2014年8月21日 星期四

2014-08-22 भारत (India) व्यवसाय

  Sahara Samay   
बाजार में एक दिन के विराम के बाद फिर तेजी, सेंसेक्स 46 अंक मजबूत  Zee News हिन्दी
मुंबई : एक दिन की गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार में आज फिर तेजी लौट आई और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 45.82 अंक तथा निफ्टी 15.80 अंक मजबूत हुआ। तेल कीमतों में नरमी के बीच बैंक, वाहन तथा पूंजीगत वस्तुएं बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आयी। विदेशी संस्थागत निवेशकों का निवेश आज भी जारी रहा। अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने कल 251.36 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे। एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एल एंड टी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज आओ, सन फार्मा, एक्सिस बैंक तथा हीरो मोटो कार्प में जहां एक तरफ तेजी ...

सेंसेक्स 46 अंक मजबूत   Live हिन्दुस्तान
सेंसेक्स 46 और निफ्टी 16 अंक चढ़ा   Webdunia Hindi
बाजार की सुस्त शुरुआत, मेटल इंडेक्स 1 फीसदी टूटा   आईबीएन-7

सभी 125 समाचार लेख »   


दिल्ली में बनेगी देश की पहली साइकिल प्रणाली और एलिवेटेड सड़कें  दैनिक जागरण
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली विकास प्राधिकरण [डीडीए] अब दिल्ली में देश की पहली साइकिल भागीदारी प्रणाली विकसित करेगा और एलिवेटेड सड़कें [सड़क के ऊपर सड़क] बनाएगा। साइकिल भागीदारी प्रणाली विकसित करने के लिए दक्षिण पश्चिमी जिले के द्वारका को चुना गया है। वहीं, पहले चरण में दिल्ली में पांच एलिवेटेड सड़कें बनेंगी। बुधवार को डीडीए अधिकारियों संग शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक में विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए। एलिवेटेड सड़कों से भीड़ कम. डीडीए दक्षिण व मध्य दिल्ली के कनॉट प्लेस व रावतुलाराम मार्ग जैसे ...

द्वारका में शुरू होगी साइकल शेयरिंग स्कीम   नवभारत टाइम्स

सभी 3 समाचार लेख »   

  Nai Dunia   
घरेलू बाजार में होंडा ने बेची एक लाख से अधिक डीजल इंजन कारें  प्रभात खबर
नयी दिल्‍ली: होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने अपने घरेलू बाजार में एक लाख से ज्‍यादा डीजल इंजन कारों की बिक्री का दावा किया है. कंपनी ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उसने घरेलू बाजार में अभी तक एक लाख से अधिक डीजल इंजन कारें बेची हैं. उल्लेखनीय है कि कंपनी ने अप्रैल 2013 में 1.5एल आई-डीटीईसी इंजन वाली अपनी पहली डीजल कार होंडा अमेज पेश की थी. जबकि इसके बाद कंपनी ने क्रमिक रुप से जनवरी 2014 में चौथी पीढी की होंडा सिटी कार और जुलाई 2014 में मध्यम साइज की एमपीवी होंडा मोबिलियो पेश की. कंपनी ने बताया कि उसके 1.5एल आई-डीटीईसी इंजन को बेहतर प्रतिक्रिया मिली ...

होंडा की घरेलू बाजार में डीजल इंजन कार बिक्री एक लाख के पार   Live हिन्दुस्तान
हौंडा की एक लाख से अधिक डीजल इंजन कारें भारतीय सडकों पर   पंजाब केसरी

सभी 3 समाचार लेख »   

  प्रभात खबर   
डीजल पर सब्सिडी होगी खत्म : मायाराम  प्रभात खबर
नयी दिल्ली : वित्त सचिव अरविंद मायाराम ने कहा है कि अगले दो-तीन साल में सब्सिडी का बोझ काफी कम हो जायेगा. मायाराम के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतें घटने से सरकार जल्द ही डीजल पर सब्सिडी खत्म कर सकती है. इसके बाद डीजल के दाम भी पेट्रोल की तरह बाजार भाव पर तय होंगे. उन्होंने कहा कि डायरेक्ट कैश बेनिफिट फिर से शुरू होगी. #डीजल|; # सब्सिडी खत्म|; # मायाराम|; # Diesel|; # subsidy|; # maayaaraam. Please enable JavaScript to view the comments powered by Disqus. blog comments powered by Disqus · डीजल पर सब्सिडी होगी खत्म : मायारामहूटिंग मामला : यह अनुशासनहीनता हैपढ़े नरेंद्र मोदी का पूरा भाषण....सोनिया पर ...

डीजल सब्सिडी खत्म करने में सफल रहेंगे : मायाराम   एनडीटीवी खबर
भारतीय अर्थव्यवस्था 2014-15 में 5.8% की दर से बढ़ेगी: मायाराम   Zee News हिन्दी
डीजल पर सब्सिडी खत्म होगीः वित्त सचिव   मनी कॉंट्रोल

सभी 6 समाचार लेख »   

  Sahara Samay   
5 टॉप टेररस्टि्स पर 3 करोड़ डॉलर का इनाम  नवभारत टाइम्स
पीटीआई, वाशिंगटन : अमेरिका ने पाकिस्तान बेस्ड आतंकी समूह हक्कानी नेटवर्क के टॉप 5 कमांडरों का अता-पता बताने पर 3 करोड़ डॉलर का इनाम घोषित किया है. इस आतंकी समूह पर काबुल में भारतीय दूतावास समेत अनेक जगहों पर हमले करने के आरोप हैं। हक्कानी नेटवर्क तालिबान से जुड़ा समूह है। अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने 2012 में इसे आतंकी नेटवर्क घोषित किया गया था। विदेश मंत्रालय ने अजीज हक्कानी, खलील अल-रहमान हक्कानी, याहया हक्कानी और अब्दुल रउफ जाकिर का पता बताने पर 50-50 लाख डॉलर की इनामी राशि दी जाएगी, जबकि संगठन प्रमुख सिराजुद्दीन हक्कानी की सूचना देने वाले को एक करोड़ ...

हक्कानी कमांडरों की सूचना देने वालों को 3 करोड डॉलर का इनाम देगा अमेरिका   प्रभात खबर
हक्कानी के शीर्ष कमांडरों की सूचना देने पर इनाम   Sahara Samay
हक्कानी सदस्यों पर 3 करोड डॉलर इनाम   khaskhabar.com हिन्दी
Nai Dunia   
Bhasha-PTI   
सभी 18 समाचार लेख »   

  आज तक   
गूगल ने किया 1.40 करोड़ का पैकेज देने का एलान  ABP News
नई दिल्ली: आईटी सेक्टर के छात्र एक बार फिर सबसे ज्यादा सैलेरी पाने वालों की कतार में नम्बर एक पर हैं. राजस्थान के बीट्स पिलानी संस्थान में साल 2014 प्लेसमेंट की शुरूआत हो चुकी है. पहली बड़ी दिग्गज कंपनी के तौर पर गुगल ने चुने गए लोगों को 1.40 करोड़ सालाना पैकेज देने का एलान किया है. हालांकि आईटी जगत की कई दिग्गज कंपनियों का अभी प्लेसमेंट के लिए आना बांकि हैं. ऐसे में सस्थान को उम्मीद है कि इस साल छात्रों को 1.44 करोड़ से भी ज्यादा का पैकेज मिलेगा जो कि पिछले साल फेसबुक ने दिया था. इस साल बीट्स पिलानी के लगभग 2300 छात्र प्लेसमेंट पाने की कतार में है. बीट्स ...

बिट्स के छात्र को गूगल का 1.40 करोड़ का पैकेज   Nai Dunia
बिट्स पिलानी के स्टूडेंट को गूगल ने ऑफर किया 1.40 करोड़ का पैकेज   Palpalindia
बिट्स पिलानी के स्टूडेंट को गूगल देगा 1.4 करोड़ रुपये का सैलरी पैकेज   आज तक
पंजाब केसरी   
Rajasthan Patrika   
सभी 10 समाचार लेख »   

  दैनिक जागरण   
गोवा में माफिया के इशारे पर राम सेना पर प्रतिबंध: मुथालिक  दैनिक जागरण
पणजी। विवादास्पद श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक ने आरोप लगाया है कि गोवा सरकार ने ड्रग और पब माफिया के इशारे पर उनके संगठन पर प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने पूछा, 'गोवा में श्रीराम सेना पर प्रतिबंध लगाने की क्या वजह थी? यहां हमारा कोई संगठन या एक भी सदस्य नहीं है। क्या यहां कोई ¨हसा हुई है जिसमें हम लिप्त हैं?' गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर ने सदन में बुधवार को सेना के राज्य में शाखा खोलने पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि यह फैसला पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया। पुलिस ने श्रीराम सेना की गतिविधियों को लेकर राज्य सरकार को ...

श्रीराम सेना पर प्रतिबंधित माफिया के आदेश पर: मुतालिक   Live हिन्दुस्तान
गोवा सीएम पर्रिकर बोले, झूठी होती हैं अखबारों की 40 फीसदी खबरें   khaskhabar.com हिन्दी
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर   आज तक
लोकतेज   
p7news   
नवभारत टाइम्स   
सभी 12 समाचार लेख »   

  Rajasthan Patrika   
जोखिम प्रबंधन नियम होंगे सख्त  Rajasthan Patrika
नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि सरकार बैंकिंग क्षेत्र में जोखिम प्रबंधन को सख्त बनाने पर काम कर रही है। जेटली ने सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक के 108वें स्थापना दिवस के अवसर पर किसी बैंक विशेष का नाम लिए बगैर कहा कि हाल की कुछ घटनाएं चिंताजनक हैं। यह समुद्र में एक बूंद की तरह होनी चाहिए और इस तरह की घटनाओं से हमें सीख लेने की जरूरत है तथा भविष्य में इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। सार्वजनिक क्षेत्र के सिंडिकेट बैंक के प्रमुख को भूषण स्टील को ऋण उपलब्ध कराने के लिए 50 लाख रूपए के रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही देना बैंक और ...

जोखिम प्रबंधन में सुधार करें बैंक   Business Standard Hindi
सरकारी बैंकों के प्रबंधन को पेशेवर रूप देंगे : जेटली   दैनिक जागरण
बैंकिंग प्रणाली की विश्वसनीयता जरूरी : अरुण जेटली   Webdunia Hindi
Bhasha-PTI   
सभी 12 समाचार लेख »   

  Nai Dunia   
दुनिया की शीर्ष प्रगतिशील कंपनियों में पांच भारतीय  Nai Dunia
न्यूयॉर्क। भारतीय कंपनियां दुनियाभर के निवेशकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। हिंदुस्तान यूनिलीवर और टीसीएस समेत पांच भारतीय कंपनियों ने फोर्ब्स की दुनिया की शीर्ष 100 प्रगतिशील कंपनियों में जगह बनाई है। ये कंपनियां ऐसी हैं, जिनके बारे में निवेशकों को लगता है कि वे अधिक कारोबार करने के साथ ज्यादा विकास करेंगी और नए विचार लेकर आएंगी। मशहूर पत्रिका फोर्ब्स की दुनिया की सर्वाधिक प्रगतिशील कंपनियों की सूची में कैलिफोर्निया की ग्लोबल क्लाउड कंप्यूटिंग फर्म सेल्सफोर्स ने लगातार चौथे साल पहले पायदान पर कब्जा बनाए रखा है। ये हैं शामिल. सूची में जगह बनाने ...

ये पांच भारतीय कंपनियां हैं फोर्ब्स की लिस्ट में   Inext Live
फोर्ब्स की इनोवेटिव कंपनियों की सूची में 5 भारतीय   Shri News
फोर्ब्स की सबसे इनोवेटिव कंपनियों की सूची में भारत की पांच कंपनियां   Sahara Samay
khaskhabar.com हिन्दी   
Live हिन्दुस्तान   
Patrika   
सभी 10 समाचार लेख »   

  Sahara Samay   
बुनियादी क्षेत्रों के प्रदर्शन की अगले महीने समीक्षा करेंगे मोदी  Zee News हिन्दी
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने कोयला एवं बिजली समेत प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्र के उद्योगों के लक्ष्य के संदर्भ में उनके कामकाज की समीक्षा करेंगे। एक जानकार अधिकारी ने कहा, 'प्रधानमंत्री सितंबर के पहले सप्ताह में लक्ष्य के मुकाबले विभिन्न मंत्रालयों की उपलब्धियों की समीक्षा करेंगे।' इससे पहले पिछले महीने मोदी ने सड़क, बिजली और रेलवे जैसे नौ ढांचागत क्षेत्रों से संबंधित सचिवों के साथ बैठक की थी। इस बैठक का आयोजना इन क्षेत्रों में प्रमुख परियोजनाओं की पहचान करना और 2014-15 के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए किया गया था। उसके बाद यह बैठक ...

मोदी बुनियादी क्षेत्रों के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे अगले माह   Bhasha-PTI

सभी 6 समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言