2014年8月9日 星期六

2014-08-10 भारत (India) विश्व

  प्रभात खबर   
सत्ता के लिए लालू की गोद में बैठ गये नीतीश:शाह  प्रभात खबर
नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भाजपा राष्ट्रीय परिषद की पहली बैठक दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार को हुई. इस मौके पर जहां बतौर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नाम पर परिषद ने मुहर लगायी. वहीं, विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत का संकल्प लिया गया. बैठक में एलके आडवाणी सहित बड़े नेता मौजूद थे. नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कहा कि पार्टी ने लोकसभा चुनावों में राजनाथ सिंह की कप्तानी में विजय पायी और अमित शाह इसमें 'मैन ऑफ द मैच' अमित शाह रहे. आज का दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष का है.
'देश को कांग्रेस मुक्त बनाने में जुट जाएं'   प्रातःकाल
अमित शाह ने किया विधानसभा चुनावों के लिए शंखनाद   p7news
विधानसभा चुनाव जीतना है   Chhattisgarh Khabar
दैनिक भास्कर   
Zee News हिन्दी   
आज तक   
सभी 106 समाचार लेख »   

  Sahara Samay   
इराक में बमबारी के बाद राहत सामग्री  Sahara Samay
इराक में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों के हमलों से बचकर भागे और सिंजार पर्वत पर फंसे हजारों शरणार्थियों के लिए अमेरिका ने शनिवार को विमानों से दूसरी बार बड़ी मात्रा में भोजन तथा पानी गिराया. इराक में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों के हमलों से बचकर भागे और सिंजार पर्वत पर फंसे हजारों शरणार्थियों के लिए अमेरिका ने शनिवार को विमानों से दूसरी बार बड़ी मात्रा में भोजन तथा पानी गिराया. एक सी-17 और दो सी-130 मालवाहक विमानों के जरिए 72 पैकेट खाद्य सामग्री गिराई गई. पेंटागन ने बताया, मालवाहक विमानों का मार्ग रक्षण दो एफ ए-18 विमान कर रहे थे. सी-17 ने तैयार खाद्य सामग्री ...

इराक़ में अमरीका ने फिर किए हवाई हमले   बीबीसी हिन्दी
इराक के हालात से निबटने में लगेगा समय   दैनिक जागरण
निर्दोषों का नरसंहार होने पर अमेरिका करेगा हस्तक्षेप : ओबामा   Zee News हिन्दी
Bhasha-PTI   
अमर उजाला   
Live हिन्दुस्तान   
सभी 128 समाचार लेख »   

  Sahara Samay   
इराक में सैकड़ों महिलाएं बंधक  नवभारत टाइम्स
सुन्नी आतंकवादियों ने 'अनैतिक इरादे' से यजीदी धार्मिक अल्पसंख्यक समूह की सैकड़ों महिलाओं को बंधक बना लिया है। इराकी मानवाधिकार मंत्रालय के प्रवक्ता कामिल अमीन ने बताया कि 35 साल से कम उम्र की सैकड़ों यजीदी महिलाओं को इराक के दूसरे सबसे बड़े शहर मोसुल में स्कूलों में बंधक बनाकर रखा गया है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय को बंधकों के बारे में उनके परिवारों से पता चला। अमीन ने कहा, 'हमारा मानना है कि आतंकवादी उन्हें गुलाम मानते हैं और उनके मन में उनके प्रति गलत इरादे हैं। हमें लगता है कि आतंकवादी इन महिलाओं का इस्तेमाल अपनी हैवानियत पूरी करने के लिए करेंगे।
गलत इरादे से सैकड़ों यजीदी महिलाओं को ISIS आतंकवादियों ने बनया बंधक   Zee News हिन्दी
सेक्स के लिए आतंकियों ने बनाया महिलाओं को बंधक   अमर उजाला

सभी 11 समाचार लेख »   

  Webdunia Hindi   
चीन को प्रतिद्वंद्वी के रूप में न देखे भारत : अमेरिका  Webdunia Hindi
नई दिल्ली। अमेरिका ने शनिवार को कहा कि भारत को वॉशिंगटन और चीन के साथ अपने संबंधों के बीच चुनाव करने की जरूरत नहीं है तथा उसे बीजिंग को अपने प्रतिद्वंद्वी के रूप में नहीं देखना चाहिए। अमेरिकी रक्षामंत्री चक हेगल ने यहां कहा कि भारत और अमेरिका को अपने रक्षा संबंध का विस्तार करना चाहिए तथा अपनी सुरक्षा सहयोग साझेदारी में जापान को शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा, जिस तरह अमेरिका को अपने एशियाई गठजोड़ तथा चीन के साथ अपने सकारात्मक संबंधों के बीच चुनाव करने की जरूरत नहीं है, उसी तरह भारत को भी अमेरिका के साथ घनिष्ठ संबंध तथा चीन के साथ उन्नत संबंध में चुनाव करने ...

चीन को प्रतिद्वंद्वि के रुप में न देखे भारत: अमेरिका   प्रभात खबर

सभी 3 समाचार लेख »   

  Live हिन्दुस्तान   
राहुल के बयान को लेकर भाजपा, कांग्रेस में भिड़ंत  Live हिन्दुस्तान
उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक हिंसा के बारे में राहुल गांधी के बयानों को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं और दोनों ने एक दूसरे पर सांप्रदायिक राजनीति में शामिल होने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने जहां राहुल गांधी के समर्थन में आकर भाजपा पर राजनीतिक उद्देश्य से हालात का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया वहीं भाजपा ने राहुल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष का बयान उनकी पार्टी की सांप्रदायिक सोच दर्शाता है। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि दुर्भाग्य से केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद से इस तरह की धारणा मजबूत हो रही है ...

राहुल के बयान पर भाजपा-कांग्रेस में भिड़ंत   दैनिक जागरण
यूपी में जानबूझकर कराए जा रहे हैं सांप्रदायिक दंगेः राहुल गांधी   आज तक
उत्तर प्रदेश में फैलाये जा रहे जानबूझकर सांप्रदायिक दंगे   देशबन्धु
Zee News हिन्दी   
Jansatta   
अमर उजाला   
सभी 42 समाचार लेख »   

  Patrika   
हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल से एमएच17 गिराना असंभव  Patrika
कुआलालंपुर। मलेशिया के परिवहन मंत्री हिशामुद्दीन हुसैन ने शनिवार को कहा कि यह बात असंभव लगती है कि मलेशियाई उड़ान संख्या एमएच17 को गिराए जाने के लिए हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का इस्तेमाल किया गया। यह विमान 17 जुलाई को यूRेन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। मलेशिया दैनिक के अनुसार हिशामुद्दीन ने कहा कि यह एक जमीन से हवा में मार करने वाला मिसाइल था और ऎसी प्रणाली यूRेन या विद्रोहियों के पास हो सकती है। हिशामुद्दीन का बयान सेना की खुफिया जानकारी और एमएच17 के मलबे की जांच पर आधारित है। यह कहा गया है कि अमेरिका में खुफिया अधिकारी इस निष्कर्ष पर ...

'एमएच-17 को गिराने के लिए सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का प्रयोग हुआ'   एनडीटीवी खबर
'हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल से MH17 गिराना असंभव'   पंजाब केसरी

सभी 6 समाचार लेख »   

  Sahara Samay   
ग़ज़ा संघर्ष: एक महीने बाद  बीबीसी हिन्दी
ग़ज़ा में इसराइल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष में पिछले एक महीने में 1900 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. देखिएmp4. इस ऑडियो/वीडियो के लिए आपको फ़्लैश प्लेयर के नए संस्करण की ज़रुरत है. फ्लैश हासिल करें · वैकल्पिक मीडिया प्लेयर में सुनें/देखें. ग़ज़ा संघर्ष: एक महीने बाद. 00:02:28. करीब एक महीने से गज़ा और इसराइल के बीच तनाव बना हुआ है. गज़ा में इसराइली कार्रवाई में 1900 से ज़्यादा फलस्तीनी मारे गए. 60 से ज़्यादा इसराइली भी मारे गए जिनमें से ज़्यादातर सैनिक थे. लेकिन आंकड़ों और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से अलग इस संकट में दोनों तरफ ने आम लोगों ने क्या खोया और क्या पाया.
इजरायल जंगी जेटों ने गाजा में ठिकानों पर निशाना दागा (फाइल फोटो)   Sahara Samay
इसराइल ने बरसाए हमास के ठिकानों पर बम   Webdunia Hindi

सभी 11 समाचार लेख »   

  Sahara Samay   
नवाज ने भारत से खराब रिश्तों पर खेद जताया  Live हिन्दुस्तान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शनिवार को भारत के साथ खराब संबंधों पर खेद जताया। शरीफ ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि पाक ने अपने प्रमुख पड़ोसी से खराब रिश्ते रखे। शरीफ ने कहा, अब उनके साथ मेलजोल बढ़ाने का समय है। राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए शरीफ ने कहा, उन्हें उम्मीद है कि विदेश सचिवों की नियोजित बैठक भारत के साथ संबंधों को आगे ले जाने में मददगार साबित होगी। पाक पीएम ने यह भी कहा कि देश का आर्र्थिक नजरिया बदल रहा है और उन्होंने देश में व्यापक ऊर्जा संकट और आतंकवाद से निपटने का वादा किया। इस सम्मेलन में सभी बड़े दलों के नेता, सेना ...

भारत से खराब रिश्तों पर नवाज शरीफ ने जताया खेद   दैनिक जागरण
भारत से खराब संबंधों पर अफसोस: शरीफ   नवभारत टाइम्स
भारत-पाक रिश्तों पर नवाज शरीफ ने दिया बड़ा बयान   अमर उजाला
एनडीटीवी खबर   
सभी 17 समाचार लेख »   

  Sahara Samay   
पाकिस्तान के विदेश मंत्री से कोई मुलाकात नहीं: भारत  पंजाब केसरी
ने प्यी तॉ: आसियान विदेश मंत्रियों के 47 वें सम्मेलन में कल होने वाली आसियान क्षेत्रीय फोरम की बैठक में पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एवं विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज भाग लेने के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेगें लेकिन भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से उनकी मुलाकात का कोई कार्यक्रम नहीं है। आसियान सम्मेलन के आयोजन से जुडे सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे श्री अजीज म्यांमार की राजधानी ने प्यी तॉ पहुंच गये हैं और कल वह आसियान रीजनल फोरम की बैठक में भाग लेगें। श्रीमती स्वराज भी यहां मौजूद हैं1 ...

आसियान के साथ रिश्तों को लेकर भारत गंभीर: सुषमा   Live हिन्दुस्तान
आसियान बैठक :मुक्त व्यापार करार पर हस्ताक्षर शीघ्र   प्रभात खबर
आसियान के साथ रिश्तों को नई उंचाईयों पर ले जाएंगे : भारत   Zee News हिन्दी
ABP News   
Jansatta   
सभी 28 समाचार लेख »   

  दैनिक जागरण   
हरियाणा में BJP का इलेक्शन कैंपेन 14 अगस्त से  नवभारत टाइम्स
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के चुनाव अभियान की शुरुआत 14 अगस्त से होगी। पार्टी का चुनाव अभियान 'विजय संकल्प यात्रा' नाम से शुरू होगा। राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान जल्द ही होने वाला है। हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष राम बिलास शर्मा ने शनिवार को कहा कि विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़ में झंडी दिखाकर करेंगे। शर्मा ने कहा, 'यह वही जगह है, जहां अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी पहले जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं।' पूरे राज्य में ऐसी चार यात्राएं की ...

हरियाणा में 14 अगस्त से शुरू होगा भाजपा का चुनाव प्रचार   दैनिक जागरण

सभी 9 समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言