2015年9月10日 星期四

2015-09-11 भारत (India) भारत


नवभारत टाइम्स
   
J&K: हंदवाड़ा में एनकाउंटर के दौरान सेना के दो जवान शहीद, दो आतंकी भी ढेर   
दैनिक भास्कर
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में शुक्रवार सुबह आतंकियों से एनकाउंटर में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं। दो आतंकियों को भी सेना ने मार गिराया है। गुरुवार रात सेना को हंदवाड़ा में कुछ आतंकियों के छिपे होने की इन्फॉर्मेशन मिली थी। इसके बाद सेना और पुलिस की एक टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया। जैसे ही यह टीम आतंकी ठिकाने के करीब पहुंची तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दो आतंकी मारे गए लेकिन सेना के भी दो जवान शहीद हो गए। खबर लिखे जाने तक ऑपरेशन जारी था। बता दें कि 2 सितंबर को बारामूला में एनकाउंटर के दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया था। यह एनकाउंटर ...

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में मुठभेड़, दो जवान शहीद, 2 आतंकवादी ढेर   Live हिन्दुस्तान
जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में हुई मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, सेना के दो जवान भी शहीद   एनडीटीवी खबर
जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद, दोनों आतंकी मारे गए   Zee News हिन्दी
दैनिक जागरण   
नवभारत टाइम्स   
प्रभात खबर   
सभी १७ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
बिहार विस चुनाव : पासवान नाराज, देर रात तक मनाते रहे भाजपा नेता   
प्रभात खबर
पटना/नयी दिल्ली : एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर गुरुवार को दिन भर चली कवायद के बावजूद सहमति नहीं बन पायी. लोजपा प्रमुख व केंद्रीय खाद्य एवं उपभाेक्ता संरक्षण मंत्री रामविलास पासवान देर शाम अचानक नाराज हो गये. उनकी नाराजगी का कारण भाजपा की ओर से लोजपा को कम सीटों का ऑफर और पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह व उनके बेटों समेत लोजपा से बगावत कर जदयू में जानेवाले नेताओं के लिए हम को सीटें देना बताया जाता है. पासवान की नाराजगी सामने आते ही बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव उनको मनाने पहुंचे. पासवान से हुई करीब आधे घंटे की मुलाकात के बाद भूपेंद्र यादव देर रात भाजपा के ...

बिहार चुनाव- एक दो दिन में हो सकती है एनडीए में सीट बंटवारे की घोषणा   दैनिक जागरण
बिहार चुनावः सीट बंटवारे पर एनडीए में बन गई सहमति?   नवभारत टाइम्स
मोदी के फोन के बाद पासवान, कुशवाह और मांझी नतमस्तक!   Patrika
haribhoomi   
News18 Hindi   
Bhadas4Media   
सभी ५१ समाचार लेख »   


आज तक
   
मुंबई के बाद अब राजस्थान में भी मीट बैन   
आज तक
महाराष्ट्र की राजधानी में जैन धर्म के धार्मिक समारोह के मद्देनजर मांस की बिक्री पर चार दिनों की पाबंदी को लेकर गुरुवार को पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन हुआ, वहीं राजस्थान में भी प्रतिबंध लगाया गया है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने मुद्दे का राजनीतिक फायदा उठाते हुए मुंबई के उपनगर दादर में प्रतिबंधित वस्तुओं को बेचकर विरोध जताया. मांस की बिक्री पर पाबंदी मूल अधिकारों का हनन मनसे के नेता और कॉरपोरेटर संदीप देशपांडे ने संवाददाताओं से कहा, ' हम अधिकारियों को अपने खिलाफ कार्रवाई करने की चुनौती देते हैं. मांस की बिक्री पर पाबंदी अन्यायपूर्ण है, जो हमारे मूल ...

दंगों में जैनियों को हमने ही बचाया था मिटाने में वक्त नहीं लगेगा : उद्धव   दैनिक भास्कर
मीट प्रतिबंध की लहर कई राज्यों तक   दैनिक जागरण
मीट बैन पर गरमाई सियासत; महाराष्ट्र से उठी आग कई राज्यों में पहुंची, बम्बई हाईकोर्ट ने कहा-रोक व्यवहारिक नहीं   Zee News हिन्दी
Khabar IndiaTV   
एनडीटीवी खबर   
Rajasthan Patrika   
सभी ८० समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
बीजेपी विधायक को पीठ पर बिठाने वाले पुलिसकर्मी की तस्वीर वायरल   
Live हिन्दुस्तान
एक नाला पार करने के लिए अपने निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) की पीठ पर बैठने वाले भाजपा विधायक की तस्वीर जम्मू-कश्मीर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है। इसे जायज ठहराते हुए विधायक ने कहा कि सरकार ने पीएसओ को उनकी मदद के लिए नियुक्त किया है। कष्ण लाल ने संवाददाताओं से कहा यह शक्ति का गलत इस्तेमाल नहीं है। सरकार ने मेरी मदद के लिए पीएसओ को नियुक्त किया है। अगर उसने मुझे नाला पार कराने में मदद की तो इसमें क्या गलत है। इस तस्वीर में छम्ब क्षेत्र के विधायक को पीएसओ की पीठ पर बैठकर नाला पार करते हुए देखा जा सकता है। 00. like dislike. जम्मू| कश्मीर| पीएसओ| सोशल मीडिया| ...

बीजेपी विधायक ने पुलिसवाले की पीठ पर बैठ कर किया नाला पार, फोटो हुई वायरल   एनडीटीवी खबर
BJP विधायक ने पुलिस की पीठ पर बैठकर पार की नदी   आज तक
BJP विधायक को पीठ पर बिठाने वाले पुलिसकर्मी की तस्वीर वायरल   पंजाब केसरी
Nai Dunia   
Rajasthan Patrika   
Patrika   
सभी १० समाचार लेख »   


आज तक
   
सज्जन कुमार ने कहा था सिखों को मार दो: गवाह   
आज तक
एक दंगा पीड़ित ने अदालत में कांग्रेसी नेता सज्जन कुमार को साल 1984 नरसंहार के दौरान सिखों की हत्या के लिए भीड़ को उकसाने वालों में से एक के रूप में पहचानने का दावा किया है. ये दंगे तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए थे. अभियोजन के गवाह के रूप में गवाही देते हुए शीला कौर ने अदालत से कहा कि उसने सज्जन कुमार को भीड़ से यह कहते हुए देखा कि सिखों ने 'हमारी मां' को मारा है और उन्होंने भीड़ को उनकी हत्या करने के लिए उकसाया. शीला ने जिला न्यायाधीश कमलेश कुमार के सामने गवाही देते हुए कहा, 'एक नवंबर 1984 को मुझे समय याद नहीं है, मैंने अपने घर के बाहर आवाज ...

'सज्जन ने भीड़ को सिखों की हत्या के लिए उकसाया'   नवभारत टाइम्स
शीला की गवाही के बाद सज्जन कुमार पर कसा कानूनी शिकंजा   दैनिक जागरण
सज्जन कुमार ने भीड़ को सिखों की हत्या के लिए उकसाया: दंगा पीड़ित   आईबीएन-7
Jansatta   
Outlook Hindi (कटूपहास) (पंजीकरण)   
सभी ८ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
आज सहारनपुर में गरजेंगे प्रधानमंत्री मोदी   
Live हिन्दुस्तान
प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार सहारनपुर में शुक्रवार को रैली को संबोधित करने जा रहे हैं। मंडल के भाजपा नेता रैली को सफल बनाने के लिए जी-जान से जुटे हैं। पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने सुरक्षा आदि के लिए फोर्स मांगी है। पीएम दोपहर एक बजे सरसावा एयरफोर्स स्टेशन पर विशेष विमान से आएंगे। यहां से वह अंबाला रोड स्थित गांव सरूरपुर गाड़ा में राधा स्वामी सत्संग भवन के मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। मोदी ने रैली के लिए 25 मिनट का समय दिया है। असल में पहले मोदी का यहां जनसभा को संबोधित करने का कोई कार्यक्रम नहीं था। पीएम का ऋषिकेश स्थित अपने गुरुजी से मिलने ...

सहारनपुर में सभा भी करेंगे प्रधानमंत्री   नवभारत टाइम्स
योगनगरी में आज नमो नमो   दैनिक जागरण
पीएम के आगमन को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट   अमर उजाला

सभी ८ समाचार लेख »   


बीबीसी हिन्दी
   
2006 के मुंबई धमाकों के मामले में आ सकता है फ़ैसला   
बीबीसी हिन्दी
नौ साल पहले 11 जुलाई 2006 को मुंबई की लोकल ट्रेन में सिलसिलेवार धमाके हुए थे जिसमें 189 लोगों की मौत हुई थी और 824 घायल हो गए थे. इस मामले में मकोका की स्पेशल कोर्ट शुक्रवार को अपना फ़ैसला सुना सकती है. मुंबई बम धमाके. मुंबई लोकल में धमाके की फाइल फोटो Image copyright AP. वर्ष 2006 में मुंबई में पश्चिम रेलवे की उपनगरीय ट्रेनों में 11 मिनट के अंतराल पर सात धमाके हुए थे. यह धमाके उपनगरीय ट्रेनों के पहले दर्जे के डिब्बों में रखे गए प्रेशर कुकर बम से कराए गए थे. पहला धमाका दोपहर 4.35 के आसपास हुआ था. थोड़ी ही देर में माटुंगा, बांद्रा, खार, जोगेश्वरी, बोरीवली तथा भायंदर के पास उपनगरीय ...

2006 मुंबई सीरियल ट्रेन ब्लास्ट में मकोका कोर्ट आज सुना सकता है फैसला   दैनिक जागरण
7/11 सीरियल ब्लास्ट केस में आज फैसला, 189 लोगों की हुई थी मौत   आज तक
2006 ट्रेन विस्फोट मामले में आज फैसला संभव   नवभारत टाइम्स
Nai Dunia   
एनडीटीवी खबर   
सभी ८ समाचार लेख »   


Zee News हिन्दी
   
पीएम मोदी के 'हवालाबाज' तंज पर कांग्रेस ने कहा- केंद्र सरकार 'दगाबाज' है   
Zee News हिन्दी
नई दिल्ली/भोपाल : कांग्रेस और भाजपा के बीच जुमलों की राजनीति जोरों पर है। कांग्रेस के हवाबाज के बाद बात हवालावाज से होते हुए आज दगाबाज तक पहुंच गई है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'हवालाबाज' तंज पर पलटवार करते हुए भाजपा नेताओं को 'दगाबाज' कह डाला। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि इस देश की 125 करोड़ जनता को तय करने दीजिए कि आखिर दगाबाज कौन है। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, उन्होंने (भाजपा नेताओं) 2014 के लोकसभा चुनावों से पूर्व विदेशों से काला धन लाकर हर व्यक्ति के बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा कराने का वादा ...

हवाबाज.हवालाबाज.दगाबाज.. जुमलेबाज जिंदाबाद!   दैनिक जागरण
उमाशंकर सिंह : हवाबाज, हवालाबाज और दगाबाज...   एनडीटीवी खबर
पहले 'हवाबाज', फिर 'हवालाबाज' और अब 'दगाबाज'   आईबीएन-7
Jansatta   
News18 Hindi   
सभी १६ समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
विमान का टायर फटा, बाल-बाल बचे झारखंड के सीएम रघुबर दास   
एनडीटीवी खबर
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास और उनके साथ गोएयर के विमान में सवार अन्य 154 यात्री गुरुवार को बाल-बाल बच गए, जब बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतरते समय विमान के पिछले पहिये का टायर फट गया। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, गोएयर के विमान के उतरते ही पिछले पहिये का टायर फट गया। लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली से उड़ान भरकर विमान शाम 7:30 बजे रांची में उतरा। Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे... First Published: सितम्बर 11, 2015 08:53 AM IST ...

झारखंड के मुख्यमंत्री बाल-बाल बचे, विमान उतरते समय टायर फटा   ABP News
बाल-बाल बचे CM रघुबर दास, लैंड करते हुए विमान का टायर फटा   आज तक
विमान का टायर फटा, बाल-बाल बचे झारखंड के सीएम   दैनिक जागरण
प्रभात खबर   
आईबीएन-7   
Inext Live   
सभी १६ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
दुनिया की पॉवरफुल महिलाआें में इनका नाम, बनेंगी पंजाबी परिवार की बहू   
दैनिक भास्कर
चंडीगढ़। दुनिया की सबसे पॉवरफुल महिला उद्यमियों में भारतवंशी पायल कड़ाकिया को शामिल किया गया है। पायल जल्द ही एक पंजाबी परिवार की बहू बनने वाली हैं। वो 'क्लासपास' नामक स्टार्टअप की सह-संस्थापक हैं। बिजनेस मैग्जीन फॉरच्यून ने यह सूची जारी की है। पायल उद्यमी होने के साथ-साथ एक डांसर भी हैं। पायल न्यूयार्क में सा डांस कंपनी की सीईओ हैं। क्लासपास कंपनी सिर्फ दो साल पुरानी है लेकिन इसने अब तक अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में जिम और स्टूडियो में 70 लाख लोगों की बुकिंग की है। पायल को 25 साल के डांसिंग का एक्सपीरियंस है। उन्होंने मैसाच्यूसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ ...

फार्च्यून पत्रिका की टॉप 10 महिला उद्यमी में भारतीय शामिल   News Track

सभी १२ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言