2015年9月4日 星期五

2015-09-05 भारत (India) भारत


Zee News हिन्दी
   
एक साल के लिए बढ़ाया जा सकता है सोनिया गांधी का कार्यकाल   
Zee News हिन्दी
नई दिल्ली : कांग्रेस कार्य समिति की आठ सिंतबर को होने वाली बैठक में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। पार्टी के सू़त्रों ने बताया कि पिछले 18 साल से कांग्रेस का नेतृत्व कर रही सोनिया का मौजूदा कार्यकाल इस दिसंबर में समाप्त हो रहा है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि जनवरी 2013 में पार्टी उपाध्यक्ष बनाए गए राहुल गांधी पार्टी प्रमुख का जिम्मा लेने को अभी तैयार नहीं हैं। इस बात की भी चर्चा है कि बिहार चुनाव से पहले नेतृत्व में बदलाव से प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकते हैं। कुछ माह पहले अवकाश मना कर राहुल के लौटने के बाद से पार्टी में इस ...

सप्ताह भर टल गया नए प्रधान का फैसला   दैनिक जागरण
अमरेन्द्र की सोनिया से आज मुलाकात संभव   पंजाब केसरी
कांग्रेस संगठन में बदलाव, सरकार के काम और बिहार पर चर्चा मुमकिन   नवभारत टाइम्स
News Track   
सभी ७ समाचार लेख »   


अमर उजाला
   
शहर के स्कूलों में एक दिन पहले मना शिक्षक दिवस   
नवभारत टाइम्स
हर साल स्कूल और कॉलेजों में पांच सितम्बर को डॉ. राधाकृष्णन के जन्मदिन पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है, लेकिन इस बार शनिवार को जन्माष्टमी की छुट्टी के चलते सभी स्कूलों में एक दिन पहले ही शिक्षक दिवस मना लिया गया। मेयर ने किया शिक्षकों को पुरस्कृत. नगर निगम के अमीनाबाद इंटर कॉलेज में शुक्रवार को ही शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में जहां मुख्य अतिथि के तौर पर मेयर दिनेश शर्मा ने बच्चों की हौसला बढ़ाया, वहीं 160 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने स्कूल के ऑडिटोरियम को वाताकुनूलित करने के लिए 15 लाख ...

शिक्षक दिवस पर आज शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगे राष्ट्रपति   दैनिक जागरण
जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस आज एक दिन पहले बच्चों की प्रस्तुितयां   दैनिक भास्कर
स्कूलों में मनाए जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस   प्रातःकाल
प्रभात खबर   
अमर उजाला   
Pressnote.in (कटूपहास) (प्रेस विज्ञप्ति) (सदस्यता)   
सभी ४८ समाचार लेख »   


आज तक
   
दिल्ली और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर प्लेन में बम की खबर झूठी निकली   
आज तक
दिल्ली और बेंगलुरु के एयरपोर्ट पर तीन-तीन प्लेन में बम की खबर झूठी निकली. पुलिस ने उन दो शख्स की भी पहचान कर ली है, जिन्होंने एयरपोर्ट पर बम होने की झूठी खबर देकर पुलिस और सीआईएसएफ के होश उड़ा दिए थे. सीआईएसएफ ने ली तलाशी एयरपोर्ट पर बम की खबर आने के बाद सीआईएसएसफ के जवानों ने सभी प्लेन चेक किए और एयरपोर्ट के पूरे परिसर की भी जांच कर ली गई. बेंगलुरु एयरपोर्ट पर भी थी बम की खबर दिल्ली के साथ बेंगलुरु एयरपोर्ट पर भी तीन प्लेन में बम की सूचना दी गई थी. सीआईएसएफ के मुताबिक, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर भी तीन में से दो प्लेन की जांच पूरी हो चुकी है, जबकि तीसरे की भी जांच लगभग पूरी हो ...

दिल्ली और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर बम की खबर से खलबली   आईबीएन-7

सभी ३ समाचार लेख »   


बीबीसी हिन्दी
   
आरएसएस ने मोदी सरकार को कितने नंबर दिए?   
बीबीसी हिन्दी
लगता है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को उसके 14 महीने के प्रदर्शन पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने फ़िलहाल पास कर दिया है. अगर आरएसएस के बयान पर ग़ौर करें तो शायद उसने मोदी सरकार को 10 में से 6 नंबर दिए हैं. संघ के नेता दत्‍तात्रेय होसबोले के शब्दों से लगता है कि संघ सरकार के काम से ख़ुश है. दिशा ठीक है, नीयत ठीक है. समय कम है, काम बहुत बाक़ी है. मतलब साफ़ था कि अब तक का रिपोर्ट कार्ड ठीक है, लेकिन ज़बरदस्त नहीं. लेकिन क्या आरएसएस औपचारिक रूप से सरकार की समीक्षा कर सकता है? अपनी राय देना, अपने विचार रखना एक बात है.
RSS की बैठक में बोले PM मोदी- सरकार ने किए अच्छे व कड़े फैसले   आज तक
संघ की बैठक में पहुंचे पीएम मोदी ने कहा, 'स्वयंसेवक होने पर गर्व है'   आईबीएन-7
सरकार सही दिशा में है, हम उसकी समीक्षा नहीं कर रहे : संघ   प्रभात खबर
एनडीटीवी खबर   
दैनिक जागरण   
ABP News   
सभी १३० समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
जन्माष्टमी पर 42 वर्षों बाद बन रहा है ये महासंयोग   
Live हिन्दुस्तान
इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भद्र और गजकेशरी योग में पड़ रही है। भगवान श्रीकृष्ण के सबसे बड़े भक्त शनि महाराज के दिन शनिवार को मध्य रात्रि में भगवान का जन्म हो रहा है। खास बात यह है कि किसी भी मनोकामना पूर्ति के लिए शनिवार और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का संयोग पर्याप्त है। 5 सितंबर की मध्यरात्रि अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का महासंयोग है। ज्योतिषाचार्य डॉ. सुधानंद झा बताते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय के सारे योग इस बार पड़ रहे हैं। उस समय की तरह इस बार भी रोहिणी नक्षत्र चल रहा है। ऐसा सुंदर संयोग 42 वर्षों के बाद आया है। 5 सितंबर शनिवार को सुबह नौ बजे के बाद ...

अमृत सिद्धि योग में की जायेगी पूजा, आज धूम-धाम से मनेगी जन्माष्टमी   प्रभात खबर
श्रीकृष्ण जन्म योग में मनेगी जन्माष्टमी   दैनिक भास्कर
कृष्ण जन्माष्टमी पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी हार्दिक बधाई   News18 Hindi
दैनिक जागरण   
Inext Live   
अमर उजाला   
सभी ५८ समाचार लेख »   


आज तक
   
ग्रीनपीस अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए चलाएगा अभियान   
आज तक
चंदा नियमन कानून (एफसीआरए) के तहत सरकार द्वारा पंजीकरण रद्द करने के बाद ग्रीनपीस ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए नया अभियान शुरू किया है जिसमें वास्तविक जिंदगी की कहानियों को उजागर करते बॉलीवुड फिल्मों के पोस्टर लगाए गए हैं और कहा कि पर्यावरण के लिए इसकी लड़ाई निर्बाध रूप से जारी रहेगी. गैर सरकारी संगठन ने कहा कि एफसीआरए का पंजीकरण रद्द करना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ इसका अनवरत दमन है और सार्वजनिक प्रक्रियाओं में स्वस्थ वातावरण और पारदर्शिता की मांग की. संगठन ने कहा कि जो लोग सत्ता में हैं वे लोकतंत्र में असहमति का दमन नहीं कर सकते. सरकार ने देश ...

'भारत सरकार आवाज़ दबा रही है'   बीबीसी हिन्दी
ग्रीनपीस का पंजीकरण रद करने का फैसला सही : केंद्र   दैनिक जागरण
एनजीओ ग्रीनपीस का पंजीकरण रद्द, अब नहीं मिलेगा विदेशी फंड   प्रभात खबर
नवभारत टाइम्स   
अमर उजाला   
सभी २९ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
PM मोदी से नहीं हुई बात, मनीषा निराश   
Live हिन्दुस्तान
हिमाचल प्रदेश के एक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की एक छात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न मिल पाने के कारण काफी निराश है। 12वीं कक्षा की छात्रा मनीषा ने राज्य के हरित वातावरण को नष्ट कर रही जंगल की आग पर मोदी से बात करने की योजना बनाई थी। मनीषा केवल एक अकेली छात्रा थी, जिन्हें प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के कार्यक्रम के लिए राज्य से चुना गया था। मनीषा ने बताया, 'प्रधानमंत्री से बात न कर पाने के कारण मुझे वास्तव में काफी निराशा हो रही है। मुझे लगता है कि मैंने एक सुनहरा अवसर गंवा दिया।' मनीषा, हिमाचल के मंडी शहर के बाहरी इलाके में स्थित रंधारा गांव के राजकीय ...


और अधिक »   


Live हिन्दुस्तान
   
नहीं माने मुलायम, आज फिर कोशिश करेंगे शरद यादव   
Live हिन्दुस्तान
बिहार विधानसभा चुनाव में सीटें कम मिलने से समाजवादी पार्टी की नाराजगी बरकरार है। मुलायम सिंह यादव को मनाने के लिए दिल्ली पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और जदयू अध्यक्ष शरद यादव की सभी कोशिशें बेकार साबित हुईं। आज यानी शनिवार को एक बार फिर शरद यादव नेताजी को मनाने की कोशिश कर सकते हैं। बिहार में बने भाजपा-विरोधी गठबंधन से समाजवादी के यकायक बाहर निकलने से झटका लगने के बाद राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद और जदयू प्रमुख शरद यादव ने मुलायम सिंह यादव से यहां मिलकर स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन गठबंधन को सपा मुखिया की ओर से कोई आश्वासन ...

नेताजी को मनाने दिल्ली पहुंचे लालू और शरद, मुलायम ने साधा मौन   Sahara Samay
कठोर ही बने रहे मुलायम, लालू-शरद ने समझाने का किया प्रयास   प्रभात खबर
मुलायम से मिले लालू-शरद, कहा-बना रहेगा महागठबंधन, सीटों पर नहीं बनी बात   दैनिक भास्कर
बीबीसी हिन्दी   
आईबीएन-7   
एनडीटीवी खबर   
सभी २६७ समाचार लेख »   


आज तक
   
आज बोधगया जाएंगे मोदी, बोधि‍ वृक्ष के नीचे ध्यान भी लगाएंगे   
आज तक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बोधगया जाएंगे. यहां वे ग्लोबल हिंदू-बौद्ध सम्मेलन को संबोधित करने के साथ महाबोधि‍ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और महाबोधि‍ वृक्ष के नीचे ध्यान भी लगाएंगे. प्रधानमंत्री के बोधगया दौरे को लेकर नक्सलियों ने मगध क्षेत्र में गया और उसके आसपास के इलाकों में 24 घंटे का बंद भी बुलाया है. I consider myself blessed to be visiting Bodh Gaya. After Pandit Nehru, this is the 1st time a PM will visit Bodh Gaya. — Narendra Modi (@narendramodi) September 5, 2015. नेहरू के बाद बोधगया जाने वाले पहले पीएम मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बाद बोधगया का दौरा करने वाले देश के ...

PM मोदी का बोधगया दौरा आज, अंतरराष्ट्रीय हिंदू-बौद्ध सम्मेलन में हिस्सा लेंगे   एनडीटीवी खबर
आज बोधगया में पीएम, नक्सलियों का बंद का ऐलान   ABP News
आज बोधगया जाएंगे पीएम मोदी, विशेष मेडिटेशन में होंगे शामिल   आईबीएन-7
बीबीसी हिन्दी   
Jansatta   
प्रभात खबर   
सभी २४ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
पांच चरणों में हो सकते हैं बिहार विधानसभा चुनाव   
प्रभात खबर
नयी दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज गृह मंत्रालय और चुनाव आयोग के बीच बैठक संपन्न हो गयी. सूत्रों के मुताबिक बैठक में बिहार चुनाव को लेकर निर्णय लिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार में पांच चरणों में चुनाव होंगे. दशहरा को देखते हुए तीन चरणों का चुनाव पहले किया जाएगा और बाकी के दो चरणों का चुनाव दशहरा के बाद होगा. इस चुनाव में सुरक्षा के बंदोबस्त कड़े होंगे और संवेदनशील क्षेत्रों में भारी संख्या में सुरक्षाबल मौजूद होंगे. नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे. #बिहार विधानसभा चुनाव | #पांच चरण | #अक्टूबर | #Bihar assembly elections ...

बिहार में अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में हो सकते हैं चुनाव   ABP News
बिहार में पांच चरणों हो सकते हैं विधानसभा चुनाव   नवभारत टाइम्स
पांच चरणों में होंगे बिहार चुनाव, तीन दशहरा से पहले, दो बाद में : सूत्र   एनडीटीवी खबर
दैनिक भास्कर   
आज तक   
सभी १८ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言