2015年1月11日 星期日

2015-01-12 भारत (India) और सुर्खियां


दैनिक जागरण
   
बिहार विधानसभा चुनाव में अमित शाह ने बढ़ाया लक्ष्य   
दैनिक जागरण
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनावों में भी जीत की राह पर दौड़ रही भाजपा अब 'मिशन बिहार' पर है। राज्य में भाजपा की तैयारियों को लेकर यहां पार्टी मुख्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ चुनाव समीक्षा बैठक हुई। बिहार में जनता परिवार के महाविलय के बीच भाजपा की इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में अकेले दम पर दो दर्जन से अधिक सीटें जीतकर आई भाजपा की निगाह विधानसभा को साधने पर है। राज्य में पहली बार अकेले दम पर सरकार बनाने की तैयारी में जुटे राजग ने 'मिशन-185' का लक्ष्य रखा है। पार्टी मुख्यालय पर रविवार देर ...

बिहार में BJP ने बढ़ाया लक्ष्य, अब मिशन 185+   प्रभात खबर
बिहार में बीजेपी का 'मिशन 185'   ABP News
बिहार के लिए भाजपा ने तय किया 'मिशन 185'   अमर उजाला
आज तक   
एनडीटीवी खबर   
Live हिन्दुस्तान   
सभी १५ समाचार लेख »   


आज तक
   
जेल में बंद आसाराम के पूर्व सेवादार अख‍िल की यूपी में हत्या   
आज तक
बलात्कार के आरोप में जेल में बंद आसाराम और नारायण साईं के पूर्व सेवादार अखिल की उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गोलीमार कर हत्या कर दी गई है. अखिल आसाराम के खिलाफ केस में पुलिस का अहम गवाह था. वह काफी समय से मुजफ्फरनगर में ही रह रहा था. रविवार देर शाम अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने अखिल की गोली मार कर हत्या कर दी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 35 वर्षीय अख‍िल गुप्ता की मुजफ्फरनगर के न्यू मंडी पुलिस थाना क्षेत्र में जानसठ रोड पर अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी. अख‍िल उस समय घर लौट रहा था. पुलिस ने बताया कि अख‍िल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत ...

यूपी के मुजफ्फरनगर में आसाराम के खिलाफ गवाही देने वाले की गोली मारकर हत्या   एनडीटीवी खबर
आसाराम के सूरत रेप केस में अहम गवाह की हत्या   नवभारत टाइम्स
यूपी: आसाराम के नौकर की गोली मारकर हत्या   आईबीएन-7
प्रभात खबर   
Zee News हिन्दी   
khaskhabar.com हिन्दी   
सभी १८ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
भारत और अमेरिका के संबंधों में दिखी गर्मजोशी   
दैनिक जागरण
गांधीनगर। अमेरिका और भारत के रिश्तों की गर्मजोशी वाइब्रेंट गुजरात के मंच पर भी दिखी। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी समारोह शुरू होने के करीब आधा घंटे बाद मंच पर पहुंचे। केरी के पहुंचते ही प्रधानमंत्री मोदी ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। मोदी के करीब आकर केरी ने उन्हें बाहों में भर लिया और उनकी पीठ थपथपाई। मोदी ने भी केरी की पीठ थपथपाते हुए आभार जताया। केरी ने मोदी की गुजरात में ट्रेन व सड़क पर चाय बेचने से लेकर नई दिल्ली के रेस कोर्स स्थित प्रधानमंत्री आवास तक की यात्रा को अद्भुत बताया। उन्होंने यह टिप्पणी तब की जब वह भारत की बदलती राजनीतिक और आर्थिक स्थिति के ...

...जब केरी ने पीएम मोदी को भर लिया बाहों में   Inext Live
कैरी ने कहा, गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने को लेकर ''उत्साहित'' हैं ओबामा   प्रभात खबर
समृद्धि और सुरक्षा का युग लाने का प्रयास करें भारत और अमेरिका   Dainik Navajyoti
Veer Arjun   
Nai Dunia   
Live हिन्दुस्तान   
सभी ३९ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
हाथों में हाथ थामे विश्व के दर्जनों नेताओं समेत पेरिस मार्च में शामिल हुए 10 लाख से ज्यादा लोग   
Zee News हिन्दी
पेरिस : फ्रांस की राजधानी में आज आतंकवाद के खिलाफ ऐतिहासिक और अभूतपूर्व रैली में हाथों में हाथ थामे दर्जनों विश्व नेताओं के नेतृत्व में 10 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। वे इस दौरान 'स्वतंत्रता' और 'शार्ली' के नारे लगा रहे थे। फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलोंद एकता के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में इजराइली प्रधानमंत्री और फलस्तीनी राष्ट्रपति सहित विश्व नेताओं ने हाथों में हाथ थामे हुए थे। देश में तीन दिन चले आतंक के कहर में 17 लोगों के मारे जाने के शोक में पेरिस की सड़कों पर मानवता का समुद्र उमड़ पड़ा। आतंक का खेल व्यंग्य पत्रिका शार्ली हेब्दो के कार्यालय पर ...

जब पेरिस की सड़कें बोल उठीं!   बीबीसी हिन्दी
पैरिस में आतंक के खिलाफ यूनिटी मार्च   नवभारत टाइम्स
आतंकवाद के खिलाफ़ ऐतिहासिक पेरिस मार्च, विश्व नेताओं के साथ शामिल हुए लाखों लोग   चाइना रेडियो इंटरनेशनल
प्रभात खबर   
दैनिक जागरण   
सभी ४१ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
प्रवासियों को मिलेगा इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से मतदान का अधिकार   
दैनिक जागरण
नई दिल्ली। भारतवंशियों को कई सौगातें देने के बाद केंद्र सरकार अब उन्हें इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से मतदान का अधिकार भी दे सकती है। इसके लिए वह एक समिति की सिफारिशों को स्वीकार करने जा रही है। सरकार प्रवासियों को मतदान का अधिकार प्रदान करने पर पहले ही अपना रुख तय कर चुकी है। इस सप्ताह वह सुप्रीम कोर्ट को बताएगी कि वह प्रवासी भारतीयों के लिए ई-बैलेट सहित समिति की सिफारिशों को स्वीकार करती है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट के सामने आएगा जहां सरकार अपनी स्थिति विस्तार से बताएगी। निर्वाचन आयोग, विधि मंत्रालय व विदेश मंत्रालय के अधिकारियों वाली समिति ने पिछले साल शीर्ष ...

एनआरआई को मोदी सरकार देगी वोटिंग का अधिकार   Nai Dunia
NRI को वोटिंग का अधिकार देगी सरकार   आज तक

सभी ८ समाचार लेख »   


आज तक
   
दिल्ली चुनाव तारीखों का ऐलान आज संभव, फरवरी में मतदान!   
आज तक
दिल्ली के चुनावी संग्राम में कूदने के लिए सारे महारथी कमर कस चुके हैं. सभी को बस इंतजार है चुनाव की तारीखों के ऐलान का. सूत्रों की मानें तो चुनाव आयोग आज तारीखों का ऐलान कर सकता है. चुनाव आयोग फरवरी माह के मध्य में चुनाव करा सकता है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम को बनाते वक्त एनुअल एग्जाम्स को ध्यान में रखा गया है. इसी कारण फरवरी के दूसरे या तीसरे सप्ताह में चुनाव संपन्न कराने की तैयारी है. गौरतलब है कि मार्च में सीबीएसई के एग्जाम होने हैं, जिसकी वजह से फरवरी के मध्य में ही चुनाव कराना ज्यादा उपयुक्त माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के साथ किसी ...

आज हो सकती है दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा   दैनिक जागरण
दिल्ली में आज चुनाव की तारीखों का एलान   Webdunia Hindi
दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान आज संभव   Nai Dunia
पंजाब केसरी   
Live हिन्दुस्तान   
सभी ३२ समाचार लेख »   


देशबन्धु
   
नक्सल प्रभावित राज्यों में दूर होंगी सड़क निर्माण की बाधाएं   
देशबन्धु
नई दिल्ली ! केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी नक्सल प्रभावित आठ राज्यों के दूरवर्ती इलाके में सड़क परियोजनाओं को पूरा करने में उत्पन्न बाधा से निपटने के लिए इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 13 जनवरी को आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के मुख्यमंत्री तथा अन्य राज्यों के लोक निर्माण विभाग मंत्रियों के हिस्सा लेने की संभावना है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने सड़क ...

नक्सल प्रभावित आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों की 13 को बैठक   दैनिक जागरण
नक्सल प्रभावित जिलों में तेजी से सड़क बनाएगा केंद्र   Nai Dunia
नक्सल प्रभावित राज्यों के सीएम की बैठक बुलाई   Live हिन्दुस्तान
नवभारत टाइम्स   
प्रभात खबर   
सभी ११ समाचार लेख »   


आज तक
   
काशी को बड़ी सौगात देने की तैयारी में PM मोदी, बनारस होगी सांस्कृतिक राजधानी!   
आज तक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रहे हैं. काशी को जल्द ही सांस्कृतिक राजधानी बनाए जाने का ऐलान किया जा सकता है. प्रधानमंत्री मोदी ने 13 जनवरी को अहम बैठक बुलाई है, जिसमें शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू, जल संसाधन मंत्री उमा भारती, पयर्टन और संस्कृति मंत्री महेश शर्मा मौजूद होंगे. साथ ही बैठक में 'काशी-क्योटो प्रोजेक्ट' से जुड़े जापानी प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे. इस दौरान पीएम कुछ अन्य बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं. जापान यात्रा के दौरान PM मोदी ने क्योटो के तर्ज पर काशी के विकास के लिए जापान से समझौता ...

काशी को बड़ी सौगात देने की तैयारी में मोदी   पंजाब केसरी

सभी २ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
विज्ञापनों से रेलवे करेगी कमाई, चल सकती है 'आपकी' भी ट्रेन   
नवभारत टाइम्स
रेलवे को वित्तीय घाटा से उबारने के लिए गैर-टैरिफ स्रोतों से भी कमाई करने का प्लान बनाया गया है। इसमें रेल के डिब्बों, रेलवे की जमीन, स्टेशनों आदि के यूज और विज्ञापनों से होने वाली कमाई को टारगेट किया गया है और वित्तीय साल 2015-16 में कम से कम 2000 करोड़ रुपये की कमाई करने की संभावना जताई गई है। रेलवे के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि डी. के. मित्तल कमिटी के द्वारा की गई सिफारिशों के आधार पर यह प्लान बनाया गया है। इसमें ट्रेनों और स्टेशनों में विज्ञापनों पर और अधिक फोकस करने पर प्राथमिकता दी गई है। मित्तल कमिटी ने यह रिपोर्ट रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु को पिछले महीने ...

विज्ञापन से दो हजार करोड़ जुटाएगी रेलवे   Live हिन्दुस्तान
रेलवे विज्ञापन से कमाएगी 2000 करोड़ रुपए   दैनिक जागरण
अब रेलवे विज्ञापनों से करेगी कमाई   पंजाब केसरी

सभी १० समाचार लेख »   


Nai Dunia
   
सुनंदा हत्‍याकांड : इस हफ्ते हो सकती है थरूर से पूछताछ   
Nai Dunia
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस सुनंदा पुष्कर हत्‍याकांड के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर से इस हफ्ते कभी भी पूछताछ कर सकती है। शशि थरूर रविवार दोपहर अचानक दिल्ली पहुंचे। इससे संकेत मिल रहे हैं कि वह सुनंदा हत्‍याकांड मामले की जांच के संबंध में ही दिल्ली लौटे हैं। शशि थरूर पिछले 15 दिनों गुरुवयूर में एक आयुर्वेदा ट्रीटमेंट सेंटर में ठहरे हुए थे। वह रविवार दोपहर करीब 1.45 बजे आईजीआई पहुंचे। इस दौरान थरूर ने मीडिया से बात नहीं की। हालांकि, उन्‍होंने कोच्चि से दिल्ली की फ्लाइट पकड़ते वक्त कहा था कि वह पुलिस से जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। थरूर साउथ दिल्ली के लोधी एस्टेट ...

सुनंदा मर्डर केस: इस हफ्ते हो सकती है थरूर से पूछताछ   नवभारत टाइम्स
सुनंदा पुष्कर की रहस्यमय मौत : थरूर पहुंचे दिल्ली, पुलिस अभी नहीं करेगी पूछताछ   प्रभात खबर
सुनंदा केस: वकीलों से सलाह ले रहे शशि थरूर   आईबीएन-7
एनडीटीवी खबर   
ABP News   
Webdunia Hindi   
सभी १२५ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言