2014年8月25日 星期一

2014-08-26 भारत (India) विश्व

  Sahara Samay   
200 कोल ब्लॉक्स का एलोकेशन अवैध: सुप्रीम कोर्ट  नवभारत टाइम्स
सुप्रीम कोर्ट ने 1993 से 2009 के बीच एलोकेट किए गए 200 कोल ब्लॉक्स को अवैध करार दिया है। उसने कहा है कि वह अगले हफ्ते से शुरू हो रही सुनवाई में इनकी किस्मत का फैसला करेगा। इससे इन कोल ब्लॉक्स के कैंसल किए जाने का डर पैदा हो गया है। अगर ऐसा हुआ तो इकनॉमिक रिकवरी पर ब्रेक लग सकता है। कैंसलेशन के बाद इन कोल ब्लॉक्स को नीलाम किया जा सकता है। कोयले की सप्लाई को लेकर भ्रम बढ़ने के चलते सोमवार को मेटल स्टॉक्स में गिरावट आई। मेटल कंपनियों के मैन्युफैक्चरिंग प्रॉसेस के लिए कोयले की सप्लाई बेहद जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश 'क्रॉनी कैपिटलिज्म' पर गहरी चोट है। यूपीए सरकार ...

कोल ब्लॉक पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 1993 के बाद के सभी आवंटन गैरकानूनी   आज तक
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पी सी परख की सफाई   मनी कॉंट्रोल
कोयला क्षेत्र तेजी से बढ़ने को तैयार   प्रभात खबर
ABP News   
Nai Dunia   
प्रातःकाल   
सभी 84 समाचार लेख »   

  आईबीएन-7   
48 घंटे में सदन खाली करें पाक सांसद: कादरी  आईबीएन-7
इस्लामाबाद। धर्मगुरु और पाकिस्तान अवामी तहरीक (पीएटी) प्रमुख ताहिर-उल-कादरी ने संसद के निचले सदन के सदस्यों को सदन छोड़ने के लिए 48 घंटे का वक्त दिया है। यह समय सीमा ऐसे समय में दी गई है, जब कहा जा रहा है कि इमरान खान के नेतृत्वा वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ और सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के बीच तीसरे दौर की वार्ता सफल रही है। डॉन ऑनलाइन ने कादरी के हवाले से कहा कि मैंने नेशनल एसेंबसी के सदस्यों को तय समय सीमा में सदन छोड़ने को कहा है। वहीं, पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के खिलाफ धरना दे रहे दोनों दलों को कांस्टिट्यूशन एवेन्यू को 24 ...

पाकिस्‍तान:सुप्रीम कोर्ट का आदेश, कंस्टीट्यूशन एवेन्यू 24 घंटे में खाली करें प्रदर्शनकारी   प्रभात खबर
48 घंटे में सदन खाली करें सांसद: कादरी   पंजाब केसरी
पाक सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम, 24 घंटे के भीतर खाली करें कांस्टीट्यूशन एवेन्यू   Oneindia Hindi
Live हिन्दुस्तान   
नवभारत टाइम्स   
सभी 14 समाचार लेख »   

  Sahara Samay   
अगस्त में गर्मी का 12 वर्षो का टूटा रिकार्ड  दैनिक जागरण
नई दिल्ली [राज्य ब्यूरो]। राजधानी में सूरज फिर आग उगल रहा है। कमजोर मानूसन से बारिश न होने और बढ़ते तापमान से लोग काफी परेशान हैं। गर्मी का आलम यह है कि सोमवार को पिछले 12 साल का रिकार्ड टूट गया। 12 वर्षो में 24 अगस्त सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। औसत तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार पालम में पारा 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर नजफगढ़ सहित कुछ अन्य जगहों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल गर्मी से कोई राहत मिलने वाली नहीं है। अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह से रहेगा। तापमान और भी बढ़ ...

दस साल में अगस्त में सबसे हॉट रहा मंडे   नवभारत टाइम्स
चिलचिलाती धूप की चपेट में रहा उत्तर भारत   Sahara Samay
उत्तर भारत चिलचिलाती धूप की चपेट में रहा   Bhasha-PTI
दैनिक भास्कर   
Nai Dunia   
सभी 7 समाचार लेख »   

  दैनिक जागरण   
तेल क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग  प्रभात खबर
हनोइ : भारत और वियतनाम ने सोमवार को रक्षा, पेट्रोलियम और कुछ अन्य क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जतायी. वियतनाम यात्र पर आयीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस रणनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण इस देश के साथ द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों की समीक्षा की. नरेंद्र मोदी सरकार की 'पूर्वी देशों के साथ मिल कर काम करने की नीति' के तहत सुषमा ने वियतनाम के विदेश मंत्री फाम बिन्ह मिन्ह और प्रधानमंत्री गुयेन तान दुंग के साथ बैठकें की. इस दौरान कई प्रमुख द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मामलों पर चर्चा की गयी. वियतनाम का दक्षिण चीन सागर में अधिकार क्षेत्र को लेकर चीन के साथ तनाव ...

भारत को उठाना होगा दक्षिण चीन सागर की आजादी का जिम्मा   दैनिक जागरण
दक्षिण चीन सागर में जल्द ही तेल की खोज शुरू कर सकता है भारत   एनडीटीवी खबर
भारत को वियतनामी तेल ब्लॉक की पेशकश   Chhattisgarh Khabar
देशबन्धु   
Inext Live   
सभी 25 समाचार लेख »   

  आज तक   
PAK: ऐतिहासिक मंदिर तोड़े जाने का खतरा  आज तक
पाकिस्तान के छावनी शहर रावलपिंडी में सैनिकों के लिए बैरक बनाने के लिए एक ऐतिहासिक मंदिर को तोड़ने का खतरा पैदा हो गया है, जिससे देश के अल्पसंख्यक समुदाय में गुस्सा है. विभाजन से पहले के इस मंदिर और इसके साथ एक श्मशान घाट तथा एक एक कमरे वाले 53 मकानों को तोड़ा जा सकता है क्योंकि प्रशासन यहां सैनिकों के लिए बैरक बनाना चाहता है. 1935 में बने इस महर्षि वाल्मिकी समाज जी मंदिर को बालकनाथ मंदिर के नाम से जाना जाता है और यह चकलाला के ग्रेसी लाइंस में स्थित है. यह क्षेत्र सैन्य संचालित रावलपिंडी छावनी बोर्ड के अंतर्गत आता है. हिंदू समुदाय को 12 अगस्त को बताया गया कि ...

पाक में टूटेगा 79 साल पुराना मंदिर   Rajasthan Patrika
रावलपिंडी का हिंदू मंदिर तोड़ा जाएगा   Nai Dunia

सभी 3 समाचार लेख »   

  आज तक   
इबोला की एक्सपेरिमेंटल दवा लेने वाले डॉक्टर की मौत  आज तक
इबोला की एक प्रायोगिक दवा लेने वाले तीन अफ्रीकियों में शामिल एक लाइबेरियाई डॉक्टर की मृत्यु हो गई. यह जानकारी देश के सूचना मंत्री ने सोमवार को दी. उधर संयुक्त राष्ट्र के एक शीर्ष प्रतिनिधिमंडल ने सियेरा लियोन की यात्रा के दौरान इस बीमारी से निपटने में देशों की मदद का वायदा किया. लाइबेरिया के सबसे बड़े अस्पताल में डॉक्टर अब्राहम बोरबोर ने जेडमैप दवा ली थी जिसका परीक्षण नहीं किया गया था. इससे पहले यह दो अमेरिकियों को दी गयी थी. इबोला से संक्रमित एक स्पेनिश मिशनरी पादरी ने भी दवा ली लेकिन उसकी मौत हो गई थी. उन दो अन्य लाइबेरियाई नागरिकों के बारे में कोई ...

इबोलाः लाइबेरिया में एक डॉक्टर की मौत   बीबीसी हिन्दी
इबोला का भारत पर भी हो सकता है हमला?   ABP News
इबोला की दवा लेने के बावजूद लाइबेरिया में डॉक्टर की मौत   Patrika
Nai Dunia   
Sahara Samay   
दैनिक भास्कर   
सभी 19 समाचार लेख »   


सीरिया के एयरबेस पर IS का कब्जा  नवभारत टाइम्स
पूर्वोत्तर सीरिया स्थित एयरबेस पर इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने कब्जा कर लिया है। सरकारी फौज के साथ हुए संघर्ष में लगभग 500 लोगों के मारे जाने की भी खबर है। सीरिया में मानवाधिकारों के मामले की मॉनिटरिंग करनेवाली एजेंसी का कहना है कि एयरबेस तब्का पर कब्जे को लेकर हुए संघर्ष में इस्लामिक स्टेट के लगभग 346 आतंकी मारे गए, जबकि सरकारी फौज के 170 जवानों की मौत हुई है। ये संघर्ष पिछले मंगलवार से जारी था। इस संघर्ष को सीरिया वॉर का अब तक का सबसे भीषण संघर्ष माना जा रहा है। ये एयरबेस सीरिया सरकार का इस क्षेत्र में आखिरी कब्जेवाली जगह थी। इससे साफ हो गया है कि इस्लामिक ...

एक और सीरियाई एयर बेस पर ISIS का कब्जा, लंबे चले खूनी संघर्ष में 500 से ज्यादा मौतें   दैनिक भास्कर
एयरबेस पर इस्लामी विद्रोहियों का क़ब्ज़ा   बीबीसी हिन्दी

सभी 4 समाचार लेख »   

  आईबीएन-7   
बीजेपी को उपचुनावों में झटका!  आईबीएन-7
नई दिल्ली। चार राज्यों में विधानसभा की 18 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। बिहार में लालू और नीतीश के महागठबंधन ने बीजेपी का खेल बिगाड़ दिया है और कुल 10 सीटों में से 6 सीटों पर जीत दर्ज की है। पंजाब और मध्यप्रदेश में कांग्रेस एक-एक सीट जीतने में सफल रही तो कर्नाटक में उसे दो सीटों पर जीत मिली। बीजेपी को मध्यप्रदेश में दो, बिहार में चार, कर्नाटक में एक सीट मिली। बिहार. बिहार में मोहिउद्दीनगर विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी के अजय कुमार बुल्गानिन विजयी हुए हैं। उन्होंने बीजेपी के राजेश कुमार सिंह को 21 हजार वोटों से हराया। राजनगर से आरजेडी के उम्मीदवार ...

बिहार उपचुनाव से मिले 10 सबक   नवभारत टाइम्स
भाजपा के लिए खतरे की घंटी, हार का सिलसिला बिहार तक पहुंचा   दैनिक जागरण
क्या बिहार से बाहर भी दिखेगा महागठबंधन का जादू ?   प्रभात खबर
बीबीसी हिन्दी   
दैनिक भास्कर   
प्रातःकाल   
सभी 169 समाचार लेख »   

  आईबीएन-7   
मोदी का बैंकों को ईमेल, हर परिवार का हो अकाउंट  आईबीएन-7
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर परिवार के पास बैंक खाते को राष्ट्रीय प्राथमिकता बताते हुए बैंकरों से ऐसी कोशिश करने के लिए कहा है ताकि एक भी परिवार बिना बैंक खाते के न रहे। मोदी ने सभी बैंकों के अधिकारियों को भेजे ईमेल में कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना पूरे देश में 28 अगस्त से शुरू की जाएगी। राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में इसकी शुरुआत की जाएगी और राज्य स्तर पर भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें केंद्रीय मंत्री भाग लेंगे। ऐसे कार्यक्रम जिला और तहसील स्तर पर भी होंगे तथा शाखा स्तर पर इसके लिए शिविर लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा ...

28 अगस्त को लांच होगी प्रधानमंत्री जनधन योजना   प्रभात खबर
जनधन योजना में खुलने लगे जीरो बैलेंस पर खाते   Patrika
बैंक में चार सौ के खोले गए खाते   दैनिक जागरण
देशबन्धु   
Business Standard Hindi   
Live हिन्दुस्तान   
सभी 22 समाचार लेख »   


बच्चों को बताएं, क्या है 'गुड टच' और 'बैड टच': दिल्ली हाईकोर्ट  दैनिक जागरण
नई दिल्ली [पवन कुमार]। महिला एवं बाल यौन शोषण की बढ़ती घटनाओं के लिए एक तरह से हम भी जिम्मेदार है और इन घटनाओं को रोकने की जिम्मेदारी भी हमारी है। हमें अपने लड़कों को स्कूल व कालेजों में महिलाओं के प्रति आदर भाव की शिक्षा देनी चाहिए। छोटे बच्चों को यह बताया जाना चाहिए कि 'गुड टच' क्या है और 'बैड टच' गया है? जिससे वे शोषण का शिकार न हों। यह टिप्पणी दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति कैलाश गंभीर व न्यायमूर्ति सुनीता गुप्ता की खंडपीठ ने यौन शोषण रोकने संबंधी एक मामले में सुनवाई के दौरान की है। खंडपीठ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकिले की प्राचीर से प्रधानमंत्री ...


और अधिक »   

沒有留言:

張貼留言