूछताछ जारी रखी. तीनों को उस स्थान पर ले जाया जाएगा जहां अप्रैल, 2012 में हत्या के एक महीने बाद शीना का शव ...

शीना मर्डर केस: तीनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाएगी पुलिस   आज तक
शीना मर्डर केस: कार का पता चला, आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाएगी पुलिस   Zee News हिन्दी
हत्यारों ने नहीं, पुलिस ने दफनाया था शीना का शव!   आईबीएन-7
दैनिक भास्कर   
दैनिक जागरण   
एनडीटीवी खबर   
सभी २८ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
ब्रह्मा मंदिर धमाके में पहली गिरफ्तारी, तुर्की का है संदिग्ध   
दैनिक जागरण
बैंकॉक। थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक के ब्रह्मा मंदिर धमाके में शनिवार को पहली गिरफ्तारी की गई। पूर्वी बैंकॉक के नोंगचोक जिले के एक अपार्टमेंट पर छापा मारकर पुलिस ने 28 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध के घर से बम बनाने की सामग्री और कई देश के पासपोर्ट बरामद किए गए। स्थानीय मीडिया ने संदिग्ध को तुर्की का नागरिक एदम कारदाग बताया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। गौरतलब है कि मंदिर के बाहर 17 अगस्त को हुए धमाके में 14 विदेशी नागरिकों सहित 20 की मौत हो गई थी और 127 अन्य घायल हो गए थे। थाइलैंड में यह अब तक का सबसे भीषण ...

बैंकाक बम धमाके का संदिग्ध गिरफ्तार   Live हिन्दुस्तान
बैंकाक विस्फोट में संदिग्ध गिरफ्तार, विस्फोटक पदार्थो का जखीरा भी बरामद   आईबीएन-7
थाइलैंड ब्लास्टः मुख्य आरोपी सा दिखने वाला विदेशी गिरफ्तार   नवभारत टाइम्स
एनडीटीवी खबर   
दैनिक भास्कर   
सभी १६ समाचार लेख »   


आज तक
   
आज 11 बजे, 11वीं बार PM नरेंद्र मोदी करेंगे 'मन की बात'   
आज तक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर फिर मन की बात करेंगे. मोदी ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी. पीएम बनने के बाद उनका यह 11वां कार्यक्रम है. Tune in at 11 AM. #MannKiBaat pic.twitter.com/BXvRFJTXrs. — Narendra Modi (@narendramodi) August 30, 2015. पहली बार पिछले साल 3 अक्टूबर को मन की बात कार्यक्रम प्रसारित किया गया था. गणतंत्र दिवस पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ भी उन्होंने रेडियो पर मन की बात थी. मोदी इस कार्यक्रम के जरिये सामाजिक मुद्दे उठाते रहे हैं और युवाओं से नशा छोड़ने की अपील भी कर चुके हैं. अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर करेंगे 'मन की बात'   एनडीटीवी खबर
पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे 'मन की बात'   Live हिन्दुस्तान
पीएम मोदी की रेडियो पर 'मन की बात'   बीबीसी हिन्दी
प्रभात खबर   
दैनिक जागरण   
आईबीएन-7   
सभी ९ समाचार लेख »   


Zee News हिन्दी
   
स्वाजीलैंड में हादसे में 38 लड़कियों की मौत   
नवभारत टाइम्स
उत्तरपूर्व दक्षिण अफ्रीका और मोजांबिक की सीमाओं से सटे छोटे से पहाड़ी देश स्वाजीलैंड में सड़क हादसे में 38 लड़कियों की मौत हो गई। हादसे में 20 लड़कियां घायल भी हुई हैं। स्वाजीलैंड सॉलिडेरिटी नेटवर्क की ओर से बताया गया कि ये लड़कियां एक ट्रक में सवार होकर राजा के महल पर पारंपरिक समारोह में शामिल होने जा रही थीं। केवल 14 लाख की आबादी वाले देश स्वाजीलैंड में सड़क हादसे में लड़कियों का ट्रक टोयेटा वैन से टकरा गया। इसके बाद इन दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पीछे से एक और ट्रक ने टक्कर मारी। लड़कियां देश के राजा के महल पर सालाना नृत्य समारोह में भाग लेने जा रही है।
ब्‍यूटी कांटेस्‍ट में भाग लेने जा रही 38 लड़कियों की मौत, 20 घायल   Rashtriya Khabar

सभी ४ समाचार लेख »   


आईबीएन-7
   
5 बच्चों वाले हिंदू परिवारों को इनाम देगी शिवसेना   
नवभारत टाइम्स
भाषा, आगरा : शिवसेना की आगरा इकाई ने उन हिंदू परिवारों को दो लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है, जिनके परिवार में पांच बच्चे होंगे। शिवसेना के जिला प्रमुख वीणू लवाणिया ने शुक्रवार को कहा कि हाल में जारी जनगणना के आंकड़ों में हिंदुओं की जनसंख्या में गिरावट की चिंता के कारण ऐसा शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि 2010 से 2015 के बीच जिन हिंदू परिवारों के पांच बच्चे हैं, उन्हें दो लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। अभिभावकों को नगर पालिका से जारी जन्म प्रमाणपत्र दिखाना होगा। शिवसेना ने मुस्लिमों की जनसंख्या वृद्धि को लेकर भी चिंता जताई है। साथ ही समान ...

पांच बच्चे पैदा करने वाले हिंदू को दो लाख रुपये इनाम देगी शिवसेना   दैनिक जागरण
पांच बच्चों वाले हिन्दू परिवारों को शिवसेना देगी 2 लाख का इनाम   Rajasthan Patrika
पांच बच्चे पैदा करने हिंदूओं को 2 लाख रुपये देगी शिवसेना   आईबीएन-7
एनडीटीवी खबर   
News18 Hindi   
सभी १९ समाचार लेख »   


आईबीएन-7
   
पूछताछ में बोला पाक आतंकी सज्जाद, लश्कर कैंप में एक महीने तक ट्रेनिंग ली   
आईबीएन-7
नई दिल्ली। बालाकोट मुठभेड़ के बाद जिंदा पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी सज्जाद ने पूछताछ के दौरान कई हैरतअंगेज खुलासे किए हैं। सज्जाद ने पूछताछ कर रही जांच एजेंसियों को आतंकी संगठन लश्कर और पड़ोसी देश पाकिस्तान को लेकर कई खुलासे किए हैं। सज्जाद ने बताया कि घुसपैठ से पहले उसने लश्कर ट्रेनिंग कैंप में एक महीने तक ट्रेनिंग ली थी जो कि मुजफ्फराबाद में है और लश्कर सरगना हाफिज सईद भी ट्रेनिंग कैंप में आया था। सज्जाद ने पूछताछ के दौरान बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लश्कर के सात आतंकी ट्रेंनिंग कैंप चल रहे है जिनमें पिछले तीन साल से अभी तक कम से कम तीन ...

आतंकी सज्जाद का खुलासा, बदले के लिए लश्कर ने भेजे आतंकी   अमर उजाला
बलूचिस्तान में आइएस की उपस्थिति से डरा पाकिस्‍तान   दैनिक जागरण
मैं कसाब और नवेद को जानता हूं: सज्जाद   आज तक
एनडीटीवी खबर   
Live हिन्दुस्तान   
नवभारत टाइम्स   
सभी ३५ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
पाक ने इस्लामिक स्टेट को किया प्रतिबंधित   
Live हिन्दुस्तान
पाकिस्तान ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकवादी संगठन को प्रतिबंधित कर दिया जो इराक और सीरिया के बड़े हिस्से में फैल चुका है। पाकिस्तान ने बार-बार अपनी सीमा के भीतर इस खतरनाक संगठन की उपस्थिति से इंकार करने के बाद यह निर्णय लिया। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा इस्लामिक स्टेट या दायेश को पाकिस्तान में प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह निर्णय विदेश कार्यालय की सिफारिश पर लिया गया है जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित किये जाने वाले अंतरराष्ट्रीय आतंकी समूहों के बारे में नियमित रूप से पाकिस्तान सरकार को अवगत कराता है। इस्लामिक स्टेट जिसे अरबी में ...

पाक में इस्लामिक स्टेट आतंकी संगठन पर बैन   प्रातःकाल
पाकिस्तान ने इस्लामिक स्टेट आतंकी संगठन को बैन किया   एनडीटीवी खबर
पाकिस्तान ने इस्लामिक स्टेट को प्रतिबंधित संगठनों की लिस्ट में शामिल किया   दैनिक भास्कर
Zee News हिन्दी   
Sahara Samay   
Khabar Mantra   
सभी १८ समाचार लेख »   


Khabar IndiaTV (सदस्यता)
   
अब महिलाओं को ज्यादा नौकरी देगा ट्विटर   
आज तक
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने साल 2016 में जनता के लिए अपने विविधता लक्ष्यों को तय कर घोषणा की है कि वह लैंगिक अंतर को पाटने के लिए विभिन्न स्तरों पर अधिक महिलाओं को नौकरी देगा. एक ट्विटर ब्लॉग पर विविधता लक्ष्यों की सूची को साझा किया गया है. इस सूची के मुताबिक, विस्तृत श्रेणी में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को 35 प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा. ट्विटर के वर्तमान में विश्व स्तर पर 4,100 कर्मचारी हैं और उसकी तकनीकी नौकरियों में महिलाओं को रख कर इसे 16 प्रतिशत बढ़ाने की योजना है. ब्लॉग पोस्ट के जरिए दी जानकारी एक ब्लॉग पोस्ट में ट्विटर की विविधता और समावेश की ...

महिलाओं के लिए खुशखबरी! ट्विटर में उनके लिए होगी नौकरियों की भरमार   एनडीटीवी खबर
ट्विटर में महिलाओं के लिए होगी नौकरियों की भरमार   Khabar IndiaTV (सदस्यता)

सभी ३ समाचार लेख »   


आज तक
   
NSA की पाक यात्रा पर अमेरिका की सफाई   
आज तक
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) सुसन राइस की इस्लामाबाद यात्रा को लेकर व्हाइट हाउस ने मीडिया में आई खबरों को खारिज करते हुए शनिवार को कहा कि इस यात्रा का कार्यक्रम पहले से तय था और यह भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को लेकर कोई 'आपातकालीन दौरा' नहीं है. NSA की इस्लामाबाद यात्रा के बारे में पूछे जाने पर प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा, 'पाकिस्तानी मीडिया खबरों के विपरीत, राजदूत राइस भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के संबंध में कोई आपातकालीन दौरा नहीं कर रही हैं.' रविवार को अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, अपने ...

भारत-पाक तनाव के बीच अमेरिकी अधिकारी की इस्लामाबाद यात्रा   दैनिक भास्कर

सभी २ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言