2015年1月1日 星期四

2015-01-02 भारत (India) भारत


प्रभात खबर
   
योजना आयोग अब 'नीति' आयोग   
Live हिन्दुस्तान
मोदी सरकार ने नए साल की शुरुआत 65 साल पुराने योजना आयोग को खत्म करके की है। इसकी जगह अब 'नीति' (नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया) आयोग ने ले ली है। कैबिनेट सचिवालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री होंगे। राज्यों की भागीदारी के साथ राष्ट्रीय विकास की प्राथमिकताएं तैयार करने के लिये संस्था की संचालन परिषद में सभी मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल शामिल होंगे। अरविंद पंगड़िया हो सकते हैं पहले उपाध्यक्ष: प्रख्यात अर्थशास्त्री अरविंद पंगड़िया नीति आयोग के पहले उपाध्यक्ष बन सकते हैं। सरकार ने मंत्रिमंडल के प्रस्ताव के जरिए योजना आयोग ...

योजना आयोग का स्थान नीति आयोग ने लिया, PM मोदी होंगे अध्यक्ष   प्रभात खबर
सामने आया आयोग का नया स्वरूप   Rajasthan Patrika (ब्लॉग)
अब योजना आयोग कहलाएगा नीति आयोग   Dainik Navajyoti
आईबीएन-7   
Oneindia Hindi   
Zee News हिन्दी   
सभी ९३ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
नोएडा में दो आतंकी गिरफ्तार   
Live हिन्दुस्तान
दिल्ली को दहलाने की साजिश रच रहे दो आतंकवादियों को नोएडा में गिरफ्तार किया गया है। एक आतंकी बांग्लादेश का रहने वाला है। जबकि दूसरे का संबंध सहारनपुर के देवबंद से है। लैपटॉप देने आया था: सूत्रों के अनुसार, आतंकी अब इंटरनेट के जरिए नहीं बल्कि लैपटॉप अदला-बदली कर सूचनाएं साझा कर रहे हैं। बांग्लादेश से आया आतंकी भी नोएडा में रह रहे दूसरे आतंकी को लैपटॉप देने आया था। लैपटॉप में क्या है: सूत्रों ने बताया कि खुफिया एजेंसियों को जांच में इस लैपटॉप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय स्लीपर सेल और रेकी किए कुछ स्थानों की जानकारी मिली है। एजेंसियों ने इन जानकारियों ...

नोएडा से दो आतंकी गिरफ्तार, NCR सहित कई इलाकों में ब्‍लास्‍ट की साजिश   प्रभात खबर
PHOTOS : 26 जनवरी पर दिल्ली दहलाने की साजिश,दो संदिग्ध आतंकी अरेस्ट   khaskhabar.com हिन्दी
नोएडा : दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, 26 जनवरी को थी धमाके की साजिश   Nai Dunia
पंजाब केसरी   
आज तक   
सभी ९ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
खाकी शर्मसार, रक्षक ही बनें भक्षक, किशोरी से किया गैंगरेप   
प्रभात खबर
लखनऊ : एक ओर नये साल का जश्‍न मनाया जा रहा था, दूसरी ओर कानून के रखवालों ने ही एक लड़की का अपहरण कर उसके साथ बलात्‍कार किया. जानकारी के अनुसार मूसाझाग थाने में दो सिपाहियों ने एक किशोरी से गैंगरेप कर खाकी को कलंकित करने का काम किया है. दोनों आरोपियों ने बुधवार रात किशोरी को पहले गांव से अगवा किया और बाद में थाने में लाकर गैंगरेप किया. सिपाहियों के खिलाफ सामूहिक दुराचार का केस दर्ज हो गया है. उन पर पाक्सो एक्ट भी लगाया गया है. घटना के बाद से ही दोनों सिपाही फरार हैं. एसएसपी के मुताबिक उनके निलंबन की कार्रवाई की जा रही है. सूत्रों ने बताया कि मूसाझाग थाना ...

शर्मसार 'खाकी': बदायूं थाने में पुलिसकर्मियों ने किया किशोरी से रेप   दैनिक जागरण
यूपीः थाने में किशोरी से गैंगरेप, आरोपी दोनों सिपाही फरार   Live हिन्दुस्तान
बदायूं के थाने में 14 वर्षीय से सामूहिक दुष्कर्म   Nai Dunia

सभी १० समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
दिल्ली से अगवा 4 युवकों की हरियाणा में हत्या, कार में फूंके शव   
दैनिक जागरण
बहादुरगढ़, जागरण संवाददाता। राजधानी दिल्ली की गैंगवार से बृहस्पतिवार को बहादुरगढ़ भी थर्रा गया। वहां से अगवा चार युवकों की पहले हत्या की गई, बाद में उन्हीं की कार में शवों को डालकर बहादुरगढ़ के एक गांव में जला दिया गया। मरने वालों में दिल्ली के मित्राऊ गांव के तीन और समसपुर का एक युवक था। दिन भर के संशय के बाद आखिर देर रात मृतक मनीष के चचेरे भाई नरेंद्र की शिकायत पर बहादुरगढ़ के सदर थाना में ही एफआइआर दर्ज की गई। नरेंद्र ने बताया कि मनीष व उसके साथी संदीप, सुधीर तथा समसपुर का दीपक मित्राऊ के ही भूपेश के घर नए साल की पार्टी मनाने गए थे। आधी रात के बाद वे चारों घर के लिए ...

दिल्ली में फिर छिड़ी खूनी गैंगवॉर, 4 की हत्या   आईबीएन-7
बहादुरगढ़ में दिल्ली के चार लोगों की हत्या   नवभारत टाइम्स
पहली तारीख को थर्रायी राजधानी दिल्ली, चार शव जली हुई अवस्था में बरामद   प्रभात खबर
Live हिन्दुस्तान   
Sahara Samay   
पंजाब केसरी   
सभी १९ समाचार लेख »   


ABP News
   
अब गुजरात पुलिस के मॉक ड्रील में 'आतंकवादी इस्लाम के समर्थन में नारे लगाते हुए'   
ABP News
अहमदाबाद: गुजरात पुलिस का एक और मॉक ड्रील का वीडियो सामने आया है जिसमें छद्म आतंकवादी इस्लाम के समर्थन में नारे लगा रहे हैं. कल सामने आए सूरत के एक ऐसे ही अभ्यास के वीडियो में आतंकवादियों का किरदार निभा रहे पुलिसकर्मियों ने एक धर्म विशेष के अनुयायियों की टोपी पहन रखी थी और उसको लेकर विवाद पैदा हुआ था. कल सामने आए सूरत के विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल ने माना कि अ5यास में लोगों को एक खास धर्म के अनुयायियों की टोपी पहने हुए आतंकवादी पेश करना एक भूल है. नया वीडियो नर्मदा जिले के केवाडिया क्षेत्र में नर्मदा बांध क्षेत्र में हुए छद्म ...

मॉक ड्रिलः अब 'इस्लाम जिंदाबाद' का नारा लगा रहे 'आतंकी'   नवभारत टाइम्स

सभी ४ समाचार लेख »   


Sahara Samay
   
AIIMS में आसाराम का चेकअप   
नवभारत टाइम्स
आसाराम के स्वास्थ्य की जांच एम्स में गुरुवार को हुई। करीब चार घंटे तक उनकी जांच की गई। चेकअप के बाद आसाराम को एम्स से छुट्टी दे दी गई। एम्स के बाहर आसाराम के समर्थकों को देखकर एम्स एडमिनिस्ट्रेशन ने एम्स ट्रॉमा सेंटर में उनकी जांच की। चेकअप के लिए एक स्पेशल टीम बनाई गई थी, जिसमें यूरोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जरी डिपार्टमेंट के अलावा दूसरे डिपार्टमेंट के डॉक्टर भी थे। एम्स के पीआरओ डॉक्टर अमित गुप्ता ने बताया कि आसाराम को गुरुवार दोपहर दो बजे एम्स लाया गया था, लेकिन एम्स के बाहर उनके समर्थक काफी संख्या में पहुंच गए थे। इसलिए उनकी जांच एम्स ट्रॉमा सेंटर ...

चिकित्सा परीक्षण के लिए एम्स लाए गए आसाराम   Sahara Samay
एम्स में वीवीआइपी कमरा चाहते थे आसाराम   दैनिक जागरण
जांच के लिए आसाराम को AIIMS लाया गया   आज तक
प्रभात खबर   
आईबीएन-7   
Live हिन्दुस्तान   
सभी ५० समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
जम्मू-कश्मीर में स्थिर सरकार के लिए भाजपा ने मांगा समय   
दैनिक जागरण
जम्मू, जागरण ब्यूरो। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में स्थिर सरकार बनाने के लिए राज्यपाल एनएन वोहरा से और समय मांगा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को राज्यपाल से मुलाकात की। आधे घंटे चली इस बैठक में भाजपा ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का अपना खाका पेश कर कहा कि बातचीत जारी है, जिसमें कुछ और दिन लग सकते हैं। वहीं पीडीपी की तरह भाजपा ने भी स्पष्ट संकेत दिए कि दोनों दल सरकार बनाने के लिए बीच का रास्ता तलाश रहे हैं। दरअसल, पीडीपी और भाजपा में मुख्यमंत्री के पद को लेकर पेंच फंस रहा है। पीडीपी चाहती है कि ...

भाजपा-पीडीपी सीएम पद पर अड़ीं   Live हिन्दुस्तान
जम्मू-कश्मीर में सीएम पद को लेकर नरम हुई भाजपा, कहा-यह कोई मुद्दा नहीं   Patrika
सी.एम. पद पर नहीं अड़ेगी भाजपा!   पंजाब केसरी
Dainiktribune   
Zee News हिन्दी   
सभी १५९ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
गृह मंत्री ने लांच किया हिम्मत ऐप   
प्रभात खबर
राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस ने एक अनोखा कदम उठाया है. दिल्ली पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए हिम्मत नाम का एक ऐप लांच किया है. स्मार्टफोन पर चलने वाले इस ऐप के जरिये दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में फौरन संपर्क किया जा सकेगा.मोबाइल उपभोक्ता इससे 30 सेकेंड में ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिग भी कर सकेंगे. इस ऐप को लांच करने पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लड़कियों को अपनी सुरक्षा के लिए काली मिर्च स्प्रे भी भेंट की. दिल्ली पुलिस के इस नये ऐप को गृह मंत्रलय से हरी झंडी मिलने का बाद लांच किया गया. इस मौके पर दिल्ली पुलिस कमीश्नर ...

नए साल पर महिलाओं को 'हिम्मत'   Sahara Samay
महिला सुरक्षा के लिए आई 'हिम्मत', गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुरू किया मोबाइल ऐप   haribhoomi
महिलाओं की मदद करेगा 'हिम्मत' ऐप, जानें कैसे करें यूज़   नवभारत टाइम्स
पंजाब केसरी   
Dainiktribune   
आज तक   
सभी ३१ समाचार लेख »   


आईबीएन-7
   
मोदी के अभियान का हिस्सा नहीं बिग बी   
आईबीएन-7
नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धर्मनिरपेक्ष अभियान का हिस्सा होने संबंधी मीडिया में आ रही रिपोर्टों का खंडन किया। अमिताभ बच्चन ने कहा कि इस तरह की मीडिया खबरें कि प्रधानमंत्री या प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मुझे किसी अभियान फिल्म का हिस्सा बनने के लिए कहा गया है, बेबुनियाद हैं। कृपया सुधार कर लीजिए। धन्यवाद। मीडिया में इस तरह की अफवाहें थीं कि नरेंद्र मोदी ने उनके अभियान का हिस्सा बनने के लिए अमिताभ को खुद फोन किया था। दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी ...

अमिताभ ने दी ट्विटर पर सफाई कहा, मोदी सरकार का एड नहीं कर रहा हूूं   Oneindia Hindi
मोदी सरकार के विज्ञापन करने की खबरों को अमिताभ ने बताया गलत   पंजाब केसरी
पत्नी जया के दबाव में बिग बी ने किया मोदी सरकार के विज्ञापन से इनकार!   Patrika
ABP News   
सभी १६ समाचार लेख »   


news india network
   
मोदी सरकार ने बैन कीं ISIS से जुड़ी 60 से ज्यादा वेबसाइट   
आईबीएन-7
नई दिल्ली। इंटरनेट पर फैले आईएसआईएस के जाल की जिसे तोड़ने के लिए अब सरकार ने सारा जोर लगा दिया है। सरकार ने ISIS से जुड़ी 60 से ज्यादा वेबसाइट्स को बैन कर दिया है। इन वेबसाइट्स को ब्लॉक करने की सिफारिश एटीएस ने की है। भारत ने ISIS से जुड़े कंटेट को फैलाए जाने की शिकायत मिलने के बाद गिटहब और सोर्सफोर्ज जैसे पॉपुलर ऑनलाइन टूल्स समेत 60 से ज्यादा वेबसाइट्स और लिंक्स को ब्लॉक कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि इन वेबसाइट्स को आतंकवादी संगठन ISIS के समर्थन वाला कंटेंट होस्ट करने और सरकारी जांच के साथ सहयोग न करने की वजह से ब्लॉक किया गया है। बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख ...

देश में 60 से ज्यादा वेबसाइट्स और लिंक्स ब्लॉक   news india network

सभी ११ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言