2015年1月27日 星期二

2015-01-28 भारत (India) विश्व


आज तक
   
मोदी के साथ मन की बात में बोले ओबामा, 'राष्ट्रपति रहूं या न रहूं आऊंगा भारत'   
आज तक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ रेडियो कार्यक्रम में 'मन की बात' की. पीएम मोदी ने बातचीत की शुरूआत करते हुए कहा कि स्वाइली भाषा में बराक का मतलब है, जिसे आशीर्वाद प्राप्त है. मोदी ने कहा कि अगर हम कुछ करते हैं तो हमें संतोष मिलता है. लेकिन अगर हम सिर्फ सपने देखते हैं और कुछ करते नहीं हैं तो निराशा होती है. मैंने कभी कोई सपना नहीं दिखा, बस जुनून है कि कुछ करना है. ओबामा ने कहा कि भारत में हुए स्वागत से खुश हूं. भारत और अमेरिका दोनों महान लोकतंत्र हैं. अमेरिका में लोग भारत में मोदी के गरीबी हटाने के कार्यक्रम से प्रभावित हैं.
मोदी- ओबामा ने रेडियो पर साझा की 'अपने मन की बात'   दैनिक जागरण
बोले बराक ओबामा : भारतीय भाइयों-बहनों, हम-आप सबसे अच्छे सहयोगी हो सकते हैं   प्रभात खबर
'मन की बात' में मोदी-ओबामा की ये हैं 10 बड़ी बातें   आईबीएन-7
मनी कॉंट्रोल   
पंजाब केसरी   
Palpalindia   
सभी ९३ समाचार लेख »   


आईबीएन-7
   
बैन के बावजूद हाफिज सईद का संगठन सक्रिय   
आईबीएन-7
कराची। पाकिस्तान सरकार ने बेशक मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के संगठन जमात उद दावा पर प्रतिबंध लगा दिया हो लेकिन इसके बावजूद इस संगठन की गतिविधियां इस देश में खुलेआम जारी हैं। जमात उद दावा की धर्मादा इकाई फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन ने निशुल्क एंबुलेंस सेवा चलाई। पाकिस्तान सरकार ने हाल में जमात उद दावा पर प्रतिबंध लगाया था। हालांकि इस संगठन का कहना है कि वह लोगों के कल्याण के लिए काम करता है। जमात उद दावा के प्रमुख मोहम्मद हाफिज सईद ने निशुल्क एंबुलेंस सेवा कार्यक्रम की शुरुआत के मौके पर पत्रकारों से कहा कि कल्याणकारी कार्य हमारे के लिए महत्वपूर्ण है ...

प्रतिबंधित जमात-उद-दावा ने की पाकिस्तान सरकार की अवहेलना   Jansatta
जमात-उद-दावा के मुखिया हाफिज सईद ने शुरू की एंबुलेंस सेवा   दैनिक जागरण
एंबुलेंस सेवा शुरू करके जमात-उद-दावा ने की पाक सरकार की अवहेलना   Sahara Samay
Bhasha-PTI   
Tarunmitra   
एनडीटीवी खबर   
सभी १६ समाचार लेख »   


पंजाब केसरी
   
अमरीका में बर्फीला तूफान, आपातकाल घोषित   
पंजाब केसरी
न्यूयार्क/माप्लेवुड (रायटर/सतिंद्र पाल कौर): अमरीका के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में आए जबरदस्त बर्फीले तूफान से 6 करोड़ से भी ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। अमरीका के राष्ट्रीय मौसम विभाग ने क्षेत्र में 90 सैंटीमीटर तक बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की है। बर्फीले तूफान से देश की 20 प्रतिशत जनसंख्या प्रभावित हुई है और न्यूयार्क, न्यूजर्सी, कनैक्टीकट, रोड आइलैंड, मैसाचुसैट्स और न्यू हैंपशायर में 7500 से अधिक उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और इससे सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयार्क और बोस्टन हवाई अड्डा रहा। न्यूयार्क समेत सभी 6 प्रांतों ...

अमेरिका के पांच राज्य बर्फीले तूफान की चपेट में   दैनिक जागरण
अमेरिका में आज आ सकता है 'सबसे प्रचंड' बर्फीला तूफान   नवभारत टाइम्स
अमेरिका में बर्फीले तूफान से 20 फीसदी आबादी प्रभावित   Live हिन्दुस्तान
Rajasthan Patrika   
Nai Dunia   
बीबीसी हिन्दी   
सभी ४४ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
खड़े विमान से टकराया फाइटर जेट, 10 मरे   
प्रभात खबर
मैड्रिड : दक्षिण पूर्वी स्पेन में नाटो के एक प्रशिक्षण के दौरान हुए एक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 21 लोग घायल हो गये. इस प्रशिक्षण के दौरान एक यूनानी एफ-16 लड़ाकू विमान जमीन पर खड़े दूसरे विमान पर गिर पड़ा, जिसमें कम से कम 10 फ्रांसीसी और यूनानी सैन्यकर्मियों की मौत हो गयी. स्पेन के रक्षा मंत्रलय ने इस संबंध में एक बयान जारी कर कहा है कि कल लोस लानोस बेस पर हुए हादसे में अन्य 21 लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद आसमान में काला धुंआ और आग की लपटें देखने को मिलीं. इस बीच स्पेन के प्रधानमंत्री मारिआनो राजोय ने एक साक्षात्कार में कहा कि घायलों में से 11 इटली और ...

स्पेन: लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, 10 की मौत   बीबीसी हिन्दी
स्पेन: लड़ाकू विमान हादसे में 10 लोगों की मौत, 21 घायल   Jansatta
स्पेन: लड़ाकू विमान हादसे में 10 की मौत, 21 घायल   ABP News
news india network   
सभी २८ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
परीक्षा पास कराने को 65 लाख की डील!   
दैनिक जागरण
जागरण संवाददाता, बागपत। इसी सप्ताह होने वाली इंटेलीजेंस ब्यूरो (आइबी) व सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण कराने के सब्जबाग दिखाकर शिक्षा माफिया ने जाल बिछा दिया है। बड़ौत व आसपास क्षेत्र के 24 युवकों से 65 लाख रुपये वसूल लिए गए हैं। इसमें शिक्षा माफिया अरविंद राणा व हरियाणा के नेहरा ग्रुप का नाम चर्चा में है। खुफिया तंत्र ने माफिया के मंसूबे विफल करने को जाल बिछा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, राणा व नेहरा ग्रुप प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण कराने के नाम पर युवाओं से मोटी रकम ऐंठते रहे हैं। इस मामले में अरविंद राणा व नेहरा ग्रुप के कई सदस्य ...


और अधिक »   


प्रभात खबर
   
दिल्ली : बहू ने लगाया आरोप ''एसीपी ससुर ने किया मेरे साथ रेप''   
प्रभात खबर
नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस के एक एसीपी पर रेप करने का आरोप लगाया गया है. यह आरोप खुद उसकी बहू ने लगाया है. पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना पिछले साल मई की है. उस समय एसीपी दिल्ली पुलिस की उत्तरी रेंज में तैनात थे. यह प्राथमिकी दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज थाने में दर्ज की गयी है. घटना के आठ म‍हीने के बाद 23 जनवरी को पीड़िता की ओर से मामला दर्ज करया गया है जिसमें एसीपी पर रेप करने का आरोप है. फिलहाल दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी इस मामले में कुछ भी कहने से बचते हुए नजर आ रहे हैं. इन आरोपों को लेकर आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ...

एसीपी के खिलाफ बहू की शिकायत   नवभारत टाइम्स
एसीपी के खिलाफ बहू ने दर्ज कराया दुष्कर्म का मामला   दैनिक जागरण
दिल्ली पुलिस के एसीपी पर बहू ने लगाया रेप का आरोप   ABP News
Webdunia Hindi   
Sahara Samay   
सभी ८ समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
दिल्ली चुनाव : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे चार रैलियां   
एनडीटीवी खबर
नई दिल्ली: बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के लिए नई रणनीति बनाई है, जिसके तहत अगले कुछ दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार रैलियां करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों और बाहर के नेताओं को भी प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, अनंत कुमार और निर्मला सीतारमण ने चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। पार्टी की दिल्ली इकाई से घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने को कहा गया है। साथ ही पीएम मोदी की रैलियों में भारी भीड़ जुटाने का भी निर्देश दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, कई केंद्रीय मंत्रियों ...

बीजेपी ने झोंकी ताकत, पीएम करेंगे 4 रैलियां   नवभारत टाइम्स
दिल्ली में 4 रैलियां करेंगे मोदी   khaskhabar.com हिन्दी
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी का ओबामा कार्ड   ABP News
Pressnote.in   
देशबन्धु   
दैनिक जागरण   
सभी १० समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
भारत-अमेरिका के संबंधों का मकसद चीन को 'काबू में करना' नहीं : व्हाइट हाउस   
एनडीटीवी खबर
वाशिंगटन: भारत-अमेरिका के प्रगाढ़ होते रिश्तों को लेकर चीन की चिंताएं खारिज करते हुए 'व्हाइट हाउस' ने कहा कि इस रिश्ते का मकसद चीन को 'काबू में करना' या उसे 'थामना' कतई नहीं है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा उप-सलाहकार बेन रोड्स से जब चीन के सरकारी मीडिया की टिप्पणी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, यह गौर करने वाली बात है कि उन्हें (चीन को) इस यात्रा पर टिप्पणी करने के लिए विवश होना पड़ा। चीन की सरकारी संवाद समिति 'शिन्हुआ' ने जलवायु परिवर्तन एवं परमाणु ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दों पर मतभेद की वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की मौजूदा भारत यात्रा को 'सतही ...

चीन को नियंत्रण में रखने की हमारी कोई मंशा नहीं: व्हाइट हाउस   Patrika
अमेरिका और भारत चीन के विरुद्ध नहीं   चाइना रेडियो इंटरनेशनल

सभी ६ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
बंगाल में चोरी के आरोप में महिला को पेड़ से बांधकर पीटा, गर्म रॉड से दागा   
प्रभात खबर
कोलकाता : पश्चिम बंगाल से एक बार फिर महिला उत्पीड़न की खबर आयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिण 24 परगना जिले बरुईपुर क्षेत्र स्थित कुलतली में एक महिला को पेड़ से बांधकर पीटा गया है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले वीरभूम जिले से ऐसी खबर कुछ दिन पहले ही आयी थी. एक पोर्टल में चल रही खबर के अनुसार दक्षिण 24 परगना में एक महिला को चोरी के आरोप में पेड़ से बांधकर पीटा गया इतना ही नहीं गरम लोहे के रॉड से उसे दागा भी गया. घटना पिछले रविवार की है जिसके बाद बाद पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार किया लेकिन उन्हें जमानत मिल गई. शिकायत कराने वाली महिला ने अपनी व्यथा सुनाते हुए ...

बंगाल में फिर एक महिला को पेड़ से बांधकर पीटा   Nai Dunia

सभी २० समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
आठ साल के बच्चे ने अपने बड़े भाई को मारी गोली   
प्रभात खबर
आइजल : एक आठ साल के बच्चे ने अपने बड़े भाई को गोली मार दी है. घटना पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम के सेरछिप जिले की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां एक आठ साल के एक लड़के ने अपने बड़े भाई को गोली मार दी जिसके बाद उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई. गोली सिर में लगी थी. पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि सोमवार की रात शिकार से लौटने के बाद लड़के के पिता ने बंदूक वैसे ही रख दी. इसके बाद उसके छोटे बेटे ने बंदूक उठाई और 12 साल के बड़े भाई डेविड को गोली मार दी. फिलहाल मामले की जांच चल रही है. अभी तक आरोपी यानी उस आठ साल के बच्चे की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. #Boy | #shot dead- | #younger ...

आठ साल के लड़के ने भाई को गोली मारी   दैनिक जागरण
मिजोरम: 8 साल के बच्चे ने भाई को गोली मारी, मौत   ABP News

सभी ९ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言