2014年11月24日 星期一

2014-11-25 भारत (India) विश्व


एनडीटीवी खबर
   
चक हेगल ने अमेरिकी रक्षामंत्री के पद से इस्तीफा दिया   
एनडीटीवी खबर
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ मतभेदों की खबरों के बीच आज रक्षा मंत्री चक हेगल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ओबामा ने व्हाइट हाउस में इस राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में खुद एलान किया। इस एलान के कुछ घंटे पहले ही हेगल ने अपना इस्तीफा सौंपा था। राष्ट्रपति की ओर से नए रक्षा मंत्री के नाम का एलान और इस पर सीनेट की मुहर लगने तक हेगल से इस पद पर बने रहने के लिए कहा कहा गया है। ओबामा ने संवाददाताओं से कहा, 'पिछले करीब दो साल से एक मजबूत सहयोग प्रदान करते हुए चक एक बेहतरीन रक्षा मंत्री रहे हैं। उनके समय में हमने दीर्घकालीन खतरों का मुकाबला करने के लिए अपनी ...

व्हाइट हाउस के दबाव में रक्षामंत्री हेगल का इस्तीफा   दैनिक भास्कर
हेगल ने अमेरिका के रक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिया   Zee News हिन्दी
अमेरिका के रक्षा मंत्री चक हेगल ने दिया इस्तीफा   आईबीएन-7
Rajasthan Patrika   
सभी १४ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
लाइव: झारखंड में प्रत्याशी पर गोली चली, जम्मू-कश्मीर में वोटिंग जारी   
Live हिन्दुस्तान
झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से 13 सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है, वहीं जम्मू कश्मीर के 15 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान 8 बजे से शुरू हो गया है। झारखंड लाइव. सुबह 7:55 बजे मेदिनीनगर जिले में पांडु थाना क्षेत्र के ऊटारी और डेवडर बिंदुआ गांव के बीच सुबह नौजवान संघर्ष मोर्चा के प्रत्याशी पर गोली चलने की सूचना है। यह विश्रामपुर विधान सभा क्षेत्र में पड़ता है, जहां से मजदूर नेता और पूर्व मंत्री ददई दूबे का बेटा चुनाव लड़ रहा है। सुबह 7:49 बजे लोहरदगा में कई बूथों पर वोटिंग को प्रोत्साहित करने के लिए पहले पहुंचे वोटरों और पहला वोट डालने वालों को मजिस्ट्रेट ने ...

जम्मू कश्मीर-झारखंड चुनाव LIVE: वोटिंग शुरू, पलामू में बूथ के अंदर मिले लैंड माइन   आज तक
झारखंड और जम्मू-कश्मीर में पहले चरण की वोटिंग जारी   नवभारत टाइम्स
झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुरू   आईबीएन-7
एनडीटीवी खबर   
दैनिक जागरण   
प्रभात खबर   
सभी १०५ समाचार लेख »   


आज तक
   
जसोदाबेन ने पूछा, पीएम की पत्नी होने के नाते वो किन-किन सुविधाओं की हैं हकदार   
आज तक
पीएम नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने आरटीआई (सूचना का अधिकार) के जरिये जानना चाहा है कि वो किन सुविधाओं की हकदार हैं. जसोदाबेन ने महेसाणा पुलिस के सामने अर्जी दाखिल कर उन्हें इस समय दी गई सिक्योरिटी की स्थिति साफ करने की मांग की है. महेसाणा के एसपी जे आर मोठालिया ने कहा कि जसोदाबेन जानना चाहती हैं कि जहां तक सुरक्षा के पहलू की बात है, प्रधानमंत्री की पत्नी होने के नाते उनके अधिकार क्या-क्या हैं. मोठालिया ने कहा, 'सोमवार को वह हमारे दफ्तर आईं और यह जानने के लिए आरटीआई अर्जी दाखिल की कि प्रधानमंत्री की पत्नी होने के नाते सुरक्षा के लिहाज से उनके ...

मोदी पर पत्नी जशोदाबेन ने जताया हक, सुरक्षा को लेकर किए RTI से सवाल   Jansatta
जसोदाबेन ने सुरक्षा पर आरटीआइ अर्जी लगाई   दैनिक जागरण
जशोदाबेन ने RTI से मांगी सुरक्षा और सुविधाओं की जानकारी   नवभारत टाइम्स
Live हिन्दुस्तान   
एनडीटीवी खबर   
प्रभात खबर   
सभी २३ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
क्या नेपाल में नवाज से मुलाकात करेंगे मोदी?   
आईबीएन-7
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी क्या बड़प्पन दिखाएंगे? क्या पाकिस्तान के साथ रिश्तों में आई खटास के बावजूद वो सार्क सम्मेलन के दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिलेंगे? इस वक्त ये सवाल हर जेहन में है। हालांकि मुलाकात को लेकर जहां विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का जवाब वेट एंड वाच वाला रहा तो वहीं पाकिस्तान का जवाब फिलहाल नहीं में रहा। लेकिन मोदी को जानने वालों का दावा है कि मोदी बड़प्पन दिखाते हुए नवाज से मिलकर उन्हें शरीफ बनाने की कोशिश जरूर करेंगे। भारत के बड़प्पन के बावजूद पाकिस्तान ने रिश्तों को खराब करने का कोई मौका नहीं गंवाया। उसने लगातार आग ...

सार्क सम्मेलन में मोदी व शरीफ के बीच मध्यस्थता के लिए नेपाल तैयार   Jansatta
अभी तय नहीं सार्क सम्‍मेलन में मोदी शरीफ की वार्ता   दैनिक जागरण
मोदी-शरीफ की भेंट पर सस्पेंस   Live हिन्दुस्तान
Oneindia Hindi   
Zee News हिन्दी   
एनडीटीवी खबर   
सभी ३९ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
काउंसलेट में भी हिट हुआ स्वच्छता अभियान   
नवभारत टाइम्स
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को जारी रखते हुए इंडियन काउंसलेट ने अपने परिसर में स्वच्छता अभियान शुरू किया जिसकी स्वच्छ काउंसलेट मॉडल के रूप में काफी तारीफ हो रही है। यह विदेशों में स्थित बाकी इंडियन काउंसलेट के लिए इस बात का एक उदाहरण है कि इस तरह के प्रयास किए जाएं। महावाणिज्य दूत ध्यानेश्वर मुले की देख-रेख में सफाई अभियान चलाया गया ताकि समुदाय की बेहतर सेवा की जा सके और वीजा के अलावा पासपोर्ट रेकॉर्ड को बेहतर तरीके से रखा जा सके। मुले ने बताया कि स्वच्छता अभियान पूरी स्वच्छता के लिए है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि हमें हर ...

न्यूयॉर्क का भारतीय वाणिज्य दूतावास बना "स्वच्छ दूतावास"   Nai Dunia
न्यूयॉर्क में भारतीय दूतावास स्वच्छ दूतावास घोषित   Live हिन्दुस्तान
न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास को 'स्वच्छ दूतावास' घोषित किया गया   Bhasha-PTI

सभी ९ समाचार लेख »   


Nai Dunia
   
भांजी भगाने की सजा, बेटी दो एक रात को   
Nai Dunia
शामली। पंचायती फैसलों की कीमत चुकाती आ रही नारी एक बार फिर अपनों के जुल्म की सजा में दांव पर लग गई है। किशोरी भगाने के मामले में इंसाफ की तौहीन कर पंचायत ने आरोपी युवक पक्ष को एक रात के लिए अपनी बेटी किशोरी पक्ष के युवकों को सौंपने का फरमान सुना डाला है। उत्तर प्रदेश के कांधला थानाक्षेत्र निवासी पांच बच्चों के पिता का अपनी फुफेरी बहन की नाबालिग बेटी से प्रेम हो गया। कई दिनों पूर्व मामा-भांजी फरार हो गए। बिरादरी के लोगों के दबाव बनाने पर मामा अपनी प्रेमिका भांजी को लेकर आ गया। इसके बाद पीड़ित पक्ष के लोगों ने अपने समाज की पंचायत की। इसमें आरोपी पक्ष ने ...

बेटी भगाने की सजा..बेटी संग एक रात   दैनिक जागरण

सभी ४ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
बांग्‍लादेश: युद्ध अपराधों के लिए सत्तारूढ़ पार्टी के पूर्व नेता को सजा-ए-मौत   
Zee News हिन्दी
ढाका : बांग्लादेश की सत्तारूढ़ अवामी लीग पार्टी के निष्कासित नेता मुबारक हुसैन को 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ लड़े गए मुक्ति संग्राम के दौरान युद्ध अपराधों को अंजाम देने और 33 नागरिकों की हत्या करने के मामले में एक विशेष न्यायाधिकरण ने सोमवार को मौत की सजा सुनाई। न्यायमूर्ति एम इनायतुर रहीम के नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण-दो के न्यायाधीशों के तीन सदस्यीय पैनल ने फैसला सुनाया, उसे जान जाने तक फांसी पर लटकाया जाए। न्यायाधिकरण ने कहा कि पूर्व मिलीशिया कमांडर के खिलाफ लगाए गए पांच आरोपों में से उसे दो में दोषी पाया गया। 64 वर्षीय हुसैन ...

बांग्लादेश में युद्ध अपराध के दोषी मुबारक को मिलेगा मृत्युदंड   Live हिन्दुस्तान
बांग्लादेश: 1971 के युद्धापराध मामले में मुबारक हुसैन को फांसी की सजा   दैनिक भास्कर
बांग्लादेश में अवामी लीग के पूर्व नेता को मौत की सजा   Nai Dunia
पंजाब केसरी   
सभी १२ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
ईरान परमाणु समझौते वार्ता की बढ़ेगी समयसीमा   
दैनिक जागरण
विएना। ईरान और विश्व की छह महाशक्तियों के बीच चल रही परमाणु समझौता वार्ता की समयसीमा बढ़ने जा रही है। विश्व शक्तियों और ईरान ने वार्ता की समयसीमा बढ़ाने पर चर्चा शुरू कर दी है। दरअसल, कई अनसुलझे मुद्दों पर चर्चा के लिए सोमवार को खत्म हो रही समय सीमा बढ़ाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य तथा जर्मनी (पी 5 प्लस 1) जिनेवा में हुए अंतरिम करार को स्थायी समझौते में तब्दील करने के लिए ईरान के साथ महीनों से बातचीत कर रहे हैं। बारह साल के गतिरोध के बाद इस प्रकार के समझौते पर पहुंचने का उद्देश्य इस आशंका को कम करना है कि ईरान अपनी असैन्य ...

ईरान परमाणु वार्ता की अवधि बढ़ सकती है जुलाई तक   Zee News हिन्दी
ईरान: परमाणु मुद्दे पर समयसीमा बढ़ी   बीबीसी हिन्दी
विश्व शक्तियों के बीच ईरान समझौते की समय सीमा बढ़ाने पर चर्चा   Bhasha-PTI
Webdunia Hindi   
सभी १८ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
चीनी राष्ट्रपति की प्रेमकथा की इंटरनेट पर धूम   
ABP News
बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तथा उनकी पत्नी पेंग लियुआन के बीच गहरे प्रेम को दर्शाने वाला म्यूजिक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. एक सप्ताह के अंदर इसे 2.2 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं. पीपुल्स डेली ने सोमवार को यह जानकारी दी. चीनी नेता व उनकी पत्नी के प्रति जनता के स्नेह ने उन्हें उस देश में ध्यान के केंद्र में ला दिया है, जहां प्रेम प्रदर्शन घर की चारदीवारी में ही सीमित है. गंभीर छवि वाले शी जिनपिंग के इस वीडियो का नाम 'शी दादा लव्स पेंग ममा' रखा गया है. इस वीडियो में युगल के कई विनोदपूर्ण क्षणों तथा घनिष्ठता के पलों को दिखाया गया है. चीन के ट्विटर कहे जाने ...

चीनी राष्ट्रपति की प्रेम कहानी का वीडियो इंटरनेट पर छाया   Live हिन्दुस्तान

सभी ३ समाचार लेख »   


आज तक
   
ब्रह्मपुत्र पर चीन का डैम तैयार, भारत को खतरा   
नवभारत टाइम्स
चीन ने घोषणा की है कि जलविद्युत परियोजना के लिए ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध बनाने का काम पूरा हो चुका है और बिजली उत्पादन भी आंशिक रूप से शुरू हो गया है। भारत और बांग्लादेश की चिंताओं का बढ़ाने वाली यारलुंग जांगमु प्रोजेक्ट तिब्बती क्षेत्र में है। इस प्रोजेक्ट से भारत और बांग्लादेश, दोनों ही देशों में बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं का खतरा है। बांध से दोनो देशों में इस नदी का जल प्रवाह भी बाधित हो सकता है। भारत के सामने यह समस्या भी उत्पन्न हो गई है कि संघर्ष की स्थिति में चीन अधिक मात्रा में पानी छोड़ सकता है, जिससे देश में बाढ़ का गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।
ब्रह्मपुत्र पर चीन का बांध तैयार   Dainiktribune
भारत को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे ब्रह्मपुत्र पर बने हमारे बांध: चीन   प्रभात खबर
चीन दे रहा है भारत को बाढ़ का गिफ्ट   देशबन्धु
khaskhabar.com हिन्दी   
Sahara Samay   
सभी ३४ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言