2014年8月10日 星期日

2014-08-11 भारत (India) विश्व

  Zee News हिन्दी   
ईरान में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 39 की मौत  Zee News हिन्दी
तेहरान : तेहरान हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद रविवार को ईरान का एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें विमान में सवार 39 लोगों की मौत हो गयी। विमान शहर के एक व्यस्त बाजार के समीप गिरा लेकिन इसमें जमीन पर किसी की जान नहीं गयी और लोग बाल बाल बच गए। राष्ट्रपति हसन रूहानी ने पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना जतायी है और हादसे के त्वरित जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने यात्री विमान के रूप में इस्तेमाल होने वाले इस श्रेणी के सभी विमानों के उड़ान को फिलहाल रोकने का आदेश दिया है। मेहराबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद यह विमान पूर्वी शहर तबास की ओर बढ़ रहा ...

विमान दुर्घटना में ४८ मरे   प्रातःकाल
उड़ान भरते ही क्रैश हुआ विमान 48 की मौत   Rajasthan Patrika
तेहरान प्लेन क्रैश, 7 बच्चों सहित 50 की मौत   आईबीएन-7
नवभारत टाइम्स   
Live हिन्दुस्तान   
बीबीसी हिन्दी   
सभी 40 समाचार लेख »   

  नवभारत टाइम्स   
बढ़ रही है आईएसआईएस की ताकत, अमेरिकी हमले के बाद कई संगठन जुड़े  प्रभात खबर
इराकः आईएसआईएस और अलकायदा अब एक होने की कगार पर है. अलकायदा ने आईएसआईएस का लड़ाई में साथ देने का फैसला किया है. इतना ही नहीं कई छोटे - छोटे गुट भी अब आईएसआईएस में शामिल हो रहे हैं.पिछले महीने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन तहरीक-ए-खिलाफत साउथ एशिया का पहला जेहादी संगठन बना जिसने अलकायदा से अपना नाता तोड़ा और इस्लामिक स्टेट के साथ जुड़ गया. जिससे इस्लामिक स्टेट और खतरनाक और ताकतवार होता जा रहा है. अलकायदा के आईएसआईएस के नजदीक आने का सबसे बड़ा कारण अमेरिका है. अमेरिक जब से इराकी सरकार और आईएसआईएस के बीच में पड़ी में है इससे आतंकी संगठन को एकजुट होने का ...

अलकायदा छोड़ IS में जा रहे हैं आतंकवादी   नवभारत टाइम्स
आतंकी अल कायदा छोड़ आईएसआईएस में शामिल हो रहे हैं : रिपोर्ट   एनडीटीवी खबर
'उग्रवादी अलकायदा छोड़ इस्लामिक स्टेट में शामिल हो रहे हैं'   Live हिन्दुस्तान
Oneindia Hindi   
दैनिक जागरण   
सभी 13 समाचार लेख »   

  Live हिन्दुस्तान   
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की शिक्षा पर फिर उठा विवाद  Live हिन्दुस्तान
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी की शिक्षा पर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। खास बात यह है कि इस बार इस विवाद को खुद स्मृति ने शुरू किया है। शनिवार को एक टीवी चैनल पर बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनके पास अमेरिका की प्रसिद्ध येल यूनिवर्सिटी की डिग्री है। इस बात पर जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने इस बात की जानकारी अपने हलफनामे में क्यों नहीं दी। स्मृति ने कहा कि इस बारे में जब पीआईएल दाखिल की जाएगी तो वह इसकी जानकारी अदालत में देंगी। कांग्रेस ने साधा निशाना कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने रविवार को कहा कि स्मृति को इस मामले पर सफाई देनी ...

डिग्री विवाद पर बोलीं स्मृति, मैं अनपढ़ नहीं, मेरे पास येल की डिग्री   दैनिक जागरण
स्मृति ईरानी की डिग्री पर नया विवाद, कहा- मेरे पास येल यूनिवर्सिटी की डिग्री   ABP News
शिक्षा विवाद पर भड़की स्‍मृति ईरानी,कहा,अनपढ़ नहीं मेरे पास है येल यूनिवर्सिटी की डिग्री   प्रभात खबर
Rajasthan Patrika   
आज तक   
Webdunia Hindi   
सभी 26 समाचार लेख »   

  आज तक   
देश छोड़कर नहीं भाग रहा, सभी मामलों में अपना बचाव करूंगा : परवेज मुशर्रफ  आज तक
परवेज मुशर्रफ को पाकिस्तान छोड़कर चले जाने देने के लिए नवाज शरीफ सरकार पर लगातार दबाव पड़ने की खबरें आ रही हैं. इस बीच पूर्व सैन्य शासक ने रविवार को कहा, 'मैं देश छोड़कर नहीं भाग रहा और सभी मामलों में अपना बचाव करूंगा.' सत्तर वर्षीय पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ ने अपनी पार्टी ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग के सम्मेलन में समर्थकों को टेलीफोन पर संबोधित करते हुए कहा, 'मैं पाकिस्तान छोड़कर नहीं भाग रहा हूं. बल्कि मैं अदालत में सभी मामलों में अपना बचाव करूंगा.' हालांकि उन्होंने साफ किया कि उन्हें अपनी बीमार मां को देखने दुबई जाने की जरूरत है, लेकिन वह लौटेंगे. सरकार ने अबतक ...

मुशर्रफ को लेकर दबाव में है पाकिस्तान सरकार   नवभारत टाइम्स
मुशर्रफ बोले, मैं पाकिस्तान छोड़कर नहीं भाग रहा   पंजाब केसरी
मैं पाकिस्तान छोड़ भाग नहीं रहा : मुशर्रफ   दैनिक जागरण
Nai Dunia   
Sahara Samay   
p7news   
सभी 11 समाचार लेख »   

  आज तक   
नेताजी के लिए भारत रत्न नहीं, सच्चाई उजागर करे सरकारः प्रपौत्र  आज तक
भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दिए जाने के कयासों के बीच नेताजी के परिजनों ने यह कहते हुए इसे अस्वीकार कर दिया कि नेताजी और महात्मा गांधी जैसी हस्तियां इन पुरस्कारों से ऊपर हैं. नेताजी के प्रपौत्र और तृणमूल कांग्रेस सांसद सुगत बोस ने कहा, 'दलीय राजनीति से नेताजी को अलग रखें. उनका दर्जा भारत रत्न से बड़ा है. राजीव गांधी के बाद नेताजी को भारत रत्न कैसे दिया जा सकता है? इतिहास बोध वाला कोई भी शख्स मुझसे सहमत होगा.' हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रहे और नेताजी की जीवनी लिख चुके बोस ने हैरत जताई कि कैसे उन्हें भारत रत्न दिया ...

अटल-बोस-कांशीराम को भारत रत्न देने की तैयारी!   आईबीएन-7
सुभाष चंद्र बोस को भारत रत्न से पहले ही विवाद   Live हिन्दुस्तान
भारत रत्न पर सियासत शुरू, कांग्रेस ने आगे बढ़ाए कई और नाम   नवभारत टाइम्स
प्रातःकाल   
प्रभात खबर   
पंजाब केसरी   
सभी 60 समाचार लेख »   

  आज तक   
संघ प्रमुख का पीएम मोदी पर निशाना, बोले- जनता की वजह से मिली NDA को जीत  आज तक
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधा है. भागवत ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में किसी शख्स नहीं बल्कि जनता की वजह से एनडीए को जीत मिली है. गौरतलब है कि शनिवार को बीजेपी राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मोदी ने अमित शाह को 'मैन ऑफ द मैच' बताया था. इस पर भागवत ने कहा है, 'बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के गठन का श्रेय किसी एक व्यक्ति को नहीं बल्कि लोगों को जाता है क्योंकि बदलाव की उनकी इच्छा के चलते यह मुमकिन हो पाया.' यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आए भागवत ने हालांकि किसी का नाम नहीं लिया. उन्होंने कहा, 'नई सरकार के गठन का ...

मोदी नहीं लोगों ने बनवायी राजग सरकार:भागवत   प्रभात खबर
किसी व्यक्ति विशेष ने नहीं, जनता ने दिलाई राजग को जीत: भागवत   दैनिक जागरण
संघ प्रमुख मोहन भागवत का मोदी पर निशाना, कहा- एक व्यक्ति ने नहीं जनता ने बनवाई एनडीए की सरकार   ABP News
पंजाब केसरी   
सभी 9 समाचार लेख »   

  प्रभात खबर   
कैदियों को बहनों ने बांधी राखी  नवभारत टाइम्स
रक्षाबंधन पर्व पर जिला जेल में बंद कैदियों को उनकी बहनों ने राखी बांधी। जेल प्रशासन ने बंदियों के लिए राखी बांधने के लिए विशेष इंतजाम किया था। जेल प्रशासन ने नाम, पता व आईडी प्रूफ लेने के बाद ही बंदियों को उनकी बहनों से मिलवाया। लोहे की सलाखों से बंदियों ने अपनी बहनों की ओर हाथ बढ़ा दिए। कलाई पर राखी बांधते हुए बहनों ने उनकी शीघ्र रिहाई के लिए कामना की। इस अवसर पर बहनों के साथ भाइयों की आंखें भी नम हो गईं। जिला जेल सुपरिंटेंडेंट दीपक शर्मा ने बताया कि जेल में फिलहाल 1800 बंदी है। रक्षाबंधन पर्व पर सुबह 8 बजे से बंदियों की बहनों को राखी बांधने की छूट दी गई थी। महिला ...

भइया मेरे राखी के बंधन को निभाना, प्यारी बहना को न भुलाना   दैनिक जागरण
कलाई पर बंधा नेह का धागा   Rajasthan Patrika
पेड़ों, पुलों को बांधी राखी   Patrika
दैनिक भास्कर   
Nai Dunia   
अमर उजाला   
सभी 175 समाचार लेख »   

  प्रभात खबर   
20 साल बाद आज मंच साझा करेंगे नीतीश-लालू  प्रभात खबर
पटना : विधानसभा उपचुनाव में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और जदयू नेता व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पांच विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ सभाओं को संबोधित करेंगे. दोनों का पहला संयुक्त कार्यक्रम सोमवार को हाजीपुर व मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्रों में होगा. इसके बाद वे 17 अगस्त को नरकटियांगज, छपरा और मोहनिया में संयुक्त सभाएं करेंगे. राजद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे ने रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. डॉ पूर्वे ने बताया कि अब संशय दूर हो गया है. दोनों नेता एक मंच से महागंठबंधन के प्रत्याशियां के पक्ष में ...

20 साल बाद नीतीश-लालू हाजीपुर और समस्तीपुर में साथ करेंगे प्रचार   Oneindia Hindi
20 साल बाद एक मंच पर होंगे लालू-नीतीश, आज साथ करेंगे दो सभाएं   दैनिक भास्कर
लालू-नीतीश आज से एक मंच पर   दैनिक जागरण
नवभारत टाइम्स   
Nai Dunia   
एनडीटीवी खबर   
सभी 16 समाचार लेख »   

  ABP News   
इजरायल, फलस्तीनियों ने 72 घंटे के नए संघर्ष विराम को स्वीकार किया  ABP News
नई दिल्ली: गाजा संकट को खत्म कर स्थायी शांति बहाल करने के प्रयासों के बीच इजरायल और फलस्तीन संगठन हमास ने रविवार को कहा कि उन्होंने इजरायल के साथ 72 घंटे के नए संघर्ष विराम से जुड़े मिस्र के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है. इजरायल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''इजरायल ने 72 घंटे के नए संघर्ष विराम से जुड़े मिस्र के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है.'' काहिरा में हमास के वार्ताकार इज्जत अल राशिक ने भी कहा है कि फलस्तीनियों को संघर्ष विराम स्वीकार है. समाचार चैनल अल अरबिया के अनुसार एक अन्य फलस्तीनी अधिकारी ने भी संघर्ष विराम की पुष्टि की है. इससे पहले इजरायली तथा ...

इस्राइल, फलस्तीन ने 72 घंटे के नया संघर्ष विराम स्वीकार किया   प्रभात खबर
इजरायल ने गाजा में फिर किया हवाई हमला   पंजाब केसरी
फलस्तीनियों ने 72 घंटे के नए संघर्ष विराम को स्वीकार किया   एनडीटीवी खबर
Zee News हिन्दी   
देशबन्धु   
सभी 29 समाचार लेख »   

  Sahara Samay   
इबोला का पहला संदिग्ध चेन्नई में  प्रातःकाल
गिनी से विमान के जरिए चेन्नई पहुंचे इस व्यक्ति के इबोला से संक्रमित होने का पता उस समय चला जब केन्द्रीय स्वास्थ्यकर्मी चेन्नई एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों की जांच कर रहे थे। हवाई अड्डा पुलिस के अनुसार 31 वर्षीय यह व्यक्ति पार्थिबन थेनी जिले का निवासी है जो दुबई से एमिरात के विमान से आज तडके दो बजे चेन्नई पहुंचा था। चेन्नई पहुंचते ही पार्थिबन ने तेज बुखार की शिकायत की, जिसके बाद हवाई अड्डे पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने फौरन उसकी जांच की और उसमें इबोला संक्रमण के लक्षण पाए गए। बाद में उसे मद्रास मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। केन्द्र सरकार ...

इबोला की आशंका से दहशत, देशभर में अलर्ट   अमर उजाला
इबोला को लेकर राज्य में सतर्कता   प्रभात खबर
इबोला के संदिग्ध को अस्पताल से छुट्टी   Patrika
Rajasthan Patrika   
Zee News हिन्दी   
नवभारत टाइम्स   
सभी 65 समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言