2015年8月6日 星期四

2015-08-07 भारत (India) खेलकूद


आईबीएन-7
   
ब्रॉड बने टेस्ट में सबसे तेज 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज   
आईबीएन-7
नॉटिंघम| इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से पांच विकेट चटकाने के कीर्तिमान की बराबरी कर ली। ब्रॉड की कहर बरपाती गेंदों के आगे एशेज श्रृंखला के चौथे टेस्ट के पहले दिन पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 60 रनों में ढेर हो गई। ब्रॉड ने बेहद घातक गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर आठ विकेट चटका डाले। समाचार चैनल बीबीसी के वेब पोर्टल पर प्रसारित रपट के अनुसार ब्रॉड ने अपने शुरुआती पांच विकेट मात्र 19 गेंदों में छह रन देकर चटका डाले थे। पहला विकेट लेते ही ब्रॉड 300 विकेट हासिल करने वाले इंग्लैंड के पांचवें गेंदबाज बन गए। इससे पहले सबसे कम गेंदों में पांच विकेट ...

ASHES: ब्रॉड के कहर के बाद रूट का शतक, विशाल बढ़त की ओर इंग्लैंड   ABP News
स्टुअर्ट ब्राड की घातक गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया 60 रन पर ढेर, इंग्लैंड मजबूत स्थिति में   Zee News हिन्दी
ब्रॉड, रूट की बदौलत मजबूत स्थिति में इंग्लैंड   आज तक
दैनिक भास्कर   
प्रातःकाल   
नवभारत टाइम्स   
सभी ८७ समाचार लेख »   


प्रातःकाल
   
रहाणे के शतक से भारत मजबूत   
प्रातःकाल
rahane_century कोलंबो। विश्वसनीय बल्लेबाज अजिंक्या रहाणे (नाबाद 109) के शानदार शतक और ओपनर शिखर धवन की 62 रन की बेहतरीन पारी की बदौलत भारत ने श्रीलंका बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच में पहले दिन गुरूवार को 6 विकेट पर 314 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। पांचवें नंबर पर खेलने उतरे रहाणे ने शानदार फार्म का संकेत देते हुये 127 गेंदों पर नाबाद 109 रन में 11 चौके और एक छक्का लगाया। बंगलादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में शतक जडऩे वाले शिखर ने अपनी फार्म बरकरार रखते हुये 107 गेंदों पर 62 रन में सात चौके लगाये। लोकेश राहुल ने ओपनर के रूप में अपनी उपयोगिता साबित करते ...

109* रन 127 गेंद 11 चौके 01 छक्के   दैनिक भास्कर
रहाणे का शतक, नहीं चले कोहली और रोहित   Live हिन्दुस्तान
भारत श्रीलंका मेंः रहाणे की सेंचुरी, विराट कोहली फ्लॉप   नवभारत टाइम्स
आज तक   
एनडीटीवी खबर   
सभी २१ समाचार लेख »   


आईबीएन-7
   
हॉकी: भारत ने फ्रांस को 4-1 से हरा जीती सीरीज   
आईबीएन-7
वाटेनीज (फ्रांस)। भारतीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम ने वाटेनीज स्पोर्ट्स सेंटर में हुए दूसरे मुकाबले में भी फ्रांस को 4-1 से बड़े अंतर से हरा दिया और दो मैचों की श्रृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली। भारतीय टीम के लिए गुरजिंदर सिंह ने दो तथा आमिर और रूपिंदर पाल सिंह ने एक-एक गोल किए। फ्रांस के लिए एकमात्र बॉमगार्टेन कर सके। पहले मैच में 0-2 से मिली हार के बाद वापसी को उतावली फ्रांसीसी टीम ने दूसरे मैच में अच्छी शुरुआत की और पहले क्वार्टर में भारतीय टीम को दबाव में रखा। सरदार सिंह के नेतृत्व वाली भारतीय टीम हालांकि इस बार भी फ्रांसिसी टीम को कड़ी टक्कर दी और छोटे-छोटे तेज पास ...

फ्रांस को 4-1 से हराकर भारत ने 2-0 से किया सीरीज पर कब्जा   पंजाब केसरी
हॉकी: फ्रांस को हराकर India ने सीरीज पर कब्जा किया   Shri News
हॉकीः भारत ने फ्रांस को 4-1 से रौंदा   स्पूतनिक इण्टरनेशनल


सोनाक्षी संग आसुस ने लॉन्च किए 3 नए स्मार्टफोन, सभी के हाईटेक फीचर्स   
दैनिक भास्कर
गैजेट डेस्क: ताइवान की स्मार्टफोन मेकर कंपनी आसुस ने आज नई दिल्ली में अपने तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए। कंपनी ने स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के लिए खास जेन फेस्टिवल 2015 का आयोजन किया। इवेंट में उसने जेनफोन 2 डीलक्स, जेनफोन 2 सेल्फी और जेनफोन 2 लेजर को लॉन्च किया। हालांकि, इन हैंडसेट को कंपनी पहले ताइवान में लॉन्च कर चुकी थी। इवेंट में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ आसुस चेयरमैन जॉनी शिह भी मौजूद रहे। इवेंट में क्या रहा खास : इवेंट शुरू होने से पहले वेस्टर्न म्यूजिक के साथ मौजूद लोगों को एंटरटेन किया गया। इवेंट के लिए स्टेज को खास ब्लू थीम दी गई थी। साथ ही, एक ...


और अधिक »   


आईबीएन-7
   
क्या श्रीलंका की इस कमजोरी का फायदा उठा पाएंगे विराट कोहली ?   
आईबीएन-7
नई दिल्ली। दिग्गजों के बिना उतर रहे लंकाई शेरों से इस बार जीतने का अच्छा मौका है । श्रीलंका में 22 साल का जीत का सूखा इस बार खत्म हो सकता है और वो भी सिर्फ 21 दिन में। टीम इंडिया को 12 अगस्त से 1 सितंबर के बीच 3 टेस्ट खेलने हैं। विराट की सेना अगर ये सीरीज जीतती है तो 22 साल में ये पहली बार होगा, जब हम श्रीलंका में जीतेंगे। अगर कागजों पर दोनों टीमों की तुलना करें तो टीम इंडिया के पास इस बार सुनहरा मौका है। श्रीलंका के महानतम गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन नहीं, फिरकी से छकाने वाले अजंता मेंडिस नहीं, महान बल्लेबाज और कप्तान महेला जयवर्धने नहीं, यॉर्कर के मास्टर लसिथ ...

श्रीलंका में 15 में से 11 खेलेंगे पहली बार, विराट संग कई दिग्गज हैं शामिल   दैनिक भास्कर

सभी १२ समाचार लेख »   


आज तक
   
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज   
दैनिक भास्कर
सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग से जुड़े एक मामले की सुनवाई होगी। इसमें तय किया जाना है कि मुकुल मुद्‌गल कमेटी की रिपोर्ट आरएम लोढ़ा समिति को सौंपी जाए या नहीं। इस बाबत बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने याचिका दायर की है। इसमें कहा गया है कि जस्टिस मुद्‌गल की रिपोर्ट में कई खिलाड़ियों के नाम हैं, जो आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में शामिल रहे हैं। ये सभी नाम जस्टिस लोढ़ा की अध्यक्षता वाले पैनल को सौंपे जाने चाहिए। यह पैनल बीसीसीआई में प्रशासनिक सुधार के तौर-तरीकों पर विचार कर रहा है। इस याचिका पर जस्टिस टीएस ठाकुर की अध्यक्ष वाली बेंच ने गुरुवार को ...

सीएबी की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट   आज तक
आईपीएल स्पॉट-फिक्सिंग: खिलाड़ियों के नाम वाली रिपोर्ट संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार   Jansatta
सुप्रीम कोर्ट 'स्पॉट फिक्सिंग' पर सुनवाई को तैयार   Webdunia Hindi
दैनिक जागरण   
Nai Dunia   
khaskhabar.com हिन्दी   
सभी ११ समाचार लेख »   


ABP News
   
रियो ओलंपिक की उलटी गिनती शुरू   
ABP News
रियो दि जिनेरियो: रियो ओलंपिक शुरू होने में अब पूरा एक साल बाकी रह गया है और अधिकारियों ने खेलप्रेमियों को तमाम अड़चनों से उबरकर शानदार खेलों की सौगात देने का वादा किया है. रियो के मेयर एडुआडरे पेस ने ओलंपिक पार्क में पत्रकारों से बातचीत में कहा ,''सारा निर्माण कार्य समय पर चल रहा है. अब खेलों में 12 महीने रह गए हैं. यह मैराथन खत्म होने जैसा है.'' पांच अगस्त 2016 को ओलंपिक मशाल की रिले खत्म होगी और इसे माराकाना स्टेडियम में उद्घाटन समारोह में प्रज्जवलित किया जायेगा. रियो ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष कालरेस नुजमैन ने बताया कि इन खेलों में 206 देश भाग लेंगे ...

रियो olympic का काउंटडाउन शुरु   Sahara Samay
रियो ओलंपिक में ठीक एक साल बाकी, काउंटडाउन शुरू   दैनिक जागरण
रियो ओलंपिक का काउंटडाउन शुरु   Dainik Navajyoti
चाइना रेडियो इंटरनेशनल   
सभी ७ समाचार लेख »   


आईबीएन-7
   
बास्केटबॉल : लगातार पांचवीं बार हारी भारतीय महिला टीम   
आईबीएन-7
मेडान| यहां चल रहे एशिया अंडर-16 चैम्पियनशिप लेवल-1 में भारतीय बास्केटबॉल टीम लगातार पांचवां मैच हार गई। इसके साथ ही भारतीय टीम का अभियान लीग चरण से ही बिना जीत के समाप्त हो गया। भारतीय लड़कियों को चीनी ताइपे ने लीग चरण के आखिरी मैच में 92-48 से हराया। भारतीय टीम लगातार गोल के मौके गंवाती रही और विपक्षी टीम बिल्कुल नेट के करीब उनसे हर बार गेंद छीनने में सफल रही। पहले क्वार्टर की समाप्ति तक चीनी ताइपे 20 अंकों की बढ़त हासिल कर चुकी थी, जबकि दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम संघर्ष करती नजर आई और सिर्फ छह अंक हासिल कर सकी। मध्यांतर के बाद भारतीय टीम के प्रदर्शन में ...

फिबा एशिया अंडर 16 बास्केटबाल चैम्पियनशिप में जीत से अछूता रहा भारत   Bhasha-PTI

सभी ३ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
राहुल द्रविड ने बनाया बेस्‍ट टेस्‍ट क्रिकेटर : यूनिस खान   
प्रभात खबर
कराची : पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज यूनिस खान ने कहा है कि टेस्ट बल्लेबाज के तौर पर उनके निखरने में भारत के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड का बहुत बड़ा योगदान है. यूनिस ने कहा कि यदि वह पाकिस्तानी टीम में तीसरे नंबर पर दमदार बल्लेबाज बन सके हैं तो इसका श्रेय द्रविड को जाता है. उन्होंने कहा, अपने कैरियर की शुरुआत में द्रविड से मिली सलाह ने मुझे शीर्ष स्तरीय बल्लेबाज के रुप में निखरने में मदद मिली जो तीसरे नंबर पर अच्छा प्रदर्शन कर सके. यूनिस ने कहा कि उन्होंने एक दौरे पर और बाद में कई बार द्रविड से बल्लेबाजी तकनीक पर बात की और उनसे बहुत अच्छी सलाह मिली. उन्होंने कहा, द्रविड ...

'द्रविड़ की बदौलत अच्छा टेस्ट बल्लेबाज बना'   आज तक
यूनिस की सफलता के पीछे द्रविड़ का हाथ   ABP News
यूनिस खान ने किया वो खुलासा जो शायद ही कोई पाक खिलाड़ी कर सके   दैनिक जागरण
Samachar Jagat   
Sportskeeda Hindi   
khaskhabar.com हिन्दी   
सभी १८ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
भारतीय हॉकी की नायाब धरोहर गायब   
दैनिक जागरण
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के अधिकारियों के उदासीन रवैये के कारण भारतीय हॉकी के स्वर्णिम इतिहास की नायाब धरोहर गायब हो चुकी है। साई को महान ओलंपियन 91 साल के बलबीर सिंह सीनियर द्वारा दान में दी गई यादगार धरोहरों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ओलंपिक में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाले बलबीर सिंह सीनियर ने 1985 में अपने पदक और धरोहरें तत्कालीन साई सचिव को दी थीं और तब उनसे कहा गया था कि इनकी नुमाइश राष्ट्रीय खेल संग्रहालय में की जाएगी। इनमें ओलंपिक ब्लेजर, पदक और दुर्लभ तस्वीरें शामिल थीं, लेकिन यह संग्रहालय कभी नहीं बना। बलबीर सिंह ने ओलंपिक पदकों और पद्मश्री ...

गायब हो गई भारतीय हॉकी के ओलंपिक इतिहास की नायाब धरोहरें   ABP News
भारतीय हॉकी के स्‍वर्णिम इतिहास की नायाब धरोहर गायब   Nai Dunia
भारतीय हाकी के ओलंपिक इतिहास की नायाब धरोहर गायब   Veer Arjun
Webdunia Hindi   
सभी ८ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言