2014年8月15日 星期五

2014-08-16 भारत (India) भारत

  आईबीएन-7   
PM आज देश को सौंपेगे युद्धपोत INS कोलकाता  आईबीएन-7
नई दिल्ली। आज नौसेना की ताकत में और इजाफा हो जाएगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईएनएस कोलकाता को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके बाद आईएनएस कोलकाता नौसेना के बेड़े में शामिल हो जाएगा। घरेलू तकनीक से निर्मित देश का यह सबसे बड़ा युद्धपोत है। मंबई के इस दौरे पर मोदी के साथ रक्षा मंत्री अरुण जेटली और नौसेना प्रमुख एडमिरल आरके धवन भी मौजूद रहेंगे। आईएनएस कोलकाता को मझगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) ने बनाया है। 7,600 टन वजनी कोलकाता श्रेणी के इस स्टेल्थ विध्वंशक की डिजाइन भारतीय नौसेना के इंडियन ब्यूरो ने तैयार किया है। इसको बनाने का काम सितंबर 2003 में शुरू हुआ था।
मोदी आज देश को सौंपेगे आईएनएस कोलकाता   Live हिन्दुस्तान
प्रधानमंत्री मोदी आज मुंबई में, नौसेना के हवाले करेंगे आईएनएस कोलकाता   Zee News हिन्दी
पीएम नरेंद्र मोदी मुंबई में देश को समर्पित करेंगे जंगी युद्धपोत आईएनएस कोलकाता   आज तक
प्रभात खबर   
बीबीसी हिन्दी   
सभी 29 समाचार लेख »   

  प्रभात खबर   
पढ़िए,पीएम का स्वतंत्रता दिवस पर दिया गया पूरा भाषण  प्रभात खबर
आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्‍वतंत्रता दि‍वस 2014 के अवसर पर लाल कि‍ले के प्राचीर से देश को संबोधि‍त कि‍या . इस अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ इस प्रकार है -. मेरे प्यारे देशवासियो,. आज देश और दुनिया में फैले हुए सभी हिन्दुस्तानी आज़ादी का पर्व मना रहे हैं. इस आज़ादी के पावन पर्व पर प्यारे देशवासियों को भारत के प्रधान सेवक की अनेक-अनेक शुभकामनाएँ. मैं आपके बीच प्रधान मंत्री के रूप में नहीं, प्रधान सेवक के रूप में उपस्थित हूँ. देश की आज़ादी की जंग कितने वर्षों तक लड़ी गई, कितनी पीढ़ियाँ खप गईं, अनगिनत लोगों ने बलिदान दिए, जवानी खपा दी, जेल में ज़िन्दगी ...

स्वतंत्रता दिवस पर मोदी के भाषण की 20 बड़ी बातें   नवभारत टाइम्स
भरोसा बढ़ाने वाला भाषण   दैनिक जागरण
लाल किले पर प्रधानमंत्री मोदी के बदले अंदाज   एनडीटीवी खबर
आज तक   
बीबीसी हिन्दी   
Chhattisgarh Khabar   
सभी 70 समाचार लेख »   

  आज तक   
सरकार के तीनों अंग नहीं करें दूसरे क्षेत्र का अतिक्रमण: CJI  आज तक
न्यायपालिका में शीर्ष स्तर के न्यायाधीशों की नियुक्तियों के लिए आयोग गठित करने का रास्ता साफ किए जाने के बाद न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर छिड़ी बहस के बीच सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएम लोढ़ा ने शुक्रवार को कहा कि कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका में बैठे लोगों को एक-दूसरे के कार्य क्षेत्रों का अतिक्रमण नहीं करना चाहिए और उन्हें अपने निर्धारित क्षेत्र की सीमा में ही काम करना चाहिए. देश के 68वें स्वतंत्रता दिवस पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित समारोह में प्रधान न्यायाधीश ने कहा, 'मुझे भरोसा है कि न्यायपालिका ...

एक-दूसरे का सम्मान करें:सीजेआई   Chhattisgarh Khabar
न्यायपालिका में न हो अतिक्रमण : सीजेआइ   दैनिक जागरण
न्यायपालिका-विधायिका अपनी हद न भूलेंः CJI   आईबीएन-7
Patrika   
ABP News   
सभी 8 समाचार लेख »   

  Nai Dunia   
उत्तराखंड में बादल फटा, 24 की मौत  Nai Dunia
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर से भारी बारिश और बाढ़ कहर ढ़ाने लगी है। इसके चलते राज्य के कई इलाकों में संकट खड़ा हो गया है। शुक्रवार को बादल फटने के की वजह से मरने वालों की संख्या 24 हो गई है। भारी बारिश के चलते गंगा उफान पर है, जिसके चलते देहरादून समेत कई जगहों पर बाढ़ का संकट पैदा हो गया है। कई रिहायशी इलाकों में भी पानी घुसने की खबर है। जबकि आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए। पौड़ी, देहरादून व पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश से मुश्किल हालात बन गए हैं। प्रदेश सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है और सभी जिलों के डीएम को तैयार रहने के लिए कहा गया है। जगह- जगह रास्ते बंद होने से ...

पौड़ी जिले में भारी वर्षा से तबाही   Pressnote.in
पौड़ी में बादल फटने से 17 की मौत, कई लापता   Sahara Samay
उत्तराखंड में बादल फटा, 18 की मौत   दैनिक जागरण
एनडीटीवी खबर   
Palpalindia   
सभी 15 समाचार लेख »   

  आईबीएन-7   
सोहराबुद्दीन मुठभेड़: आरोपी IPS अजय की बहाली  आईबीएन-7
अहमदाबाद। गुजरात सरकार ने सोहराबुद्दीन शेख फर्जी एनकाउंटर के आरोपी आईपीएस अधिकारी अजय चुड़ास्मा को फिर से पद पर बहाल कर दिया है। गुजरात राज्य गृह विभाग की अधिसूचना के मुताबिक चूड़ास्मा को डीजीपी विजिलेंस स्क्वॉड के अधीक्षक पद पर बहाल किया गया है। गौरतलब है कि इस मामले में चूड़ास्मा चार साल जेल में बंद रहे थे जिसके बाद उन्हें 28 अप्रैल 2014 को जमानत मिली थी। इससे पहले भी गुजरात सरकार ने आईपीएस अधिकारी जीएल सिंघल को बहाल किया था जो इशरत जहां मुठभेड़ मामले में आरोपी हैं। राज्य गृह विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक चूडासामा को गांधीनगर में डीजीपी ...

सोहराबुद्दीन मुठभेड़ के आरोपी आइपीएस अभय चूड़ास्मा बहाल   दैनिक जागरण
सोहराबुद्दीन मुठभेड़ के आरोपी आईपीएस चूड़ास्मा बहाल   Nai Dunia
सोहराबुद्दीन मुठभेड़ मामले का आरोपी आईपीएस अधिकारी पद पर बहाल   ABP News
नवभारत टाइम्स   
सभी 5 समाचार लेख »   

  दैनिक जागरण   
विपक्ष ने मोदी के भाषण को निष्प्रभावी करार दिया  दैनिक जागरण
नई दिल्ली। कांग्रेस और वामपंथी दलों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला स्वतंत्रता दिवस संबोधन जरा भी रास नहीं आया। दोनों दलों ने मोदी के प्रेरणादायक भाषण को निष्प्रभावी करार दिया। विपक्षी दलों ने पीएम के संबोधन को पूरी तरह से विचार शून्य कहा। उनके अनुसार मोदी के भाषण में कुछ भी नया नहीं था। इसमें किसी भी नई योजना या किसी महत्वपूर्ण पहल का एलान नहीं था। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी का कहना था, 'मोदी बतौर प्रधानमंत्री पहली बार राष्ट्र को संबोधित कर रहे थे, उम्मीद थी कि वह देश के विकास के लिए अगले पांच वर्षो का खाका पेश करेंगे। लेकिन उन्होंने पूरी तरह से ...

भविष्य की रूपरेखा पेश नहीं कर पाया मोदी का भाषण : विपक्ष   आर्यावर्त
कांग्रेस बोली- मोदी अब भी कैंपेन मोड में, बीजेपी ने लिंकन से की पीएम के भाषण की तुलना   दैनिक भास्कर
पढ़िए: PM के भाषण पर सेलेब्रिटीज के Reactions   Shri News

सभी 8 समाचार लेख »   

  प्रभात खबर   
एंटनी ने कहा,लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के लिए राहुल जिम्‍मेदार नहीं  प्रभात खबर
नयी दिल्‍ली : कांग्रेस नेता और पूर्व केद्रीय मंत्री ए के एंटनी ने आज लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के लिए उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी का बचाव किया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली हार के लिए राहुल गांधी को जिम्‍मेदार ठहराया जाना गलत है. उन्‍होंने कहा कि कुछ शरारती लोगों ने पार्टी को कमजोर करने के लिए इस तरह के बयान दिये हैं. एंटनी ने कहा कि ऐसे लोगों ने कांग्रेस की क्षवि को खराब किया है. उन्‍होंने कहा कि हार के लिए कुछ और कारण जिम्‍मेदार हैं. हम सोनिया गांधी और राहुल के नेतृत्व में फिर से मजबूत होंगे. हमें सौ फीसदी विश्वास है कि हम ...

चुनावी हार के लिए राहुल जिम्मेदार नहीं   Sahara Samay
कांग्रेस की हार के लिए राहुल जिम्मेदार नहीं   दैनिक जागरण
कांग्रेस की हार के लिए राहुल गांधी जिम्मेदार नहीं: ए के एंटनी   आज तक
पंजाब केसरी   
ABP News   
Live हिन्दुस्तान   
सभी 25 समाचार लेख »   

  p7news   
आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह  ABP News
नई दिल्ली: कांग्रेस से निलंबित किए गए बीरेंद्र सिंह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. हरियाणा के जींद की रैली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में बीरेंद्र सिंह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. जींद की रैली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खुद पहुंचकर बीरेंद्र सिंह को पार्टी की सदस्यता दिला सकते हैं. चौधरी बीरेंद्र सिंह के करीबी माने जाने वाले संगठन की रैली है. जींद की रैली को अमित शाह भी संबोधित करेंगे. सुबह ग्यारह बजे रैली शुरू होगी. एक बजे के करीब होगा अमित शाह का भाषण देंगे. चौधरी बीरेंद्र सिंह हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा से नाराज हैं.
बीजेपी में वीरेन्द्र सिंह शामिल हो सकते हैं?   p7news

सभी 9 समाचार लेख »   

  प्रभात खबर   
बेरोजगार युवक ने प्रकाश सिंह बादल की ओर फेंका जूता  प्रभात खबर
लुधियाना : पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को स्वतंत्रता दिवस पर एक बेरोजगार युवक के गुस्से का सामना करना पड़ा. युवक ने प्रकाश सिंह बादल की ओर उस समय कथित रुप से अपना जूता फेंका जब वह यहां से करीब 50 किलोमीटर दूर इसरु में आज एक राजनीतिक सम्मेलन के दौरान मंच पर थे. हालांकि जूता मंच से कुछ मीटर दूर जाकर गिरा. जूता उस समय फेंका गया जब मुख्यमंत्री लोगों को संबोधित करने के लिए खडे हुए थे. खन्ना के एसएसपी हर्ष बसंल ने कहा कि युवक की पहचान विक्रम (23) के रुप में हुई है जो बरनाला के धनौला का रहने वाला है. उसने जूता फेंकने से पहले मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की.
युवक ने प्रकाश सिंह बादल की ओर जूता फेंका   प्रातःकाल
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जूता फेंका   Pressnote.in
पंजाब के CM प्रकाश सिंह बादल पर युवक ने जूता फेंका   आज तक

सभी 17 समाचार लेख »   

  प्रभात खबर   
आडवाणी ने लोस चुनावों में भारी जीत का श्रेय विपक्ष को दिया  प्रभात खबर
नयी दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने आज लोकसभा चुनावों में पार्टी की शानदार जीत का श्रेय विपक्ष को दिया. उन्होंने कहा कि बीते दस वर्ष में पिछली सरकारों के भारी भ्रष्टाचार और गलतियों ने उनकी पार्टी की भारी जीत में योगदान दिया. वर्ष 2014 के आम चुनावों को ''अभूतपूर्व'' बताते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनावी जंग में कडी मेहनत की. आडवाणी ने यहां अपने आवास पर तिरंगा झंडा फहराने के बाद कहा, ''मैंने 1952 से अब तक के सभी चुनाव देखे हैं. जब 2014 के चुनाव खत्म हुए, मैंने महसूस किया कि मेरे अपने लिए और पार्टी के लिए यह चुनाव ...

लोकसभा चुनाव जीतने में मोदी से ज्यादा कांग्रेस का योगदान   दैनिक जागरण
चुनाव जीतने में मोदी से ज्यादा कांग्रेस ने की मददः आडवाणी   नवभारत टाइम्स
भाजपा की जीत में मोदी से अधिक कांग्रेस का योगदान:आडवाणी   khaskhabar.com हिन्दी
Jansatta   
सभी 18 समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言