2015年9月1日 星期二

2015-09-02 भारत (India) भारत


बीबीसी हिन्दी
   
देश की 10 ट्रेड यूनियनों की हड़ताल   
बीबीसी हिन्दी
श्रम क़ानूनों में प्रस्तावित संशोधन के विरोध में देशभर के मज़दूर बुधवार को हड़ताल पर रहेंगे. सरकार ने मज़दूर संगठनों से हड़ताल पर न जाने की अपील की थी, जिसे ट्रेड यूनियनों ने अनसुनी कर दी. हड़ताल की वजह से बिजली, परिवहन, बैंक और गैस आपूर्ति जैसी ज़रूरी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. हालांकि सरकार ने इससे इनकार किया है. बीएमएस बाहर. हड़ताल में 10 ट्रेड यूनियन शामिल हैं. लेकिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का मज़दूर संगठन भारतीय मज़दूर संघ (बीएमएस) इस हड़ताल में शामिल नहीं है. कोलकाता में मशाल जुलूस निकालते मज़दूर नेता (फ़ाइल फ़ोटो) Image copyright AFP Image caption सरकार ने कहा है कि ...

LIVE: दिल्ली में दिखने लगा हड़ताल का असर, आप भी संभलकर निकले   Live हिन्दुस्तान
श्रम कानूनों में संशोधन के प्रस्ताव के खिलाफ 10 ट्रेड यूनियन का देशव्यापी हड़ताल   Zee News हिन्दी
आज 10 ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 15 करोड़ कर्मचारियों के शामिल होने का दावा   आज तक
एनडीटीवी खबर   
आईबीएन-7   
नवभारत टाइम्स   
सभी १३८ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
शीना हत्याकांड : इंद्राणी मुखर्जी ने माना मर्डर में उसका हाथ, पीटर ने बुक की थी कार   
प्रभात खबर
मुंबई : शीना हत्याकांड में नाम आने के बाद लगभग एक सप्ताह तक चुप्प रहने वाली इंद्राणी मुखर्जी ने अपना मुंह खोला है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड में इंद्राणी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अबतक शीना के अमेरिका में होने का दावा करने वाली इंद्राणी ने स्वीकार कर लिया है कि अब उसकी बेटी इस दुनिया में नहीं है इतना ही नहीं इस हत्याकांड में उसका हाथ है इस बात का कबूलनामा उसने कर लिया है. इधर, इंद्राणी मुखर्जी को भाभा अस्पताल में मेडिकल चेकअप के बाद सांता क्रूज पुलिस स्टेशन ले जाया गया है. वहीं दूसरी ओर, अंग्रेजी ...

पीटर मुखर्जी ने बुक की थी शीना मर्डर केस में इस्तेमाल कार   ABP News
ये हैं शीना मर्डर केस के 12 अहम किरदार   आईबीएन-7
आखिर इंद्राणी ने माना, शीना की हो चुकी है हत्या   नवभारत टाइम्स
दैनिक भास्कर   
पंजाब केसरी   
Live हिन्दुस्तान   
सभी ३३३ समाचार लेख »   


आज तक
   
Arts Faculty, DU   
आज तक
अधिक एजुकेशन लोन योजना, एक साल में एक लाख नौकरियों और कॉलेजों में फ्री वाईफाई जैसे वादे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स से किया है. आपको बता दें कि सितंबर महीने में यहां छात्र संघ का चुनाव होने जा रहा है. उन्होंने आप की छात्र शाखा 'छात्र युवा संघर्ष समिति' (सीवाईएसएस) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में यह वादा किया. तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री केजरीवाल के अलावा उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, परिवहन मंत्री गोपाल राय और गायक विशाल ददलानी तथा शिल्पा राव सहित बॉलीवुड के कई कलाकार मौजूद थे.
AAP ने किया एक लाख नौकरी का वादा, डूसू चुनाव से पहले कॉलेजों में फ्री वाई-फाई   ABP News
एक लाख नौकरियां उपलब्ध कराएगी सरकार : केजरीवाल   दैनिक जागरण

सभी ३ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
मसर्रत आलम छूटते ही फिर गिरफ्तार   
दैनिक जागरण
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : कश्मीर में अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के सियासी उत्तराधिकारी के रूप में देखे जा रहे कट्टरपंथी मसर्रत आलम को मंगलवार जमानत पर जेल से छूटते ही पुलिस ने पुन: गिरफ्तार कर लिया। मसर्रत पर कई धाराओं के तहत मामले लंबित हैं। मसर्रत को किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। मुस्लिम लीग के अध्यक्ष मसर्रत आलम इसी साल मार्च माह के दौरान जेल से रिहा हुए थे। अपनी रिहाई के कुछ ही दिन बाद अप्रैल में उन्होंने गिलानी के नई दिल्ली से कश्मीर लौटने पर हैदरपोरा में आयोजित एक रैली में पाकिस्तानी झंडा लहराया था। इस दौरान मसर्रत ने कश्मीर बनेगा पाकिस्तान ...

कट्टरपंथी अलगाववादी नेता मसर्रत आलम फिर गिरफ्तार   Zee News हिन्दी
अलगाववादी मसरत आलम फिर गिरफ्तार   आज तक
कश्मीरी अलगाववादी नेता मसरत आलम फिर गिरफ्तार   एनडीटीवी खबर
आईबीएन-7   
प्रभात खबर   
सभी २४ समाचार लेख »   


आईबीएन-7
   
मणिपुर में माहौल गर्म, हिंसा में आठ की मौत   
प्रभात खबर
इंफाल : मणिपुर के चूडाचंदपुर जिले में सोमवार रात से जारी आगजनी, हिंसा और झडपों में आठ लोगों की मौत होने की खबर है जबकि इस घटना में 31 अन्य के घायल हो गये हैं. हिंसा के कारण माहौल मंगलवार को भी गर्म रहा. वहीं सोमवार रात से यहां कर्फ्यू भी लगा हुआ है. विधानसभा में सोमवार को तीन विवादास्पद विधेयकों के पारित होने के चलते हिंसा हुई. इन विधेयकों के पारित किए जाने से आदिवासियों में रोष छा गया जिन्हें डर है कि भूमि पर उनके अधिकार बाहरी लोग छीन लेंगे. केंद्र ने हालात को बहुत तनावपूर्ण बताया और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री ओ इबोबी सिंह को भरोसा दिलाया ...

मणिपुर हिंसा में 8 लोगों की मौत, केंद्र ने कहा- हालात बेहद तनावपूर्ण   आईबीएन-7
मणिपुर हिंसा: पुलिस फायरिंग में 6 की मौत, भीड़ ने फूंके मंत्री-विधायकों के घर   दैनिक भास्कर
मणिपुर में हिंसा के लिए सरकार जिम्मेदार : पटेल   दैनिक जागरण
Zee News हिन्दी   
आज तक   
ABP News   
सभी ७५ समाचार लेख »   


ABP News
   
मुंबई: डॉली बिंद्रा की शिकायत पर राधे मां के खिलाफ FIR दर्ज   
ABP News
नई दिल्ली: मुंबई में डॉली बिंद्रा की शिकायत पर राधे मां के खिलाफ बोरीवली थाने में केस दर्ज कर लिया गया है. आपको बता दें कि राधे मां पर अश्लील वीडियो देखने और ड्रग्स के कारोबार का आरोप है. मुंबई पुलिस ने टीवी एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा की शिकायत के आधार पर राधे मां और उनके परिवार के दर्जन भर से अधिक सदस्यों के खिलाफ एक नयी प्राथमिकी दर्ज की. एक पुलिस अधिकारी ने आज यहां बताया कि प्राथमिकी कल उपनगरीय बोरीवली पुलिस ने दर्ज की. बिंद्रा ने राधे मां के खिलाफ डराने-धमकाने और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त :उत्तर क्षेत्र: फतेह सिंह पाटिल ने बताया ...

राधे मां के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज   Sahara Samay
इस एक्ट्रेस को बेडरूम में PORN दिखाती थी राधे मां, IPAD पर चलाती थी मूवी   दैनिक भास्कर
स्वयंभू धर्मगुरु राधे मां के खिलाफ अश्लीलता फैलाने और धमकी मामले में FIR दर्ज   एनडीटीवी खबर
आज तक   
आईबीएन-7   
प्रभात खबर   
सभी १५ समाचार लेख »   


आज तक
   
सोपोर में आतंकियों के साथ मुठभेड़   
आज तक
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. रिहायशी इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की खबर है. सुरक्षाबलों के पूरे इलाके को घेर लिया है और आतंकियों को खोजने के लिए अभियान शुरू किया है. सुरक्षाबलों के ऑपरेशन में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं. ये मुठभेड़ बारामूला जिले के लाडुरा गांव में हुआ है. ये इलाका राफियाबाद में आता है. पिछले हफ्ते राफियाबाद से ही मुठभेड़ के दौरान जिंदा पाकिस्तानी आतंकी सज्जाद अहमद पकड़ा गया था. हाल के दिनों में पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की घटनाओं में इजाफा हुआ है.
जम्मू-कश्मीरः सोपोर में सुरक्षा बलों की आतंकियों से मुठभेड़   दैनिक जागरण
जम्मू-कश्मीर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी   ABP News

सभी ३ समाचार लेख »   


बीबीसी हिन्दी
   
मदरसों में फहराया जाए तिरंगा : हाई कोर्ट   
नवभारत टाइम्स
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मदरसों में गणतंत्र व स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण और तिरंगे का सम्मान करने को अनिवार्य बनाने के लिए एक दिशा-निर्देश जारी करने का सरकार को आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि, राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान हर स्कूल में होना चाहिए। चाहे वह मदरसे हो या कोई अन्य स्कूल। कोर्ट ने कहा कि, राष्ट्रीय पर्वों पर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के जरिए यह सम्मान प्रकट किया जाता है। याचिका पर कोर्ट अब 22 को सुनवाई करेगी। इस बीच प्रदेश सरकार से कोर्ट ने जवाब मांगा है। कोर्ट ने प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी को मदरसों में ध्वजारोहण की मानीटरिंग करने को भी कहा है। यह आदेश ...

मदरसों में भी तिरंगा फहराया जाए: हाईकोर्ट   Live हिन्दुस्तान
'मदरसों में तिरंगा फहराना अनिवार्य'   बीबीसी हिन्दी
सभी मदरसों में फहराया जाए राष्ट्रीय ध्वज   Inext Live
पलपल इंडिया   
दैनिक भास्कर   
Zee News हिन्दी   
सभी ३२ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
संघ-भाजपा की समन्वय बैठक आज से शुरू   
Live हिन्दुस्तान
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की बुधवार से शुरू हो रही तीन दिवसीय समन्वय बैठक में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पूरे समय मौजूद रहेंगे, जबकि केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य विभिन्न सत्रों में आएंगे। एक दर्जन प्रमुख मंत्रियों को भी उनके विषय से संबंधित बैठक में बुलाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीनों दिन में से किसी एक दिन बैठक में शामिल रहेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मार्गदर्शक मंडल के सदस्य लालकृष्ण आडवाणी आमंत्रित सूची में शामिल नहीं है। बैठक में हिस्सा लेने के लिए संघ और उससे जुड़े तमाम संगठनों के नेता मध्य प्रदेश सरकार के दिल्ली स्थित गेस्ट हाउस ...

दिल्‍ली में आज से RSS की अहम बैठक, PM मोदी हो सकते हैं शामिल   एनडीटीवी खबर
संघ की बड़ी बैठक आज से, मोदी भी जाएंगे   दैनिक भास्कर
संघ की समन्वय बैठक आज से, शामिल होंगे मोदी   Nai Dunia
Samachar Jagat   
सभी ६ समाचार लेख »   


आईबीएन-7
   
वडोदराः पुलिस वैन ने 6 लोगों को कुचला, 2 की मौत   
आईबीएन-7
वडोदरा। गुजरात के वडोदरा के तरसाली इलाके में एक पुलिस वैन के ड्राइवर ने सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में अपना नियंत्रण खो दिया। वैन गिरने से पुल के नीचे सो रहे 6 लोग वैन के नीचे दब गए। इस हादसे में 2 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 4 लोग बुरी तरह जख्मी हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ड्राइवर नशे में था। ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया और जीप फुटपाथ पर चढ़ गई। बाद में जीप पलट भी गई। घटना के पीड़ित मजदूर बताए जा रहे हैं। वडोदराः पुलिस वैन ने 6 लोगों को कुचला, 2 की मौत. गुजरात के वडोदरा के तरसाली इलाके में एक पुलिस वैन के ड्राइवर ने सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर ...

फ्लाईओवर तोड़कर नीचे गिरी बेकाबू पुलिस जीप, 2 की मौत, 3 जख्मी   दैनिक जागरण
वडोदरा: पुलिस वैन ने 6 को रौंदा, दो की मौत   आज तक
वडोदरा: पुलिस जीप ने कथित तौर पर एक ही परिवार के पांच लोगों को कुचला   एनडीटीवी खबर
दैनिक भास्कर   
प्रभात खबर   
Zee News हिन्दी   
सभी ३१ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言