2014年8月15日 星期五

2014-08-16 भारत (India) विश्व

  प्रभात खबर   
सरकार-विरोधी मार्च जारी, इमरान के वाहन पर चलीं गोलियां  प्रभात खबर
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को सत्ता से हटाने के लिए कौमी परचम लहराते हजारों सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने दो काफिले में राजधानी इस्लामाबाद की तरफ मार्च किया जबकि गुजरांवाला शहर में झडपें हुईं और विपक्षी नेता इमरान खान ने आरोप लगाया कि पीएमएल (एन) कार्यकर्ताओं ने उनके वाहन पर गोलियां चलाईं. PMLN workers attacked again but I have asked our workers to remain calm and peaceful. — Imran Khan (@ImranKhanPTI) August 15, 2014. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख खान और कनाडा आधारित धर्मगुरु ताहिरुल कादरी के नेतृत्व में चले दो काफिले इस्लामाबाद पहुंचेंगे और ...

पाक में इमरान के काफिले पर फायरिंग के बाद हिंसा   दैनिक जागरण
देश में कोई प्रजातंत्र नहीं: इमरान खान   अमर उजाला
देश में कोई प्रजातंत्र नहीं: इमरान ख़ान   बीबीसी हिन्दी
एनडीटीवी खबर   
Sahara Samay   
आज तक   
सभी 138 समाचार लेख »   

  p7news   
आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह  ABP News
नई दिल्ली: कांग्रेस से निलंबित किए गए बीरेंद्र सिंह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. हरियाणा के जींद की रैली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में बीरेंद्र सिंह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. जींद की रैली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खुद पहुंचकर बीरेंद्र सिंह को पार्टी की सदस्यता दिला सकते हैं. चौधरी बीरेंद्र सिंह के करीबी माने जाने वाले संगठन की रैली है. जींद की रैली को अमित शाह भी संबोधित करेंगे. सुबह ग्यारह बजे रैली शुरू होगी. एक बजे के करीब होगा अमित शाह का भाषण देंगे. चौधरी बीरेंद्र सिंह हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा से नाराज हैं.
बीजेपी में वीरेन्द्र सिंह शामिल हो सकते हैं?   p7news
कांग्रेस से 42 साल का साथ तोड़ेंगे बीरेंद्र   नवभारत टाइम्स
बीरेंद्र की नई पारी के लिए मंच तैयार -- पहले पेज पर   दैनिक जागरण

सभी 9 समाचार लेख »   

  प्रभात खबर   
पाकिस्तान:दो हवाई अड्डों पर आतंकवादी हमला,दस आतंकवादी ढेर  प्रभात खबर
कराची: स्वचालित हथियारों, ग्रेनेड से लैस और आत्मघाती जैकेट पहने आतंकवादियों ने आज पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में भारी सुरक्षा बंदोबस्त वाले दो हवाई अड्डों पर हमले का प्रयास किया लेकिन सुरक्षा बलों ने इसे विफल करते हुए दस संदिग्ध उज्बेक आतंकवादियों को मार गिराया. अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान वायुसेना के इस्तेमाल में आने वाले समुंगली हवाई ठिकाने और खालिद सैन्य हवाई ठिकाना को तडके निशाना बनाया गया. यह महज दो महीने में तीसरा ऐसा हमला है. ये दोनों सैन्य हवाई ठिकाने एक दूसरे से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं.
क्वेटा के दो एयर बेस पर आतंकी हमला   नवभारत टाइम्स
पाकिस्तान में दो हवाई ठिकानों पर आतंकी हमला, 12 आतंकवादी ढेर   Zee News हिन्दी
पाकिस्तान में हवाई अड्डों पर हमला : दस आतंकवादी मारे गए   Live हिन्दुस्तान
दैनिक जागरण   
एनडीटीवी खबर   
सभी 30 समाचार लेख »   

  Live हिन्दुस्तान   
मोदी आज देश को सौंपेगे आईएनएस कोलकाता  Live हिन्दुस्तान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आईएनएस कोलकाता को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। स्वदेशी तकनीक से निर्मित देश का यह सबसे बड़ा युद्धपोत है। प्रधानमंत्री के साथ इस मौके पर रक्षा मंत्री अरुण जेटली व नौसेना प्रमुख एडमिरल आरके धवन भी मौजूद होंगे। रडार की पकड़ में नहीं आने वाले 6,800 टन वजनी कोलकाता श्रेणी के इस युद्धपोत का डिजाइन भारतीय नौसेना के डिजाइन ब्यूरो ने तैयार किया है। मझगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) ने इसके निर्माण का काम सितंबर, 2003 में शुरू किया था। यह अपनी श्रेणी का पहला युद्धपोत है। भारत की इसी तरह के दो अन्य युद्धपोत बनाने की योजना है। इस जंगी पोत में ...

प्रधानमंत्री मोदी आज मुंबई में, नौसेना के हवाले करेंगे आईएनएस कोलकाता   Zee News हिन्दी
PM आज देश को सौंपेगे युद्धपोत INS कोलकाता   आईबीएन-7
पीएम नरेंद्र मोदी मुंबई में देश को समर्पित करेंगे जंगी युद्धपोत आईएनएस कोलकाता   आज तक
प्रभात खबर   
बीबीसी हिन्दी   
सभी 29 समाचार लेख »   

  आईबीएन-7   
सोहराबुद्दीन मुठभेड़: आरोपी IPS अजय की बहाली  आईबीएन-7
अहमदाबाद। गुजरात सरकार ने सोहराबुद्दीन शेख फर्जी एनकाउंटर के आरोपी आईपीएस अधिकारी अजय चुड़ास्मा को फिर से पद पर बहाल कर दिया है। गुजरात राज्य गृह विभाग की अधिसूचना के मुताबिक चूड़ास्मा को डीजीपी विजिलेंस स्क्वॉड के अधीक्षक पद पर बहाल किया गया है। गौरतलब है कि इस मामले में चूड़ास्मा चार साल जेल में बंद रहे थे जिसके बाद उन्हें 28 अप्रैल 2014 को जमानत मिली थी। इससे पहले भी गुजरात सरकार ने आईपीएस अधिकारी जीएल सिंघल को बहाल किया था जो इशरत जहां मुठभेड़ मामले में आरोपी हैं। राज्य गृह विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक चूडासामा को गांधीनगर में डीजीपी ...

सोहराबुद्दीन मुठभेड़ के आरोपी आइपीएस अभय चूड़ास्मा बहाल   दैनिक जागरण
सोहराबुद्दीन मुठभेड़ के आरोपी आईपीएस चूड़ास्मा बहाल   Nai Dunia
सोहराबुद्दीन मुठभेड़ मामले का आरोपी आईपीएस अधिकारी पद पर बहाल   ABP News

सभी 5 समाचार लेख »   

  प्रभात खबर   
झारखंड:स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देते हुए राज्यपाल सैयद अहमद बेहोश  प्रभात खबर
रांची : झारखंड के राज्यपाल डा सैयद अहमद आज राज्य की दूसरी राजधानी दुमका में स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देते समय अनियमित रक्तचाप के चलते बेहोश होकर मंच पर ही गिर पडे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पडा लेकिन अब उन्हें खतरे से बाहर बताया गया है. आज सुबह झारखंड की दूसरी राजधानी दुमका में राज्यपाल डा सैयद अहमद ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया और सलामी गारद की सलामी ली. अहमद ने जब स्वतंत्रता दिवस का अपना भाषण प्रारंभ किया उसके कुछ देर बाद ही उनके शरीर में कंपकपी हुई और वह बेहोश होकर गिर पडे. आनन फानन में उन्हें मंच से उठाकर दुमका सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां ...

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देते वक्त बेहोश हुए झारखंड के राज्यपाल   एनडीटीवी खबर
भाषण के दौरान बेहोश हुए झारखंड के राज्यपाल   दैनिक जागरण
ध्वजारोहण के दौरान झारखंड के राज्यपाल बेहोश होकर गिरे, देखें तस्वीरें   दैनिक भास्कर
ABP News   
अमर उजाला   
आज तक   
सभी 28 समाचार लेख »   

  प्रभात खबर   
एंटनी ने कहा,लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के लिए राहुल जिम्‍मेदार नहीं  प्रभात खबर
नयी दिल्‍ली : कांग्रेस नेता और पूर्व केद्रीय मंत्री ए के एंटनी ने आज लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के लिए उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी का बचाव किया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली हार के लिए राहुल गांधी को जिम्‍मेदार ठहराया जाना गलत है. उन्‍होंने कहा कि कुछ शरारती लोगों ने पार्टी को कमजोर करने के लिए इस तरह के बयान दिये हैं. एंटनी ने कहा कि ऐसे लोगों ने कांग्रेस की क्षवि को खराब किया है. उन्‍होंने कहा कि हार के लिए कुछ और कारण जिम्‍मेदार हैं. हम सोनिया गांधी और राहुल के नेतृत्व में फिर से मजबूत होंगे. हमें सौ फीसदी विश्वास है कि हम ...

चुनावी हार के लिए राहुल जिम्मेदार नहीं   Sahara Samay
कांग्रेस की हार के लिए राहुल जिम्मेदार नहीं   दैनिक जागरण
कांग्रेस की हार के लिए राहुल गांधी जिम्मेदार नहीं: ए के एंटनी   आज तक
पंजाब केसरी   
ABP News   
Live हिन्दुस्तान   
सभी 25 समाचार लेख »   

  प्रभात खबर   
बेरोजगार युवक ने प्रकाश सिंह बादल की ओर फेंका जूता  प्रभात खबर
लुधियाना : पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को स्वतंत्रता दिवस पर एक बेरोजगार युवक के गुस्से का सामना करना पड़ा. युवक ने प्रकाश सिंह बादल की ओर उस समय कथित रुप से अपना जूता फेंका जब वह यहां से करीब 50 किलोमीटर दूर इसरु में आज एक राजनीतिक सम्मेलन के दौरान मंच पर थे. हालांकि जूता मंच से कुछ मीटर दूर जाकर गिरा. जूता उस समय फेंका गया जब मुख्यमंत्री लोगों को संबोधित करने के लिए खडे हुए थे. खन्ना के एसएसपी हर्ष बसंल ने कहा कि युवक की पहचान विक्रम (23) के रुप में हुई है जो बरनाला के धनौला का रहने वाला है. उसने जूता फेंकने से पहले मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की.
युवक ने प्रकाश सिंह बादल की ओर जूता फेंका   प्रातःकाल
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जूता फेंका   Pressnote.in
पंजाब के CM प्रकाश सिंह बादल पर युवक ने जूता फेंका   आज तक
Bhasha-PTI   
सभी 17 समाचार लेख »   

  प्रभात खबर   
आडवाणी ने लोस चुनावों में भारी जीत का श्रेय विपक्ष को दिया  प्रभात खबर
नयी दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने आज लोकसभा चुनावों में पार्टी की शानदार जीत का श्रेय विपक्ष को दिया. उन्होंने कहा कि बीते दस वर्ष में पिछली सरकारों के भारी भ्रष्टाचार और गलतियों ने उनकी पार्टी की भारी जीत में योगदान दिया. वर्ष 2014 के आम चुनावों को ''अभूतपूर्व'' बताते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनावी जंग में कडी मेहनत की. आडवाणी ने यहां अपने आवास पर तिरंगा झंडा फहराने के बाद कहा, ''मैंने 1952 से अब तक के सभी चुनाव देखे हैं. जब 2014 के चुनाव खत्म हुए, मैंने महसूस किया कि मेरे अपने लिए और पार्टी के लिए यह चुनाव ...

लोकसभा चुनाव जीतने में मोदी से ज्यादा कांग्रेस का योगदान   दैनिक जागरण
मोदी से ज्यादा कांग्रेस के कारण जीती बीजेपीः आडवाणी   आज तक
चुनाव जीतने में मोदी से ज्यादा कांग्रेस ने की मददः आडवाणी   नवभारत टाइम्स
khaskhabar.com हिन्दी   
Jansatta   
सभी 18 समाचार लेख »   

  प्रभात खबर   
पढ़िए,पीएम का स्वतंत्रता दिवस पर दिया गया पूरा भाषण  प्रभात खबर
आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्‍वतंत्रता दि‍वस 2014 के अवसर पर लाल कि‍ले के प्राचीर से देश को संबोधि‍त कि‍या . इस अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ इस प्रकार है -. मेरे प्यारे देशवासियो,. आज देश और दुनिया में फैले हुए सभी हिन्दुस्तानी आज़ादी का पर्व मना रहे हैं. इस आज़ादी के पावन पर्व पर प्यारे देशवासियों को भारत के प्रधान सेवक की अनेक-अनेक शुभकामनाएँ. मैं आपके बीच प्रधान मंत्री के रूप में नहीं, प्रधान सेवक के रूप में उपस्थित हूँ. देश की आज़ादी की जंग कितने वर्षों तक लड़ी गई, कितनी पीढ़ियाँ खप गईं, अनगिनत लोगों ने बलिदान दिए, जवानी खपा दी, जेल में ज़िन्दगी ...

स्वतंत्रता दिवस पर मोदी के भाषण की 20 बड़ी बातें   नवभारत टाइम्स
भरोसा बढ़ाने वाला भाषण   दैनिक जागरण
लाल किले पर प्रधानमंत्री मोदी के बदले अंदाज   एनडीटीवी खबर
आज तक   
Chhattisgarh Khabar   
Nai Dunia   
सभी 70 समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言