2015年8月16日 星期日

2015-08-17 भारत (India) और सुर्खियां


ABP News
   
UAE: PM बनने के बाद पहली बार मस्जिद पहुंचे मोदी, भारतीय वर्करों से मिले   
दैनिक भास्कर
आबु धाबी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की दो दिनों की यात्रा पर हैं। रविवार को पीएम आबु धाबी की मशहूर शेख जायद मस्जिद पहुंचे। यह पहला मौका था जब पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी किसी मस्जिद में पहुंचे। इस बीच, यूएई सरकार ने रविवार को अबू धाबी में पहला मंदिर बनाने के लिए जमीन देने का फैसला किया है। मोदी ने इसके लिए अमीरात सरकार को शुक्रिया कहा। दुबई में दो मंदिर हैं। एक शिव का और दूसरा कृष्ण का, लेकिन यूएई की राजधानी अबू धाबी में अभी एक भी मंदिर नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा, ''भारतीय समुदाय का लंबा इंतजार खत्म हो गया।''.
यूएई दौरे पर गए पीएम मोदी ने इस्लाम को शांति और सद्भावना का प्रतीक बताया   Live हिन्दुस्तान
पहली बार किसी मस्जिद में गए मोदी, अब अबू धाबी में बनेगा पहला मंदिर   ABP News
यूएई में भी दिखाई दिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सेल्‍फी क्रेज   दैनिक जागरण
नवभारत टाइम्स   
प्रभात खबर   
आईबीएन-7   
सभी १८८ समाचार लेख »   


बीबीसी हिन्दी
   
बिहार: राजद-जद(यू) ने 40 सीटें भाजपा को दीं?   
बीबीसी हिन्दी
बिहार विधानसभा के चुनाव के लिए राजद-जद(यू) गठबंधन के सीट बंटवारा फार्मूले से कांग्रेस का ख़ुश और संतुष्ट होना स्वाभाविक है लेकिन शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस इस कदर नाख़ुश है कि वह अपना अलग रास्ता खोज रही है. उसके लिए गठबंधन में मात्र 3 सीटें छोड़ी गई थीं. फार्मूले के तहत राजद-जद(यू) को चुनाव लड़ने के लिए 100-100 और कांग्रेस को 40 सीटें मिली हैं. बिहार में स्वयं कांग्रेसी भी 40 सीटों पर लड़ने की अपनी हैसियत नहीं देखते. पिछले विधानसभा चुनाव में उनके महज 4 ही प्रत्याशी जीते थे, जबकि उसने राज्य की सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे.
बिहार चुनावः महागठबंधन से एनसीपी ने तोड़ा रिश्ता   ABP News
बिहार चुनाव: महागंठबंधन से नाराज NCP तलाश रही विकल्प   प्रभात खबर
बिहार चुनावः राकांपा ने दिया महागठबंधन को 20 तक का समय   Live हिन्दुस्तान
News18 Hindi   
Inext Live   
नवभारत टाइम्स   
सभी २४ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
मुसलमान होने के कारण अपशब्द सुनना पड़ रहा: आजम   
नवभारत टाइम्स
हज के पहले जत्थे को रवाना करने रविवार सुबह हज हाउस पहुंचे हज मंत्री आजम खां ने यात्रियों को अपने हित की सरकार चुनने की हिदायत दे डाली। आजम खां ने आजमीन-ए-हज को संबोधित करते हुए कहा कि अपने ही देश में मुसलमानों के हालात बेहतर नहीं हैं। आप हज के लिए जा रहे हैं और वापस अपने ही देश लौटेंगे, लेकिन कुछ धार्मिक उन्माद फैलाने वाले राजनीतिज्ञ हमें पाकिस्तान जाने को कहते हैं। उन्होंने कहा कि एक नेता ने कहा कि एक नेता ने कहा कि मुल्क में हमारी हैसियत क्या है। कहा जाता है कि पाकिस्तान चले जाओ, मुल्क में हमें अपशब्द कहे जाते हैं। जो अल्फाज गुंडे भी नहीं बोलते, वह हमारा देश ...

देश में मुसलमानों के हालात बेहतर नहींः आजम खां   दैनिक जागरण
आजम खान बोले, धमकियां देने वाले मुल्क के दुश्मन   News18 Hindi

सभी ४ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
फेसबुक पर डाली तिरंगे की आपत्तिजनक तस्वीर, अरेस्ट   
Live हिन्दुस्तान
यूपी के गोरखपुर में 15 अगस्त को दो भाइयों ने तिरंगे की आपत्तिजनक तस्वीर फेसबुक पर डाल दी। जब यह तस्वीर वायरल हुई और लोगों ने देखी तो हड़कंप मच गया। सूचना गोला पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। खबर के मुताबिक एक छात्र ने तिरंगे की आपत्तिजनक तस्वीर के साथ अपने परिवार के सदस्यों की तस्वीर लगाकर फेसबुक पर डाल दी थी। 15 अगस्त की दोपहर में डाली गई इस तस्वीर को शाम होते-होते सैकड़ों लोगों ने देखी। गोला कस्बे में हड़कम्प मच गया। कुछ लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। तस्वीर डालने वाले छात्र की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने इस नाम के तीन ...


और अधिक »   


Live हिन्दुस्तान
   
अपनी सेना को काबू में रखे पाकिस्तान: भारत   
Live हिन्दुस्तान
भारत ने जम्मू -कश्मीर में नियंत्रण रेखा एवं सीमा पार से गत आठ दिनों से जारी भारी गोलाबारी को लेकर पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपनी सेना को काबू में रखे और उसे सीमा पर शांति एवं स्थिरता को आघात ना पहुंचाने दे। विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) अनिल वाधवा ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को साउथ ब्लॉक में तलब किया और आठ अगस्त से सीमा एवं नियंत्रण रेखा पार से हो रही गोलाबारी खास करके पुंछ जिले में आम नागरिकों को निशाना बना कर कल और आज भारी हथियारों से की गई गोलाबारी पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। वाधवा ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त को याद ...

सीमा पर पाकिस्तान की लगातार फायरिंग, भारत ने पाक उच्चायुक्त को लगाई फटकार   एनडीटीवी खबर
संघर्षविराम उल्लंघन से मुकरा पाक, उल्टे भारत पर लगाया आरोप   दैनिक जागरण
सीजफायर उल्लंघन केे लिए पाक हाई कमिश्रर ने भारत को ठहराया जिम्मेदार   Rajasthan Patrika
बीबीसी हिन्दी   
नवभारत टाइम्स   
पलपल इंडिया   
सभी ३५ समाचार लेख »   


News18 Hindi
   
उमा भारती ने 23 बार लिया नरेंद्र मोदी का नाम, आडवाणी का एक बार भी जिक्र नहीं   
News18 Hindi
#भोपाल #मध्य प्रदेश केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किताब लिखना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि वह प्रधानमत्री की प्रतिभा और भारत से जुड़े हर मसले पर उनकी गहरी समझ से वह बेहद प्रभावित हैं. उमा भारती ने भोपाल में एक संवाददाताओं से बातचीत में अपने मन की बात कहते हुए बताया कि वह प्रधानमंत्री पर एक किताब लिखना चाहती हैं. उमा ने बड़ी साफगोई से कहा कि मंत्री बनने के पहले वह मोदी के बारे में ज्यादा नहीं जानती थीं. केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'मंत्री बनने के पहले मैं उन्हें इतना नहीं जानती थी, लेकिन मंत्री के तौर पर उनसे लगातार मिलने के बाद मैंने ...

PM मोदी पर किताब लिखेंगी उमा भारती   आज तक
नरेंद्र मोदी पर किताब लिखेंगी उमा भारती   नवभारत टाइम्स
पीएम मोदी पर किताब लिखना चाहती हैं उमा भारती, हर मसले पर गहरी समझ से प्रभावित   एनडीटीवी खबर
Bhasha-PTI   
Webdunia Hindi   
सभी ९ समाचार लेख »   


MDU में दो संगठनो में मचा बवाल, पुलिस ने महिला सदस्य को लाठियों से पीटा   
दैनिक भास्कर
रोहतक। एमडीयू के अंबेडकर हॉल में स्वतंत्रता दिवस के मौकेे पर बामसेफ के अधिवेशन को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बीच जमकर हंगामा हुआ। बामसेफ के पदाधिकारियों ने रविवार को मारपीट का वीडियो जारी करते हुए बताया कि बामसेफ की महिला सदस्य के साथ भी पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा लाठी-डंडों से मारपीट की गई है। लगातार बामसेफ के सदस्यों द्वारा मौके पर इस बात का विरोध भी किया गया, लेकिन पुलिस ने उनकी एक बात नहीं सुनी और उनकी बुरी तरह से पिटाई की गई है। इसके चलते भी पुलिस के खिलाफ उनका विरोध बढ़ गया है। उनके पास पुलिस व एबीवीपी संगठन द्वारा मारपीट करने का ...

बामसेफ अधिवेशन को लेकर मदवि में बवाल   दैनिक जागरण
बामसेफ अधिवेशन हंगामे की भेंट चढ़ा   नवभारत टाइम्स

सभी ४ समाचार लेख »   


आज तक
   
वाड्रा केस के जांच आयोग का दायरा बढ़ा   
नवभारत टाइम्स
प्रस, चंडीगढ़/गुड़गांव : नियमों की अनदेखी कर सीएलयू जारी करने और रॉबर्ट वाड्रा को कथित तौर पर फायदा पहुंचाने की जांच कर रहे जस्टिस एस. एन. ढींगड़ा आयोग का दायरा हरियाणा सरकार ने बढ़ा दिया है। दिल्ली में हुई हरियाणा कैबिनेट की मीटिंग में यह फैसला लिया गया। कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि अब आयोग गुड़गांव के चार गांवों सिही, शिकोहपुर, खेड़की दौला तथा सिकंदरपुर बड़ा में सभी प्रकार की कॉलोनियों के लिए जारी किए गए लाइसेंसों की जांच करेगा। इसमें सेक्टर-78 से 86 तक का एरिया शामिल है। इस एरिया ...

वाड्रा मामला: जस्टिस ढींगरा आयोग की जांच का दायरा बढ़ा   दैनिक जागरण
गुड़गांव जमीन सौदों की जांच का दायरा बढ़ेगा   आज तक
हरियाणा कैबिनेट ने सितंबर में विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने का लिया फैसला   Zee News हिन्दी
Dainiktribune   
सभी १० समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
पाकिस्तानः फिदायीन हमले में पंजाब के गृह मंत्री समेत 12 मरे   
नवभारत टाइम्स
पाकिस्तान के अटक शहर में रविवार को पंजाब प्रांत के गृहमंत्री शुजा खानजादा के कार्यालय पर हुए आत्मघाती हमले में मंत्री सहित 12 लोगों की मौत हो गई है। हमले में पूरा कार्यालय भी ध्वस्त हो गया है। जियो टीवी के अनुसार, पंजाब के मुख्यमंत्री के सलाहकार सईद इलाही ने कहा कि पाकिस्तानी सेना के सेवानिवृत्त कर्नल खानजादा इमारत के मलबे में दब जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनकी मौत हो गई। आंतरिक मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, प्रतिबंधित लश्कर-ए-झांगवी संगठन ने इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले में कितने हमलावर ...

पाक में आत्मघाती हमले में पंजाब के गृह मंत्री की मौत   Bhasha-PTI
पाकिस्तान में ब्लास्ट, गृहमंत्री शुजा खानजदा की मौत   आईबीएन-7
पाक पंजाब के गृहमंत्री को घर में घुसकर बम से उड़ाया   Dainiktribune
प्रातःकाल   
Zee News हिन्दी   
Sahara Samay   
सभी ६५ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
कट्टरपंथी पूर्व आईएसआई प्रमुख हामिद गुल की मौत   
Live हिन्दुस्तान
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व प्रमुख और कश्मीर तथा अफगानिस्तान के लिए आतंकवादियों की पौध तैयार करने वाले के तौर पर पहचाने जाने वाले कट्टरपंथी इस्लामवादी लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) हामिद गुल की मस्तिष्काघात के कारण मौत हो गई है। उनकी बेटी उज्मा गुल ने बताया कि 78 वर्षीय गुल को बीती रात मस्तिष्काघात हुआ था। उन्हें बीती रात मरी स्थित संयुक्त सैन्य अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मत घोषित कर दिया। गुल 1987 और 1989 के दौरान आईएसआई के प्रमुख थे जब तत्कालीन सोवियत संघ के खिलाफ अमेरिका समर्थित जिहाद अंतिम चरण में था। उन्होंने ...

आईएसआई के पूर्व प्रमुख हामिद गुल का निधन   Sahara Samay
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के पूर्व प्रमुख हामिद गुल की मौत   पलपल इंडिया
आईएसआई के पूर्व खुफिया प्रमुख हमीद गुल का निधन   Khabar Mantra
khaskhabar.com हिन्दी   
Shri News   
सभी ३३ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言