2015年8月20日 星期四

2015-08-21 भारत (India) और सुर्खियां


Live हिन्दुस्तान
   
अलगाववादियों से बातचीत पर अड़े पाकिस्तान को भारत ने दी मात, जानिए कैसे   
Live हिन्दुस्तान
पाकिस्तान को उसके खेल में मात देते हुए केंद्र सरकार हुर्रियत नेताओं को पाकिस्तानी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज से दोनों देशों की बातचीत के पहले न मिलने के समझाने में सफल रही है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, हुर्रियत नेतृत्व यदि सरताज अजीज से मुलाकात करेगा तो राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बातचीत के बाद। सरकार में सूत्रों ने स्वीकार किया कि जेकेएलएफ के मुखिया यासीन मलिक पाकिस्तानी दावत को लेकर गंभीर नहीं हैं। जबकि हुर्रियत के दूसरे नेता सैयद अली शाह गिलानी सोमवार को यहां पहुंचेंगे। सरताज अजीज और भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ...

हुर्रियत मामले पर दिखी 'भारत की कमज़ोरी'   बीबीसी हिन्दी
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की वार्ता से पहले घाटी में दिखा: 'नजरबंदी और रिहाई का ड्रामा'   Jansatta
नजरबंदी और रिहाई के ड्रामे से दिल्ली तक हलचल   दैनिक जागरण
आईबीएन-7   
एनडीटीवी खबर   
Zee News हिन्दी   
सभी २२१ समाचार लेख »   


आईबीएन-7
   
J&K: गाय का शव मिलने के बाद हिंसा-आगजनी, कर्फ्यू लगा, सेना बुलाई गई   
दैनिक भास्कर
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में नहर के किनारे गाय का सिर कटा शव मिलने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। घटना से नाराज लोग प्रदर्शन, पथराव और आगजनी पर उतर आए। लोगों को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोलों और हवाई फायरिंग का रास्ता अख्तियार करना पड़ा। हालांकि, जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हालात को काबू करने के लिए सेना बुलाई गई है। इसके अलावा, सांबा से जम्मू और जम्मू से सांबा, दोनों ही रूट्स पर गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है। हाईवे जाम किया, डीएम की गाड़ी जलाई लोगों के मुताबिक, गुरुवार शाम राया ...

हिंसक प्रदर्शन के बाद जम्मू के सांबा में कर्फ्यू, सेना को तैयार रहने का आदेश   आईबीएन-7
जम्मू: सांबा में गौहत्या के बाद हालात बेकाबू, कर्फ्यू   ABP News
सांबा में दो समुदायों में हिंसक झड़प, कर्फ्यू   नवभारत टाइम्स
दैनिक जागरण   
पंजाब केसरी   
haribhoomi   
सभी १४ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
हाफिज सईद आतंकी है और 'फैंटम' के खिलाफ उसकी याचिका हास्यास्पद : कबीर खान   
प्रभात खबर
मुंबई : निर्देशक कबीर खान को लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख और मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की उनकी फिल्म के पाकिस्तान में रिलीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग हास्यास्पद नजर आती है, जिसके बाद इस फिल्म की स्क्रीनिंग पर देश में रोक लगा दी गई. अगले शुक्रवार रुपहले पर्दे पर उनकी फिल्म रिलीज हो रही है. खान ने कहा कि ऐसा व्यक्ति जो हमारे दृष्टिकोण में सर्वाधिक वांछित आतंकवादियों में से एक है, उसने मेरी फिल्म को प्रतिबंधित करने के लिए याचिका दायर की है. यह मेरे लिए थोडा हास्यास्पद है. लाहौर हाईकोर्ट ने गुरुवार सईद की याचिका के बाद पाकिस्तान में ''फैंटम'' की रिलीज पर प्रतिबंध ...

26/11 हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद की याचिका मंजूर, पाकिस्तान में 'फैंटम' पर बैन   Live हिन्दुस्तान
हाफिज सईद की बात सुनने वाला लाहौर हाई कोर्ट, 'फैंटम' पर लगा पाक में बैन   Oneindia Hindi
फैंटम पर याचिका हास्यास्पद: कबीर खान   आज तक
Zee News हिन्दी   
Sanjeevni Today   
दैनिक भास्कर   
सभी ४१ समाचार लेख »   


Jansatta
   
पाकिस्तान ने छोड़ी सीपीयू की मेजबानी   
Jansatta
पाकिस्तान अगले महीने अपने देश में प्रस्तावित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन में जम्मू कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष को नहीं बुलाने पर अड़ा रहा और बैठक का बहिष्कार करने की भारत की चेतावनी के बाद आखिर में उसने सम्मेलन की मेजबानी से ही कदम पीछे खींच लिया। राष्ट्रमंडल देशों के विधानसभा अध्यक्षों और संसद के स्पीकरों का सम्मेलन अब न्यूयार्क में होगा। भारत ने जम्मू कश्मीर के विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता को सम्मेलन में बुलाने से पाकिस्तान के इनकार के बाद साफ कर दिया था कि या तो यह बैठक कहीं और बुलाई जाए नहीं तो वह यहां 30 सितंबर से आठ अक्तूबर तक प्रस्तावित ...

दबाव में बेईमान पाक को झुकना पड़ा : कवींद्र गुप्ता   दैनिक जागरण
पाकिस्तान ने उठाया भारत को भड़काने वाला एक और कदम, रद्द किया अहम सम्मेलन   एनडीटीवी खबर
सीपीयू की बैठक की मेजबानी से PAK का इनकार   Live हिन्दुस्तान
Zee News हिन्दी   
आज तक   
प्रभात खबर   
सभी १७ समाचार लेख »   


आज तक
   
मौखि‍क तलाक के ख‍िलाफ हैं ज्यादातर मुस्लिम महिलाएं   
आज तक
देश की 92.1 फीसदी मुस्लिम महिलाओं का मानना है कि तीन बार तलाक बोलकर शादी का रिश्ता खत्म नहीं होना चाहिए और इस पर पाबंदी लगाई जानी चाहिए. मुस्लिम महिलाओं की यह राय एक सर्वे में सामने आई है. भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन (BMMA) नाम की एनजीओ ने इस सर्वे के लिए 4,710 महिलाओं से उनकी राय जानी. यह एनजीओ 10 राज्यों में मुस्लिम पर्सनल लॉ में सुधार के लिए काम कर रही है. सोशल मीडिया ने बढ़ाई चिंता मुस्लिम समुदाय में स्काइप, ईमेल, मैसेज और वाट्सऐप के जरिए लिए जाने वाले तलाक ने इन चिंताओं को और भी बढ़ाने का काम किया है. सर्वे के मुताबिक देश की अधिकतर मुस्लिम महिलाएं ...

जानिए पारिवारिक कानून पर क्या सोचती हैं देश की मुस्लिम महिलाएं !   Khojinews.com

सभी ३ समाचार लेख »   


आज तक
   
अमेरिका: न्यूयॉर्क के स्कूल में हुआ धमाका, तीन लोग घायल   
आज तक
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक हाई स्कूल में धमाके से तीन लोग घायल हो गए. माना जा रहा है कि यह धमाका एक गैस लाइन में विस्फोट से हुआ. हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. फायर ब्रिगेड के अधि‍कारियों के मुताबिक, जॉन एफ कैनेडी स्कूल स्कूल में धमाके की सूचना उन्हें स्थानीय समयानुसार गुरुवार को रात 8 बजे मिली. पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि घायलों को जान का कोई खतरा नहीं है. उनके मुताबिक, जब धमाका हुआ तो गैस लाइन के पास कुछ लोग काम कर रहे हैं. धमाका छठी मंजिल पर हुआ और इसकी वजहों की जांच की जा रही है. स्कूल में 9वीं से 12वीं क्लास के लगभग 1200 स्टूडेंट हैं. राहत की बात ...

न्यूयॉर्क के एक स्कूल की गैस पाइप लाइन में धमाका, तीन लोग घायल   एनडीटीवी खबर
न्यूयॉर्क : हाई स्कूल में धमाका, तीन लोग घायल   प्रभात खबर
न्यूयॉर्क के स्‍कूल में हुआ जोरदार धमाका, 3 लोग घायल   Inext Live
Worldnow   
सभी ६ समाचार लेख »   


तानाशाह किम ने सेना को कहा- जंग के लिए तैयार रहो, महलों के सामने बनवाए रनवे   
दैनिक भास्कर
सिओल. साउथ और नॉर्थ कोरिया के बीच सीमा पर तनाव बढ़ गया है। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किन जोंग उन ने अपनी सेना को जंग के लिए तैयार रहने के ऑर्डर दे दिए हैं। दोनों देशों के बीच पिछले कुछ दिनों से गोलीबारी चल रही है। इस बीच, सैटेलाइट इमेजेस से पता लगा है कि किन जोंग उन ने अपने सभी महलों के सामने रनवे बनवाए हैं। इन पर जेट प्लेन आसानी से लैंड और टेकऑफ कर सकते हैं। स्पेशल मीटिंग के बाद फैसला. नॉर्थ कोरिया की ऑफिशियल न्यूज एजेंसी केसीएनए के मुताबिक गुरुवार को किम जोंग उन ने सेना के टॉप ऑफिसर्स की एक स्पेशल मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग में सीमा पर तैनात यूनिट्स को ऑर्डर दिए गए ...


और अधिक »   


ABP News
   
PHOTOS: तीन दिन में दिनेश-दीपिका की दूसरी बार शादी, इस बार निभाईं हिंदू रीतियां   
दैनिक भास्कर
मुंबई: भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक और स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लीकल ने गुरुवार को दूसरी बार शादी की। ये उनकी बीते तीन दिन में दूसरी शादी है। दोनों ने तेलुगू-नाएडू रस्म के मुताबिक शादी की। गुरुवार को हुई शादी के दौरान दीपिका ने यलो और पिंक कलर की साड़ी पहनी थी। जबकि दिनेश कार्तिक ने पारंपरिक शेरवानी और पगड़ी पहन रखी थी। इससे पहले, दोनों ने मंगलवार को ईसाई रीति-रिवाजों के मुताबिक शादी की थी। बता दें कि दीपिका ईसाई जबकि दिनेश कार्तिक हिंदू परिवारों से आते हैं। शादी से पहले दी थी पार्टी. शादी से पहले इस वीकेंड पर दीपिका और दिनेश कार्तिक ने अपने दोस्तों को ...

देखें: अब दिनेश कार्तिक ने की हिंदू रीति रिवाज से शादी   आईबीएन-7
विवाह बंधन में बंधे दिनेश कार्तिक, दीपिका पल्‍लीकल   Sahara Samay
'स्‍वर्ग में बनी जोड़ी', दिनेश-दीपिका ने दूसरी बार की शादी   Nai Dunia
दैनिक जागरण   
Live हिन्दुस्तान   
सभी ६९ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
रेप की वारदात ने फिर किया यूपी को शर्मसार   
Live हिन्दुस्तान
लखनऊ के निशातगंज टेम्पो स्टैण्ड से कुछ लोगों ने कालेज से घर लौट रही कक्षा आठ की छात्रा (17) को गुरुवार दोपहर कार से अगवा कर लिया। कार में बैठाने से पहले ही उसके आंख पर काली पट्टी बांध दी गई थी, फिर कार में उसके हाथ-पैर भी बांध दिए गए। इसके बाद उसे एक जंगल में ले जाकर लड़कों ने उसके साथ दुराचार किया, फिर उसे खून से लथपथ हालत में लखनऊ यूनिवर्सिटी रोड पर बेसुध हालत में छोड़ कर भाग निकले। छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची और मां को पूरी बात बताई। बेटी से आपबीती सुनकर परिवार वाले सकते में आ गए। लड़की की मां ने अपने पति को सूचना दी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने 100 नम्बर पर सूचना दी।

और अधिक »   


बीबीसी हिन्दी
   
इकॉनोमिक क्राइसेस से घिरे ग्रीस के पीएम ने दिया इस्तीफ़ा   
दैनिक भास्कर
एथेंस/नई दिल्ली। आर्थिक संकट से घिरे ग्रीस के पीएम एलेक्सिस सिप्रास ने गुरुवार को इस्तीफ़ा दे दिया। नया बेलआउट पैकेज लाने के बाद से ही सिप्रास का विरोध बढ़ता जा रहा था। बताया जा रहा है कि सिप्रास के फैसले का विरोध उनकी ही पार्टी के लोग कर रहे हैं। एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक सिप्रास के इस फैसले के बाद समय से पहले 20 सितंबर को चुनाव कराए जाने का रास्ता साफ हो गया है। सिप्रास ने इसी साल जनमत हासिल करके ग्रीस में प्रधानमंत्री पद संभाला था। उनको जनता का भारी समर्थन हासिल हुआ था। बेलआउट के लिए अंतरराष्ट्रीय लीडर्स से समर्थन हासिल करने के लिए हुए एग्रीमेंट के बाद ...

ग्रीस के प्रधानमंत्री ने इस्तीफ़ा दिया   बीबीसी हिन्दी
संकट में घिरे ग्रीस के प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा, सितंबर में हो सकते हैं चुनाव   एनडीटीवी खबर
ग्रीस को राहत, तीसरा बेलआउट मंजूर   आज तक
Patrika   
Pressnote.in (कटूपहास) (प्रेस विज्ञप्ति) (सदस्यता)   
मनी भास्कर   
सभी १५ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言