2014年11月18日 星期二

2014-11-19 भारत (India) और सुर्खियां

  आईबीएन-7   
मोदी ने किया फिजी की संसद को संबोधित, किए 3 करार  आईबीएन-7
नई दिल्ली। 10 दिन की विदेश यात्रा पर निकले पीएम नरेंद्र मोदी आज अपने आखिरी पड़ाव पर फिजी पहुंचे। पिछले 33 साल में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली फिजी यात्रा है। फिजी की राजधानी सुवा के अलबर्ट पार्क में उनका पारंपरिक तरीके से जोरदार स्वागत किया गया। फिजी के पीएम फ्रैंक बेनीमरामा ने भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी की अगवानी की। पीएम की फिजी यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच 3 समझौतों पर दस्तखत हुए हैं। इनमें रक्षा, संस्कृति और आईटी सेक्टर से जुड़े समझौते शामिल हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरा दिल यहीं बसता है। मैं यहां आकर काफी खुशी महसूस कर रहा हूं।
पीएम मोदी ने फिजी की संसद को किया संबोधित, दोनों देशों के बीच तीन मुद्दों पर हुआ करार   एनडीटीवी खबर
मोदी ने किया फिजी की संसद को संबोधित, वीजा ऑन अराइवल का दिया तोहफा   दैनिक भास्कर
पीएम मोदी ने फिजी की संसद को किया संबोधित, तीन मुद्दों पर हुआ करार   Zee News हिन्दी
प्रभात खबर   
दैनिक जागरण   
Webdunia Hindi   
सभी 29 समाचार लेख »   

  एनडीटीवी खबर   
बरवाला : रामपाल की गिरफ्तारी के लिए आज भी जारी रहेगी पुलिस कार्रवाई  एनडीटीवी खबर
बरवाला: हरियाणा पुलिस आज रामपाल को गिरफ्तार करने की कार्रवाई दोबारा शुरू करेगी। इससे पहले मंगलवार को पुलिस अपनी तमाम कोशिशों के बावजूद रामपाल को उसके आश्रम से गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस ने अपनी कार्रवाई रोकते हुए लोगों को आज सुबह तक आश्रम खाली करने को कहा है। राज्य के डीजीपी ने यह भी साफ किया कि जब तक रामपाल की गिरफ्तारी नहीं होगी, कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं आश्रम के सूत्रों का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई में पांच महिलाएं और तीन आदमियों की मौत हो गई है। मंगलवार दोपहर पुलिस ने जब कार्रवाई की तो रामपाल के समर्थकों ने आश्रम के अंदर से फायरिंग की और ...

6 घंटे के संघर्ष के बावजूद रामपाल को नहीं पकड़ पाए 45000 जवान, आज फिर से होगी कार्रवाई   दैनिक भास्कर
संत रामपाल समर्थकों के आगे बंधक बना प्रशासन!   आईबीएन-7
बरवाला में बवाल के बावजूद करौंथा में शांति   नवभारत टाइम्स
ABP News   
Oneindia Hindi   
दैनिक जागरण   
सभी 468 समाचार लेख »   

  प्रभात खबर   
दिल्ली तक पहुंचा जानलेवा इबोला  नवभारत टाइम्स
देश में इबोला के पहले मरीज की पुष्टि हो गई है। लाइबेरिया से लौटे एक भारतीय नागरिक को दिल्ली एयरपोर्ट पर खासतौर से बनाई गए अस्पताल में रखा गया है। बता दें, इबोला एक जानलेवा बीमारी है। इसके वायरस बेहद तेजी से फैलते हैं। इसी वजह से पूरी दुनिया में इसे लेकर बेहद चिंता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 26 साल का यह शख्स 10 नवंबर को अफ्रीकी देश लाइबेरिया से लौटा था। उसमें इबोला के कोई लक्षण नहीं दिखे थे लेकिन टेस्ट में उसके इबोला से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। मंत्रालय ने बयान में कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। पूरी सतर्कता बरती जा रही है। हालात पूरी तरह ...

भारत आया इबोला, दिल्ली में मिला पहला मरीज!   आईबीएन-7
भारत में इबोला वायरस का पहला मामला   ABP News
भारत में मिला इबोला का पहला मरीज, स्वास्थ्य मंत्री बोले- 'घबराने की जरूरत नहीं'   दैनिक भास्कर
अमर उजाला   
Live हिन्दुस्तान   
सभी 30 समाचार लेख »   

  दैनिक जागरण   
गृहमंत्री के निरीक्षण से खुली स्वच्छता अभियान की पोल  दैनिक जागरण
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। देशभर में स्वच्छता अभियान को शुरू हुए करीब डेढ़ महीने बीत गए हैं। अभियान से राजधानी की सूरत कितनी बदली? इसका जायजा लेने के लिए मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राजधानी के विभिन्न विभागों व पुलिस थानों का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ उपराज्यपाल नजीब जंग व पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी भी थे। गंदगी दिखी, जमकर लगाई लताड़. एलएनजेपी अस्पताल के ठीक सामने स्थित उत्तरी जोन निगम कार्यालय के आसपास गंदगी पाए जाने और वहां की सभी स्ट्रीट लाइटें खराब पाए जाने पर गृहमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। इसके बाद ...

राजनाथ सिंह का औचक निरीक्षण, दो पर कार्रवाई   Live हिन्दुस्तान
स्वच्छता मिशन के औचक निरीक्षण पर निकले गृहमंत्री   अमर उजाला
राजधानी की समस्याओं से रूबरू हुए राजनाथ   Nai Dunia
एनडीटीवी खबर   
सभी 8 समाचार लेख »   

  Jansatta   
चिट फंड घोटाले में चार शहरों में सीबीआई छापे  नवभारत टाइम्स
करोड़ों रुपये के चिट फंड घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने मंगलवार को दिल्ली और मुंबई समेत चार शहरों में छापे मारे। सी-शोर समूह के कथित चिट फंड घोटाले की जांच में एक राज्यसभा सांसद के घरों की तलाशी भी ली गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिन जगहों पर छापेमारी की गई, उसमें ओडिशा के राज्यसभा सदस्य प्यारीमोहन महापात्रा के दिल्ली और भुवनेश्वर आवास, साथ ही ओडिशा के दो रिटायर्ड आईएएस अधिकारियों के आवास भी शामिल हैं। भुवनेश्वर में महापात्र ने कहा कि मैं अपने आवास पर सीबीआई की छापेमारी का स्वागत करता हूं। उन्होंने सुबह मेरे घर की तलाशी ली और मेरे बैंक के पासबुक ...

चिटफंड घोटाले में 18 जगह सीबीआइ छापे   दैनिक जागरण
चिट फंड घोटाला: चार शहरों में सीबीआई ने मारे छापे   Business Standard Hindi
चिटफंड घोटाला: सीबीआई ने चार शहरों में छापे मारे   Live हिन्दुस्तान
Oneindia Hindi   
सभी 32 समाचार लेख »   


नेतन्याहू ने कहा- इसराइल बदला लेगा  बीबीसी हिन्दी
इसराइल की राजधानी यरूशलम के पश्चिमी हिस्से में यहूदी धर्मस्थल सिनेगॉग पर हमले के बाद इसराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यरूशलम के लिए जंग जीतने का ऐलान किया है. मंगलवार को हमले में चार इसराइली नागरिकों की मौत हो गई थी और आठ ज़ख्मी हो गए थे. दो फ़लस्तीनियों ने पिस्तौल और लंबे छुरों के साथ हमला किया था और चार रब्बियों को मार डाला था. यरूशलम के हदासा अस्पताल के प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया है कि एक ज़ख़्मी पुलिस अफ़सर की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है. इसी के साथ हमले में मरने वालों की तादाद पांच हो गई है. बाद में इसराइली सुरक्षा बलों ने दोनों हमलावरों ...


और अधिक »   

  दैनिक जागरण   
संत ने पहले पतियों को बनाया बंधक, फिर महिलाओं को जबरन दी तेजाब  दैनिक भास्कर
हिसार. रामपाल की फौज ने महिलाओं को रोकने के लिए छल का सहारा लिया। रामपाल के नकमांडो ने महिलाओं के पतियों को आश्रम में बंधक बना लिया। और महिलाओं के हाथ में तेजाब भरी बाल्टियां देकर उन्हें मोर्चा लेने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने आश्रम के बाहर बैठीं महिलाओं के बच्चों को दूसरे की गोद में डाल दिया, ताकि महिलाएं भाग सकें। रामपाल की फौज के इस छल को अस्पताल पहुंचे कई समर्थकों ने बताया। भनक लगते ही बनाए बंधक. रणनीति के तहत रामपाल आर्मी ने सत्संग में विभिन्न प्रदेशों से आई महिला समर्थकों के पति को आश्रम के अंदर बुलाया। यहां पहले तो आश्रम के कमांडों ने उन्हें ...

पुलिस की कार्रवाई से अनुयायियों के हौसले पस्त   दैनिक जागरण

सभी 2 समाचार लेख »   

  Sahara Samay   
बर्दवान ब्लास्ट में म्यांमार का नागरिक गिरफ्तार  नवभारत टाइम्स
बर्दवान विस्फोट मामले में जांच एजेंसी एनआईए ने मंगलवार को म्यांमार के संदिग्ध नागरिक को हैदराबाद में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसे पाकिस्तान के आतंकी समूह तहरीक-ए-तालिबान ने प्रशिक्षित किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हैदराबाद में रह रहे खलीद उर्फ खालिद मोहम्मद को राज्य पुलिस ने एनआईए से मिली खुफिया सूचना के आधार पर 16 नवंबर को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को उसे एनआईए को सौंपा गया। सूत्रों के अनुसार, उसके पास से इराक और सीरिया में कहर बरपा रहे सुन्नी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़ी कई किताबें भी मिली है।
पाक, म्यांमार से जुड़े ब‌र्द्धमान विस्फोट के तार   दैनिक जागरण
पाक, म्यांमार से जुड़े बर्द्धमान विस्फोट के तार   Nai Dunia
बर्धवान विस्फोटः संदिग्ध बर्मावासी गिरफ़्तार   बीबीसी हिन्दी
Dainiktribune   
Live हिन्दुस्तान   
Shri News   
सभी 25 समाचार लेख »   

  नवभारत टाइम्स   
अर्पिता ने आयुष को पहनाई वरमाला, भावुक हुए सलमान खान  दैनिक भास्कर
हैदराबाद. बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान की बहन अर्पिता और पूर्व टेलीकॉम मंत्री सुखराम के पोते आयुष शर्मा मंगलवार को शादी के बंधन में बंध गए। हैदराबाद के फलकनुमा होटल में अर्पिता और आयुष ने एक दूसरे को वरमाला पहनाने की रस्म पूरी की। स्टेज पर मौजूद सलमान खान बेहद भावुक हो गए। उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। सलमान के अलावा, उनके भाई सोहेल और अरबाज, पिता सलीम खान समेत सभी रिश्तेदार भी वहां मौजूद थे। इससे पहले, सोमवार को जब सलमान परिवार के लोगों साथ हैदराबाद पहुंचे तो कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। ये लोग पिछले साल यहां सलमान के खिलाफ दर्ज हुए एक मामले को ...

सलमान खान की बहन अर्पिता ने आयुष के साथ लिए सात फेरे   ABP News
अर्पिता की शादी की तस्वीरें   आईबीएन-7
शादी के सूत्र में बंधीं अर्पिता, भाई सलमान खान ने दिया आशीर्वाद   आज तक
नवभारत टाइम्स   
Rajasthan Patrika   
Zee News हिन्दी   
सभी 235 समाचार लेख »   

  अमर उजाला   
फडणवीस सरकार की धड़कनें पवार ने बढ़ाईं  नवभारत टाइम्स
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र में 18 दिन पहले बनी बीजेपी सरकार की धड़कने बढ़ा दीं। पवार ने कहा कि सरकार को स्थिर रखना हमारी जिम्मेदारी नहीं है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। रायगढ़ के अलीबाग में पार्टी के दो दिनी सम्मेलन में पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में स्थिर सरकार एनसीपी की जिम्मेदारी नहीं है। हमें महाराष्ट्र में मिड टर्म पोल्स के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में फिलहाल स्थिति ऐसी नहीं है जो लंबी राजनीतिक स्थिरता के लिए ठीक हो। उनके मुताबिक अगर राजनीतिक अस्थिरता जारी रहती है, तो अगले चार ...

पहले हां, फिर ना, यही है शरद पवार की राजनीतिः शिवसेना   आज तक
देवेंद्र फडणवीस सरकार की स्थिरता हमारी जिम्मेदारी नहीं: शरद पवार   Jansatta
महाराष्ट्र: शरद पवार के इरादे पर उद्धव ने फेरा पानी   अमर उजाला
देशबन्धु   
Dainiktribune   
Nai Dunia   
सभी 56 समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言