2015年9月25日 星期五

2015-09-26 भारत (India) व्यवसाय


आईबीएन-7
   
भारत को बदलने में मदद के लिए सिलिकन वैली तैयार : USIBC   
Zee News हिन्दी
न्यूयार्क : अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) ने आज (शुक्रवार) कहा कि सिलिकन वैली भारत को अधिक संपर्क में रहने वाले समाज में तब्दील करने में मदद के लिए तैयार है। कैलिफोर्निया में बे एरिया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करते हुए यूएसआईबीसी के अध्यक्ष मुकेश अघी ने कहा कि 'डिजिटल इंडिया' एक वृहद और खर्चीला विजन है और यह देश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में साथ देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सभी कार्यक्रमों का केन्द्र डिजिटल है। यूएसआईबीसी सैन जोस में 26 सितंबर को मोदी के सम्मान के एक भोज का आयोजन कर रहा है ...

भारतीय-अमेरिकी व्यापारियों का मोदी की डिजिटल पहल को समर्थन   khaskhabar.com हिन्दी
अमेरिका में कई दिग्गजों ने की पीएम मोदी की तारीफ   आईबीएन-7
सिलिकॉन वैली में मोदी के संबोधन पर रोक के लिए मुकदमा दायर   Veer Arjun

सभी ५ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
छोटे कारोबारियों को मिलेगा 1.22 लाख करोड़ का कर्ज : अरुण जेटली   
प्रभात खबर
नयी दिल्ली: सरकार ने मुद्रा योजना के तहत मौजूदा वित्त वर्ष के अंत तक सूक्ष्म व छोटे कारोबारियों को 1.22 लाख करोड रुपये का ऋण बांटने का लक्ष्य रखा है. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी. जेटली ने यहां पीएनबी के एक कार्यक्रम में मुद्रा योजना के तहत ऋण अभियान की शुरुआत करते हुये कहा कि इस योजना के तहत अब तक 37 लाख छोटे उद्यमियों को 24,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. उन्होंने कहा, 'मुद्रा योजना के तहत उन कारोबारी क्षेत्रों को कर्ज उपलब्ध कराया जायेगा जो कि अब तक इस सुविधा से वंचित रहे हैं. मुद्रा योजना की शुरुआत छोटे व्यवसायियों को उनकी ...

मुद्रा योजना के तहत सरकार मार्च तक 1.22 लाख करोड़ रुपये का लोन बांटेगी   एनडीटीवी खबर
मुद्रा बैंक योजना को जरूरतमंदों तक पहुंचाएं : जोशी   दैनिक जागरण
कारोबारियों को 1.22 लाख करोड़ का कर्ज   आज तक
Zee News हिन्दी   
Samachar Jagat   
सभी १७ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
मर्सिडीज ने 1.67 करोड़ में पेश की मेबैक एस500   
Live हिन्दुस्तान
लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज इंडिया ने अपने मेबैक सीरीज का विस्तार करते हुए शुक्रवार को स्वदेश निर्मित लक्जरी सेडान मेबैक एस500 पेश की, जिसकी पुणे में एक्स शोरूम कीमत 1.67 करोड़ रुपये है। कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एबरहर्ड केर्न ने कहा कि मेबैक सीरीज के तहत भारतीय बाजार में दो वेरियेंट मेबैक एस600 और मेबैक एस500 पेश किये गये। मेबैक एस600 की पुणे में एक्स शोरूम कीमत 2.60 करोड़ रुपये है और पूरी तरह से आयातित कार है। लांचिंग तिथि की घोषणा के दो सप्ताह के भीतर ही मेबैक एस 600 की भारत में विक्रय के लिए रखी गयी सभी कारे बुक हो गयी।
मर्सिडीज ने मे बैक एस 600 पेश की, कीमत 2.60 करोड़ रुपये   प्रभात खबर
मर्सेडीज के सुपर लग्जरी ब्रैंड मेबैक का कमबैक   नवभारत टाइम्स
मर्सिडीज ने मेबैक एस600 पेश की, कीमत 2.60 करोड़ रुपए   Samachar Jagat
पंजाब केसरी   
Nai Dunia   
सभी ८ समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
मारुति वेतन समझौता : कामगारों का वेतन 16800 रुपये बढ़ेगा   
एनडीटीवी खबर
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के गुड़गांव और मानेसर परिसरों में कामगारों और प्रबंधकों के बीच वेतन समझौता हो गया है। इस समझौते के मुताबिक कामगारों का वेतन औसत 16,800 रुपये बढ़ेगा। समझौते की प्रक्रिया छह महीने से चल रही थी। एक सूत्र ने बताया कि इस दौरान कंपनी के तीनों कर्मचारी संघों -मारुति उद्योग कामगार संघ, मारुति सुजुकी कामगार संघ और मारुति सुजुकी पॉवर ट्रेन कामगार संघ- और प्रबंधकों के बीच 40 बैठकें हुईं। गुरुवार रात हुए समझौते में कर्मचारियों के वेतन में औसत 16,800 रुपये प्रति माह वृद्धि करने की सहमति बनी है।
खुशखबरीः मारुति ने कर्मचारियों का औसत वेतन 16800 रुपये बढ़ाया   Jansatta
मारुति सुजूकी ने बढ़ाया कर्मचारियों का वेतन   Business Standard Hindi
मारुति में औसत मासिक वेतन 16800 रुपये बढ़ेगा   दैनिक जागरण
Zee News हिन्दी   
Live हिन्दुस्तान   
सभी २४ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
तैयारी: डेबिट-क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर टैक्स छूट   
Live हिन्दुस्तान
डेबिट-क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी पर केंद्र सरकार आयकर में दो प्रतिशत तक छूट देने का प्रावधान कर सकती है। यह तोहफा दीवाली तक मिल सकता है। यह विभिन्न स्तरों पर खरीदारों और विक्रेताओं दोनों के लिए होगा। वित्त मंत्रालय प्लास्टिक मनी को बढ़ावा देने के लिए गत जून में किए गए प्रस्ताव को जल्द लागू कराने का मन बना चुका है। मंत्रालय के विश्वस्त सूत्रों की मानें तो कार्ड के जरिए सौ रुपये से ऊपर की प्रत्येक खरीद पर आधे से दो फीसदी तक आयकर छूट मुहैया कराई जाएगी। छूट का वर्गीकरण कार्ड से किए खर्च के आधार पर किया जाएगा। यानी कार्ड का ज्यादा प्रयोग करने वाले को ज्यादा लाभ ...

कार्ड से खरीददारी पर आयकर में छूट   Daily Hindi News

सभी ४ समाचार लेख »   


ईद के मौके पर होंडा का महा एक्सचेंज मेला   
Live हिन्दुस्तान
होंडा मोटरसाइकिल एवं स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने ईद के मौके पर अपनी तरह का पहला ग्रैंड कार्निवल राजधानी में आयोजित किया है। इसका नाम होंडा महा एक्सचेंज मेला रखा गया है। दिल्ली में पहली बार होने वाले इस तरह के कार्निवल की खासियत यह है कि न सिर्फ यहां होंडा दोपहिया ग्राहकों की जरूरतें पूरी होंगी, बल्कि उनके लिए कई तरह के विकल्प भी मौजूद होंगे। ऐसे ग्राहकों के पास अपने मौजूदा दोपहिया वाहन के एक्सचेंज और उससे बेहतर कुछ लेने का विकल्प होगा। कंपनी ने बयान में कहा कि दिल्ली के जो नागरिक फाइनेंस के जरिये नया होंडा का दोपहिया वाहन खरीदेंगे उन्हें बाजार कीमत पर 8,000 ...


और अधिक »   


Jansatta
   
US CEO: PM मोदी ने किए महत्वपूर्ण सुधार, लेकिन हमें और अधिक की जरूरत है   
Jansatta
शीर्ष अमेरिकी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद कहा है ... Author एजंसी न्यूयॉर्क | September 25, 2015 17:39 pm. शीर्ष अमेरिकी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद कहा है कि पिछले साल सत्ता में आने के बाद से मोदी ने कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक एवं प्रशासनिक सुधार किए हैं, लेकिन अभी और सुधार किए जाने की जरूरत है। मोदी ने एक साल में अपने दूसरे अमेरिकी दौरे की शुरूआत जेपी मोर्गन तथा ब्लैकस्टोन सहित यहां की शीर्ष 10 प्रख्यात कंपनियों में से आठ के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात से की।
पीएम मोदी ने सुधार किए हैं, लेकिन हमें और चाहिए: CEO's   दैनिक जागरण
नरेंद्र मोदी ने सुधार किए, हमें और चाहिए : TOP US CEO   प्रभात खबर
मोदी ने सुधार किए, पर हमें और चाहिए: टॉप CEO   Live हिन्दुस्तान
Daily Hindi News   
दैनिक भास्कर   
सभी २३ समाचार लेख »   


Samachar Jagat
   
भारत में सोना-चांदी चमके, एशिया में ग्राहक बिदके   
Business Standard Hindi
विदेशों में मजबूती के रुख और शादी विवाह की मांग निकलने से आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढऩे से दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 400 रुपये उछलकर 27,000 रुपये के स्तर को लांघता हुआ 27,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह इसका एक माह का उच्चस्तर है। वहीं एशिया में सोने की खरीदारी को लेकर दिलचस्पी घटी है, क्योंकि कीमतें लगातार दूसरे सप्ताह तेज बनी हुई हैं। डीलर मजबूत समझी जाने वाली चौथी तिमाही में सोने की मांग में तेजी आने का इंतजार कर रहे हैं। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग बढऩे से चांदी भी 1,100 रुपये की तेजी के साथ 36,500 रुपये प्रति किलोग्राम ...

सोना और महंगा, 400 रूपये उछलकर 27000 के पार पहुंचा   Zee News हिन्दी
सोना एक महीने के रिकॉर्ड स्तर पर   आज तक
सोना फिर 27 हजार से ऊपर, चांदी में 1100 रुपए की तेजी   दैनिक जागरण
Veer Arjun   
सभी १५ समाचार लेख »   


Zee News हिन्दी
   
1.30 लाख रसोई गैस ग्राहकों की बुकिंग ब्लॉक, सब्सिडी के लिए फॉर्म नहीं भर पाए ये लोग   
दैनिक भास्कर
इंदौर. जिले के 1.30 लाख रसोई गैस ग्राहक इन दिनों सिलेंडर बुकिंग के लिए परेशान हो रहे हैं। यह वे लोग हैं, जिन्होंने कैश सब्सिडी लेने या छोड़ने का फॉर्म नहीं भरा। गैस कंपनियों ने इन सभी की सिलेंडर बुकिंग ब्लॉक करवा दी है। यह बुकिंग दोबारा तभी शुरू होगी, जब ये ग्राहक दोनों में से कोई एक फॉर्म गैस एजेंसी पर देंगे। केंद्र सरकार और गैस कंपनियों की कोशिश है कि इन सभी से गिव इट अप सब्सिडी का फॉर्म भरवा लिया जाए। जिले में करीब साढ़े सात लाख रसोई गैस उपभोक्ता हैं। इसमें से छह लाख से ज्यादा ग्राहक 30 जून तक कैश सब्सिडी स्कीम से जुड़ गए थे। करीब 30 हजार ग्राहक सब्सिडी छोड़ने का ...

अमिताभ बच्चन ने एलपीजी सब्सिडी को कहा 'बाय बाय', अब बाज़ार मूल्य पर खरीदेंगे सिलेंडर   एनडीटीवी खबर
बिग बी ''गिव ईट अप'' अभियान में शामिल हुए   Khabar Mantra
अमिताभ बच्चन ने छोड़ी अपनी गैस सब्सिडी   ABP News
Zee News हिन्दी   
Nai Dunia   
Patrika   
सभी २४ समाचार लेख »   


Jansatta
   
फॉर्च्यून 500 के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ मोदी ने किया डीनर   
प्रभात खबर
न्यूयॉर्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फार्च्यून 500 कंपनियों के 50 से अधिक मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीइओ) के साथ रात्रि भोज किया और यह बात दोहराई कि भारत में कारोबार के रास्ते खुले हैं. इस रात्रि भोज का आयोजन कल प्रतिष्ठित फॉर्च्यून पत्रिका ने किया था और इसमें करीब 47 शीर्ष अमेरिकी मुख्य कार्यकारी अधिकारी शामिल हुए. प्रख्यात शेफ विकास खन्ना ने इस अवसर के लिए खास तौर पर ऑर्गेनिक भोजन तैयार किया था. भोज के दौरान मोदी ने लगातार इस बात पर जोर दिया कि भारत में कारोबार के रास्ते खुले हैं. दोनों हाथों से भारत करेगा स्‍वागत. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ...

पीएम मोदी ने फॉर्च्यून 500 के CEOs से कहा- भारत में कारोबार के रास्‍ते खुले हैं, शासनात्मक सुधार पहली प्राथमिकता   Zee News हिन्दी
नरेंद्र मोदी ने सीईओ से कहा: शासनात्मक सुधार पहली प्राथमिकता   Jansatta
फॅाचर्यून 500 के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ मोदी ने किया रात्रि भोज   Sahara Samay
Khabar IndiaTV   
Webdunia Hindi   
सभी ८ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言