2015年1月16日 星期五

2015-01-17 भारत (India) व्यवसाय


ABP News
   
सेंसेक्स 46 अंक मजबूत, दो महीने में सबसे बड़ा सप्ताहिक लाभ   
ABP News
मुंबई: उपभोक्ता टिकाऊ, औषधि तथा बिजली क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों के शेयरों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 46 अंक से अधिक बढ़कर 28,121.89 अंक पर बंद हुआ. इस बढ़त के साथ ही दो महीने में पहली बार शेयर बाजार बेहतर सप्ताहिक लाभ के साथ बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 19.65 अंक या 0.23 प्रतिशत बढ़कर 8,513.80 अंक पर बंद हुआ. गुरूवार को आयी तेजी के बाद बाजार में सकारात्मक माहौल दिखा. रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत ब्याज दर में अचानक 0.25 प्रतिशत की कटौती से कल बाजार में जोरदार तेजी आयी. यह तेजी किसी एक दिन में पांच साल की सबसे बड़ी रही. हालांकि, वैश्विक रूख ...

शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख   देशबन्धु
बाजार में तेजी, सेंसेक्स 46 अंक मजबूत   Business Standard Hindi
सेंसेक्स में दर्ज की गई 46 अंकों की तेजी   Live हिन्दुस्तान
Rajasthan Patrika   
सभी ५६ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
एफएम रेडियो के तीसरे चरण की नीलामी को मोदी सरकार से मिली मंजूरी   
Zee News हिन्दी
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने एफएम चैनलों के तीसरे चरण की ई-नीलामी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। साथ ही 69 शहरों में 135 चैनलों को द्वितीय चरण की व्यवस्था से तृतीय चरण की व्यवस्था में शामिल होने की छूट देने के प्रस्ताव को भी मंजूर किया। इसके अलावा सरकार ने गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य बढ़ाकर 230 रुपये प्रति क्विंटल करने और निजी कंपनियों द्वारा रेलवे को बायो-डीजल की सीधी बिक्री की अनुमति दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 69 मौजूदा शहरों में 135 चैनलों के लिए दूसरे चरण से तीसरे चरण में निजी एफएम रेडियो ...

...ताकि अनाज की कमी न पड़े   नवभारत टाइम्स
एफएम रेडियो के तीसरे चरण की नीलामी को मंजूरी   Nai Dunia
एफएम रेडियो का तीसरा चरण, ऑक्शन को मंजूरी   मनी कॉंट्रोल

सभी ५ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
नरेंद्र मोदी ने कहा, सुधारों को ''उच्चतम गति'' से आगे बढाने का वादा   
प्रभात खबर
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सकारात्मक नियामकीय ढांचा, कर व्यवस्था में स्थिरता और ढांचागत क्षेत्र को प्रोत्साहन के साथ सुधारों को 'उच्चतम गति' से आगे बढाने का वादा किया ताकि भारतीय अर्थव्यवस्था को मौजूदा 2,000 अरब डालर से 20,000 अरब डालर की अर्थव्यवस्था बनाया जा सके. प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि विकास के नतीजे रोजगार अवसरों के रुप में सामने दिखने चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार नियमों में बदलाव करेगी, कर व्यवस्था में सुधार करेगी और जरुरतमंद लोगों को ध्यान में रखकर सब्सिडी प्रदान करेगी. एक सकारात्मक नियामकीय ढांचा, कर व्यवस्था में स्थिरता ...

पीएम ने दिया भरोसा, उच्चतम गति से होगा विकास-बढ़ेगी सुधारों की गति   haribhoomi
PM मोदी ने दिया भरोसा, आर्थिक सुधार को देंगे रफ्तार   आज तक
सुधारों को 'उच्चतम गति' से आगे बढ़ाने का प्रधानमंत्री मोदी ने किया वादा   Zee News हिन्दी
Nai Dunia   
सभी ९ समाचार लेख »   


ABP News
   
पेट्रोल 2.42 डीजल 2.25 रुपए सस्ता   
प्रातःकाल
नयी दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के चलते तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 2 रूपये 42 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत सवा 2 रूपये प्रति लीटर घटाने की घोषणा की है। नई दरें शुक्रवार मध्य रात्रि से लागू हो गई। इससे पहले दिन में सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 2-2 रूपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क बढ़ाया था। सरकार की तरफ से दोनों ईंधनों में उत्पाद शुल्क में यह लगातार चौथी बार बढ़ोतरी है। तेल विपणन कंपनियां अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमतों के आधार पर हर पखवाडे पेट्रोल और डीजल के दाम की समीक्षा कर इनमें बदलाव करती हैं। सरकार ने पिछले साल 18 ...

पेट्रोल-डीजल सस्ता, आधी राहत फिर सरकार ने छीनी   दैनिक जागरण
एक्साइज ड्यूटी नहीं बढ़ती तो पेट्रोल-डीजल 4 रुपये तक हो सकता था सस्ता   ABP News
खुशखबरी! पेट्रोल 2.45 और डीजल 2.25 रुपये सस्ता   प्रभात खबर
Nai Dunia   
Sahara Samay   
Live हिन्दुस्तान   
सभी ६० समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
09:10 PMविडियोः भारत में बिजनेस आसान करने के लिए सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही हैः विनीत जैन   
नवभारत टाइम्स
08:59 PMविकास सरकार का अजेंडा है, इस मानसिकता को बदलना होगा। विकास को आम आदमी का अजेंडा बनाना होगाः पीएम मोदी. 08:57 PMमैं उस रास्ते पर जाना चाहता हूं, जहां गरीब भी गरीबी के खिलाफ लड़ने के लायक बनेः पीएम मोदी. 08:55 PMआज डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया की जरूरत है। डिजिटल इंडिया से गवर्नेंस में सुधार होगाः मोदी. 08:53 PMसरकार स्वास्थ्य सेवाओं तक हर नागरिक की पहुंच सुनिश्चित करेगीः पीएम मोदी. 08:49 PMमोक्ष के लिए लोग चारधाम यात्रा पर जाते हैं। वहीं सरकारी तंत्र में फाइल 36 धाम यात्रा के लिए चली जाती हैः मोदी. 08:49 PMसरकारी तंत्र की दो मूलभूत समस्याएं हैं।
ईटी ग्लोबल बिजनेस समिट में प्रधानमंत्री ने कहा, गरीब भी गरीबी के खिलाफ लड़ने के लायक बने   प्रभात खबर

सभी २ समाचार लेख »   


अमर उजाला
   
ब्याज दर में कमी के वित्तीय निहितार्थ   
प्रभात खबर
रिजर्व बैंक द्वारा बैंकों को प्रदत्त ¬ण पर ब्याज दर में 0.25 की कटौती का व्यापक स्वागत स्वाभाविक है. रिजर्व बैंक से यह उम्मीद की जा रही थी कि वह ब्याज दरों में कटौती के जरिये उपभोक्ताओं और उद्योग जगत को राहत देकर आर्थिक विकास के लिए माहौल बनाने में मदद देगा. हालांकि इस मुद्दे पर वित्त मंत्री अरुण जेटली और रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन के बीच मतभेद की खबरें भी आ रही थीं. तीन फरवरी को रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की समीक्षा होनी है. इससे दो सप्ताह पूर्व हुई इस कटौती के बाद समीक्षा के दिन इसमें और कमी की उम्मीद की जा रही है. अनुमान है कि बजट में सरकार कई बड़े निर्णय ले ...

रिजर्व बैंक का दरों में कटौती फैसले से वृद्धि को प्रोत्साहन : जेटली   Zee News हिन्दी
व्यापार : रेपो रेट कम होने से कारोबार में आएगा उछाल   दैनिक जागरण
RBI रेट कट से आप पर पड़ेंगे ये 6 प्रभाव   नवभारत टाइम्स
Jansatta   
पंजाब केसरी   
Live हिन्दुस्तान   
सभी १३६ समाचार लेख »   


पंजाब केसरी
   
कृषि में दीर्घकालीन निवेश की जरूरत: अरुण जेतली   
पंजाब केसरी
नई दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेतली ने आज कहा कि देश में भविष्य की खाद्यान्न मांग को पूरा करने के लिए कृषि क्षेत्र में दीर्घकालीन निवेश की जरूरत है। उन्होंने राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक को ग्रामीण वित्त बाजार में व्याप्त कमियों को दूर करने के लिए सतत् प्रयास करते रहने को कहा। ऐसा करने पर बैंक कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्र के विकास में अपने विशिष्ट शीर्ष विकास बैंक के तौर पर विकसित होने में मदद मिलेगी। जेतली नाबार्ड के निदेशक मंडल को संबोधित कर रहे थे। ग्रामीण आवास को समर्थन करने की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने पुर्नवत्त के रूप में नाबार्ड द्वारा 3,000 करोड़ रुपए ...

कृषि उत्पादों के लिए एक राष्ट्रीय बाजार बनेगा- जेटली   Patrika
छोटे किसानों को मिले वित्तीय सहायता : जेटली   देशबन्धु
वित्त मंत्री ने ग्रामीण इलाकों में अधिक कर्ज देने पर दिया जोर   अमर उजाला
प्रभात खबर   
Live हिन्दुस्तान   
सभी १० समाचार लेख »   


ABP News
   
28 जनवरी को श्याओमी भारत में लॉन्च करेगी Miनोट और Miनोट प्रो   
ABP News
नई दिल्ली: बीजिंग में हुए अपने इवेंट में चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी श्याओमी ने कल अपना नया फ्लैगशिप फैबलेट Mi नोट लॉन्च किया है. कंपनी के सीईओ ली जून ने ताया कि ये फोन एपल आईफोन6 प्लस को टक्कर देगा. ये टैबलेट के दो मॉडल लॉन्च किए गए हैं एक नोट और दूसरा नोट प्रो. भारत में भी चाइनीज स्मार्टफोन के चाहने वाले कम नहीं है. भारत में अपनी बढ़ती लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए श्याओमी अपनी इस नई पेशकश को इस महीने के अंत तक भारतीय बाजार में लॉन्च करेगा खबर है कि भारत में ये फोन 28 जनवरी को लॉन्च हो सकता है. श्याओमी इंडिया के चीफ मनु कुमार ने बताया कि ये फोन इस महीने यानी ...

आईफोन6 को टक्कर देगा 'मी-नोट' फैबलेट   Live हिन्दुस्तान
28 जनवरी को भारत में आएगा Mi4   इकनॉमिक टाइम्स
Pics: तो यह चाइनीज स्मार्टफोन देगा आईफोन 6 को टक्कर   पंजाब केसरी
News Track   
सभी १३ समाचार लेख »   


ABP News
   
स्पाइसजेट के निवेशक बरत रहे सतर्कता   
Business Standard Hindi
किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट के संस्थापक प्रवर्तक अजय सिंह के नेतृत्व में नए निवेशक फिलहाल कंपनी के परिचालन और बुकिंग की जांच-परख में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी। स्पाइसजेट ने गुरुवार को कंपनी को संकट से उबारने की एक योजना की घोषणा की थी जिसके तहत मौजूदा प्रवर्तक कलानिधि मारन और उनकी सहयोगी कंपनी केएएल एयरवेज की 58 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने और इस साल मार्च तक तीन चरणों में 1,500 करोड़ रुपये का निवेश करने के साथ ही प्रबंधन और मालिकाना हक पर अजय सिंह का नियंत्रण होगा। सूत्रों का कहना है, 'अब तक निवेशकों को कोई वित्तीय अनियमितता ...

स्पाइसजेट संकट : अजय सिंह ने बनाई पंच वर्षीय पुनरुत्थान योजना   प्रभात खबर
स्पाइसजेट के रिवाइवल का भरोसाः अजय सिंह   मनी कॉंट्रोल
स्पाइसजेट 'अजय सिंह' के हवाले   नवभारत टाइम्स
ABP News   
Pradesh Today   
दैनिक जागरण   
सभी २४ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 120 अंक कमजोर   
Business Standard Hindi
कोषों एवं निवेशकों की ओर से मौजूदा उच्चस्तर पर मुनाफावसूली किए जाने से बंबई शेयर बाजार का सूचकंाक शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में 120 अंक कमजोर हो गया। देश का व्यापार घाटा दिसंबर में बढ़कर 10 माह के न्यूनतम स्तर पर पहुंचने की खबर से भी घरेलू शेयर बाजार की धारणा प्रभावित हुई। बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएसई-30 में कल 728 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 120 अंक अथवा 0.43 फीसदी कमजोर होकर 27,955 पर आ गया। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 39 अंक अथवा 0.46 फीसदी घटकर 8,455 पर आ गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कोषों एवं ...

निवेशकों की मुनाफावसूली से सेंसेक्स कमजोर   एनडीटीवी खबर
मुनाफावसूली से सेंसेक्स 28 हजार अंक से नीचे पहुंचा   दैनिक जागरण

सभी ६ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言