2015年8月5日 星期三

2015-08-06 भारत (India) और सुर्खियां


आज तक
   
उधमपुर में जिंदा पकड़ा गया आतंकी बोला- 'हिंदुओं को मारने और बदला लेने आया था'   
आज तक
उधमपुर आतंकी हमले के बाद जिंदा पकड़े गए आतंकी कासिम खान उर्फ नावेद याकूब ने खुलासा किया है कि उसके निशाने पर अमरनाथ यात्रा थी. NIA की टीम गुरुवार को जम्मू पहुंच रही है. उम्मीद की जा रही है कि पूछताछ में कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं. अंग्रेजी अखबार 'द इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक पकड़े जाने के बाद उसने कहा, 'यह सब करने में मजा आता है. मैं बदला लेने आया था. मैं हिंदुओं को मारने आया था. मैं अल्लाह का ही काम कर रहा हूं. मैं पाकिस्तान से हूं. मेरा साथी फायरिंग में मारा गया, लेकिन मैं भाग गया. अगर मैं मारा जाता तो यह भी अल्लाह की मरजी होती.' पाकिस्तानी आतंकी नावेद को ...

बाज नहीं आ रहा है पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर में आतंकी पकड़ने को बताया भारत की चाल   दैनिक भास्कर
आतंकियों को उधमपुर पहुंचाने वाले ट्रक की तलाश जारी, गृहमंत्री संसद में देंगे बयान   प्रभात खबर
पाकिस्तान के खिलाफ जिंदा सबूत, उधमपुर से पकड़ा गया आतंकी कासिम   ABP News
Live हिन्दुस्तान   
Nai Dunia   
Zee News हिन्दी   
सभी २०९ समाचार लेख »   


ABP News
   
अमेरिकी कंपनी लुईस बर्गर से घूस लेने के आरोप में गोवा के पूर्व मिनिस्टर गिरफ्तार   
दैनिक भास्कर
पणजी. गोवा के पूर्व PWD मिनिस्टर चर्चिल अलेमाओ को एक अमेरिकी कंपनी से घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। अलेमाओ को उनके घर से बुधवार रात गोवा की क्राइम ब्रांच ने अरेस्ट किया। इस मामले में जापान इंटरनेशनल कॉपरेशन एजेंसी के प्रोजेक्ट चीफ आनंद वाचसुंदर और लुईस बर्गर के भारत में अफसर रहे सत्यकाम मोहंती को पुलिस पहले ही गिरफ़्तार कर चुकी है। क्राइम ब्रांच ने की पुष्टि. गोवा क्राइम ब्रांच के एसपी कार्तिक कश्यप ने अलेमाओ को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि तो की लेकिन इस बारे में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया। अमेरिका की एक कंपनी लुईस बर्जर के अफसरों ने ...

लुईस बर्गर रिश्वत कांड : गोवा के पूर्व मंत्री अलेमाओ गिरफ़्तार, कामत पर भी लटकी तलवार   एनडीटीवी खबर
लुइस बर्जर केस: गोवा के पूर्व मंत्री चर्चिल अलेमाओ गिरफ्तार   आज तक
गोवा के पूर्व PWD मंत्री चर्चिल अलेमाओ अरेस्ट, रिश्वत लेने का आरोप   आईबीएन-7
ABP News   
नवभारत टाइम्स   
सभी १६ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
PM नरेंद्र मोदी राष्ट्र को ईश्वर का GIFT, सुषमा स्वराज राष्ट्र के लिए पूंजीः वेंकैया नायडू   
haribhoomi
नई दिल्ली. संसदीय मामलों के मंत्री वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को ईश्वर का तोहफा हैं और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज राष्ट्र के लिए पूंजी हैं। यह कहते हुए उन्होंने कांग्रेस की सुषमा के इस्तीफे की मांग खारिज कर दी। नायडू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संसद की कार्यवाही इसलिए रोकी है क्योंकि मोदी सरकार की सफलता से वह वास्तव में बेचैन हो गई है और वह देश की प्रगति रोकना चाहती है। उन्होंने राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री क्रमश: वसुंधरा राजे और शिवराज चौहान की ललित मोदी और व्यापम घोटाले के मुद्दे पर इस्तीफे की मांग खारिज ...

क्या फांसी में भी आरक्षण चाहिए : नायडू   दैनिक जागरण
वेंकैया नायडू बोले, देश को ईश्वर का तोहफा है पीएम मोदी   आईबीएन-7
क्या फांसी में भी आरक्षण चाहिए: वेंकैया नायडू   नवभारत टाइम्स
आज तक   
एनडीटीवी खबर   
सभी ३१ समाचार लेख »   


Zee News हिन्दी
   
मलेशियाई पीएम ने कहा- विमान का टुकड़ा लापता उड़ान एमएच370 का ही है   
Zee News हिन्दी
कुआलालंपुर: मलेशियाई प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक ने कहा कि पिछले सप्ताह हिंद महासागर के एक द्वीप पर मिला विमान का टुकड़ा लापता उड़ान एमएच370 का है। इससे उस विमान का रहस्य सुलझ गया है जो एक वर्ष से अधिक समय पहले 239 यात्रियों के साथ लापता हो गया था। नजीब ने यहां आयोजित एक विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'विमान के लापता हुए 515 दिन बीत चुके हैं, मैं बहुत-बहुत भारी दिल से आपको बता रहा हूं कि अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की एक टीम ने इसकी अंतिम पुष्टि कर दी है कि रीयूनियन आइलैंड पर मिला विमान का मलबा वास्तव में एमएच370 का ही है।' मलेशिया एयरलाइंस के उस मनहूस विमान में ...

सुलझ गया लापता विमान एमएच370 का रहस्य, रीयूनियन द्वीप पर मिला मलबा   प्रभात खबर
पूरी हुई मलेशियाई विमान MH370 की तलाश, रीयूनियन द्वीप पर मिला मलबा   Live हिन्दुस्तान
मलेशियाई प्रधानमंत्री: यह मलबा एमएच 370 विमान का ही है   चाइना रेडियो इंटरनेशनल
आईबीएन-7   
बीबीसी हिन्दी   
सभी २३ समाचार लेख »   


आज तक
   
लखनऊ में सार्वजनिक मंच पर सीएम अखिलेश पर बरसे मुलायम   
आज तक
अपने मुख्यमंत्री बेटे को सरेआम फटकार लगाने के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर अखिलेश यादव को सरेआम शर्मिंदा कर दिया. मौका था जनेश्वर मिश्र जयंती का, जहां खुले मंच से मुलायम सिंह यादव ने न सिर्फ बीते लोकसभा चुनावों में मिली हार की समीक्षा न करने पर मुख्यमंत्री अखिलेश की क्लास ली, बल्कि बाढ़ पीड़ित किसानों को केंद्र से मुआवजे की रकम न दिलवा पाने का ठीकरा भी उन्हीं के सिर फोड़ा. लखनऊ में मंगलवार की सुबह एक कार्यक्रम में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह पहुंचे तो थे जनेश्वर मिश्र जयंती पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को समाजवाद का ...

अगला विधानसभा चुनाव हार जाएंगे सपा सरकार के ज्यादातर मंत्री : मुलायम सिंह यादव   एनडीटीवी खबर
मंत्रियों और विधायकों पर बरसे मुलायम   Inext Live
स्टेज पर सीएम अखिलेश पर बरसे मुलायम   khaskhabar.com हिन्दी
दैनिक जागरण   
Live हिन्दुस्तान   
ABP News   
सभी २२ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
BJP का पलटवार, कहा नीतीश का मतलब बिहार नहीं   
प्रभात खबर
पटना : पीएम से डीएनए वाले बयान को वापस लेने की सीएम नीतीश कुमार की मांग पर पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को पलटवार किया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मतलब बिहार नहीं है. यह कांग्रेस की संगत का असर है कि नीतीश कुमार खुद को बिहार का पर्याय बता कर 11 करोड़ बिहारियों का अपमान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आपातकाल में इंदिरा गांधी भी स्वयं को भारत समझने लगी थीं. इसका अंजाम उन्हें भुगतना पड़ा था. नीतीश कुमार को भी जल्द ही जनता सबक सिखायेगी. मोदी ने कहा कि अतिथि सत्कार बिहार के डीएनए में है. यहां के लोग तो खुद आधा पेट खाकर भी ...

घबराएं नहीं, बिहार का भविष्‍य सुरक्षित है : नीतीश कुमार   दैनिक जागरण
नीतीश कुमार का DNA विश्वासघात का है: ...   News18 Hindi
डीएनए पर फिर गरमाई राजनीति, नीतीश का खुला पत्र   Inext Live
Zee News हिन्दी   
आज तक   
बीबीसी हिन्दी   
सभी ९३ समाचार लेख »   


अमर उजाला
   
साहब हम तो बच गए, न जाने कितने बह गए   
अमर उजाला
मध्य प्रदेश के हरदा में हुए रेल हादसे में कुछ ने अपनी जान गंवाई और जो बच गए वह उस मंजर को याद सिहर उठते हैं। मंगलवार रात करीब 11.30 बजे का समय था। मध्य प्रदेश में हरदा के पास का मांदला गांव से वाराणसी आ रही कामायनी एक्सप्रेस थ्रू पास हुई। आगे काली माचक नदी पर बनी पुलिया पर जैसे ही ट्रेन पहुंची। अचानक तेज धमाके के साथ ट्रेन में नींद की आगोश में खो चुके यात्रियों को जोर का झटका लगा। तमाम यात्री इधर-उधर गिर पड़े। कोई संभल पाता, उससे पहले ही बोगी में तेजी से पानी घुसने लगा। हर तरफ चीख-पुकार मच गई। किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करें। जिन लोगों ने बाहर निकलने का ...


और अधिक »   


बीबीसी हिन्दी
   
'मोदी को सरकारी अहंकार कम करना होगा'   
बीबीसी हिन्दी
भारतीय मीडिया में इस हफ़्ते ये ख़बर ज़ोरों पर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विवादित भूमि अधिग्रहण विधेयक के मुद्दे पर पीछे हट गए हैं. इस विधेयक से कारोबारी परियोजनाओं और ढांचागत विकास के लिए ज़मीन अधिग्रहण को आसान बनाने का मक़सद था. भाजपा सरकार कमोबेश इस विधेयक के उस मसौदे पर वापस लौट गई है जो पिछली कांग्रेसी सरकार ने पेश किया था. नरेंद्र मोदी के लिए यह एक बड़ा झटका है क्योंकि इस विधेयक को उनके आर्थिक सुधारों की योजना का प्रमुख हिस्सा माना जा रहा था. कुछ लोग इसे आर्थिक सुधारों के अंत की शुरुआत भी कह रहे हैं. सच कहा जाए तो प्रधानमंत्री अब तक आर्थिक ...


और अधिक »   


Nai Dunia
   
आधी रात से जाग रही थी सरकार, राहत व बचाव कार्य शुरू कराए   
Nai Dunia
भोपाल। हरदा रेल हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य के लिए मप्र सरकार ने पुलिस व प्रशासन के अमले को झोंक दिया है। मध्यरात्रि तक इस भीषण हादसे की खबर मिलने के बाद से ही राज्य सरकार सक्रिय थी। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों, होमगार्ड्स, राज्य आपदा राहत बल, केंद्रीय आपदा बल के जवानों, गोताखोरों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए जाते रहे। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात मुख्य सचिव ने रेल प्रशासन और हरदा कलेक्टर से चर्चा की तथा केंद्र और राज्य के आपदा राहत से संबंधित अमले को घटनास्थल पहुंचने के निर्देश दिए। रात तीन बजे 91 सदस्यीय गोताखोर दल रवाना हो गया था।
हरदा हादसा : भोपाल में उच्च-स्तरीय बैठक   Daily Hindi News
रेल हादसे में बचाव कार्य के लिए अब गोताखोर भी लगाए गए   Live हिन्दुस्तान
91 सदस्यीय-दल गोताखोर सहित मध्य रात्रि में ही रवाना   Today India
Patrika   
सभी ८ समाचार लेख »   


Zee News हिन्दी
   
PM मोदी को लिखे खत पर NDA का पलटवार, कहा- नीतीश कुमार बिहार नहीं हैं   
Zee News हिन्दी
नई दिल्ली : भाजपा नीत राजग ने यह आरोप लगाते हुए कि अहंकार, विश्वासघात, षड्यंत्र और धोखा नीतीश कुमार की राजनीति के 'ए बी सी डी' हैं बिहार के मुख्यमंत्री पर कड़ा हमला बोलते हुए उन पर यह आरोप लगाया कि वह 'क्षुद्र राजनीतिक लाभ' के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्दों को 'निर्लज्जतापूर्वक' तोड़ मरोड़ रहे हैं। भाजपा ने नीतीश के खुले पत्र के जवाब में एक खुला पत्र जारी किया जिसमें बिहार के उसके नेताओं और राज्य से उसके सहयोगी दलों के नेताओं ने हस्ताक्षर किये हैं। नीतीश ने अपने पत्र के माध्यम से मोदी पर उनके डीएनए वाले बयान को लेकर निशाना साधा था और इसे बिहार के लोगों ...

'अहंकार, विश्वासघात, षड्यंत्र और धोखा नीतीश की राजनीति के ABCD'   आईबीएन-7

सभी १ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言