2015年1月12日 星期一

2015-01-13 भारत (India) भारत


ABP News
   
बीजेपी ने साक्षी महाराज को कारण बताओ नोटिस भेजा   
ABP News
नई दिल्ली: बीजेपी ने आज पार्टी के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज को कारण बताओ जारी किया और उनसे इस बारे में स्पष्टीकरण देने को कहा कि हाल ही में उनके विवादित बयान को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं शुरू की जाए. बीजेपी सूत्रों ने यहां बताया कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर नोटिस भेजा गया है और साक्षी को यह बताने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है कि 'चेतावनी दिए जाने के बाद भी ऐसे विवादित बयान क्यों देते रहे जो पार्टी की नीति के खिलाफ है.' बीजेपी सांसद प्रतिक्रिया देने के लिए तत्काल उपलब्ध नहीं हो पाए. साक्षी महाराज हाल में उस समय विवादों में आए थे ...

4 बच्चे पैदा करने का मामला: भाजपा ने साक्षी महाराज को भेजा कारण बताओ नोटिस   Zee News हिन्दी
'चार बच्‍चे' बयान देकर मुश्किलों में घिरे साक्षी महाराज, भाजपा ने दिया कारण बताओ नोटिस   News18 Hindi
बेतुके बयानबाजी पर भाजपा सख्‍त, जारी किया साक्षी महाराज को कारण बताओ नोटिस   प्रभात खबर
दैनिक जागरण   
देशबन्धु   
Sahara Samay   
सभी २३ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
सांसदी हारे, लड़ेंगे विधानसभा में   
नवभारत टाइम्स
बीजेपी और आम आदमी पार्टी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस इस बार विधानसभा चुनावों में अपने बड़े दिग्गजों को भी चुनावी मैदान में उतार सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में कांग्रेस के 7 पूर्व सांसदों में से 3 सांसद इस बार दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। जानकारी के मुताबिक इनके नामों पर भी सहमति बन गई है। जानकारी के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की मीडिया सेल के हेड अजय माकन सदर बाजार सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इस सीट पर पिछले चुनावों में आम आदमी पार्टी जीती थी। इससे पहले यह कांग्रेस की सीट रही है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री ...

दिल्ली विधानसभा चुनाव : 7 फरवरी को वोटिंग, 10 को रिजल्ट   प्रभात खबर
दिल्ली में 7 फरवरी को मतदान   Live हिन्दुस्तान
केजरीवाल का झूठ आया सामने'   देशबन्धु
Dainik Navajyoti   
दैनिक जागरण   
Zee News हिन्दी   
सभी १२८ समाचार लेख »   


आज तक
   
भूमि अध्यादेश के खिलाफ भट्टा पारसौल होगा कांग्रेस का अखाड़ा!   
आज तक
उत्तर प्रदेश का गांव भट्टा पारसौल एक बार राजनीति का अखाड़ा बन सकता है. केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस यहां रैली करने की तैयारी में है. अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस व्यापक आंदोलन करने का फैसला कर चुकी है. इसी बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश 14 जनवरी को भट्टा पारसौल गांव में किसानों की एक सभा में शामिल होंगे. याद रहे कि इसी गांव से राहुल गांधी ने 2011 भूमि अधिग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन की शुरुआत की थी. उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धीरेंद्र सिंह ने एक बयान में कहा कि किसानों की सभा में रमेश के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ...


और अधिक »   


आईबीएन-7
   
VHP के 'घर वापसी' पर शंकराचार्य ने उठाए सवाल   
आईबीएन-7
नई दिल्ली। शंकराचार्य स्वरुपानंद सरस्वती 18 जनवरी को धर्म संसद करने जा रहे हैं। आईबीएन7 को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वो माघ मेले में होने वाली धर्म संसद में कई मुद्दे प्रमुखता से उठाएंगे। जिनमें धर्मांतरण, साईं बाबा, 'पीके' और गोवध जैसे मुद्दे शामिल हैं। वीएचपी के घर वापसी कार्यक्रम पर भी शंकराचार्य ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 'घर वापसी' का कोई अर्थ नहीं है। इसके अलावा धर्मांतरण कराने वाले हिंदू संगठनों पर सवाल उठाते हुए स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि पहले वो खुद हिंदू बने उनका मानना है कि धर्मांतरण गलत है। कोई खुद से धर्म परिवर्तन करना चाहता है तो करे, ...


और अधिक »   


Live हिन्दुस्तान
   
प्रवासी भारतीय डाल सकेंगे ई-वोट   
Dainiktribune
प्रवासी भारतीयों को मतदान के लिए भारत नहीं आना पड़ेगा। वे देश से बाहर रहकर भी अपने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने आज सुप्रीम कोर्ट को बताया कि प्रवासी भारतीयों को डाक व ई-मतपत्र या अपने प्रतिनिधि के जरिये (प्राॅक्सी वोट) मतदान का अधिकार देने का निर्वाचन आयोग का सुझाव स्वीकार कर लिया गया है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित जनहित याचिकाओं की सुनवाई 8 हफ्तों के लिए स्थगित करते हुए केेंद्र्र सरकार को कहा कि प्रवासी भारतीयों को यह अधिकार देने के लिए यथाशीघ्र कदम उठाए जाएं। केन्द्र सरकार का पक्ष अतिरिक्त साॅलिसिटर जनरल पीएल नरसिम्हा ने रखा ...

एनआरआई को मतदान अधिकार देने पर सरकार सहमत   Live हिन्दुस्तान
एनआरआई को मिला ई-बैलेट से वोट का अधिकार   Nai Dunia
सुप्रीम कोर्ट ने अप्रवासी भारतीयों को वोटिंग के आधिकार पर मांगा जवाब   Palpalindia
एनडीटीवी खबर   
बीबीसी हिन्दी   
Zee News हिन्दी   
सभी २८ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
मांझी ने कहा, 'बिहार में नीतीश से बेहतर कोई मुख्यमंत्री नहीं'   
दैनिक जागरण
पटना, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एक तरफ अपने पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफदारी करते हैं और दूसरी तरफ वक्त और व्यवस्था के हवाले से पहले के कुछ फैसले को पलटे जाने को जरूरी भी करार देते हैं। इससे लगता है कि सरकार और सत्ताधारी दल जदयू के बीच रिश्तों में सब कुछ सामान्य नहीं, लेकिन मांझी इससे इत्तेफाक नहीं रखते। सोमवार को जदयू में अंतर्कलह और नीतीश के साथ रिश्ते में खटास को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में कोई भी दूसरा व्यक्ति नीतीश से बेहतर मुख्यमंत्री नहीं हो सकता। जब कभी जदयू में मुख्यमंत्री बनाने की बात होगी तो नीतीश के नाम का ...

जनता परिवार के विलय में SP को नहीं दिख रहा कोई फायदा   नवभारत टाइम्स
विलय के बाद, सबसे पहले नीतीश के नाम का मैं करूंगा प्रस्ताव : मांझी   प्रभात खबर
विलय के बाद विधायक तय करेंगे मुख्यमंत्री कौन होगा : मांझी   आर्यावर्त
Nai Dunia   
ABP News   
Patrika   
सभी १८६ समाचार लेख »   


आज तक
   
गोवा में मंत्री के विवादित बोल, कहा- 'समलैंगिकों को 'सामान्य' बनाएंगे'   
आज तक
दुनिया भर में भले ही समलैंगिकों को सामान्य नागरिक अधिकार देने की मुहिम चल रही हो लेकिन गोवा की बीजेपी सरकार के एक मंत्री समलैंगिकों और किन्नरों को ही 'असामान्य' मानते हैं. राज्य के खेल और युवा मामलों के मंत्री रमेश तावड़कर ने कहा कि सरकार समलैंगिक और किन्नर युवाओं का इलाज कराने के लिए केंद्रों की स्थापना पर विचार कर रही है ताकि उन्हें 'सामान्य' बनाया जा सके. गोवा सरकार की युवा नीति की घोषणा करते हुए तावड़कर ने कहा कि 'नशामुक्ति केंद्रों की तरह ही हम ऐसे केंद्र बनाएंगे जहां उन्हें प्रशिक्षण और दवाएं दोनों दिए जाएंगे. सरकार की युवा नीति में एलजीबीटी समुदाय ...

समलैंगिक युवाओं को नॉर्मल करेगी गोवा सरकार   पंजाब केसरी

सभी ८ समाचार लेख »   


पंजाबी बाग : बुजुर्ग लेडी का बेरहमी से मर्डर   
नवभारत टाइम्स
बुजुर्ग महिला पर घर में ही चाकू के दो दर्जन वार कर मर्डर कर दिया गया। लूटपाट भी की गई। हत्यारे ने महिला के छह साल के पोते को कमरे में बंद करने के बाद वारदात की। 22 साल का नौकर लापता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। यह वारदात सोमवार सुबह वेस्ट दिल्ली के वेस्ट पंजाबी बाग इलाके में हुई। यहां शिवाजी पार्क के ई ब्लॉक में बिजनेसमैन विजय बंसल परिवार के साथ रहते हैं। वह तेल का बिजनेस करते हैं। उनके बेटे की मौत हो चुकी है। उनकी पोती बीमार है। सुबह वह अपनी पुत्रवधू के साथ पोती को लेकर महाराजा अग्रसेन अस्पताल गए थे। घर में उनकी पत्नी सुलोचना देवी (65) और छह साल का पोता दक्ष था। सुबह 11:30 बजे ...

पश्चिमी दिल्ली में दिनदहाड़े घर में वृद्धा की हत्या   Sahara Samay
महिला को 27 बार चाकू से गोदा   Live हिन्दुस्तान
पंजाबी बाग क्षेत्र में वृद्धा की चाकुओं से गोदकर हत्या   दैनिक जागरण

सभी ६ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
घुसपैठ करवाने के लिए पाकिस्तान ने की गोलीबारी   
दैनिक जागरण
जागरण न्यूज नेटवर्क, जम्मू। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घने कोहरे की आड़ में पाकिस्तान ने घुसपैठ करवाने के लिए पहले रविवार रात हीरानगर और फिर सोमवार रात को सांबा सेक्टर में भारतीय चौकियों व रिहायशी क्षेत्रों में भारी गोलीबारी की। सांबा में लोहड़ी पर्व से एक दिन पूर्व रात 11 बजे कुल्लियां व सुचेतगढ़ में शुरू हुई गोलीबारी देर रात तक जारी रही। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी पाकिस्तान को करार जवाब दिया। इस बीच, सांबा जिले के रामगढ़ के कमोर इलाके में तीन संदिग्ध देखे जाने पर सेना व पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाकर पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है। इन दिनों सीमा पर ...

बीएसएफ ने घुसपैठ के प्रयास को विफल किया   Sahara Samay
पाकिस्तान ने सीमा पर स्थित चौकियों पर फिर की गोलीबारी   पंजाब केसरी
पाकिस्तानी रेंजर्स ने दागे गोले, BSF ने भी की जवाबी कार्रवाई   आज तक
Shri News   
Live हिन्दुस्तान   
सभी २१ समाचार लेख »   


हिल कॉलोनी में पुलिस का छापा, सेक्स रैकेट का खुलासा, झामुमो नेत्री समेत चार गिरफ्तार   
प्रभात खबर
धनबाद: धनबाद पुलिस ने सोमवार को हिल कॉलोनी के रेलवे क्वार्टर में छापामारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. बीसीसीएल सेंट्रल अस्पताल के डाटा इंट्री ऑपरेटर वासव बनर्जी को एक युवती के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा गया. झामुमो नेत्री अजंता सरकार उर्फ अंजु सरकार व उसकी पुत्री को भी पुलिस ने उस घर से गिरफ्तार किया है. एक बाइक, 18 हजार चार सौ रुपये, आपत्तिजनक समान भी पुलिस ने वहां से जब्त किये हैं. एसपी हेमंत टोप्पो को सेक्स रैकेट संचालन की गुप्त सूचना मिली थी. डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर)अमित कुमार के नेतृत्व में की गयी छापामारी में धनबाद थानेदार अशोक कुमार सिंह, स्पेशल ...


और अधिक »   

沒有留言:

張貼留言