2015年9月9日 星期三

2015-09-10 भारत (India) भारत


नवभारत टाइम्स
   
भोपाल में विश्व हिंदी सम्मेलान आज से, मोदी करेंगे उद्घाटन, 39 देश ले रहे हिस्सा   
दैनिक भास्कर
भोपाल. भारत में 32 साल बाद हो रहे 10वें विश्व हिंदी सम्मेलन का भोपाल में गुरूवार सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। पीएम सुबह 9:35 बजे नई दिल्ली से भोपाल पहुचेंगे। प्रोग्राम में हिस्सा लेने के बाद मोदी दोपहर 12 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे। बता दें कि विदेश मंत्रालय यह प्रोग्राम करा रहा है जो कि 10 से 12 सितंबर तक चलेगा। इसमें लगभग 39 देशों के लोग हिस्सा ले रहे हैं। प्रोग्राम के अंतिम दिन केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और अभिनेता अमिताभ बच्चन भी हिस्सा लेंगे। (यहां पढ़ें डिटेलः भारत में हुए दोनों हिंदी सम्मेलनों का हिस्सा बने थे महात्मा गांधी).
विश्व हिंदी सम्मेलन का आज मोदी करेंगे उदघाटन   Live हिन्दुस्तान
भोपाल में आज विश्व हिन्दी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी   एनडीटीवी खबर
भोपाल में आज से विश्व हिंदी सम्मेलन, पीएम करेंगे उद्घाटन   ABP News
आईबीएन-7   
दैनिक जागरण   
News18 Hindi   
सभी १०४ समाचार लेख »   


आज तक
   
बिहार में 12 अक्तूबर से चुनाव   
Live हिन्दुस्तान
बिहार में विधानसभा चुनाव 12 अक्तूबर से 5 नवंबर के बीच पांच चरण में होंगे। 8 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम अहमद जैदी ने बुधवार को यह ऐलान किया। इसी के साथ बिहार में तत्काल प्रभाव से आचार संहिता भी लागू हो गई। यानी अब कोई भी राजनीतिक दल वोटरों को लुभाने के लिए कोई घोषणा नहीं कर सकता है। दीपावाली-छठ से पहले चुनाव हो जाएंगे : इस बार दीपावली व छठ पूजा से पहले ही चुनाव खत्म हो जाएंगे। 2010 में विधानसभा चुनाव 21 अक्तूबर से 20 नवंबर के बीच हुए थे और नतीजे 24 नवंबर को आए थे। जैदी ने कहा, 'सभी त्योहारों व अन्य कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए इन ...

दीवाली से पहले बिहार में नई सरकार   प्रातःकाल
बिहार विधानसभा चुनाव 5 चरणों में 12 अक्टूबर से, ईवीएम में दिखेगी मतदाता की तस्‍वीर   Rashtriya Khabar
बिहार में 5 चरण में होंगे विधानसभा चुनाव, 12 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच होगी वोटिंग   आज तक
Business Standard Hindi   
आईबीएन-7   
Zee News हिन्दी   
सभी २३५ समाचार लेख »   


आज तक
   
नशे से सेहत ही नहीं देश की सुरक्षा पर भी खतरा: राजनाथ सिंह   
आज तक
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि नशाखोरी न केवल सेहत के लिए घातक हैं बल्कि ये राष्ट्र की सुरक्षा के लिए भी खतरा हैं. राजनाथ ने कहा, दुनिया के कई देश नशे के गंभीर नतीजों का सामना कर रहे हैं.' राजनाथ ने मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में ये बातें कहीं. गृह मंत्री ने कहा कि मादक पदार्थ की तस्करी में आतंकवादी समूहों और सिंडिकेट के शामिल होने से नार्को-आतंकवाद का खतरा पैदा हो गया है और ये देशों की राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता के लिए खतरा बनता जा रहा है. उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ सेहत और सामाजिक ताने बाने के लिए घातक ...

मादक पदार्थ तस्करी में शामिल हैं आतंकी संगठन: गृह मंत्री   Sahara Samay
नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल हैं आतंकी संगठन   Nai Dunia
मादक पदार्थ राष्ट्र की सुरक्षा के लिए खतरा -राजनाथ   News Track
Tarunmitra   
सभी ६ समाचार लेख »   


आईबीएन-7
   
राष्ट्रपति ने इसरो को दिया गांधी शांति पुरस्कार, PM मोदी ने दी बधाई   
आईबीएन-7
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को गांधी शांति पुरस्कार मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार वैज्ञानिकों की कई पीढ़ियों की कड़ी मेहनत के प्रति एक उपयुक्त सम्मान है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अंतरिक्ष एजेंसी को गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किया। उसके कुछ घंटे बाद मोदी ने ट्वीट किया कि गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किए जाने पर इसरो को बधाई। यह वैज्ञानिकों की कई पीढ़ियों की कड़ी मेहनत के प्रति एक उपयुक्त सम्मान है। इसरो को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष आधारित सेवाओं के उपयोग के जरिए भारत में बदलाव के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया ...

गांधी शांति पुरस्कार मिलने पर इसरो को प्रधानमंत्री की बधाई   Sahara Samay
प्रणब ने 'इसरो' को दिया 'गांधी शांति पुरस्कार'   दैनिक जागरण
इसरो को गांधी शांति पुरस्‍कार   Webdunia Hindi
Zee News हिन्दी   
Bhadas4Media   
सभी १२ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
डूसू चुनाव में हर रोज मारपीट, हिंसक झड़पें   
नवभारत टाइम्स
डीयू स्टूडेंट्स यूनियन (डूसू) चुनाव में प्रचार ने इस बार हिंसक रूप ले लिया है। हर रोज कॉलेजों में प्रचार के दौरान छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो रही है और हंगामा हो रहा है। इस बार डूसू चुनाव दिलचस्प भी हो गया है। नए छात्र संगठन सीवाईएसएस के आने से नए समीकरण भी बन रहे हैं और पुराने छात्र संगठनों के कई छात्र नेताओं ने सीवाईएसएस को जॉइन भी किया है। ऐसे में छात्रों के ग्रुप के बीच झगड़े ज्यादा देखने में आ रहे हैं। बुधवार को भी एनएसयूआई, एबीवीपी, सीवाईएसएस के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई। पीजीडीएवी कॉलेज में हुए झगड़े में एनएसयूआई के प्रेजिडेंट पोस्ट के ...

डूसू चुनाव: सुरक्षा कारणों से रद्द हुई प्रेसिडेंशियल डिबेट   दैनिक जागरण
DU-JNU में थमा चुनाव प्रचार, 11 को मतदान   Live हिन्दुस्तान
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव : प्रचार के आखिरी दिन छात्र संगठनों के बीच झड़प   Sahara Samay
पंजाब केसरी   
सभी ११ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
जूडो खिलाड़ी से गैंग रेप की वारदात   
News Track
गुड़गांव : गुड़गांव में एक युवती के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई। वारदात एनसीआर के समीप होने के कारण इस मसले पर फिर से बवाल मच गया है। दरअसल गुड़गांव के बिलासपुर क्षेत्र में जूडो खिलाड़ी से ही गैंगरेप को अंजाम दिया गया। इस दौरान यह बात सामने आई कि बिलासपुर थाने के दो युवकों ने मिलकर जूडो प्लेयर से बलात्कार किया। इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आई हालांकि इस मामले में आरोपियों को पकड़ लिया गया है। दरअसल 2 आरोपियों को पकड़ा गया है और इनके एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जब यह युवती प्रतिदिन की तरह ही प्रेक्टिस पर जा रही थी, इसी दौरान कुछ ...

नेशनल लेवल खिलाड़ी से 2 युवकों ने की दरिंदगी   पंजाब केसरी
गुड़गांव में जूडो की नेशनल प्लेयर का गैंगरेप   News18 Hindi

सभी ९ समाचार लेख »   


आज तक
   
फोन नहीं उठाया तो काटकर खा गया पत्नी की नाक   
आज तक
चीन में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. एक शख्स अपनी पत्नी की नाक काटकर सिर्फ इसलिए खा गया क्योंकि उसकी पत्नी ने उसका फोन नहीं उठाया. एक वेबसाइट के मुताबिक पत्नी का नाम येंग था जो पूर्वी चीन के शेंगडॉन्ग प्रांत में नाइट शिफ्ट पर थीं. उसके पति ने रात करीब 2 बजे उसे फोन किया था, लेकिन वह फोन उठा नहीं सकीं जिससे पति गुस्सा हो गया. गुस्साया पति सुबह येंग के ऑफिस में ही धमक गया और वहां उसने अपनी पत्नी पर हमला करते हुए दांत से उसकी नाक काट ली. नाक काटने के बाद पति कटी नाक को निगल गया. येंग ने एक लोकल टीवी चैनल को बताया, 'उसने कहा- जब मैं तुम्हें फोन कर रहा था, तो तुमने ...

फोन न उठाने पर खा गया पत्नी की नाक   नवभारत टाइम्स
फोन कॉल रिसीव नहीं किया तो पति ने चबाई पत्नी की नाक   दैनिक भास्कर
पति ने गुस्से में खोया आपा, चबाई पत्नी की नाक   Rajasthan Patrika
khaskhabar.com हिन्दी   
Nai Dunia   
News Track   
सभी ९ समाचार लेख »   


Nai Dunia
   
'भारत में विद्रोह भड़काने पर काम कर रहा है अल कायदा'   
आज तक
आतंकवादी संगठन अल कायदा भारत में 2018 तक विद्रोह भड़काने की रणनीति पर काम कर रहा है. उसके निशाने पर जम्मू एवं कश्मीर, गुजरात, मध्य प्रदेश, असम और उत्तर पूर्व के राज्य हैं. ये बातें प्रोफेसर अबुल बरकत ने कहीं. ढाका विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग के प्रमुख अबुल बरकत ने लंदन स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फार स्ट्रैटजिक स्टडीज के एक सेमिनार 'काउंटरिंग रेलीजस रैडिकलाइजेशन एंड एक्सट्रीमिज्म' में ये बातें कहीं. बरकत धार्मिक अतिवाद का सालों से अध्ययन कर रहे हैं और उन्हें इस मामले का विशेषज्ञ माना जाता है. उन्होंने कहा, 'अल कायदा का मास्टर प्लान दक्षिण एशिया या हिंद के ...

आइएस की खिलाफत को अल कायदा ने बताया नाजायज   दैनिक जागरण
भारत के लिए 'अल कायदा का मास्टर प्लान'   देशबन्धु

सभी ४ समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
शिवसेना ने हिन्दुओं की जनसंख्या बढ़ाने की वकालत करने वालों की निंदा की   
एनडीटीवी खबर
मुंबई: हिन्दू धर्म को मजबूत करने के लिए हिन्दुओं से अपनी जनसंख्या बढ़ाने का अनुरोध करने वाले भाजपा सांसदों पर कटाक्ष करते हुए सत्तारूढ़ गठबंधन में घटक दल शिवसेना ने सरकार को याद दिलाया कि भारत की 'दयनीयता' के पीछे अत्यधिक जनसंख्या एक कारक है और इस तरह के विचारों का समर्थन नहीं किया जा सकता। कुछ साधुओं और भाजपा सांसदों ने 'मुस्लिमों को कड़ी चुनौती देने के लिए हिन्दुओं के लिए चार शादियों तथा अधिकतम संभव बच्चों का समर्थन किया है।' शिवसेना ने बुधवार को अपने मुखपत्र 'सामना' में एक संपादकीय में कहा, ''इस तरह के बयानों पर हम टिप्पणी करें इसके बजाय, या तो वरिष्ठ भाजपा ...

हिंदुओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने की नसीहत पर भड़की शिवसेना, मीट बैन के भी खिलाफ   दैनिक भास्कर
सामना में BJP सांसदों को शिवसेना की फटकार   आज तक
शिवसेना ने हिंदुओं की जनसंख्या बढ़ाने की वकालत करने वालों की लगाई फटकार   आईबीएन-7
Samachar Jagat   
सभी १३ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
कलबुर्गी के साथी केएस भगवान को धमकी भरा पत्र   
नवभारत टाइम्स
जानेमाने कन्नड़ प्रगतिशील विचारक एवं विद्वान एम एम कलबुर्गी की हत्या के एक हफ्ते बाद एक अन्य स्वतंत्र विचारक एवं लेखक और कलबुर्गी के साथी केएस भगवान को बुधवार को धमकी भरा पत्र मिला है। उन्होंने कहा, 'बुधवार दोपहर जब पत्र आया तो मैं घर पर नहीं था। मेरे परिवार को यह पत्र मिला। अंग्रेजी में लिखा हुआ पत्र पढ़ने के बाद परिवार ने पुलिस को सूचित किया। अभी यह पुलिस के पास है ।' इस साल फरवरी में मैसूर में एक कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान कथित तौर पर भगवद गीता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद दक्षिणपंथी चरमपंथी कार्यकर्ता भगवान से नाराज हो गए थे । कलबुर्गी की 30 अगस्त ...

एक और स्वतंत्र चिंतक को धमकी भरा पत्र   Bhasha-PTI

सभी ३ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言