2015年8月23日 星期日

2015-08-24 भारत (India) व्यवसाय


पंजाब केसरी
   
अांध्र प्रदेश: नांदेड़ एक्सप्रैस-लॉरी में हुई टक्कर, कर्नाटक के MLA सहित 6 मरे   
पंजाब केसरी
अनंतपुर: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में नांदेड़ एक्सप्रैस एक ग्रेनाइट लॉरी से टकरा गई। यह हादसा देर रात करीब 2:22 बजे हुआ। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। कर्नाटक के देवदुर्ग से कांग्रेस विधायक वेंकेटेश की भी इस हादसे में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार लॉरी का ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ। क्रॉसिंग गेट बंद होने के बावजूद बेकाबू लॉरी ने इसे तोड़ दिया और तेजी से आ रही ट्रेन से टकरा गई। ट्रेन के चार कोच पटरी से उतर गए ट्रेन और लॉरी की टक्कर में 25 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रात को हुई इस घटना की वजह से कई ट्रेनों को रोक दिया गया है।

और अधिक »   


प्रभात खबर
   
बैंक छोटे व मझोले उद्यमों को वित्त सुविधा देगा: जेटली   
प्रभात खबर
कोलकाता: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने रविवार को कहा कि नवगठित बंधन बैंक लाखों छोटे और मझोले उद्यमियों को वित्त सुविधा उपलब्ध करायेगा. रोजगार सृजित करेगा और कृषि क्षेत्र में गरीबी की समस्या का एक समाधान पेश करेगा. यहां बंधन बैंक का उदघाटन करते हुए उन्होंने कहा, 'पश्चिम बंगाल में एक बड़े संस्थान का जन्म हो रहा है.' बंधन बैंक ने रविवार को 501 शाखाओं के साथ देश में अपना कामकाज शुरू किया. सूक्ष्म वित्त संस्थान के रूप में काम शुरू करने वाली कंपनी को वाणिज्यिक बैंकिंग कामकाज शुरू करने के लिये रिजर्व बैंक से जून में अंतिम मंजूरी मिली. जेटली के अनुसार, बंधन बैंक के ...

नए बैंक की शुरुआत, देश को मिला बंधन बैंक   मनी कॉंट्रोल
बंगाल के विकास में आड़े नहीं आएगी राजनीति : जेटली   दैनिक जागरण
बंधन बैंक का 501 शाखाओं के साथ बैंकिंग परिचालन शुरू   एनडीटीवी खबर
आज तक   
Live हिन्दुस्तान   
सभी ३० समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती कम सकता है आरबीआई   
Live हिन्दुस्तान
रिजर्व बैंक के महंगाई घटने के मद्देनजर सितंबर में द्विमासिक ऋण एवं मौद्रिक नीति समीक्षा में ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत तक कटौती करने की उम्मीद है। वैश्विक स्तर पर वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनी एचएसबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा महंगाई के घटकर रिकॉर्ड निचले स्तर 3.78 प्रतिशत और थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई के अबतक के निचले स्तर शून्य से 4.05 प्रतिशत नीचे रहने के मद्देनजर आरबीआई के ब्याज दरों में कमी करने की उम्मीद बढ़ी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि चालू मानसून सीजन के दौरान बारिश में ...

रेपो रेट में 25 बीपीएस की कमी कर सकता है RBI: HSBC   मनी भास्कर
अगले माह नीतिगत दर घटा सकता है आरबीआई : HSBC   Zee News हिन्दी
ब्याज दरों में 0.25 फीसदी कटौती की उम्मीद   Dainik Navajyoti

सभी ७ समाचार लेख »   


बीबीसी हिन्दी
   
नीतीश को मुख्यमंत्री बनने देंगे लालू?   
बीबीसी हिन्दी
विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही बिहार की राजनीति रोचक दौर में पहुंच चुकी है. जदयू-राजद-कांग्रेस महागठबंधन बनाम एनडीए या फिर नीतीश कुमार बनाम नरेंद्र मोदी या कहिए मंगलराज बनाम जंगलराज? नीतीश का डीएनए, चंदन कुमार-भुजंग प्रसाद जैसे जुमलों के बीच विकास की बात ठहर सी गई लगती थी. लेकिन 18 अगस्त को आरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सवा लाख करोड़ रुपए का पैकेज बिहार के चरणों में समर्पित कर जिस आनंद का अनुभव किया, उसमें से निकल कर विकास का मुद्दा फिर बिहार की राजनीति के केंद्र में आता दिखाई दे रहा है. तो क्या असली मुक़ाबला नरेंद्र मोदी के परिवर्तन वाले विकास ...

बिहार में मुस्लिम-यादव वोट बैंक के बिखराव पर हैं एनडीए की नजरें   Samachar Jagat
बिहार में राजग की नजर मुस्लिम-यादव वोट बंटवारे पर   दैनिक जागरण
ब्लॉग: ओवैसी के आने से बदलेगी बिहार की राजनीति?   ABP News
नवभारत टाइम्स   
Sahara Samay   
सभी १२ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
विनिवेश से धन जुटाने का सात साल का रिकॉर्ड तोड़ेगी सरकार   
दैनिक जागरण
नई दिल्ली। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आइओसी) की शेयर बिक्री से 9,300 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है। ऐसे में सरकार की चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में विनिवेश से 12,600 करोड़ रुपये की राशि जुटाने पर नजर है। ऐसा हुआ तो सात साल में विनिवेश से धन जुटाने के मामले में यह सबसे बेहतर छमाही होगी। अभी तक सरकार ने तीन सार्वजनिक उपक्रमों-पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी), ग्रामीण विद्युतीकरण निगम (आरईसी) तथा ड्रेजिंग कॉरपोरेशन में अल्पांश हिस्सेदारी की बिक्री के जरिये 3,300 करोड़ रुपये जुटाए हैं। सरकार सोमवार को आइओसी में अपनी 10 फीसद हिस्सेदारी बेचेगी। कंपनी में उसकी 68.6 फीसद ...

मोदी सरकार तोड़ेगी विनिवेश से धन जुटाने का सात साल का रेकॉर्ड   Zee News हिन्दी
इंडियन ऑयल की शेयर बिक्री से मिलेंगे 9300 करोड,टूटेगा रिकॉर्ड   khaskhabar.com हिन्दी
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के शेयर का फ्लोर प्राइस तय   Sanjeevni Today
प्रभात खबर   
नवभारत टाइम्स   
एनडीटीवी खबर   
सभी २७ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
मजबूत अर्थव्‍यवस्‍था के बाद भी खो दीं 50 लाख नौकरियां   
दैनिक जागरण
नई दिल्ली। जब संप्रग-1 के शासनकाल 2004-05 से 2009-10 के दौरान देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार सबसे तेज बनी हुई थी, तब 50 लाख नौकरियां खत्म हो गईं। इस अवधि में देश की विकास दर 8 प्रतिशत से ऊपर ही रही थी। एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स (एसोचैम) ने एक अध्ययन में कहा है कि 2004-2005 और 2009-2010 के दौरान 50 लाख नौकरियां समाप्त हो गईं। जबकि इस अवधि के दौरान देश की अर्थव्यवस्था मजबूत थी और विकास दर लगातार आठ प्रतिशत बनी हुई थी। इस परिणाम से यह प्रश्न खड़ा होता है कि क्या विकास दर को रोजगार सृजन से जोड़ा जाना चाहिए या नहीं। ये हैं मुख्य कारण अध्ययन में कहा गया है कि सेवाओं पर जरूरत से ...

कांग्रेस की सरकार में 50 लाख घटी नौकरियां   Rajasthan Patrika
अर्थव्यवस्था मजबूत थी, फिर भी गई 50 लाख नौकरियां   News Track

सभी ८ समाचार लेख »   


अमर उजाला
   
साल के अंत तक भारतीय बाजार में मैगी की होगी वापसी   
Zee News हिन्दी
नई दिल्ली : बंबई उच्च न्यायालय द्वारा मैगी नूडल्स पर प्रतिबंध के आदेश को रद्द करने के फैसले से उत्साहित नेस्ले इंडिया की इस लोकप्रिय इंस्टैंट नूडल्स ब्रांड को साल के अंत तक बाजार में दोबारा पेश करने की योजना है। हालांकि, इसके लिए कंपनी को कुछ मंजूरियां लेनी होंगी। मैगी में सीसे की मात्रा अनुमति योग्य सीमा से अधिक पाए जाने के बाद इस उत्पाद पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इससे नेस्ले को जून के बाद से करीब 450 करोड़ रपये की चोट लगी। कंपनी को करीब 30,000 टन इंस्टैंट नूडल्स को नष्ट भी करना पड़ा। हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वह मैगी विनिर्माण में मौजूदा फार्मूले को ...

साल के अंत तक मैगी वापस आएगी बाजार में : नेस्ले   दैनिक जागरण
खुशखबरी! जल्द ही आपके किचन में आ जाएगी मैगी!   अमर उजाला
इस साल के अंत तक मैगी को वापस लाने की तैयारी   Live हिन्दुस्तान
एनडीटीवी खबर   
नवभारत टाइम्स   
सभी १४ समाचार लेख »   


Sanjeevni Today
   
सीईओ उदयराज सिंह मामले में भाजपा विधायक का समर्पण   
Sanjeevni Today
टीकमगढ़। टीकमगढ़ के तत्कालीन सीईओ उदयराज सिंह के अपहरण और मारपीट के मामले में फरार चल रहे भाजपा विधायक के के श्रीवास्तव ने शुक्रवार सुबह कोतवाली थाना में जाकर समर्पण कर दिया। जहां से पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार कर सीजेएम न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस मामले में आरोपी विधायक का शासकीय गनमैन कृपाल सिंह और भाजपा नेता अनिल बडक़ुल अभी भी फरार चल रहे है। जानकारी के अनुसार 20 अगस्त 2014 को तत्कालीन जनपद सीईओ उदयराज सिंह आदिवासी को कार्यालय से अगवा कर मारपीट की गई थी। इस मामले में सीईओ की शिकायत पर विधायक के के श्रीवास्तव, ...

फरार विधायक केके श्रीवास्तव ने किया सरेंडर, कोर्ट ने जेल भेजा   दैनिक भास्कर
अपहरण के आरोपी BJP विधायक को जेल   आज तक
जनपद सीईओ मारपीट मामले में फरार भाजपा विधायक गए जेल   Patrika
khaskhabar.com हिन्दी   
News18 Hindi   
Chhattisgarh Khabar   
सभी १६ समाचार लेख »   


Samachar Jagat
   
अस्थायी वैश्विक रुझानों का मुकाबला करने के लिए देश की बुनियाद मजबूत : अरुण जेटली   
Samachar Jagat
नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने जो चुनौतियां आ रही है उनमें से ज्यादातर चुनौतियों का कारण बाहरी अर्थव्यवस्थाऐं है। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि 'मुझे इसमें कोई शक नहीं है कि वैश्विक स्तर पर उभरने वाले अस्थायी रुझानों, जिसकी मुख्य वजह बाहरी कारक है, उनका मुकाबला करने की देश की क्षमता काफी मजबूत है।' उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के बृहद आर्थिक संकेतक जैसे मुद्रास्फीति, विदेशी मुद्रा भंडार, ढांचागत परियोजनाओं में पूंजी निवेश और राजस्व प्राप्ति सभी सकारात्मक बने हुये हैं। वैश्विक बाजारों में आने वाले उतार चढ़ावों का जिक्र करते हुये उन्होंने ...

इस्पात निर्माता प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाएं : जेटली   khaskhabar.com हिन्दी
वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में अर्थव्यवस्था सक्षम   दैनिक जागरण
वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला करने की भारत की क्षमता मजबूत: जेटली   नवभारत टाइम्स
Sanjeevni Today   
Zee News हिन्दी   
सभी १५ समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
अब 'यिप्पी' नूडल्स में मिला ज्यादा सीसा, मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी   
एनडीटीवी खबर
नई दिल्ली: 'मैगी' के बाद अब एक और लोकप्रिय नूडल्स ब्रांड 'यिप्पी' पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है। उत्तर प्रदेश खाद्य एवं औषधि प्राधिकरण (एफडीए) यिप्पी नूडल्स में तय सीमा से ज्यादा सीसा मिलाए जाने की बात कहते हुए मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में है। इस बीच 'यिप्पी' नूडल्स बनाने वाली कंपनी आईटीसी का कहना है कि उसे इस बारे में उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। उसका दावा है कि यह नूडल्स सेहत के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। एफडीए के अलीगढ़ प्रभाग के प्रमुख चंदन पाण्डेय ने रविवार को बताया कि प्राधिकरण के अधिकारियों ने 21 जून को एक स्थानीय शॉपिंग मॉल से ...

मैगी के बाद अब 'यिप्पी' नूडल्स में मिला सीसा, FIR की तैयारी   आईबीएन-7
अब 'यिप्पी' नूडल्स में मिला तय मात्रा से अधिक सीसा , मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी   ABP News
अब 'यिप्पी' नूडल्स में मिला अत्यधिक सीसा, मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी   Jansatta
प्रभात खबर   
Dainiktribune   
Khabar IndiaTV (प्रेस विज्ञप्ति) (सदस्यता) (ब्लॉग)   
सभी १५ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言