2015年11月7日 星期六

2015-11-08 भारत (India) विश्व


आज तक
   
'भारतीय नाकेबंदी युद्ध से ज्यादा अमानवीय'   
आज तक
नेपाल के नए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा है कि भारत से सटी सीमा के प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर कथित नाकेबंदी युद्ध से भी ज्यादा अमानवीय है. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में नेपाल में कथित मानवाधिकारों के हनन का मुद्दा उठाने को लेकर भी भारत की आलोचना की है. ओली ने कहा प्रवेश बिंदुओं पर नाकेबंदी करके पड़ोसी देश ने हमारे देश की समस्या बढ़ा दी है जबकि नेपाल 25 अप्रैल को भूकंप की तबाही से अबतक उभर नहीं पाया है. ओली ने इस बात पर भी असंतोष जाहिर किया कि भारत ने कथित मानवाधिकार हनन को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में नेपाल पर निशाना साधा.
युद्ध से भी ज्यादा अमानवीय है भारतीय नाकेबंदीः नेपाली प्रधानमंत्री   Zee News हिन्दी
मानवाधिकार के मुद्दे पर नेपाल ने की भारत की आलोचना   Patrika

सभी २९ समाचार लेख »   


एनडीटीवी खबर
   
पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ बोले- भारत के साथ जंग कोई विकल्प नहीं   
एनडीटीवी खबर
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि भारत के साथ युद्ध कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि बल का प्रयोग स्थिति को केवल बदतर कर सकता है। साथ ही उन्होंने दोनों देशों के बीच सभी लंबित मुद्दों को सुलझ जाने की आशा जताई। 'द नेशन' ने एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के हवाले से कहा कि गुरुवार को राष्ट्रपति ममनून हुसैन के साथ बैठक के दौरान शरीफ ने वार्ता के जरिये भारत के साथ सभी लंबित मुद्दों को सुलझाने की इच्छा जताई, क्योंकि उनका मानना है कि बल का प्रयोग स्थिति को केवल बदतर कर सकता है। बातचीत से सुलझाएंगे मसले खबर के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा ...

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा भारत के साथ युद्ध नही है विकल्प   दैनिक जागरण
शरीफ बोले, भारत से जंग रास्ता नहीं   नवभारत टाइम्स
भारत के साथ युद्ध कोई विकल्प नहीं: नवाज शरीफ   आईबीएन-7
Patrika   
सभी २८ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
'असहिष्णुता' के मुद्दे पर पीएम मोदी से मिले अनुपम खेर   
नवभारत टाइम्स
फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने शनिवार सुबह सरकार के समर्थन में मार्च करने के बाद शाम को पीएम मोदी से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भी मुलाकात की और देश में कथित 'असहिष्णुता' के मुद्दे पर बने माहौल के प्रति विरोध दर्ज कराया। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'पीएम मोदी ने हमारी बातों को गौर से सुना और माना कि देश में बढ़ता असहिष्णुता का मुद्दा देश और उसकी रेप्युटेशन को लगातार ठेस पहुंचा रहा है।' साथ ही उन्होंने विरोध कर रहे फिल्मकारों से भी अपील करते हुए कहा कि जिन फिल्मकारों और डॉक्युमेंट्री मेकर्स को कोई ...

अवार्ड वापसी के ख़िलाफ़ अनुपम खेर का मार्च   बीबीसी हिन्दी
'84 के दंगों में नहीं दिखी असहिष्णुता'   आज तक
मार्च फॉर इंडिया: पीएम नरेंद्र मोदी से मिले अनुपम खेर   आईबीएन-7
दैनिक जागरण   
Khabar IndiaTV   
सभी ३१ समाचार लेख »   


आज तक
   
रक्षा मंत्री का ऐलान- दिवाली से पहले OROP   
आज तक
दिवाली से पहले मोदी सरकार ने पूर्व सैनिकों को गिफ्ट देने का मन बना लिया है. रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने ऐलान किया है दिवाली से पहले 'वन रैंक, वन पेंशन' (OROP) को लागू कर दिया जाएगा. एक ओर सरकार जल्द ही OROP को अमलीजामा पहनाने की तैयारी में है, तो दूसरी ओर भूतपूर्व सैनिकों ने अपना विरोध तेज कर दिया है. भूतपूर्व सैनिक लौटाएंगे अपना मेडल. OROP की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे भूतपूर्व सैनिकों ने अपना विरोध तेज करते हुए देशभर में 9-10 नवंबर को अपने मेडल लौटाने की घोषणा की है. भूतपूर्व सैनिक आंदोलन के महासचिव ग्रुप कैप्टन वीके गांधी ने कहा, 'हमने देशभर में अपने मेडल को लौटाने ...

वन रैंक वन पेंशन की अधिसूचना जारी   बीबीसी हिन्दी
सरकार से उम्मीद नहीं, वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे पर देशभर में पूर्व सैनिक लौटाएंगे मेडल   एनडीटीवी खबर
पूर्व सैनिकों को बड़ा तोहफा, दिवाली से पहले लागू होगी OROP   Patrika
प्रभात खबर   
सभी ३३ समाचार लेख »   


Zee News हिन्दी
   
बिहार का संग्राम : सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना, तय हो जाएगा बिहार का भविष्‍य   
एनडीटीवी खबर
पटना: बिहार में किसकी होगी सरकार...किस गठबंधन की किस्मत चमकेगी और कौन करेगा पराजय का सामना...? इस सस्पेंस का पटाक्षेप आज हो जाएगा। वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी। काफी लंबा चला रोचक और बहुचर्चित बिहार विधानसभा चुनाव अपनी परिणति की तक पहुंच गया है। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित हो जाएंगे और इसके साथ बिहार के नेतृत्व का भविष्य भी तय हो जाएगा। एक्जिट पोल के नतीजों ने बढ़ा दिया सस्पेंस बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में मतदान के बाद आ रहे तमाम एक्जिट पोल के नतीजों के कारण परिस्थितियां और रोचक हो गई हैं। इस बीच रविवार को मतगणना की तैयारी ...

पीएम मोदी का बढ़ेगा कद या ब्रैंड नीतीश का जादू? फैसला आज   नवभारत टाइम्स
बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम: लोगों को अब बस सस्पेंस से पर्दा उठने का इंतजार   आज तक

सभी ७ समाचार लेख »   


बीबीसी हिन्दी
   
कश्मीर को मिलेगा अस्सी हज़ार करोड़ का पैकेज   
बीबीसी हिन्दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के लिए 80 हज़ार करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की है. मोदी ने शनिवार को श्रीनगर के शेरे कश्मीर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह पैकेज तो केवल शुरुआत है. उन्होंने कहा कि दिल्ली का ख़जाना ही नहीं दिल भी आपका है. उन्होंने कहा, "मेरी दिली इच्छा है कि यह पैकेज आपके भाग्य को बदलने के काम आना चाहिए. यह पैसा नया और आधुनिक कश्मीर बनाने में लगना चाहिए." मोदी ने कहा कि कश्मीरियत, जम्हूरियत और इंसानियत ही कश्मीर के विकास का रास्ता है. मोदी की रैली Image copyright AP. उन्होंने कहा कि दिलों को जोड़ने वाली सूफ़ी ...


और अधिक »   


आज तक
   
ब्राजील: बांध टूटने से 17 की मौत   
आज तक
ब्राजील में बांध टूटने के बाद एक खदान के धंसने से करीब 17 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी खबर है. दक्षिणी-पूर्व मिनास गैरेस में हुआ यह हादसा खदान से निकलने वाले वेस्टेज की साइट पर हुआ. गेरैस में लोहे से बने एक बांध के टूटने से 17 लोगों की मौत हो गई. फनडाओ बांध गुरुवार को शाम लगभग 4.20 बजे (स्थानीय समयानुसार) टूट गया, जिसके बाद बेंटो रॉड्रिग्स शहर में पानी फैल गया और कीचड़ हो गया.गुरुवार को हुए इस हादसे में खदान के अपशिष्ट पदार्थों से घिरे गांव में तबाही का मंजर है. 40 से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर है लेकिन इसकी कोई ...

ब्राजील : बांध टूटा और मकानों को चीरता निकल गया सैलाब, 18 मौतें   दैनिक भास्कर
ब्राजील : मिनास गेरैस में बांध टूटने से शहर में भरा पानी, 15 लोगों की मौत   एनडीटीवी खबर

सभी १६ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
पृथिका बनेंगी देश की पहली ट्रांसजेंडर सब इंस्पेक्टर, हाईकोर्ट ने बताया फिट कैंडिडेट   
दैनिक भास्कर
चेन्नई: चेन्नई की रहने वाली के पृथिका यशिनी जल्द ही भारत की पहली ट्रांसजेंडर सब इंस्पेक्टर होंगी। 25 साल की यशिनी को मद्रास हाईकोर्ट ने गुरुवार को सब इंस्पेक्टर पोस्ट के लिए फिट कैंडिडेट घोषित किया। इसके बाद, उनके अप्वाइंटमेंट का रास्ता साफ हो गया है। कोर्ट ने रिक्रूटमेंट बाेर्ड को निर्देश दिया है कि वे नियमों में जरूरी बदलाव करे, ताकि पुलिस में ट्रांसजेंडर्स की तादाद बढ़ाई जा सके। एप्लिकेशन में थर्ड जेंडर की कैटेगरी शामिल करने को भी कहा। अभी तक क्या हुआ? >के. पृथिका यशिनी का जन्म और पालन पोषण प्रदीप कुमार के तौर पर हुआ। प्रदीप को अपने शरीर में होने वाले बदलावों ...

थर्ड जेंडर के बढ़ते कदम   नवभारत टाइम्स
चेन्नईः प्रीतिका ने जीती कानूनी जंग, बनेंगी देश की पहली ट्रांसजेंडर सब इंस्पेक्टर   Jansatta

सभी ३८ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
अधिसूचना से पहले पुलिस अफसरों के भारी-भरकम तबादले   
दैनिक जागरण
लखनऊ। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी होने के एक दिन पूर्व ही पुलिस अफसरों के भारी भरकम तबादले कर दिए गये। इन तबादलों को लेकर उहापोह की स्थिति बनी रही और देर रात तक तीन बार संशोधन करना पड़ा। पहले 14 आइपीएस अफसरोंं की सूची जारी की गयी। फिर पांच घंटे बाद संशोधन के साथ दूसरी सूची जारी हुई और फिर डेढ़ घंटे भर बाद तीसरी सूची जारी की गयी। यहां तक कि एएसपी की भी दूसरी संशोधित सूची जारी करनी पड़ी। आइपीएस अफसरों की नई सूची में पूर्व में स्थानांतरित किये गये डीजी प्रशिक्षण सुलखान सिंह और डीजी सिविल डिफेंस कमलेन्द्र प्रसाद का तबादला निरस्त कर दिया गया।
देर रात 22 आईपीएस और कुछ पीपीएस अफसरों के तबादले   i watch
उत्तर प्रदेश में 14 आईपीएस अफसरों के तबादले   नवभारत टाइम्स
यूपी में आईपीएस और पीपीएस सहित 37 पुलिस अधिकारियों के तबादले   Live हिन्दुस्तान
News Track   
News18 Hindi   
Harit Khabar   
सभी १४ समाचार लेख »   


Zee News हिन्दी
   
कुरान की गलत व्याख्या न करें पति   
Dainiktribune
गुजरात हाईकोर्ट ने कड़े शब्दों में आदेश जारी करते हुए कहा है कि एक से ज्यादा पत्नियां रखने के लिए मुस्लिम पुरुषों द्वारा कुरान की गलत व्याख्या की जा रही है और ये लोग 'स्वार्थी कारणों' के चलते बहुविवाह के प्रावधान का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। अदालत ने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि देश समान नागरिक संहिता को अपना ले क्योंकि ऐसे प्रावधान संविधान का उल्लंघन हैं। न्यायाधीश जेबी पारदीवाला ने भारतीय दंड संहिता की धारा 494 से जुड़ा आदेश सुनाते हुए ये टिप्पणियां कीं। आईपीसी की यह धारा एक से ज्यादा पत्नियां रखने पर सजा से जुड़ी है। यहां यह उल्लेखनीय है कि याचिकाकर्ता ...

कई पत्नियां रखने के लिए कुरान का गलत अर्थ न निकाले : गुजरात हाईकोर्ट   Sahara Samay
कई पत्नियां रखने के लिए कुरान के गलत मायने न निकालें : गुजरात हाईकोर्ट   दैनिक भास्कर

सभी २८ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言