2014年11月7日 星期五

2014-11-08 भारत (India) भारत

  आज तक   
LIVE: अस्सी घाट पर पूजन के बाद पीएम मोदी ने आगे बढ़ाया 'स्वच्छता अभियान'  आज तक
प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर गए नरेंद्र मोदी आज सुबह अस्सी घाट पहुंचे. गंगा नदी को अपनी मां बताने वाले मोदी अस्सी घाट की सफाई भी करेंगे. मोदी ने गंगा पूजन के बाद मोदी फावड़े से मिट्टी हटाकर सफाई अभियान की शुरुआत करेंगे. मोदी ने गंगा पूजन किया और उसके बाद गंगा आरती भी की. प्रधानमंत्री ने पंडितों की मौजूदगी में पूरे विधि विधान से गंगा की पूजा की. ऐसा माना जा रहा है कि मोदी अस्सी घाट से घाटों के विकास के लिए कुछ घोषणाएं भी कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अस्सी घाट पर जाना प्रधानमंत्री के ...

आज वाराणसी के अस्सी घाट पर सफाई करेंगे पीएम मोदी   आईबीएन-7
वाराणसी में मोदी: पीएम ने अचानक बनाया कार्यक्रम, आज करेंगे अस्सी घाट की सफाई   दैनिक भास्कर
पीएम मोदी वाराणसी के अस्सी घाट पर सफाई अभियान में लेंगे हिस्सा   एनडीटीवी खबर
प्रभात खबर   
दैनिक जागरण   
ABP News   
सभी 175 समाचार लेख »   

  नवभारत टाइम्स   
गोवा के नए सीएम के नाम पर लगेगी मुहर  नवभारत टाइम्स
मोदी कैबिनेट के विस्तार की चर्चाओं के बीच गोवा के नए मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए शनिवार को बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। इसके साथ ही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी होगी, जिसमें मनोहर पर्रिकर की राज्यसभा सीट पर फैसला हो सकता है। इस बीच अब यह लगभग साफ हो गया है कि रविवार की दोपहर को राष्ट्रपति भवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इससे पहले नए मंत्रियों को पीएम मोदी रविवार की सुबह चाय पर भी आमंत्रित करेंगे। गोवा के नए सीएम के लिए लक्ष्मीकांत परेसकर, राजेन्द्र अरलेकर और फ्रांसिस डिसूजा का नाम चल रहा है। इन नामों को संसदीय बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा ...

गोवा: भाजपा में नए सीएम को लेकर खींचतान   बीबीसी हिन्दी
आज गोवा का सीएम पद छोड़ेंगे मनोहर पर्रिकर लेकिन नए सीएम पर सस्पेंस   ABP News
सीएम को लेकर गोवा बीजेपी में बवाल, डिप्टी सीएम ने दी इस्तीफा देने की धमकी   Oneindia Hindi
Sahara Samay   
khaskhabar.com हिन्दी   
Webdunia Hindi   
सभी 48 समाचार लेख »   

  आईबीएन-7   
शिवसेना - एनसीपी के बीच गुप्त बैठक, कांग्रेस के समर्थन से बना सकते हैं सरकार  दैनिक भास्कर
मुंबई. शिवसेना के कुछ नेताओं की शुक्रवार की देर रात एनसीपी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार से मुलाकात से महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। इस मुलाकात को शिवसेना और राकांपा का सरकार बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि इस मुलाकात को लेकर दोनों दलों की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है। चर्चा है कि मुंबई में किसी अज्ञात जगह पर अजित और शिवसेना नेताओं के बीच मुलाकात हुई। राजनीतिक हलकों में इसे भाजपा पर दबाव बनाने की रणनीति मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार भाजपा के कड़े रवैए को देखते शिवसेना, राकांपा के साथ मिल कर कांग्रेस के बाहरी समर्थन से सरकार ...

केंद्र में मंत्री पद 'दो', महाराष्ट्र में भी 'दो'   नवभारत टाइम्स
मंत्रिमंडल में बढ़ेगी शिवसेना की शक्ति, उद्धव आज करेंगे नामों की संस्तुति   दैनिक जागरण
मोदी मंत्रिमंडल में शिवसेना को मिलेगी सबसे ज्यादा तवज्जो   देशबन्धु
आईबीएन-7   
Nai Dunia   
Zee News हिन्दी   
सभी 24 समाचार लेख »   

  दैनिक जागरण   
चूहे ने कुतरे दस्तावेज,थानेदार ने दी केस दर्ज करने की तहरीर  दैनिक जागरण
रांची (जागरण संवाददाता)। रखरखाव की लापरवाही से प्रदेश के सुखदेव नगर थाने के मालखाने में रखे जब्त किए सामान व रुपये नष्ट हो गए तो थानेदार ने चूहों पर केस दर्ज करने की तहरीर दे दी। पूर्व थानेदार फगुनी पासवान ने वर्तमान थानेदार रणधीर कुमार को दिए आवेदन में बताया कि मालखाने में रखे पुराने दस्तावेज व रुपये चूहों ने कुतर दिए हैं, जबकि कई सामान सड़ चुके हैं। उन्होंने बाकायदा स्टेशन डायरी में इसे लिखकर प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की है और प्रभार सौंपे जाने के लिए इसे जरूरी बताया। तहरीर देने वाले दरोगा फगुनी पासवान फिलहाल दुमका जिले के सरैयाहाट थाने में तैनात हैं।
चूहे ने कुतरे रुपये और दस्तावेज   प्रभात खबर
पुलिस ने चूहों पर दर्ज किया केस, शुरू की मामले की तहकीकात   दैनिक भास्कर

सभी 6 समाचार लेख »   

  एनडीटीवी खबर   
कैसे डूबा नेवी वॉरशिप, होगी जांच  नवभारत टाइम्स
भारतीय नौसेना ने गुरुवार की रात विशाखापट्टनम के समुद्रतट के पास टॉरपीडो रिकवरी वेसल डूबने की जांच का शुक्रवार को आदेश दिया। नौसेना अधिकारियों ने बताया कि सेशेल्स की 4 दिन की यात्रा पर गए नौसेना प्रमुख चीफ एडमिरल आरके धवन इस हादसे के मद्देनजर विशाखापट्टनम का दौरा करने के लिए अपनी यात्रा बीच में खत्म कर लौट रहे हैं। हादसे में एक नाविक की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य नाविक अब भी लापता हैं। नौसेना अधिकारियों ने बताया कि इन्क्वॉयरी बोर्ड हादसे के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल करेगा और पता लगाएगा कि किन कारणों से 31 साल पुराना यह जहाज डूबा। नौसेना के अनुसार पोत गुरुवार ...

नौसेना का पोत समुद्र में समाया, एक नौसैनिक की मौत, चार लापता   दैनिक जागरण
पोत हादसा: लापता नौसैनिकों की तलाश जारी   अमर उजाला
नेवी के चार जवान लापता, तलाश में 4000 जुटे   आईबीएन-7
प्रातःकाल   
Zee News हिन्दी   
सभी 70 समाचार लेख »   

  एनडीटीवी खबर   
जेडीयू में तनाव की चर्चा के बीच नीतीश से मिले मुख्यमंत्री मांझी  एनडीटीवी खबर
पटना: पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में गुरुवार को आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की उपस्थिति के बावजूद पांच मंत्रियों की अनुपस्थिति से जेडीयू के भीतर सब कुछ ठीक नहीं होने तथा मौजूदा मुख्यमंत्री तथा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच 'पावर टसल' और 'मतभेद' की चर्चाओं के बीच शुक्रवार को मांझी ने नीतीश के घर जाकर उनसे मुलाकात की। नीतीश के आवास पर मांझी करीब डेढ़ घंटा रुके। उसके बाद मीडिकर्मियों से मुखातिब हुए बिना चले गए। इससे तत्काल यह पता नहीं चल पाया है कि उनके बीच किन-किन विषयों पर वार्ता हुई पर उनकी इस मुलाकात को 'मतभेद' को दूर करने की ...

मतभेद, इस्तीफे की चर्चा के बीच नीतीश से मिले मुख्यमंत्री   प्रभात खबर
तनाव बढ़ा, तो मांझी ने की नीतीश से मुलाकात   आज तक
पीए मामले पर बोले सीएम, नहीं थी नियम की जानकारी   दैनिक जागरण

सभी 91 समाचार लेख »   

  दैनिक जागरण   
चिदंबरम बोले, 'अच्छा होता 2जी पर अड़ जाते मनमोहन'  दैनिक जागरण
नई दिल्ली। संप्रग सरकार में वित्त मंत्री रहे पी. चिदंबरम का मानना है कि 2जी मामले से जिस तरह निपटा गया, वह सही नहीं था और इससे कांग्रेस को काफी नुकसान हुआ। नई दिल्ली में शुक्रवार को एक पुस्तक के विमोचन के मौके पर चिदंबरम ने कहा कि अच्छा होता कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 2जी आवंटन की पहले आओ पहले पाओ की नीति को मानने से सख्ती से इन्कार कर देते और आवंटन का कोई बेहतर तरीका अपनाते। या फिर आवंटन हो जाने के बाद भी जब मामला उनके पास लाया गया तो अदालत के फैसले का इंतजार किए बिना लाइसेंस रद करने का आदेश देते। यह पूछे जाने पर कि सरकार ने लाइसेंस रद क्यों नहीं किया?
2जी लाइसेंस पहले ही रद्द कर देना चाहिए था: चिदंबरम   आज तक
चिदंबरम ने यूपीए सरकार के फैसलों पर उठाए सवाल   Live हिन्दुस्तान

सभी 7 समाचार लेख »   

  दैनिक जागरण   
सिखों को 'मुआवजे' पर केंद्र की खिंचाई  नवभारत टाइम्स
विस, नई दिल्ली : 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को 5-5 लाख अतिरिक्त मुआवजा देने के ऐलान पर चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी माना है। आयोग ने सरकार की खूब खिंचाई की और कहा कि ऐसा आश्वासन दिया जाना चाहिए कि ऐसी घटनाएं फिर से न हों। चुनाव आयोग के जवाब मांगने पर गृह मंत्रालय ने सफाई दी थी कि मुआवजा देने का फैसला नहीं हुआ था, सिर्फ विचार किया गया था। इस पर शुक्रवार को चुनाव आयोग ने कहा कि अगर मुआवजे का फैसला नहीं हुआ था तो मीडिया में खबर कैसे आई? अगर खबर गलत थी तो तभी खंडन क्यों नहीं किया गया। गौरतलब है कि जब मुआवजे का ...

आचार संहिता उल्लंघन पर गृह मंत्रलय को चेतावनी   दैनिक जागरण
चुनाव आयोग से गृह मंत्रालय को फटकार   देशबन्धु
सिख दंगा पीड़ितों पर केंद्र को EC की फटकार   आईबीएन-7
बीबीसी हिन्दी   
Live हिन्दुस्तान   
Rajasthan Patrika   
सभी 20 समाचार लेख »   

  एनडीटीवी खबर   
रनवे पर भैंस, टकराया विमान  नवभारत टाइम्स
विस/पीटीआई, सूरत/ नई दिल्ली : सूरत से दिल्ली के लिए उड़ान भरने जा रहे स्पाइसजेट के बोइंग विमान के सामने रनवे पर भैंस आ जाने से विमान उससे टकरा गया। विमान के इंजन को नुकसान पहुंचा, हालांकि उसमें सवार सभी 146 लोग सुरक्षित हैं। गुरुवार शाम हुई इस घटना के बाद स्पाइसजेट ने सभी पैसेंजरों को दूसरे विमान से दिल्ली भेजा। स्पाइसजेट के प्रवक्ता के मुताबिक, सूरत से सारी उड़ानें रोक दी गई हैं। इधर, डीजीसीए ने शुक्रवार को मामले की जांच बैठा दी, जबकि नागर विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू ने दिल्ली में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई), डीजीसीए और मंत्रालय के अफसरों को तलब कर हवाई ...

नीतीश ने उड़ाया मोदी के विकास मॉडल का मजाक, कहा 'रनवे की भैंस' ने खोली पोल   Oneindia Hindi
स्‍पाइसजेट टकराया ''यमराज के वाहन'' से, बाल-बाल बचे 140 यात्री   प्रभात खबर
जबलपुर में टेकऑफ करते ही विमान में स्पार्किंग, बाल-बाल बचे यात्री   Nai Dunia
Rajasthan Patrika   
सभी 61 समाचार लेख »   

  नवभारत टाइम्स   
अपने सर्वे में बीजेपी को दिल्ली में बहुमत  नवभारत टाइम्स
दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने जो अंदरूनी सर्वे कराया है, उसके मुताबिक पार्टी को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। अगर दिल्ली में अभी चुनाव होते हैं तो अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव हार जाएंगे। बीजेपी 18 सीटें आम आदमी पार्टी से छीन सकती है, लेकिन उसे भी अपनी 5 मौजूदा असेंबली सीटें गंवानी पड़ सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ने यह सर्वे छठ की छुट्टी के बाद सभी 70 विधानसभाओं में एक संस्था के जरिए कराया है। इसमें बीजेपी को बीजेपी को 43-48 सीटें, आप को 15-19 सीटें और कांग्रेस 7-11 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। सर्वे की मानें तो इस बार छठ ...

दिल्ली में बीजेपी का सर्वे, 43-48 सीट मिलने की उम्मीद, नई दिल्ली से हारेंगे केजरीवाल   आज तक
बीजेपी का सर्वे, दिल्ली में भी मोदी लहर, केजरीवाल हारेंगे चुनाव   khaskhabar.com हिन्दी
कम अंतर से हारे बीजेपी के उम्मीदवारों को टिकट में प्राथमिकता मिलेगी   आर्यावर्त

सभी 8 समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言